Articles by "political"
political लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • Pranshu Duty बने युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट
  • राज्यसभा सांसद गीता शाक्य बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष
 
Yogesh Tripathi

PM नरेंद्र मोदी के "दूत" कहें जा रहे विधान परिषद सदस्य A.K Sharma को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदेश उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ UPBJP के President स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।
गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं A.K Sharma

मऊ निवासी अरविंद A.K Sharma गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत ले ली। VRS लेने के तुरंत बाद वह BJP में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बना दिया। उनको Yogi Adityanath Govt में DY CM बनाने की चर्चा जोरों पर थी। A.K Sharma को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। BJP हाईकमान ने उनको Vice President बनाया है। 
Archana Mishra बनीं मंत्री

A.K Sharma के अतिरिक्त दो प्रदेश मंत्री भी नियुक्त किए गए है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री बनाया गया है।
प्रांशुदत्त दिवेदी बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की । स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) निवासी को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। 

 -वार्ड नंबर-1 से दावेदारी कर रहे हैं संजय कटियार

-कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के कई गांवों में घूमें संजय

 


Raja Katiyar

Uttar Pradesh 2021: पंचायत चुनाव के मद्देनजर Apna Dal ने अभी से कमर कस ली है। संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ संभावित प्रत्याशी डोर-टू-डोर अभी से संपर्क कर रहे हैं। Kannauj के वार्ड नंबर-1 से प्रत्याशिता का दावा ठोंक रहे संजय कटियार ने अभी से चुनाव प्रचार में ताकत झोंकनी शुरु कर दी है।

Sunday को Sanjay Katiyar मोचीपुर तेरामल्लू दाई पुर सहित वार्ड नंबर एक के कई गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों को उन्होंने पार्टी से जोड़ते हुए सदस्यता भी दिलाई।

इस मौके पर Apna Dal के प्रदेश सचिव (युवा मंच) दिग्विजय कटियार, जिला कोषध्यक्ष प्रदीप कटियार, मनीष कश्यप जिला सचिव युवा मंच, खुश नूर अहमद और ऋषभ दुबे भी मौजूद रहे।

-कार्यकर्ताओं की भीड़ से भर गया Kanpur का Tilak Hall  

-51 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने दिया प्रतीक चिन्ह

-Congress संगठन को परिवार की तरह चलाया : सरदार कुलदीप सिंह


Yogesh Tripathi

Kanpur Congress के Ex.President हर प्रकाश अग्निहोत्री के सम्मान समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब Tilak Hall में उमड़ पड़ा। अपने स्नेहिल नेता के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 51 किलोग्राम की माला पहनाकर शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर Har Prakash Agnihotri का स्वागत किया। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में पहुंचे कैंट से MLA सोहेल अंसारी ने कहा कि Har Prakash जमीन से जुड़े कांग्रेस के संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने तमाम पदों पर काम करते हुए संगठन को नई दिशा और ऊंचाई दी। श्रीअग्निहोत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने मे सफल रहे। उन्होंने कहा कि हरप्रकाश अग्निहोत्री का सम्मान कांग्रेस के एक जांबाज सिपाही का सम्मान है। 

पूर्व विधायक सरदार कुलदीप सिंह ने कहा कि "Har Prakash के सम्मान में आज तिलक हाल की यह एतिहासिक भीड़ यह बता रही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे कितना अधिक प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी एक वजह यह भी है कि श्री अग्निहोत्री ने पार्टी संगठन को परिवार की तरह चलाया और हर नेता और कार्यकर्ता को बराबर स्नेहा व सम्मान दिया"।

Congress (North) के प्रेसीडेंट नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि मैंने  हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्य किया है। मैं उनकी संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता और नेतृत्व के प्रति समर्पण जानता हूँ। जिसका कायल मैं सदैव रहूंगा। नौशाद आलम ने कहा कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिसका बेहतर उपयोग संगठन चलाने मे करूंगा"। 


 

सम्मान समारोह के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर प्रकाश अग्निहोत्री को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया। तिलक हॉल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमाम प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, दुशाला ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते रहे। समारोह का संयोजन व संचालन वरिष्ठ नेता के.के तिवारी ने किया।

प्रमुख रूप से PCC सदस्य संदीप शुक्ला, दक्षिण जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, अंशु तिवारी, अब्दुल मन्नान, निजामुद्दीन खा, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, नीतम सचान, महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू, विमल तिवारी, राजेश दिवेदी, रबीन्द्र शुक्ला, डॉ रमा शुक्ला, ममता तिवारी, सरिता सिंह, कसीफ बटू , सतीश दीक्षित, दिलीप शुक्ला, गुलाब कोरी, रामनारायण जैस, नूर आलम, सादाब आलम, अमीम खां, बृजभान राय आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

-Puneet Raj Sharma फिर बने Kanpur के जिलाध्यक्ष 

-जिला पंचायत सदस्य सचिन तिवारी बने ग्रामीण के अध्यक्ष

-IYC के नेशनल प्रेसीडेंट बी.वी श्रीनिवास की संस्तुति पर मनोनयन

-UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने जारी की सूची

 

Gaurav Pandey (South) President

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh में 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर Congress अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। Kanpur में दो नगर अध्यक्ष बनाने के बाद अब Congress के यूथ फ्रंटल Indian Youth Congress (IYC) के निर्देश पर PYC ने शहर में दो प्रेसीडेंट के नामों का ऐलान कर दिया। Gaurav Pandey को South और Ashish Shrivastva को (North) की कमान दी गई है। Puneet Raj Sharma पर एक बार फिर हाईकमान ने विश्वास जताते हुए उन्हें कानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने 27 शहर अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। 

 

Ashish Shrivastva (North) President

South के अध्यक्ष बने गौरव पांडेय करीब एक दशक से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रह चुके गौरव पांडेय प्रदेश में महासचिव भी रहे हैं। पार्षदी का चुनाव महज कुछ वोटों से हारने वाले गौरव दक्षिण के कर्रही एरिया में रहते हैं। गौरव सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई। वहीं, North के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। आशीष भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। 

 

Puneet Raj Sharma (District Head) Kanpur

सूत्रों की मानें तो दोनों अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा की देखरेख में कार्य करेंगे। हाईकमान ने पुनीत को फिर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस हाईकमान शहर में दो अध्यक्षों को मनोनीत किया है। माना जा रहा है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बीजेपी की तर्ज पर हाईकमान ने यह फैसला लिया है। 



 -पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह का किसानों ने किया स्वागत

-आंदोलनरत किसानों के साथ है समाजवादी पार्टी

 


Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj के रंगियनपुरवा गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर सपा नेताओं की टोली किसान घेरा कार्यक्रम के तहत खूब घूमीं। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान को जागरूक करते हुए कृषि कानून की खामियां उन्हें बताईं। इस मौके पर किसानों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने घेरा कार्यक्रम में मौजूद किसानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि कानून के विरोध में जो किसान आन्दोलन कर रहे हैं उनके समर्थन समाजवादी लोग किसानों के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि खुद को किसान हितैषी कहने वाली BJP सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। समाजवादी लोग किसानों के समर्थन में उनके साथ है। किसान घेरा कार्यक्रम समाजवादी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामवीर कठेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  

इस अवसर पर रामा आश्रय, अशोक कुमार, लालता प्रसाद, विक्रम सिंह, ललकु, अर्पित गौतम, अनूप कुमार, सुमित सिंह, राकेश, अभिषेक, शैलेंद्र सिंह, प्रशांत, शिवा, बालकृष्ण, विमलेश कुमार, अरुण कुमार, बनेश्वर, ओमी, गोवर्धन, सरदार विनय, रतीराम, उमाशंकर, पीयूष आदि लोग मौजूद रहे।


 

 -कांग्रेस कार्यकर्ताओं की Police से तीखी झड़प

-Ex. Minister समेत कई कांग्रेसी नेता Arrest

Yogesh Tripathi

गणतंत्र दिवस पर्व पर Kanpur में Tilak Hall से जुलूस निकाल रहे Congress कार्यकर्ताओं के कदम Kanpur Police ने रोक दिए। मंगलवार सुबह Tilak Hall में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जब पहुंचने लगे तो वहां कोतवाली फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जुलूस निकालने से मना किया तो कांग्रेसी अड़ गए और नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन, ट्रैक्टर समेत तमाम झंडा और बैनर भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद Ex. Minister श्रीप्रकाश जायसवाल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने Arrest कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर बैंड-बाजा की धुन पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जुलूस निकालने की पूरी तैयारी कर रखी थी। ये परंपरा आजादी के बाद से चली आ रही है। मंगलवार सुबह जब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता Tilak Hall में पहुंचना शुरु हुए तो कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को Covid प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाते हुए उल्लंघन की बात कही।

प्रशासनिक अफसरों ने जब कोविड के नियमों का तर्क दिया तो कांग्रेसी बौखला गए। उन्होंने अफसरों से सवाल पूछा कि राममंदिर बनवाने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शहर भर में जो यात्राएं निकालकर चंदा वसूली कर रहे हैं वह क्या है ? इस पर अफसर खामोश हो गए, और बगैर कोई जवाब देते हुए जुलूस नहीं निकालने की बात कहते रहे। इस पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरु कर दी। पीसीसी सदस्य संदीप शुक्ला और कृपेश त्रिपाठी ट्रैक्टर पर बैठकर जुलूस निकालने लगे तो फोर्स ने सभी को घेर लिया। 


बवाल बढ़ने से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को Arrest कर लिया। बस के जरिए सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केंद्र और यूपी की सरकार को कोसते नजर आए। 

 Arrest किए गए कांग्रेसी नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व शहर प्रेसीडेंट हरप्रकाश अग्निहोत्री, संदीप शुक्ला, कृपेश त्रिपाठी, कैंट विधायक सोहैल अंसारी, पूर्व विधायक संजीब दरियाबादी, इकबाल अहमद और शहर के दोनों अध्यक्ष भी शामिल रहे।

खास बात ये रही कि कांग्रेस में सबकुछ पुराना ही दिखा। हाईकमान की तरफ से South & North दो अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिर्फ पुराने ही चेहरे आज दिखाई दिए। दक्षिण के प्रेसीडेंट मौजूद रहे लेकिन समर्थकों का अभाव ही दिखाई दिया। ऐसे में पुराने कांग्रेसी अब यह कहते फिर रहे हैं कि दो अध्यक्ष बनाने का फायदा क्या रहा ? चेहरे तो सब वही पुराने ही मौजूद रहे।


 -दुपहिया वाहनों पर सवार होकर युवा कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

-सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

 

Kannauj में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते Dinesh Chandra Katiyar

Raja Katiyar

गणतंत्र दिवस के महापर्व पर इत्रनगरी Kannauj के इंदरगढ़ में Apna Dal के Worker’s ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर भव्य Tiranga Yatra निकाली। प्रेसीडेंट Dinesh Chandra Katiyar की अगुवाई में ये तिरंगा यात्रा जनपद के कई कस्बों और मोहल्लों में घूमीं। 


सरदार पटेल इंटर कॉलेज में लगी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को Start किया। ग्राम भुजरिया से निकली यह यात्रा कई मोहल्लों और गांवों में घूमी। 


 

सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, बंदे मातरम का उद्घोष करते नजर आए। तिरंगा यात्रा में वीर शहीदों को याद भी किया गया। उनके नाम के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, सावन पटेल, शिवम पटेल, डॉ. संदीप कुमार, मनोज पटेल, आकाश गुप्ता, ऋतिक पटेल, समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में पूरे समय मौजूद रहे।

 

 -तालग्राम कस्बे में संगठन के विस्तार को लेकर की गई चर्चा

-पंचायत चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों ने बनी रणनीति

 


Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj के कस्बा तालग्राम में Apna Dal के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ Meeting की। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई। Meeting में संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ-साथ पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मीटिंग से पहले जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar समेत सभी पदाधिकारियों का फूल-मला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान पार्टी के हितों पर भी खासी बातचीत की। 


 

इस दौरान प्रदेश महासचिव जयनारायण कटियार, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश सचिव शिक्षक संघ संतोष प्रजापति, मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, युवा मंच अध्यक्ष संजय कटियार, अशोक पटेल, बंटू पटेल युवा मंच, जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ दुबे, सावन पटेल, ऋषभ पटेल, राम पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, डेविड पटेल, समेत कई दर्जन कार्यकर्ता और पदाधिकारी मीटिंग में शामिल हुए।

-धर्मनगरी बिठूर के विवादित स्थल पर पहुंचे BJP (MLA)

-Police पर सवालों की बौंछार कर निर्माण कार्य रुकवाया

-Twitter पर Trend हो रहे हैं Abhijeet Singh Sanga

-थानेदार से बोले, Police अब मस्जिद बनवाएगी ?

-Police को अब मस्जिद बनवाने का काम मिला है ?

Abhijeet Singh Sanga (MLA) BJP

Yogesh Tripathi

तो Police अब मस्जिद बनवाएगी ? Police को अब मस्जिद बनवाने का काम मिला  है ? बिठूर के मुसलमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। चमनगंज और बेकनगंज के मुसलमानों को ....? आपने FIR क्यों नहीं रजिस्टर्ड की ? शनिवार को Kanpur की धर्मनगरी बिठूर स्थित एक विवादित स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक Abhijeet Singh Sanga ने मौके पर मौजूद थानेदार समेत सभी पुलिस कर्मियों को आड़े हाथों ले लिया। समर्थकों की मौजूदगी में विधायक ने वहां पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने का दावा करते हुए Video सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। Twitter पर अब तक करीब 25 हजार से अधिक लोग उनके वीडियो को Like कर चुके हैं। दो वीडियो को अब तक करीब 15 हजार लोगों ने Retweet किया है। 


 

बिठूर में एक विवादित स्थल पर निर्माण और रंगरोपन को लेकर पिछले कुछ दिनों से मामला गर्माया हुआ है। एक पक्ष वहां पर मकबरा और मस्जिद होने की बात कह रहा है तो दूसरा पक्ष समाधि की बात कह रहा है। इसे लेकर कई बार अफवाहों का बाजार भी गर्म हो चुका है। कुछ दिन पहले अफवाह फैलने पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। एक पक्ष के लोगों की गुहार पर शहरकाजी भी तब पहुंचे थे। 


 

 शनिवार को बिठूर के क्षेत्रीय विधायक Abhijeet Singh Sanga पहुंच गए। उनके साथ समर्थकों की भीड़ थी। Abhijeet Singh Sanga ने पुलिस कर्मियों से कहा कि "तो Police अब मस्जिद बनवाएगी ? Police को अब मस्जिद बनवाने का काम मिला  है ? बिठूर के मुसलमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। चमनगंज और बेकनगंज के मुसलमानों को ....? आपने FIR क्यों नहीं रजिस्टर्ड की ? " इस पर जवाब मिला कि पुरानी रिपोर्ट जो अज्ञात में दर्ज हुई थी। उसमें नाम जोड़ देंगे। फिर विधायक ने कहा कि उसे जोड़कर आप बयान कराइए। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि यहां पर शिवपुरी बाबा की मजार है। इस पर विधायक ने भी हामीं भरी। 


 

Twitter पर Trend हो रहे Abhijeet Singh Sanga


 

Abhijeet Singh Sanga ने Twitter पर दो वीडियो अपने वेरीफाइड अकाउंट से Tweet किया। इसके बाद उनके Tweet को लोगों ने जमकर न सिर्फ Like किया बल्कि Retwwet भी किया। देखते ही देखते उनके Followers की संख्या भी काफी बढ़ गई। तमाम लोगों ने उनके ट्वीट पर निगेटिव प्रतिक्रिया भी दी है। खास बात ये रही कि शनिवार शाम करीब 8 बजे के आसपास उन्होंने ये ट्वीट किए। कुछ ही देर में Twitter पर ट्रेंड होने लगा "विधायक हो तो सांगा जैसा"। सुबह 8 बजे तक 29700 लोगों ने Twitter पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 

एक यूजर ने जब इस वीडियो को कई अफसरों को टैग किया तो Kanpur Police ने जवाब देते हुए कहा कि "वर्तमान समय में वहां पर कोई भी निर्माण कार्य वहां पर नहीं करवाया जा रहा है। पुलिस बल तैनात है।" गौरतलब है कि अपने ट्वीट में विधायक निर्माण कार्य रुकवाने की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस की तरफ से दिए गए जवाब में साफ कहा गया है कि वहां पर कोई निर्माण कार्य हो ही नहीं रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। "यक्ष प्रश्न" यह है कि आखिर सच कौन बोल रहा है ? विधायक जी या फिर कानपुर पुलिस प्रशासन ?

Video देखें



-MLC की 12 सीटों पर अब 28 जनवरी को नहीं होगी Voting

-विधान परिषद सचिवालय की तरफ से निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र जारी

-निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज होने के बाद पक्का था निर्विरोध निर्वाचन 

-Kanpur के Ex.MLA सलिल विश्नोई भी बने विधान परिषद के सदस्य 

 

बीजेपी के निर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Yogesh Tripathi

UP के MLC Election में 12 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 28 जनवरी को अब Voting नहीं कराई जाएगी। निर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद सचिवालय की तरफ से प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। Election में सत्ताधारी BJP के 10 और SP के दो प्रत्याशी निर्वाचित हुए। 


 

BJP की तरफ से डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई,अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, कुंवर मानवेंद्र सिंह चुनावी समर में थे। जबकि SP की तरफ से अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी प्रत्याशी घोषित किए गए थे। 

12 सीटों पर चुनाव के लिए 13 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। निर्दलीय महेशचंद्र शर्मा का पर्चा खारिज होने की वजह से यह बात बिल्कुल साफ हो गई थी कि 28 जनवरी को अब वोटिंग नहीं कराई जाएगी। 

विधान परिषद चुनाव के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा शुरु हो चुकी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अरविंद कुमार शर्मा को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही नव निर्वाचित MLC में से कम से कम तीन या चार लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। साथ ही मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।


-क्षेत्र में जाने के लिए निकले तो भीड़ में शामिल युवक ने फेंकी स्याही

-काली स्याही फेंकने के बाद हमलावर ने अपशब्द भी कहे

-अमेठी पुलिस ने Somnath Bharti को पुराने मामले में किया Arrest

हमले के बाद मौके पर पहुंचे सीओ से पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की जमकर नोंकझोंक हुई।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर Aam Aadmi Party (AAP) के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने Raebareli पहुंचे Delhi के Ex.Minister सोमनाथ भारती पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के बाद हमलावर युवक ने पूर्व मंत्री को अपशब्द भी कहे। हमले के बाद पूर्व मंत्री और AAP कार्यकर्ताओं ने युवक का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। हमले के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने मामले में अमेठी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। 

 

चेहरे पर काली स्याही फेंके जाने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई गेस्ट हाउस में हंगामा करते सोमनाथ भारती

