भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। www.redeyestimes.com (News Portal) की खबर पर मुहर लगाते हुए यूपी के बुन्देलखंड की जालौन सीट से ब्रजलाल खाबरी को प्रत्याशी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि करीब सप्ताह भर पहले ही पोर्टल ने ब्रजलाल खाबरी को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।


[caption id="attachment_18873" align="alignleft" width="150"] A Reopt By Dr.Rakesh Dwivedi[/caption]

Rakesh Dwivedi


पहली लिस्ट में सोनिया, राहुल और अन्नू टंडन के नाम


कांग्रेस की तरफ से गुरुवार शाम को जारी पहली लिस्ट में रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, सहारनपुर से इमरान मसूद, अकबरपुर (रनिया) से राजाराम पाल, फर्रुखाबाद से  सलमान खुर्शीद , धौरहरा से जितिन प्रसाद, जालौन से ब्रजलाल खाबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, बदांयू से सलीम इकबाल शेरवानी हैं। कांग्रेस ने चार प्रत्याशी गुजरात सभा की सीटों पर भी घोषित किया है।

प्रत्याशी घोषणा करने के मामले में आगे निकली कांग्रेस


प्रत्याशी घोषित करने के मामले में अभी तक कांग्रेस सबसे फिसद्डी साबित होती थी लेकिन इस बार उसने बाजी मारी है। बताया जा रहा है कि ये काम इस लिये मुमकिन हो पाया क्योंकि अब कांग्रेस को उभारने का मोर्चा प्रियंका गाँधी संभाले हुए हैं।  उल्लेखनीय है कि पोर्टल ने खाबरी से संबधित दो खबरें प्रकाशित की थीं। जिसमें साफ-साफ जिक्र किया था कि पहली लिस्ट में ही ब्रजलाल खाबरी का नाम रहेगा। खबर पर मुहर लगी और पहली सूची में ही ब्रजलाल खाबरी का नाम आया।

कांग्रेस के टिकट पर ब्रजलाल का यह पहला चुनाव


ब्रजलाल खाबरी का कांग्रेस से लोक सभा का यह पहला चुनाव होगा ।इससे पहले वह विधानसभा का एक चुनाव ललितपुर से लड़ चुके हैं। वे बसपा से 1999 में सबसे पहला चुनाव लड़े थे और जीते भी थे ।इसके बाद 2004और 2014 चुनाव हारे थे। एक बार वह बसपा से राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। 2016 में उन्होने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। ब्रजलाल के टिकट पर मुहर लगने के बाद अब जालौन का सियासी समीकरण गड़बड़ा गया है। राजनीति के जानकारों की मानें तो जो कांग्रेस कल तक किसी नंबर पर नहीं थी वो अब सीधी फाइट में है। ऐसा ब्रजलाल खाबरी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संभव हो सका।

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: