Articles by "South City"
South City लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • मुंबई पुलिस ने हत्यारोपी आकंक्षा उर्फ कोमल के प्रेमी को हिरासत में लिया
  • ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए Kanpur Police मुंबई रवाना
  • प्रेमी और उसके भाई दोनों से आकांक्षा के थे शारीरिक संबंध 
  • मां-बाप की हत्या के लिए प्रेमी के इशारे पर दो महीने से बना रही थी "ब्लू प्रिंट"
  • प्रेमी के हत्यारोपी भाई रोहित को कल ही पुलिस ने कर लिया था Arrest
  • छोटे भाई की बेटी को दंपित ने बचपन में लिया था गोद


Yogesh Tripath

 Kanpur Commissionerate Police ने South City के बर्रा भाग (2) एरिया में मंगलवार को हुए Double Murder Case से पूरी तरह "पर्दा" उठा दिया है। दंपति का कातिल कोई और नहीं बल्कि बचपन में गोद ली गई कलयुगी बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल निकली। "प्रेम-पाश" और संपत्ति के लालच में उसने प्रेमी के भाई के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को हमेशा के लिए बेरहमी से "मौत की नींद" सुला दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसने कई चौंकाने वाली जानकारी अफसरों को दी। 

 

माता-पिता के कत्ला की आरोपी आकांक्षा उर्फ कोमल ने पूछताछ में Police Officer's को बताया कि उसका प्रेमी राहुल सेना में सर्विस करता है। उसकी तैनाती इन दिनों मुंबई में है। प्रेमी राहुल के इशारे पर वह पिछले दो महीने से मां-बाप की हत्या का "ब्लूप्रिंट" बना रही थी। प्रेमी राहुल के भाई रोहित के साथ उसने मिलकर 4/6 जुलाई की रात उसने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। माता-पिता की हत्या करने से पहले उसने अपने प्रेमी राहुल के भाई रोहित के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।  

मौसी का रिश्तेदार है प्रेमी राहुल 

पुलिस के सामने हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उसका प्रेमी राहुल उसकी मौसी का रिश्तेदार है। राहुल सेना में नौकरी करता है। उसकी तैनाती मुंबई में है और वह फतेहपुर जिले के बकेवर थाना एरिया के शाहजहांपुर गांव का मूल निवासी है। बकौल आकांक्षा राहुल का भाई रोहित अपराधिक प्रवृत्ति का है। चोरी के जुर्म में वह जेल जा चुका है। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि मुंबी में बैठकर प्रेमी राहुल करीब दो महीने से उसके पिता मुन्नालाल और मां रामदेवी के Murder का "ब्लूप्रिंट" बना रहा था। राहुल के कहने पर ही उसका भाई रोहित हत्या को अंजाम देने के लिए आधी रात उसके घर पहुंचा। 

परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश 

आकाक्षा ने पुलिस को बताया कि जैसा राहुल ने उसे मोबाइल पर बताया था। ठीक उसी प्रकार उसने साजिश रची। घटना वाली रात उसने परिवार के सदस्यों को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। उसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। रात्रि करीब 12.30 के बाद जब परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए तो आकांक्षा ने WhatsApp Call कर प्रेमी राहुल के भाई रोहित को घर बुलाया। आकांक्षा के घर पहुंचते ही रोहित ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जिस पर आकांक्षा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद आकांक्ष की मदद से रोहित ने पहले मुन्नालाल की गर्दन पर चापड़ से प्रहार कर हत्या की। मुन्नालाल के बाद रोहित ने आकांक्ष की मां के गर्दन पर बेहोशी की हालत में चापड़ से प्रहार कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद रोहित खून से सने कपड़ों को बैग में रखकर फरार हो गया। पुलिस ने कल ही रोहित को Kanpur Dehat जनपद से Arrest कर लिया था। पूछताछ में रोहित ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि मुंबई में नौकरी कर रहे भाई राहुल के कहने पर उसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस आयुक्त (CP)विजय सिंह मीणा ने मीडिया को बताया कि आकांक्षा का प्रेमी राहुल सेना में तैनात है। वह एंबुलेंस का चालक है। आकांक्षा से उसके प्रेम-संबंध काफी समय से हैं। मुन्नालाल और उनके पत्नी की हत्या का "ब्लूप्रिंट" मुंबई में बैठे राहुल ने ही बनाया था। वह दंपति की हत्या कराने के बाद आकांक्षा से शादी कर सारी संपत्ति हड़पना चाहता था। "ब्लूप्रिंट" बनाने के बाद नशीली गोलियां उसने मुंबई से अपने भाई रोहित को भेजी थीं। रोहित ने उन नशीली गोलियों को किसी तरह आकांक्षा तक पहुंचाया। जिसे जूस में पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

48 घंटे में 17 घंटे प्रेमी से बातचीत की

 पूछताछ में आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के व्यवहार से वह काफी आहत रहती थी। उसे कभी-कभी लगता था कि सारी संपत्ति कहीं माता-पिता उसके भाई के नाम न कर दें। इसे उसने अपने प्रेमी राहुल के साथ शेयर किया तो उसने हत्या की योजना बना डाली। वारदात से पहले दो दिनों में आकांक्षा ने प्रेमी राहुल से करीब 17 घंटे तक बातचीत की। वारदात के बाद उसने अपने मोबाइल से कॉल लॉग, WhatsApp Call, चैटिंग आदि डिलीट कर दी। वारदात को लेकर दोनों कोड में बातचीत करते थे। जैसे पलान-A, प्लान-B । माता-पिता की हत्या कराने के बाद भी आकांक्षा के चेहरे पर पश्चाताप जैसे कोई भाव नहीं दिखे। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बर्रा भाग (2) में मुन्नालाल और उनके पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मौका-ए-वारदात पर जब Police Officer's पहुंचे तो बेटी आकांक्षा ने अपनी गढ़ी कहानी से सबको बरगलाने का प्रयास किया लेकिन देर शाम के बाद वह सख्ती करने पर टूट गई। उसके बाद जब उसके प्रेमी का भाई रोहित पकड़ा गया तो "मर्डर की मिस्ट्री" से पुलिस ने "पर्दा" उठा दिया।


  • Kanpur के South City स्थित बर्रा-2 में सनसनीखेज वारदात 
  • पुलिस कमिश्नर (CP) फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे
  • बगल में सो रही बेटी को कातिलों ने छोड़ दिया
  • CCTV फुटेज से पुलिस के हाथ लगे कुछ अहम सुराग

मुन्नालाल उत्तम और उनकी पत्नी रामदेवी (File Photo)


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के South City एरिया स्थित बर्रा-(2) इलाके में मंगलवार की सुबह एक घर के कमरे में बुजुर्ग दंपति की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में लोगों की घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलने पर पुलिस आयुक्त (CP) भी पहुंचे। काफी देर तक छानबीन और परिजनों से बातचीत के बाद CP ने जल्द से जल्द "मर्डर मिस्ट्री" से पर्दा उठाने की सख्त ताकीद मातहतों को दी। पोर्टल के सूत्रों की मानें तो पुलिस परिवार के एक व्यक्ति को बेहद संदिग्ध मान रही है। उससे काफी देर तक पूछताछ हो चुकी है। पुलिस के कुछ "यक्ष प्रश्नों" का सटीक जवाब न मिलने पर देर सबेर उसे थाने लाकर पूछताछ की जा सकती है।

पुलिस आयुक्त (CP) भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में पुलिस आयुक्त (CP) ने कहा कि दंपति की हत्या धारदार हथियार से की गई है। दोनों कमरे के अंदर फर्श पर सो रहे थे। "मर्डर मिस्ट्री" को सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। परिजनों की तहरीर पर नजदीकी लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई है। CCTV फुटेज से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। Police Officer's करीब आधा दर्जन बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन कर रहे हैं। एक टीम को गैरजनपद दबिश के लिए रवाना किया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

 

मौका-ए-वारदात पर साक्ष्यों का संकलन करती पुलिस टीम।
महराजपुर थाना एरिया के प्रेमपुर गांव निवासी मुन्ना लाल उत्तम (64) फील्डगन फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी थे।  मुन्नालाल बर्रा में अपनी पत्नी रामदेवी बेटे विपिन और गोद ली गई बेटी आकांक्षा के साथ रहते थे। रिटायर होने के बाद मुन्नालाल एक गेस्ट हाउस में मैनेजर की नौकरी ज्वाइन की थी। बकौल विपिन Monday की Night भोजन करने के बाद वह सोने के लिए छत पर चला गया था। नीचे कमरे में पिता-मां और बहन सो रहे थे। आधी रात को बहन ने चिल्लाते हुए आवाज दी। विपिन जब नीचे पहुंचा तो कमरे की फर्स पर पिता और मां की रक्त रंजित लाश देखकर उसकी चीख निकल गई। विपिन ने तत्काल मोबाइल पर सूचना पड़ोसी को दी। Double Murder की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मुन्ना लाल के घर के बाहर जमा हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर बर्रा SHO, ADCP, ACP फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदातस्थल से तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। दोपहर होते-होते पुलिस आयुक्त (CP) विजय सिंह मीणा भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक मुन्नालाल के बेटे के साथ काफी देर तक अलग बात की। उधर, पुलिस की एक टीम आकांक्षा को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस की टीम अस्पताल लेकर रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा का कहना है कि हमले के दौरान विरोध करने पर उसे भी चाकू मारी गई। जिससे वह जख्मी हो गई। उसकी अंगुली पर जख्म है। 

 

CCTV फुटेज में घर के बाहर दिखा संदिग्ध युवक।
CCTV फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध युवक

इस बीच पुलिस की एक टीम मुन्नालाल के घर के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस को एक फुटेज में तीन संदिग्ध युवक गली में आते-जाते दिखाई दिए। एक युवक अंदर जाते हुए भी दिखाई दिया। पुलिस अब इन संदिग्ध युवकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम को गैर जनपद दबिश के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया। हालांकि एक बड़े अफसर की मानें तो Double Murder में बेहद करीबी के हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच में एक दो बिन्दु ऐसे है, जिसे पुलिस अफसर बार-बार कुरेद रहे हैं लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि देर सबेर इन्हीं एक दो बिन्दु में ही पुलिस को सफलता मिल जाएगी। 

बेटे के ससुरालीजनों से चल रहा विवाद

छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मुन्नालाल के बेटे विपिन की शादी वर्ष 2017 में फतेहपुर जनपद के बिंदकी निवासी सतीश उत्तम की बेटी से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही विपिन और उसके परिजनों का विवाद हो गया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। विपिन का आरोप है कि ससुरालीजन अक्सर उसके परिवार को धमकी देते थे। विपिन ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए बर्रा पुलिस को तहरीर दी। विपिन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की FIR रजिस्टर्ड कर ली। 


  • Barra थाने से चंद कदम की दूरी पर बनी मजार से चादर हटाई
  • अंधा कुआं के पास कई साल पहले बनाई गई थी मजार
  • क्षेत्रीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
  • सूचना पर बर्रा थाने की फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची

सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक करते एक हिन्दूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित बर्रा थाना एरिया अराजकतत्वों के लिए शॉफ्ट टॉरगेट बन गया है। करीब एक महीना पहले मुस्लिम वर्ग के रिक्शा चालक की सरेराह पिटाई की घटना को शायद लोग पूरी तरह से भूल भी नहीं पाए कि गुरुवार सुबह Barra थाने से चंद कदम की दूरी पर बनी मजार पर कई दर्जन अराजकतत्व पहुंच गए। अराजकतत्वों की मंशा बड़ी थी लेकिन भनक पुलिस को लग गई। फोर्स मौके पर पहुंची और अराजकतत्वों को मौके से भगा दिया। पुलिस की सतर्कता से माहौल बिगड़ने से बच गया। पुलिस का कहना है कि मजार पर पड़े चादर को हटाया गया। विवाद जैसी कोई बात नहीं है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है। 

 


अंधा कुआं के पास बर्रा का नया थाना परिसर कुछ साल पहले बना है। थाने से चंद कदम की दूरी पर एक मजार भी स्थित है। यह मजार कई साल पहले बनाई गई थी। तब आसपास के एरिया में खेती होती थी। गुरुवार सुबह एक हिन्दूवादी संगठन के कुछ लोग मजार पर पहुंच गए। युवकों ने मजार पर पड़े कपड़े (चादर) को हटा दिया। इन युवकों की मंशा आखिर क्या थी ? यह किसी को पता नहीं लेकिन सूचना पुलिस को मिली तो फोर्स मौके पर पहुंच गई।

 

पुलिस ने युवकों से बातचीत की तो उसमें कुछ सत्ता की ऐंठ दिखाने लगे। इस पर बर्रा पुलिस ने तेवर सख्त कर लिए। जिसके बाद वहां से हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को उल्टे पांव भागना पड़ा। घटना से जुड़े Video जब सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए तो पुलिस ने Twitter पर मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वार्ता करके मामले को सुलझा दिया गया है। मौके पर शांति बनी हुई है। 

