Articles by "Apna Dal (S)"
Apna Dal (S) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-Auraiya से वापस लौटते समय Kannauj में ठहरे कारागार राज्यमंत्री

-Apna Dal (S) के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की मुलाकात


Raja Katiyar

Uttar Pradesh सरकार के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार (जैकी) का इत्रनगरी Kannauj  में Apna Dal (S) के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष Dinesh Katiyar ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तरफ से की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी। 

Auraiya से वापस लौटते समय मंत्री जय कुमार (जैकी) का काफिला कन्नौज में रुका। यहां पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने समर्थकों के साथ मंत्री को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मंत्री जय कुमार (जैकी) ने भी अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, प्रदेश सचिव लाला भाई पटेल, जिला मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, संजय कटियार, प्रदीप कटियार, मनीष कश्यप, लाल सिंह दोहरे, चिराग मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक कटियार समेत कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 -वार्ड नंबर-1 से दावेदारी कर रहे हैं संजय कटियार

-कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के कई गांवों में घूमें संजय

 


Raja Katiyar

Uttar Pradesh 2021: पंचायत चुनाव के मद्देनजर Apna Dal ने अभी से कमर कस ली है। संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ संभावित प्रत्याशी डोर-टू-डोर अभी से संपर्क कर रहे हैं। Kannauj के वार्ड नंबर-1 से प्रत्याशिता का दावा ठोंक रहे संजय कटियार ने अभी से चुनाव प्रचार में ताकत झोंकनी शुरु कर दी है।

Sunday को Sanjay Katiyar मोचीपुर तेरामल्लू दाई पुर सहित वार्ड नंबर एक के कई गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों को उन्होंने पार्टी से जोड़ते हुए सदस्यता भी दिलाई।

इस मौके पर Apna Dal के प्रदेश सचिव (युवा मंच) दिग्विजय कटियार, जिला कोषध्यक्ष प्रदीप कटियार, मनीष कश्यप जिला सचिव युवा मंच, खुश नूर अहमद और ऋषभ दुबे भी मौजूद रहे।

 -तालग्राम कस्बे में संगठन के विस्तार को लेकर की गई चर्चा

-पंचायत चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों ने बनी रणनीति

 


Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj के कस्बा तालग्राम में Apna Dal के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ Meeting की। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई। Meeting में संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ-साथ पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मीटिंग से पहले जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar समेत सभी पदाधिकारियों का फूल-मला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान पार्टी के हितों पर भी खासी बातचीत की। 


 

इस दौरान प्रदेश महासचिव जयनारायण कटियार, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश सचिव शिक्षक संघ संतोष प्रजापति, मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, युवा मंच अध्यक्ष संजय कटियार, अशोक पटेल, बंटू पटेल युवा मंच, जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ दुबे, सावन पटेल, ऋषभ पटेल, राम पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, डेविड पटेल, समेत कई दर्जन कार्यकर्ता और पदाधिकारी मीटिंग में शामिल हुए।


-ACM (1st) की मौजूदगी बांटा गया भोजन और कच्चा राशन

-प्रदेश सचिव Ankita Sachan बंटवा रही हैं राशन

-मंडे को 550 लंच पैकेट गरीबों में बांटे गए

Yogesh Tripathi


देश में 3 मई तक Lockdown है। Kanpur के बाजार, चौराहे, गलियां सब सूने हैं। संपन्न लोग घरों में कैद हैं बेसहारा और गरीब लोगों के छत की छांव सिर्फ आसमान है। Corona Virus जैसी वैश्विक महामारी के दौरान गरीबों, बेसहारा लोगों के लिए दो जून की रोटी सबसे बड़ा संकट बनी है। तमाम स्वयंसेवी संगठन, राजनीतिक दल के साथ-साथ लोग व्यक्तिगत तौर पर भी भोजन वितरित कर रहे हैं। Apna Dal (S) की प्रदेश सचिव Ankita Sachan की अगुवाई में तीन अप्रैल से जरौली फेज-2 (शांति एनक्लेव के सामने) गरीबों, बेसहारा लोगों को राशन वितरित करने के साथ लंच पैकेट भी दिया जा रहा है। 



मंडे को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) R.P Verma और Apna Dal (S) की प्रदेश सचिव Ankita Sachan की मौजूदगी में लंच पैकेट का वितरण कर कई दर्जन लोगों को कच्चा राशन भी दिया गया। इस मौके पर Ankita Schan ने कहा कि इस नेक काम में कई लोग उनका सहयोग कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह गरीब-बेसहारा लोगों तक यह भोजन और राशन मुहैया करवा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि Lockdown खुलने तक वह अपने स्तर से गरीब लोगों की मदद करती रहेंगी। भोजन-राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेशिंग का विशेष ख्याल रखा जाता है।


मंडे को भोजन वितरण के दौरान दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर करीब 550 लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए। कुछ लोगों को कच्चा राशन भी मुहैया कराया गया। इस दौरान अपना दल (एस) के जिला महासचिव, राजेश सचान, जिला सचिव ठाकुर लल्लन सिंह, विकास सचान, अशोक शुक्ला, आदित्य तिवारी, बबलू सचान, टीटू यादव, रामनरेश भदौरिया, सर्वेश यादव, पुच्ची यादव, महेश पांडेय, गुड्डू चंदेल। सुरेश ज्वैलर्स, सोनू सैनी, विनोद शर्मा, रामसिया समेत कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।