Articles by "UPBJP"
UPBJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • पूर्व पार्षद स्वर्गीय काला बच्चा के बेटे को अनुसूचित मोर्चा की कमान
  • जालौन के मनोज राजपूत को पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया
  • अजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने
  • BJP ने 2022 Election के मद्देनजर संगठन में व्यापक फेरबदल किया
  • बांदा के बालमुकुंद शुक्ला को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय प्रेसीडेंट बनाया गया




Yogesh Tripathi


Delhi और Lucknow "दरबार" के बीच पिछले करीब एक महीने से चल रहे "शीतयुद्ध" के बीच शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर UPBJP ने संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। क्षेत्रीय संगठन के तमाम प्रकोष्ठों के प्रेसीडेंट देर रात को बदल दिए गए। जालौन की Urvija Dixit को क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जालौन के ही मनोज राजपूत को पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। Kanpur के Sunil Sahu को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय प्रेसीडेंट बनाया गया है। नब्बे के दशक में चर्चित पार्षद रहे काला बच्चा सोनकर के बेटे राहुल बच्चा सोनकर को प्रदेश नेतृत्व ने अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सरदार अजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय कमान सौंपी गई है। जबकि Banda के बालमुकुंद शुक्ला को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

राहुल बच्चा सोनकर (क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर-बुन्देलखंड, अनुसूचित मोर्चा)

पक्की थी युवा मोर्चा प्रेसीडेंट की "विदाई"

निवर्तमान युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे उर्फ दीपू दुबे की विदाई पक्की थी। करीब दो सप्ताह पहले सोशल मीडिया में उनकी कुछ फोटो वॉयरल हुई थीं। जिसमें वह नेपाल में धार्मिक यात्रा के दौरान एक महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थित में दिखे थे। सोशल मीडिया में उनकी फोटो वॉयरल होने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया था लेकिन तत्काल किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई से हाईकमान सीधे तौर पर बचता रहा। बताया जा रहा है कि तत्काल कार्रवाई से जनता के बीच मैसेज बेहद खराब जाता। इस लिए संगठन के दिग्गजों ने थोड़ा रुककर विकास दुबे को हटाया। 

Sunil Sahu (युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर-बुन्देलखंड)

उल्लेखनीय है कि www.redeyestimes.com (News Portal) ने करीब तीन सप्ताह पहले ही संगठन में बड़े बदलाव और क्षेत्रीय अध्यक्षों और तमाम मोर्चा अध्यक्षों को बदले जाने के संकेत दे दिए थे।  देर रात्रि जारी की गई लिस्ट में जातिगत के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरण को भी बैलेंस करने की कोशिश प्रदेश नेतृत्व ने की है। Kanpur और Bundelkhand से तीन-तीन नेताओं को समायोजित किया गया है। दो ब्राम्हण के साथ एक अनुसूचित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग से भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्राम्हण  वर्ग को लुभान के लिए दो लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। 

 



खास बात ये है कि जिस समय ये लिस्ट जारी की गई। उस समय UPBJP Office में मुख्यमंत्री समेत संगठन के तमाम दिग्गज मैराथन मीटिंग में मौजूद थे। करीब नौ बजे यह मीटिंग खत्म हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद UPCM ने 2022 में BJP के फिर सरकार बनाने का दावा करते हुए 300 सीटों पर जीतने की बात मीडिया से कही। इससे पहले योगी आदित्यनाथ दोपहर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर भी पहुंचे थे। कहने को तो ये केशव प्रसाद मौर्य के बेटे और नव वधू को आशीर्वाद देने का कार्यक्रम था लेकिन जानकारों के मुताबिक यहां सियासी डैमेज को कंट्रोल करने की कवायद की गई। इस दौरान RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और  Krishna Gopal भी मौजूद रहे।

 




  • Pranshu Duty बने युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट
  • राज्यसभा सांसद गीता शाक्य बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष
 
Yogesh Tripathi

PM नरेंद्र मोदी के "दूत" कहें जा रहे विधान परिषद सदस्य A.K Sharma को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदेश उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ UPBJP के President स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।
गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं A.K Sharma

मऊ निवासी अरविंद A.K Sharma गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत ले ली। VRS लेने के तुरंत बाद वह BJP में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बना दिया। उनको Yogi Adityanath Govt में DY CM बनाने की चर्चा जोरों पर थी। A.K Sharma को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। BJP हाईकमान ने उनको Vice President बनाया है। 
Archana Mishra बनीं मंत्री

A.K Sharma के अतिरिक्त दो प्रदेश मंत्री भी नियुक्त किए गए है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री बनाया गया है।
प्रांशुदत्त दिवेदी बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की । स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) निवासी को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।