उल्लेखनीय है कि इसी थाना एरिया में ही करीब सवा महीना पहले एक बेगुनाह गरीब रिक्शा चालक पर धर्म परिवर्तन का झूठा आरोप लगाकर हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने सरेराह पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की। इस घटना का वीडियो वॉयरल होने के बाद जिला प्रशासन को पसीना छूट गया था। कांग्रेस, सपा और बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने सत्ताधारी BJP पर तीखे हमले करने के साथ जिला प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया था।

 

 

 

 

-मौका–ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को मिली बीयर की दो केन

-सिगरेट, चप्पल और खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद की

-Barra के बनपुरवा गांव में गुरुवार सुबह मिली युवती की लाश 


Yogesh Tripathi

Kanpur के South City स्थित बर्रा थाना एरिया के बनपुरवा गांव के पास गुरुवार सुबह युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की ईंट और पत्थर से कूंचकर हत्या की गई। मौका-ए-वारदात से Police ने नशे की तमाम सामग्री बीयर की केन, सिगरेट आदि बरामद की है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी तमाम साक्ष्यों का संकलन किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा। फिलहाल Postmortem Report का इंतजार पुलिस कर रही है। 


Barra के बनपुरवा गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने प्रदीप कुमार यादव के निर्माणधीन मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट में युवती की रक्तरंजित लाश देखी। युवती की लाश पड़े होने की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर Barra Police मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से दो बीयर के केन, चप्पल, सिगरेट के फिल्टर, खून से सनी ईंट समेत कई वस्तुएं बरामद कीं।


तलाशी के दौरान पुलिस को मृतका की जेब से 400 रुपए की नकदी भी मिली। पुलिस का कहना है कि बहाने से बुलाकर युवती की हत्या कर दी गई। मोबाइल आदि की बरामदगी के लिए पुलिस काफी देर तक आसपास सर्च ऑपरेशन चलाती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बनपुरवा के आसपास बीयर और शराब के ठेकों पर भी छापे की कार्रवाई की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस को है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहन है कि शाम ढलते ही यहां पर बाइक सवार बाहरी अराजकतत्वों की आमदरफ्त शुरु हो जाती है। पुलिस की गश्त भी सिर्फ खानापूर्ति ही रहती है।

-Barra के जरौली से दो दिन पहले लापता हुई थी युवती 

-परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

-दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

-पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची

 

मधु श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
Yogesh Tripathi

Kanpur के South City स्थित बर्रा थाना एरिया में लापता युवती की लाश घर के अंदर मिली। युवती के लापता होने पर बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस क फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची और साक्ष्यों का संकलन किया। Barra Police का कहना है कि जर-जोरू और जमीन के बिन्दु पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाएगा।

Barra के जरौली फेस-2 निवासी सतीश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मधु परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले मधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मधु के बेटे आयुष ने बर्रा थाने में मां के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पति सतीश ने बताया कि संडे को पत्नी घर पर अकेली थी। किसी का फोन आने के बाद वह घर से चली गई। उसके बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद अनहोनी की आशंका के मद्देनजर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर ही मधु की लाश पड़ी मिली। आशंका पर पुलिस ने मधु के पति को हिरासत में ले लिया।

Barra (SHO) हरमीत सिंह का कहना है कि कई बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। पति को हिरासत में लिया गया है। कुछ और लोगों से भी शक के आधार पर पुलिस पूछताछ कर सकती है। जल्द ही मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। मधु की लाश मिलने के बाद मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।

 

 

 

-Puneet Raj Sharma फिर बने Kanpur के जिलाध्यक्ष 

-जिला पंचायत सदस्य सचिन तिवारी बने ग्रामीण के अध्यक्ष

-IYC के नेशनल प्रेसीडेंट बी.वी श्रीनिवास की संस्तुति पर मनोनयन

-UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने जारी की सूची

 

Gaurav Pandey (South) President

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh में 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर Congress अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। Kanpur में दो नगर अध्यक्ष बनाने के बाद अब Congress के यूथ फ्रंटल Indian Youth Congress (IYC) के निर्देश पर PYC ने शहर में दो प्रेसीडेंट के नामों का ऐलान कर दिया। Gaurav Pandey को South और Ashish Shrivastva को (North) की कमान दी गई है। Puneet Raj Sharma पर एक बार फिर हाईकमान ने विश्वास जताते हुए उन्हें कानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने 27 शहर अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। 

 

Ashish Shrivastva (North) President

South के अध्यक्ष बने गौरव पांडेय करीब एक दशक से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रह चुके गौरव पांडेय प्रदेश में महासचिव भी रहे हैं। पार्षदी का चुनाव महज कुछ वोटों से हारने वाले गौरव दक्षिण के कर्रही एरिया में रहते हैं। गौरव सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई। वहीं, North के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। आशीष भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। 

 

Puneet Raj Sharma (District Head) Kanpur

सूत्रों की मानें तो दोनों अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा की देखरेख में कार्य करेंगे। हाईकमान ने पुनीत को फिर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस हाईकमान शहर में दो अध्यक्षों को मनोनीत किया है। माना जा रहा है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बीजेपी की तर्ज पर हाईकमान ने यह फैसला लिया है। 



-सर्विलांस सेल की  मदद से Juhi Police ने झकरकटी बस अड्डे से पकड़ा 

-फ्राइ-डे की सुबह ससुराल में सिरफिरे ने "तांडव" माचकर लगाई थी आग 

-आग की लपटों में झुलस गए थे ससुराल के 7 सदस्य

-हरदोई के बिलग्राम थाना एरिया का रहने वाला है आरोपी

आरोपी मुकेश कुमार

Yogesh Tripathi 

बीवी से झगड़े के बाद ससुराल में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले आरोपी मुकेश को Kanpur की Juhi Police ने देर शाम Arrest कर लिया। Police के मुताबिक वह फरार होने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन को ट्रेस कर दबोच लिया। 


 

Juhi के बीबी का हाता में शुक्रवार सुबह वारदात

बीबी का हाता निवासी हीरालाल पल्लेदारी करते हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले हीरालाल ने अपनी बेटी मनीषा की शादी हरदोई के बिलग्राम निवासी ड्राइवर मुकेश कुमार के संग की थी। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से मनीषा और मुकेश के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से मनीषा मायके आ गई थी। 


 

गुरुवार Night को दी थी मोबाइल पर धमकी

परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात को मुकेश ने मोबाइल पर मनीषा से बातचीत की। उसने मायके से आने के लिए दबाव बनाया तो मनीषा ने मना कर दिया। जिस पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह मुकेश ससुराल पहुंचा। मुकेश ने दरवाजा खटखटाया लेकिन ससुरालीजनों ने दरवाजा नहीं खोला।  इस पर मुकेश ने गाली-गलौज शुरु कर दी। बकौल हीरालाल थोड़ी देर बाद उसने पेट्रोल से भरी बोतल कमरे के अंदर फेंकी और जलता हुआ लाइटर अंदर फेंक दिया।


 

आग के पेट्रोल के संपर्क में आते ही अचानक आग का गोला उठा और परिवार के लोग लपटों की चपेट में आ गए। लपटों में घिरे हीरालाल और उसके परिजनों ने मदद की गुहार लगाई तो पड़ोसी पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद झुलसे लोगों को बाहर निकाला। सूचान पर जूही थाने की फोर्स भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से हीरालाल, उसकी पत्नी शिवकुमारी, बेटियां, मनीषा, राधा, वंदना, उमा और बेटा मनीष झुलस गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 -बुधवार सुबह भौंती-रूमा बाईपास पर भीषण Accident 

-DCM से भिड़ंत के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़े

-स्कार्पियो सवार चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

-गाड़ी के अगले हिस्से पर लिखा है मंडल महामंत्री 

-Jhansi से Lucknow जा रहे थे कार सवार लोग 

 


Yogesh Tripathi

Kanpur  के भौंती-रूमा बाईपास पर बुधवार अलसुबह कोहरे की वजह से स्कार्पियो कार सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकालने के बाद हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो की नंबर प्लेट पर (भाजपा मंडल महामंत्री ) लिखा है। घायल लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में सवार लोग Jhansi के मऊरानीपुर से Lucknow जा रहे थे। घने कोहरे की वजह से चालक को सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम नहीं दिखाई दी, जिसकी वजह से Accident हो गया। सभी घायल झांसी के मऊरानीपुर निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लखनऊ में बीजेपी के किसी बड़े नेता से मुलाकात करने जा रहे थे।