Articles by "Kannauj"
Kannauj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • दो महीना पहले कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में पड़ी थी डकैती 
  • Wanted रवि उर्फ प्रदीप को STF ने मंडी गेट के पास से किया Arrest 
  • वारदात में शामिल अन्य डकैतों को कन्नौज पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
  • STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई वाली टीम को मिली सफलता 


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) को शुक्रवार बड़ी सफलता मिली। STF की टीम ने 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest कर लिया। रवि और उसके साथियों ने करीब दो महीना पहले इत्रनगरी कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को ठठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शातिर किस्म का रवि उर्फ प्रदीप फरार था। उसके सिर पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 


STF (Dy.SP) संजीव कुमार दीक्षित की देखरेख में STF की टीम गिरोह बनाकर चोरी-डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित इनामिया बदमाशों की खोजबीन कर रही थी।  Inspector (STF) घनश्याम यादव की अगुवाई में SI विनोद कुमार सिंह, HC सरोज अवस्थी, मुकेश प्रजापति, राजेश पाल, भूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा की टीम कानपुर, , सीतापुर, औरैया, कन्नौज समेत कई जनपदों में वांछित इनामी बदमाशों के बाबत सूचनाए संकलित कर रही थी। 

Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने बताया कि टीम कुछ जनपदों में भ्रमणशील थी। इस दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 4 सितंबर 2024 को कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के फतुआगांव में पड़ी डकैती का Wanted डकैत रवि उर्फ प्रदीप मंडी गेट अंडरपास के पास किसी से मिलने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने टीम के साथ रवि उर्फ प्रदीप की घेराबंदी की। रवि ने भागने का दुस्साहस भी किया लेकिन STF Team ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। 


रवि उर्फ प्रदीप ने पूछताछ में STF Team को बताया कि उसका गिरोह है। जो पिछले कई साल से चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। प्रदीप ने बताया कि वारदात में जो भी नगदी मिलती है उसे से गिरोह के सदस्य बराबर-बराबर बांट लेते हैं। कीमती सामानों और गहनों को गिरोह कुछ दिनों बाद बिक्री कर देता है। उससे जो रुपए मिलते हैं, उसे भी गिरोह के लोग बराबर बांट लेते हैं। रवि उर्फ प्रदीप ने स्वीकार किया कि चार सितंबर 2024 को कन्नौज के ठठिया थाना एरिया स्थित फतुआपुर गांव में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गृहस्वामी संतोष कुमार और उसकी पत्नी को लहूलुहान कर लाखों रुपए के कीमत का सामान लूट लिया था। 

वारदात के बाद ठठिया पुलिस ने कुछ बदमाशों को Arrest कर उनके पास से लूट का सामान बरामद किया था लेकिन पुलिस गिरोह के खूंखार बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest नहीं कर पाई थी। रवि तब से लगातार फरार चल रहा था। रवि की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। Inspector (STF) ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को मुकदमा अपराध संख्या 257/2024 धारा 310(2)BNS में दाखिल किया गया है। इस बड़े गुडवर्क में मुख्य आरक्षी सरोज अवस्थी का जमीनी सूचनाओं को संकलित करने में अहम योगदान रहा। 


  • हाजीगंज खुर्द में पानी भरने गई थी किशोरी
  • डॉग स्कॉवयड टीम के साथ पहुंचे कोतवाल
  • CCTV की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला

 

किशोरी के लापता होने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल Alok Kumar Dubey छानबीन करते हुए।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj के कोतवाली थाना एरिया स्थित हाजीगंज खुर्द मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी भरने घर से निकली 11 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को अगवा किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया तो पुलिस के माथे पर पसीना आ गया। 

मौका-ए-वारदात पर पुलिस का डॉग स्कवॉयड भी पहुंचा।

आनन-फानन में कोतवाल Alok Kumar Dubey फोर्स के साथ पहुंचे। सुरागरशी के लिए उन्होंने मौके पर डॉग स्कवॉयड टीम को भी बुलवा लिया। पुलिस का खोजी कुत्ता काफी देर तक आसपास ही घूमता रहा लेकिन किशोरी का कोई ठोस सुराग नहीं दे सका। इस बीच पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगलाना शुरु कर दिया।

पुलिस का कहना है कि हाजीगंज खुर्द निवासी अनीस की बेटी रेशमा (11) मोहल्ले में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की तो पुलिस छानबीन कर रही है।

कोतवाली SHO  (Alok Kumar Dubey) ने बताया कि CCTV फुटेज में किशोरी अकेले जाती दिख रही है। उसका बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। संभव है कि वह नाराज होकर घर से चली गई हो। छानबीन की जा रही है। रिश्तेदारों के घर पर भी तलाश करवाई गई है। जल्द ही किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा।

 

  • Lakhimpur Khiri हिंसा में मारे गए थे पत्रकार रमन कश्यप
  • कन्नौज मंडी समिति में जुटे युवजन सभा के कार्यकर्ता

 

लखीमपुर हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप को कन्नौज में श्रद्धांजलि देते युवजन सभा के कार्यकर्ता।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj स्थित मंडी समिति में शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने Lakhimpur Khiri हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि दी। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को श्रद्धांजलि भी नहीं देने दे रही है। प्रशासन लगातर मुकदमें दर्ज करने की धमकी दे रहा है।

सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा किसानों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। Uttar Pradesh के किसानों ने संकल्प ले लिया है कि BJP को सत्ता के सिंहासन से हटाकर ही आंदोलन खत्म करेंगे। यही वजह है कि गांव में भी अब भाजपा के खिलाफ खासा आक्रोश है।

युवजन सभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद नाजिम खान ने कहा पिछले 11 महीने से देश का अन्नदातासड़कों पर आंदोलनरत है। लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में किसान सड़कों पर संघर्ष करता दिखाई दिया लेकिन फिर भी सरकार ने किसानों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं दिखाई है।

मोहम्मद नाजिम खान ने कहा कि अब तक 750 से अधिक आंदोलनरत किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गुलामउद्दीन खां ने कहा हर युवा कार्यकर्ता किसानों के संघर्ष को गांव-गांव तक पहुंचाएगा और किसानों के हित में हर संघर्ष आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीर खान, सरदार अमर सिंह, शाहिद अली, अवधेश यादव, गौरव कुशवाहा, फैजान खान, श्याम सुंदर यादव, शाहिद वारसी, विनोद यादव, पवन अवस्थी, दीपू यादव, मिथुन प्रजापति, रेहान खान, मेराज सिद्दीकी, बिल्लू भाई, संदीप चौरसिया समेत कई नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • मातहतों के साथ जनपद की कई सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण
  • मानक के विपरीत कार्य मिलने पर मातहतों से मांगा स्पष्टीकरण

 

मातहतों के साथ सड़क पर किए गए पैचवर्क कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिकारी कन्नौज राकेश कुमार मिश्रा।

Raja Katiyar

मातहतों के साथ इत्रनगरी कन्नौज की प्रमुख सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकले जिलाधिकारी ने पैचवर्क ठीक ढंग से न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था और मातहतों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां पर भी गुणवत्तापूर्वक कार्य नहीं किया गया है,उसे दोबारा कराया जाए।

Kannauj (DM) राकेश कुमार मिश्र मातहतों के साथ ठठिया-मकनपुर और कन्नौज-तिर्वा रोड पर कराए गए पैचवर्क कार्य की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम ठठिया-मकनपुर रोड पर पैच कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर पैचवर्क की गुणवत्ता सही पाई गई। एक जगह पर बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण पैचवर्क कार्य में विलंब देख डीएम ने गड्ढे को ठोस पत्थर से भरकर दोबारा पैचवर्क कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर कराए गए पैचवर्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस रोड पर कई जगह पैचवर्क किया गया है लेकिन गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए मातहतों से दो टूक शब्दों में कहा कि कार्यदायी संस्था को तुरंत नोटिस भेजें। साथ ही पैचवर्क का कार्य दोबारा कराया जाए। जिलाधिकारी ने इस संबध में NH-91-A के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण लिए जाने के साथ ही पैच कार्य पूर्ण गुणवत्ता से कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर.एन सिंह समेत कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और तमाम मातहत भी मौजूद रहे।

  • Cyber Crime की रोकथाम के लिए वर्चुअल संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन
  • Zoom App के जरिए साइबर सुरक्षा के उपायों और बचाव के तरीके बताए गए
  • शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले बुधवार को "Cyber Day" मनाया जाएगा
Zoom APP के जरिए लोगों को Cyber Crime की रोकथाम के बाबत जानकारी देते SP प्रशांत वर्मा।

Raja Katiyar

Internet युग के दौर में बढ़ते Cyber Crime की रोकथाम के लिए इत्रनगरी Kannauj जनपद में लोगों को जागरूक करने के लिए वर्चुअल संवाद एंव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जूम एप के जरिए साइबर सुरक्षा के उपायों और उनसे कैसा बचा जाए ? इसकी अहम जानकारी Kannauj (SP) प्रशांत वर्मा ने लोगों को दी।

Internet की क्रांति के बाद साइबर अपराध की वारदातों का ग्राफ काफी बढ़ा है। अक्सर खाते से रुपए निकालने और सोशल साइट के जरिए क्लोन आइडी बनाकर लोगों को ठगने का अपराध काफी बढ़ गया है। मकान में टॉवर लगवाने, नौकरी दिलाने और लकी विजेता व अश्लील वीडियो कॉल के जरिए भी लोगों को साइबर अपराधी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये शातिर किस्म के अपराधी जल्दी पुलिस के चंगुल में भी नहीं फंसते हैं।

Cyber Crime पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने नई मुहिम शुरु की है। लोगों को जागरूक करने के लिए थाना क्षेत्र में पड़ने वाले वाणिज्यिक संस्थान, बैंक, इंस्टीट्यूट, होटल और स्कूल में लोगों को सबसे पहले जागरूक किया जा रहा है। UP Police के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने हर जिले के SP/SSP को यह जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले बुधवार को साइबर दिवसमनाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि नुक्कड़ नाटक, पाठशाला, पोस्टर, अखबार और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को साइबर अपराध के बाबत जागरूक किया जाएगा। महीने के पहले बुधवार को एसपी खुद जूम एप पर लाइव रहेंगे। इससे जुड़ने के लिए 7839865379 पर कॉल कर या फिर WhatsApp पर लिंक प्राप्त किया जा सकता है।

इस अभियान के तहत पहले बुधवार को Kannauj (SP) प्रशांत वर्मा ने जूम एप के जरिए कांफ्रेंसिंग कर आम जनता को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने वर्चुअल संवाद के जरिए लोगों को साइबर अपराध से कैसे बचना है ? साइबर अपराधी किस तरह से आपके खातों से रुपए निकालते हैं ? इस बाबत जानकारी देने के साथ उनके बचाव के टिप्स दिए। SP का कहना है कि साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए जल्द ही पुलिस कर्मियों का कैप्सूल कोर्स जल्द चलाया जाएगा। ताकि वह भी शिकायत पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई कर सकें।

 

  • नाश्ता लेकर पहुंचे भाई ने फंदे से शव लटकता देख शोर मचाया
  • दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा

 

खुदकुशी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसे हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शराब ठेका के अंदर सेल्समैन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर ठेका के अंदर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह मालुम हो सकेगी।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाइदासपुर निवासी सचिन (20) जसोदा में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। परिजनों के मुताबिक वह रात में शराब की दुकान में ही सो जाता था। रोजाना उसका भाई सुबह उसे नाश्ता और दिन का खाना देने पहुंचता था। सोमवार सुबह वह नाश्ता लेकर शराब की पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बंद खिड़की से किसी तरह झांककर देखा तो सचिन की लाश फंदे से लटकती मिली। सचि का शव लटकता देख भाई चीखने-चिल्लाने लगा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही जसोदा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस शराब ठेके के अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। सचिन ने आत्महत्या क्यों की ? इसके पीछे की वजह नहीं मालुम हो सकी है। परिजन भी कोई सही जानकारी नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि सचिन हमेशा मोबाइल फोन पर घंटों किसी से बातचीत किया करता था। गुरसहायगंज कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या के हर पहलू पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  •  काशीपुर से ट्रांसफर के बाद लिया Kannauj में चार्ज
  • स्टेशन परिसर को अपराध मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता

 

Kannauj पहुंचने पर मातहतों ने नए इंस्पेक्टर O.P Meena का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

Raja Katiyar

तेज तर्रार अफसर O.P Meena ने संडे की शाम को RPF थाने में पहुंचकर चार्ज ले लिया। इससे पहले वह काशीपुर में तैनात थे। चार्ज लेने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यात्रियों की सुरक्षा का स्टेशन परिसर में पूरा ध्यान रखा जाएगा।

O.P Meena मूलत: जयपुर  के रहने वाले हैं। इससे पहले रेलवे ने काशीपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षक पद पर तैनात थे। कन्नौज पहुंचने पर थाना परिसर में स्टाफ के लोगों ने अपने अफसर का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों के साथ मिलकर केट भी काटा। मीडिया से बातचीत में O.P Meena ने कहा कि अपराध पर अंकुश और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नए सिरे से अपराधियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। पुराने और शातिर अपराधियों का वर्तमान लोकेशन लिया जाएगा। उन पर पैनी नजर रखी जाएगी। ताकि स्टेशन पर यात्रियों के साथ अपराधिक घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराया गया है जीर्णोद्धार
  • 16 लाख रुपए से कराए गए सौंदर्यीकरण के बाद गांधी जयंती पर लोकार्पण
  • छिबरामऊ विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने पौध रोपण भी किया

 

Kannauj के छिबरामऊ में काकोरी तालाब का लोकार्पण करती Ex. Minister अर्चना पांडेय।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj जनपद के छिबरामऊ में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब का लघु सिंचाई विभाग की तरफ से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद गांधी जयंती पर Ex. Minister अर्चना पांडेय ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने पौध रोपण भी किया। 

गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री ने पुष्प अर्पित किए।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छिबरामऊ में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराया। करीब 16 लाख 49 हजार रुपए की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कराने के बाद शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर छिबरामऊ की विधायक अर्चना पांडेय ने इसका लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि यह तालाब जल संचयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। क्षेत्र की जनता और पशु-पक्षियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख योजनाओं में यह भी एक योजना भी शामिल है। जिसका समय रहते सुंदरीकरण करवाया गया है। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता डॉक्टर शिखा सचान ने कहा कि इस तरह से तालाबों का संरक्षण किया जाना अब बेहद आवश्यक हो चुका है। 

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ पूर्व मंत्री ने पौध रोपण भी किया।

पानी का जलस्तर ठीक रखने में यह खासे अहम साबित होते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तालाब के आसपास ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधरोपण भी किया। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के जेई नितिन तिवारी, बोरिंग टेक्निशियन प्रभात, विकास, प्रमोद, सहायक बोरिंग टेक्निशियन प्रीती यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • महात्मा गांधी के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई
  • महान नेताओं की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

 

पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj जनपद के ब्लाक सभागार में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बेहद धूमधाम से मनाई गई। दोनों ही महान विभूतियों की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। 

ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते भाजपा कार्यकर्ता।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कटियार ने किया। इस मौके पर अवधेश राठौर, एडीओ पंचायत संजय पाठक, एडीओ सुभाष यादव आदि ने भी गांधी व शास्त्री के बारे में कई संस्मरण सुनाए। इस मौके पर सभी ने सामूहिक रामधुन का गान भी किया। 5 सफाई कर्मचारियों का तिलक लगाने के बाद माला पहानकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में झाडू लगाकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छ भारत मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर तिर्वा क्रॉसिंग स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर साफ सफाई करके माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामू उर्फ चीमा कठेरिया,  सौरभ कटियार,अमित कटियार ,अवधेश राठौर ,अंकित, राम लखन प्रधान, हरिपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को किया Arrest
  • वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए मुंबई भाग जाता था शातिर मैनूर
  • चोरों के पास से चोरी की ज्वैलरी समेत कई कीमती सामान बरामद
सदर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिरोह के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी की ज्वैलरी भी बरामद हुई।
Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj जनपद की की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर दो चोरों को Arrest कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। Kannauj Police का दावा है कि गिरोह दिन में मोटरसाइकिल से रेकी कर मध्यरात्रि में वारदात को अंजाम देता था। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह का शातिर चोर मैनूर पुलिस से बचने के लिए मुंबई भाग जाता था। गिरोह अब तक कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