UP में 2022 विधान सभा चुनाव होने फिलहाल अभी करीब 14 महीने का समय बाकी है लेकिन पंचायत चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। AAP ने यूपी के चुनावों में अपने "योद्धाओं" को "चुनावी रणभूमि" में उतारने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री हर दिन यूपी में दौरा कर बैठकें कर रहे हैं। 

संडे को दिल्ली के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक Somnath Bharti रायबरेली के दौरे पर पहुंचे। उनको सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। सोमवार सुबह वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाने के बाद क्षेत्र में जाने के लिए निकले तो इसी बीच उन पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के बाद उसने गालियां भी बकीं। पूर्व मंत्री और साथ में मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने हमलावर युवक को दबोचने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पूर्व मंत्री पर हमले के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद सोमनाथ भारती को ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में अमेठी पुलिस ने गिरफ्तारी की। 

हमले के बाद सोमनाथ भारती ने कहा कि यूपी में "गुंडाराज" है। योगी आदित्यनाथ सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार किए है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह प्रताड़ित किया जा रहा है। UP में AAP के बढ़ते प्रभाव से BJP और उसके नेता बौखलाए हैं। यही वजह है कि उन पर ऐसी कायराना हरकत की गई। वहीं पूरे मामले में रायबरेली पुलिस का कहना है कि हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  वहीं, सोमनाथ भारती पर हमले के बाद AAP के सांसद संजय सिंह Tweet करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

 -Delhi Government के Minister R.P Gautam ने भरी हुंकार 

-जनता एक-एक रुपए लेकर प्रत्याशियों को लड़ाएगी 2022 का Election

-2022 चुनाव के मद्देनजर AAP कार्यकर्ताओं में मंत्री ने भरा जोश 

 -किदवईनगर के H-Block में कार्यकर्ताओं को Minister ने किया संबोधित

-Delhi के मंत्री के सीधे निशाने पर रही UP की Yogi Adityanath सरकार 

 

मंच पर बीच में बैठे दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक एंव पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता, रुचि यादव

Yogesh Tripathi


Uttar Pradesh में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) के हाईकमान ने अपनी ताकत अभी से झोंकनी शुरु कर दी है। AAP (Worker's) में जोश भरने के लिए तमाम दिग्गज नेताओं और Delhi के मंत्रियों का दौरा Start है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के मंत्री Rajendra Pal Gautam किदवईनगर विधान सभा के अंतर्गत आने वाले H-Block एरिया में AAP कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए R.P Gautam ने कहा कि "UP में AAP को जनता चुनाव लड़ाएगी। वो भी एक-एक रुपए का चंदा करके"। उनके निशाने पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार रही। श्रीगौतम ने दो टूक शब्दों में कहा कि UP के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहद खस्ता है। 

 

मंत्री राजेंद्र गौतम का स्वागत करते संदीप शुक्ला

 R.P Gautam संडे की दोपहर को Kanpur के South City एरिया के अंतर्गत आने वाली किदवई नगर विधान सभा के H-Block स्थित बाजार धर्माशाला पहुंचे। उन्होंने यूपी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहद खस्ता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को खुली बहस की चुनौती दी थी। जब उन्हें बुलाया गया तो वह सीधे यूपी पहुंचे लेकिन सूबे की सरकार ने उनको जाने नहीं दिया। AAP आज भी खुली बहस के लिए तैयार है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास काम करने की नियत नहीं है।   

 

AAP के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने खुद माला पहनाकर स्वागत किया।

UP Government पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "बीजेपी नेता पूछते हैं कि यूपी क्यों आ रहे हैं ?" यही सवाल उनसे पूछिए कि वह बंगाल क्यों जा रहे हैं ?" उन्होंने कहा कि यूपी में सिर्फ बीजेपी का अधिकार नहीं है। यहां पर सभी आ-जा सकते हैं"। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में लोग अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं तो पता चलता है कि यूपी में सरकारी अस्पतालों की हालत कैसी है ? दिल्ली के वजीरगंज से MLA और Kanpur के पर्यवेक्षक Rajesh Gupta ने कहा कि "पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकर्ता बेहद मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे"। श्रीगुप्ता ने कहा कि यूपी विधान सभा में AAP का जोश देखने का लायक होगा। जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। 

