Articles by "Tiranga Yatra"
Tiranga Yatra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 -दुपहिया वाहनों पर सवार होकर युवा कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा

-सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

 

Kannauj में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते Dinesh Chandra Katiyar

Raja Katiyar

गणतंत्र दिवस के महापर्व पर इत्रनगरी Kannauj के इंदरगढ़ में Apna Dal के Worker’s ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर भव्य Tiranga Yatra निकाली। प्रेसीडेंट Dinesh Chandra Katiyar की अगुवाई में ये तिरंगा यात्रा जनपद के कई कस्बों और मोहल्लों में घूमीं। 


सरदार पटेल इंटर कॉलेज में लगी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष Dinesh Chandra Katiyar ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को Start किया। ग्राम भुजरिया से निकली यह यात्रा कई मोहल्लों और गांवों में घूमी। 


 

सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, बंदे मातरम का उद्घोष करते नजर आए। तिरंगा यात्रा में वीर शहीदों को याद भी किया गया। उनके नाम के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विवेक पटेल, सावन पटेल, शिवम पटेल, डॉ. संदीप कुमार, मनोज पटेल, आकाश गुप्ता, ऋतिक पटेल, समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में पूरे समय मौजूद रहे।