करीब दो सप्ताह पहले सदर कोतवाली एरिया के घमाइचमऊ गांव में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। Prashant Verma (SP) ने मातहतों को वारदात का खुलासा करने की सख्त ताकीद दी थी। कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी Active किया गया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के साथ-साथ मुखबिर तंत्र का संजाल भी बिछाया था। सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी की कई बड़ी वारदातें स्वीकार की। जिसमें घमाइचमऊ की चोरी भी शामिल है।

दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कोतवाली SHO (Alok Kumar Dubey) ने बताया कि पकड़े गए शातिर मैनूर उर्फ सैनूर पुत्र मुईन निवासी रूरा निस्तौली थाना ठठिया और मुलायम पुत्र धनीराम कठेरिया निवासी जसपुरा थाना इंदरगढ हैं। दोनों ही बेहद शातिर किस्म के चोर हैं। इनका एक संगठित गिरोह है। जो कि चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देता है।

जहां चोरी की वारदात को अंजाम देना होता है, गिरोह दोपहर में मोटरसाइकिल से वहां पहुंचता है। रेकी करने के बाद गिरोह वापस लौट जाता है। पूछताछ में दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि जिस घर में ताला लगा मिलता है, उसी घर में वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद जब पुलिस की सक्रियता बढ़ती है तो गिरोह का सदस्य मैनूर पुलिस से बचने के लिए मुंबई भाग जाता था।

SHO (Alok Kumar Dubey) ने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमकी, एक जोडी सोने के कुंडल, एक जोडी सोने के टॉप्स, एक सोने का पैंडल, एक जोडी सोने का झुमका, दो जोडी चांदी की पाजेब, एक जोडी चांदी की तोडियां, 9 चांदी की अंगूठी, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। गिरोह के अन्य चोरों के बाबत पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

  • कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
  • गवर्नर को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा

 

Kannauj में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

Raja Katiyar

Gorakhpur जनपद के एक होटल में Kanpur के कारोबारी Manish Gupta की पुलिसिया पिटाई से हुई मौत के मामले में Kannauj जनपद में सपाई खासे आक्रोशित हैं। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर पहले नारेबाजी की फिर गवर्नर को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता की अगुवाई में दर्जन भर से अधिक नेता और कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अंशुल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार में गुंडे-माफिया को छोड़िए पुलिस बेलगाम है। 72 घंटे से अधिक हो चुके हैं। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता के हत्यारोपित पुलिस कर्मियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

 


मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए अंशुल गुप्ता ने कहा कि पुलिस की बर्बरता से समाज में भय का माहौल स्थापित हो रहा है। ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सपाइयों ने दोषी पुलिस कर्मियों को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त करने की भी मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सपा नेता दिलीप सैनी, अरुण सिंह, आकाश कटियार, नरेश वर्मा, पवन पाल, जितेन्द्र पाल, अंशू पाल, लालजी मिश्रा, शिवाजी पाल, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 

  • Kannauj के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
  • बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद फांसी के फंदे से झूली युवती
  • ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा
  • मौके पर ASP, और पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची

 

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवती के ससुर से काफी देर तक पूछताछ की।

Raja Katiyar

Uttar Pradesh की इत्रनगरी Kannauj जनपद के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो मासूम बच्चों का कत्ल करने के बाद महिला फांसी के फंदे से झूल गई। मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौका-ए-वारदात पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। ASP का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

बहू और दो मासूम बच्चों के शवों को देखकर परिवार और गांव के लोग रोते-बिलखते रहे।

दिल को दहला देने वाली यह वारदात ठठिया थाना एरिया के खलकपुरवा गांव में हई। गांव का विनय कुमार उर्फ गोविंद यादव बुधवार को छिबरामऊ (तुलसीपुर) गांव निवासी डेंगू पीड़ित बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर लेकर गया था। घर पर पत्नी विनीता यादव (25) अपने चार साल के बेटे लल्ला और पांच महीने के बेटे बउवा व परिजनों के साथ मौजूद थी। भोजन करने के बाद विनीता बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य लोग भी अपने कमरों में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह देर तक विनीता कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ननद कल्पना और प्रियंका ने दरवाजे से झांककर देखा तो बेड पर लल्ला और बउआ के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों के चीखने-चिल्लाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग पहुंच गए। 

Kannauj (ASP) Arvind Kumar
ग्रामीण कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरे की कुंडी को खोला। दीवार पर लगी खूंटी से रस्सी के सहारे विनीता का शव लटकता मिला। जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर ठठिया थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस की सूचना पर विनीता के मायके पक्ष के लोग भी कानपुर देहात के रसूलाबाद से पहुंच गए।

वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गईं। ठठिया इंस्पेक्टर और सीओ ने ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कमरे के अंदर से तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। प्रारंभिक छानबीन के बाद इंस्पेक्टर और सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू कलह का प्रतीत होता हो रहा है। जिसकी वजह से महिला ने पहले बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी के फंदे से झूल गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Kannauj में केंद्र और यूपी की BJP सरकार पर बरसे Ex. CM
  • विधान सभा चुनाव में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा
  • जनता आक्रोशित है, भाजपा नेता गांव की गलियों में घुस नहीं पा रहे हैं
  • Ex.CM ने छिबरामऊ में पूर्व विधायक कप्तान सिंह की मूर्ति का किया अनावरण

 

Kannauj के छिबरामऊ में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए Ex.CM अखिलेश यादव।

Raja Katiyar

Uttar Pradesh के Ex.CM और सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav बुधवार को इत्रनगरी Kannauj में केंद्र और सूबे की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर खूब गरजे। BJP को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र है BJP”। सूबे में Law & Order पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में ही पुलिस वालों ने Kanpur के व्यापारी Manish Gupta को होटल के अंदर बेरहमी से मार डाला। क्या यही रामराज्य है ? उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अब तक करीब 40 साधु-संतों की हत्याएं हो चुकी हैं। बेरोजगार युवा परेशान है। व्यापार चौपट हो चुका है। डीजल-पेट्रोल के साथ-साथ घरेलू सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है। छिबरामऊ में पार्टी के संस्थापक सदस्य और Ex.MLA कप्तान सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमों ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “Uttar Pradesh का चुनाव जीतना है तो हमें हर बूथ पर संघर्ष करना होगा। सभा में भीड़ का आलम ये रहा कि जगह कम पड़ गई तो तमाम युवक टेंट की राड के सहारे लटककर अपने नेता का भाषण सुनते रहे।

जगह नहीं मिली तो कई युवक टेंट की राड के सहारे लटक कर Akhilesh Yadav का भाषण सुनते रहे।

Ex. MLA कप्तान सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद हजारों की भीड़ का सैलाब देख गदगद सपा सुप्रीमों ने मंच पर पहुंचते ही BJP पर हमलावर हो गए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बन चुकी है। उन्होंने किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर भी सूबे और केंद्र की सरकार को घेरते हुए कहा कि हर कोई परेशान है। दोनों सरकारें किसी की सुन नहीं रही हैं। देश का अन्नदाता 11 महीने से सड़कों पर संघर्ष कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।

जनसभा में मौजूद भीड़ और कार्यकर्ताओं के सामने हुंकार भरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हर बूथ पर हमें लड़ाई लड़नी होगी। यदि हम लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो चुनाव में जीत नहीं मिलेगी। साजिश और षडयंत्र बहुत होंगे लेकिन याद रखिएगा यह चुनाव हमारे और आप के भविष्य का है। हम सबका भविष्य इस चुनाव से जुड़ा है।

प्रतापगढ़ की घटना का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सांसद की खबर आपने देखी और सुनी होगी। जनता ने कूट कर रख दिया। खूब वादे किए थे लेकिन काम एक भी नहीं किया। हाल अब ये हो गया है कि भाजपा के सांसद और विधायक गांव की गलियों में नहीं घुस पा रहे हैं। 

अखिलेश यादव को सुनने के लिए बुजुर्गों की भी भारी भीड़ मौजूद रही।

Law & Order में फेल हो चुकी है यूपी सरकार

सपा सुप्रीमों ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि Law & Order में सरकार फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में पुलिस ने बर्बरता कर कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता को बेरहमी से मार डाला। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि नींद में उठाने पर उसने पुलिस से यह सवाल कर दिया कि क्या वह आतंकवादी है ? उसका यह शब्द उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भीड़ से पूछा कि आखिर इस गुनाह का जिम्मेदार कौन है ? पुलिस क्यों इतनी बेलगाम हो चुकी है ? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 40 के करीब साधु-संतों की हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कीजिए कि प्रदेश में कैसा रामराज्य स्थापित है। 