 इस दौरान AAP (UP) की प्रदेश सचिव रुचि यादव, जिला प्रभारी विवेक दिवेदी, संदीप शुक्ला, संजय झा, केपी त्रिपाठी, राजीव कटियार, ओमप्रकाश सिंह, सुनील प्रजापति, अरविंद कटियार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 




 -AICC ने UP के 13 जनपदों के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

-BJP की तर्ज पर Kanpur में दो जिलाध्यक्ष Congress ने बनाए

-जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर बनाए गए दोनों जिलाध्यक्ष 

 



Yogesh Tripathi

पूर्वांचल में एक कहावत है। "मेरा पड़ोसी चना चबाए, मुझसे देखकर रहा न जाए"। इस कहावत को चरित्रार्थ करते हुए Congress हाईकमान ने भी Kanpur को दो हिस्सों (South & North) में बांटते हुए दो अध्यक्ष बना दिए। निवर्तमान कमेटी में महामंत्री का दायित्व निभा रहे नौशाद आलम  (Kanpur North) और शैलेंद्र दीक्षित (Kanpur South) के प्रेसीडेंट बनाए गए हैं।  फ्राइ-डे की रात को AICC के जनरल सेकेट्री के.सी वेनुगोपाल राव की तरफ से जारी Press Note में UP के 13 जनपदों में नए अध्यक्षों की जानकारी दी गई।

 

डॉ. शैलेंद्र दीक्षित (Kanpur South) (Congress President)

South के प्रेसीडेंट बने शैलेंद्र दीक्षित पूर्व में PCC के मेंबर और सेकेट्री रह चुके हैं। शैलेंद्र दीक्षित को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का बेहद करीबी माना जाता है, ये बात किसी से छिपी भी नहीं है। 2012 के विधान सभा चुनाव में शैलेंद्र दीक्षित को Congress ने गोविंदनगर विधान सभा से प्रत्याभी बनाया था। चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। South  के अंतर्गत गोविंदनगर और किदवईनगर जैसी ब्राम्हण बाहुल्य विधान सभा हैं। 


नौशाद आलम (Kanpur North) (Congress President)

North प्रेसीडेंट नौशाद आलम निवर्तमान कमेटी में महामंत्री थे। ग्वालटोली के मकबरा निवासी नौशाद आलम कैंट विधायक सोहेल अंसारी के करीबी बताए जाते हैं। North के अंतर्गत सीसामऊ, आर्यनगर और छावनी की विधान सभाएं आती हैं। इन तीनों विधान सभा में मुस्लिम आबादी काफी है। यही वजह है कि यहां पर मुस्लिम नेता को दायित्व सौंपा गया है। 

 



www.redeyestimes.com (News Portal) के पास बड़े सू्त्रों से जो जानकारियां हैं, उसके मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कांग्रेस विधायक सोहेल अंसारी और पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर  की सहमति के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इस समय सक्रिय ताकतवर "त्रिकोणीय समीकरण" ने नौशाद आलम और शैलेंद्र दीक्षित के नामों पर Final मोहर लगाई। 2022 में चुनाव विधान सभा के होने हैं लेकिन तैयारियां 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही हैं। अंदरखाने की बात ये है कि दो पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक की निगाह कानपुर लोकसभा की सीट पर है। दोनों पूर्व सांसद Congress हाईकमान से कह चुके हैं कि कानपुर लोकसभा का चुनाव वह लड़ेंगे। इसमें एक प्रियंका और दूसरे राहुल गांधी के करीबी हैं। कुछ यही हाल पूर्व विधायक का भी है। जानकारों की मानें तो नए अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूर्व विधायक का पलड़ा काफी भारी हो गया है। 