छिबरामऊ में पूर्व मुख्यमंत्री को सुनने के लिए महिलाओं की भी भारी भीड़ मौजूद रही।

क्षेत्रीय दलों के साथ लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

सपा सुप्रीमों ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे। छिबरामऊ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रखने पर हुए बवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि देखो भाजपा की कितनी बड़ी चाल थी। भाजपा को न भगवान बुद्ध की मूर्ति से मतलब है न महाराणा प्रताप की मूर्ति से मतलब है। उनको सिर्फ बटवारें से और केवल वोट मिल जाये इससे मतलब है। हम शाक्य समाज के लोगो से कह के जा रहे है अगर सरकार बनेगी तो हम समाजवादी भगवान बुद्ध की मूर्ति लगवाने का काम करेंगे। और महाराणा प्रताप जी की भी कही न कही प्रतिमा लगवाएंगे।

छिबरामऊ में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में सपा सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, सपा नेता संजू कटियार, अजय यादव, आफाक खान समेत कई बड़े नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

  • कन्नौज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन
  • कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
  • धरना देने के बाद गवर्नर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कन्नौज जिलाधिकारी को सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता।

Raja Katiyar

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद Sangam Lal Gupta पर हुए कातिलाना हमले के आरोपी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी आराधना मिश्रा समेत 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इत्रनगरी Kannauj के जिला कांग्रेस कमेटी प्रेसीडेंट दिनेश पालीवॉल की अगुवाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रेसीडेंट दिनेश पॉलीवाल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और प्रमोद तिवारी समेत दर्जनों नेताओं पर दर्ज मुकदमें को अविलंब वापस लेने की मांग की।

कन्नौज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलीवॉल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कहा कि दो दिन पहले प्रतापगढ़ के ब्लॉक सांगीपुर में गरीब कल्याण योजना के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधान मंडल दल के नेता आराधना मिश्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं थीं। उसके बाद भी बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता पर हुए हमले में पुलिस ने बड़ी साजिश के तहत प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR रजिस्टर्ड की। इतना ही नहीं प्रमोद तिवारी के कई दर्जन समर्थकों पर भी मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने सभी को प्रताड़ित करने का कार्य किया।

पुलिस की इस कार्रवाई का जिला कांग्रेस कमेटी विरोध कर कड़ी निंदा करती है। गवर्नर को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेस प्रेसीडेंट ने प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की त्वरित मांग की। दिनेश पॉलीवॉल ने कहा कि प्रमोद तिवारी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। पिछले कई दशक से वह लगातार सांसद और विधायक बन रहे हैं। इतने लंबे राजनीतिक कैरियर में उनके खिलाफ कभी भी कोई अपराधिक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। लेकिन बीजेपी सरकार की तरफ से रची गई साजिश अब जगजाहिर हो चुकी है। एक बड़े षजयंत्र के तहत प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा के साथ-साथ उनके समर्थकों को पुलिस के जरिए शाफ्ट टॉरगेट किया जा रहा है। पुलिस ने यदि शीघ्र मुकदमा वापस नहीं लिया तो जिला कांग्रेस कमेटी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

  • मातहतों के साथ मीटिंग कर अपराधियों पर नकेल कसने की बनाई रणनीति
  • वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुखबिरों के संचार तंत्र को करेंगे मजबूत

 

इत्रनगरी Kannauj की सदर कोतवाली के नए SHO (Alok Kumar Dubey)

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj के सदर कोतवाल विकास राय के तबादले के बाद SHO नियुक्त किए गए Alok Kumar Dubey ने Monday की शाम को चार्ज ले लिया। चार्ज लेने के तुरंत बाद नए कोतवाल ने मातहतों के साथ Meeting कर शातिर अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाई। रात्रि में प्रमुख बाजारों में गश्त, संवेदनशील प्वाइंट्स पर पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाने के लिए नए कोतवाल ने मातहतों को सख्त ताकीद दी।

रजिस्टर नंबर-8 में दर्ज शातिर अपराधियों के बारे में नए कोतवाल A.K Dubey ने काफी देर तक जानकारी हासिल की।  उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता थाना एरिया में Law & Order को कायम रखना है। देर रात्रि पुलिस की गश्त को बेहतर करेंगे। स्कूलों-कॉलेजों के पास भटकने वाले शोहदों पर भी नकेल कसी जाएगी। देर रात्रि तक अराजकत्तवों के जमावड़े को भी खत्म करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों की उनके थाना एरिया में कोई जगह नहीं है। अपराधी सुधर जाएं या फिर एरिया छोड़ दें। किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुराने अपराधियों की निगरानी और कड़ी की जाएगी। थाने पर आने वाले फरियादियों को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास होगा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शेंगे।

A.K Dubey ने बताया कि वह गोंडा, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर समेत कई जनपदों में बतौर कोतवाल तैनात रह चुके हैं। फिलहाल वह औरैया में पोस्टेड थे। जहां से स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने कन्नौज पुलिस लाइन में आमद कराई थी। गौरतलब है कि Kannauj (SP) Prashant Verma ने निवर्तमान इंस्पेक्टर विकास राय का तबादला कर A.K Dubey की तैनाती की।

-सदर कोतवाली के जुकइया गांव में था भागवत कथा का आयोजन

-भागवत कथा के बाद भंडारा में उमड़ी थी ग्रामीमों की भारी भीड़

-DM & SP देर रात्रि बीमार लोगों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे

 


Raja Katiyar

Uttar Pradesh की इत्रनगरी Kannauj में शनिवार देर रात्रि उस समय हड़कंप मच गया जब भागवत कथा के बाद आयोजित भंडारा में प्रसाद खाने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही DM राकेश कुमार मिश्रा और SP प्रशांत कुमार वर्मा मातहतों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अफसरों ने चिकित्सकों की टीम को बेहतर उपचार के दिशा-निर्देश दिए। 


मामला सदर कोतवाली के जुकइया गांव का है। यहां पर भागवत कथा का आयोजन किया गया था। भागवत कथा के बाद भंडारा भी आयोजित था। भंडारे में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी। प्रसाद खाने के बाद कुछ ग्रामीणों की हालत खराब होने लगी। सभी को अचानक पेट में दर्द, गला सूखना और नींद आने जैसी तकलीफ हो रही थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सभी ग्रामीणों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। 


 

खबर प्रशासनिक अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। देर रात्रि DM राकेश कुमार मिश्रा, SP प्रशांत कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों की टीम से बातचीत के बाद सभी बीमार लोगों के बेहतर उपचार का दिशा-निर्देश दोनों अफसरों ने दिया। बीमार लोगों से भी दोनों अफसरों ने काफी देर तक बातचीत कर उनका हालचाल जाना। 


 

बीमार ग्रामीणों का उपचार कर रहे चिकित्सकों की मानें तो फूट प्वाइजनिंग की वजह से ग्रामीणों की हालत बिगड़ी। रात में ही एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ जुकइया गांव पहुंच गए। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

भंडारा का प्रसाद खाने से ये लोग हुए बीमार

जुकइया गांव में भागवत कथा के बाद आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद खाने से महेंद्र पुत्र रामपाल, रमन पुत्र वंशीलाल, गंगाश्री पत्नी अनूप, विमलेश पुत्र नंन्हलाल, राम बहादुर पुत्र राम कुमार, विवेक पुत्र रामचंद्र, उमेश पुत्र नन्हेलाल, साहिल व शुभ पुत्र प्रदीप, खुशबू पुत्री वर्मा, अखिलेश पुत्र नन्हेलाल, नीतेश कुमार पुत्र ब्रजनंदन, धर्मेंद्र पुत्र छोटेलाल, अलका पुत्री दीनदयाल, वरुण पुत्र वसुदेव, निर्मल पुत्र राम शंकर, अरुण पुत्र वसुदेव, रंजीत पुत्र उमाशंकर कार्तिक पुत्र वसुदेव, गुंजन पुत्री वसुदेव, बृजेश पुत्र सुशील, दिनेश कुमार पुत्र केशराम, विपिन पुत्र विजय बहादुर, सुशील पुत्र छुन्नीलाल बीमार हुए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

इस बाबत DM राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बीमार लोगों का चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। गांव में मातहतों को भेजा गया है। हर स्थित पर पैनी निगाह रखी जा रही है। गांव में फोर्स को भी तैनात किया गया है।