South City में नहीं है Congress का Office

BJP की तर्ज पर Congress ने शहर कमेटी को दो हिस्सों (South & North) में बांट दिया है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या साउथ में पार्टी का अधिकृत कार्यालय का न होना है। Congress का अधिकृत कार्यालय तिलक हाल है। जहां पर अभी तक शहर अध्यक्ष से लेकर सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारी बैठते रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही Congress भी South City में अपना Office खोल सकती है।

लंबे समय से चल रही थी कवायद

शहर कांग्रेस कमेटी में सबकुछ अचानक नहीं हो गया, बल्कि यह कवायद लंबे समय से चल रही थी। शहर के एक पूर्व और एक वर्तमान विधायक BJP की तर्ज पर Congress में दो अध्यक्ष की मांग करीब एक साल से कर रहे थे। लेकिन निवर्तमान कांग्रेस कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी इसके विरोध में थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश की मौन स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस की एक महिला नेत्री की मुहिम रंग लाई। उसके बाद सूबे में कांग्रेस के ताकतवर "त्रिकोणीय समीकरण" ने शहर में दो अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला ले लिया। 

 



-MP के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से पकड़ा गया Vikas Dubey

-CO समेत 8 पुलिस वालों पर हत्या करने का है गैंगस्टर पर आरोप

-Vikas Dubey के कई गुर्गों को ढेर कर चुकी है अब तक STF

-STF की टीम थोड़ी ही देर में विकास दुबे को लेकर UP रवाना होगी

-Vikas की गिरफ्तारी के बाद सफेदपोश नेताओं और पुलिस अफसरों में हड़कंप

-कई टीवी चैनलों और न्यूज एजेंसियों ने विकास के गिरफ्तारी की पुष्टि की 

-Vikas Dubey ने मंदिर परिसर में सरेंडर करने के बाद मीडिया को भी बुलाया

-मध्य प्रदेश सरकार ने विकास के गिरफ्तारी की पुष्टि की

-UPCM योगी आदित्यनाथ ने MP के CM से की बातचीत

Note-----Vikas Dubey की गिरफ्तारी का Video देखने के लिए नीचे दिए गए Link पर क्लिक करें

https://youtu.be/GrLVD1fx5gI



Kanpur में CO समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद फरार हुए 5 लाख रुपए के इनामी Most Wanted गैंगस्टर Vikas Dubey गुरुवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर Vikas Dubey को महाकाल थाने लेकर जाती फोर्स।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंटेलीजेंस को विकास दुबे के मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम पर UPCM योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की है।
MP के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में मौजूद Vikas Dubey

खबरों के मुताबिक Vikas Dubey पहले अपने वकील के सहयोग से भोपाल में सरेंडर करने की तैयारी में था लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह उज्जैन पहुंचा। यहां मंदिर में उसने पर्ची कटवाई। फिर महाकाल के मंदिर में तैनात गार्डों के सामने चीख-चीख कर बोला, मैं हूं कानपुर वाला विकास दुबे....। इसके बाद वहां मौजूद गार्ड और तमाम लोग हरकत में आए। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस पहुंची। फोर्स ने विकास दुबे को हिरासत में ले लिया।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास दुबे ने रात में ही सरेंडर कर दिया था। देर रात्रि जब खबर लोकल प्रशासन को मिली तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में DM, SP पहुंचे। एक कमरे में विकास दुबे बैठा मिला। सुबह उसके गिरफ्तारी खबर पहले सोशल मीडिया फिर टीवी चैनलों में प्रसारित होने लगी। विकास दुबे की तरफ से नाटकीय और फिल्मी स्टाइल में किए गए सरेंडर के पीछे बड़े संरक्षणदाताओं का हाथ भी बताया जा रहा है। सपा, कांग्रेस,समेत तमाम विपक्षी दल एक बार फिर बीजेपी की यूपी और मध्य प्रदेश की सरकारों को घेरने में जुट गए हैं।