Articles by "Kidwai Nagar"
Kidwai Nagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Ex.PM इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुआ था शहर में दंगा 
  • Kanpur में कई जगहों पर हुए दंगे में गई थी 127 लोगों की जान 
  • शहर में करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमें हुए थे वर्ष 84 में दर्ज
  • SIT Team कर रही है Kanpur में हुए सिख दंगों की जांच 
  • देर रात्रि गिरफ्तारी के बाद नौबस्ता में भीड़ सड़क पर निकल आई
  • 94 आरोपितों में सिर्फ 74 ही जिंदा बचे हैं, 20 की हो चुकी है मौत


Yogesh Tripathi

EX.Prime Minister इंदिरा गांधी की 1984 में हुई हत्या के बाद देश भर में दंगे हुए थे। Kanpur City में भी दर्जनों जगहों पर दंगाइयों ने उपद्रव कर न सिर्फ लूटपाट की थी बल्कि 127 लोगों की हत्या भी कर दी थी। मारे गए सिख लोगों के परिजन पलायन कर गए। तमाम लोगों ने मुकदमों की पैरवी भी नहीं की। जिसकी वजह से इन दंगों के तमाम आरोपी न्यायालय से बरी हो गए। इंसाफ के लिए कुछ पीड़ित परिवारों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद वर्ष 2019 में प्रदेश की BJP सरकार ने Ex.DGP अतुल कुमार की अध्यक्षता में SIT गठित कर फिर से जांच Start करा दी। साक्ष्यों के अभाव और गवाहों के मुकर जाने के चलते कोर्ट से बरी हो चुके दंगे के आरोपितों पर अब SIT का "हंटर" चल रहा है। पिछले करीब दो सप्ताह में SIT की टीम कई लोगों को Arrest कर चुकी है लेकिन जिसकी तलाश बेहद सरगर्मी से की जा रही है वह अभी SIT की निगाह से कोसों दूर है। पूर्व मंत्री शिवनाथ सिंह कुशवाहा का भतीजा राघवेंद्र। 

मंगलवार देर रात्रि SIT ने घाटमपुर, नौबस्ता, दबौली समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर राघवेंद्र सिंह की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।  SIT ने नौबस्ता के ब्लाक से सिद्ध गोपाल गुप्ता उर्फ बब्बू और यशोदा नगर से जितेंद्र तिवारी को देर रात्रि उठा लिया। जितेंद्र के उठाए जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घरों से बाहर निकल आई। आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराने के बाद वापस घर भेजा। इसके बाद SIT की टीम जितेंद्र को लेकर जा सकी। 

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों पर वर्ष 84 में के बलाक के एक मकान में हुए उपद्रव में शामिल और आगजनी में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन वह हर बार चंगुल से निकल जा रहा है। SIT उसके कुछ करीबी लोगों को भी ट्रेस कर रही है ताकि राघवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी संभव हो सके। राघवेंद्र सिंह पर निराला नगर में हुई एक बड़ी घटना में मुख्य आरोपी है। राघवेंद्र के कुछ गुर्गों को SIT पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


  • किदवई नगर से BJP के प्रत्याशी हैं वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी
  • चार दिन पहले सोशल मीडिया पर Viral हुआ था एक भड़काऊ Video
  • Video में भीड़ लगाकर समर्थकों को उकसाते नजर आए BJP MLA

महेश त्रिवेदी (बीजेपी विधायक और प्रत्याशी) किदवईनगर विधान सभा

Yogesh Tripathi

Kanpur की किदवई नगर विधान सभा से BJP विधायक और प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के खिलाफ Naubasta (Police Station) में FIR रजिस्टर्ड की गई है। यह FIR पिछले दिनों सोशल मीडिया पर Viral हुए एक वीडियो में आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने व कार्यकर्ताओं को उकसाने को लेकर की गई है। Naubasta SHO ने www.redeyestimes.com (News Portal) को बताया कि FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है।

महेश त्रिवेदी को BJP हाईकमान ने फिर से किदवईनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पांच दिन पहले एक मीटिंग के दौरान महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आए कि “लाठी-डंडा-चप्पल-झाड़ू सब मारना लेकिन गोली मत मारना। बाकी हम सब देख लेंगे। उनके इस भाषण पर समर्थक ठहाके लगाते नजर आए।”

दो दिन पहले एक और वीडियो वॉयरल हुआ था। जिसमें विधायक महेश त्रिवेदी कहते नजर आ रहे थे कि “10 बार बुलाओगे हम आएंगे, लेकिन दरवाजे-दरवाजे सोचो महेश घूमे, यह असंभव है, आप वोट करो चाहे ना करो”। हालांकि यह वीडियो साजिशन कट-पेस्ट करते हुए Viral किया गया। www.redeyestimes.com (News Portal) की छानबीन में भी यह वीडियो Fake पाया गया।

पुराने वीडियो पर नौबस्ता इंस्पेक्टर का कहना है कि MLA महेश त्रिवेदी ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। रिटर्निंग अफसर की तरफ से की गई जांच-पड़ताल में चुनावआचार संहिता का उल्लंघन एवं कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

  • AAP (Kanpur) के लिए “जेल यात्रा” कर चुके हैं "Tiwari Ji"
  • विधान सभा में 32 हजार के करीब प्राथमिक सदस्य भी बनाए
  • प्राथमिक सदस्य बनाने का बना चुके हैं Uttar Pradesh में रिकार्ड
  • एक दिन में AAP के 4,500 प्राथमिक सदस्य बनाने का है रिकार्ड
  • युवाओं की पहली पसंद बन सकते हैं 40 साल के "तिवारी जी"
  • AAP (UP) व्यापार प्रकोष्ठ के Vice President भी हैं "Twari Ji"

तीन साल पहले AAP (Kanpur) की तरफ से प्रस्तावित कार्यक्रम में PM का पुतला फूंकने पर Police ने की थी 7CLA Act के तहत "तिवारी जी" की गिरफ्तारी।

 -Delhi Government के Minister R.P Gautam ने भरी हुंकार 

-जनता एक-एक रुपए लेकर प्रत्याशियों को लड़ाएगी 2022 का Election

-2022 चुनाव के मद्देनजर AAP कार्यकर्ताओं में मंत्री ने भरा जोश 

 -किदवईनगर के H-Block में कार्यकर्ताओं को Minister ने किया संबोधित

-Delhi के मंत्री के सीधे निशाने पर रही UP की Yogi Adityanath सरकार 

 

मंच पर बीच में बैठे दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक एंव पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता, रुचि यादव

Yogesh Tripathi


Uttar Pradesh में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) के हाईकमान ने अपनी ताकत अभी से झोंकनी शुरु कर दी है। AAP (Worker's) में जोश भरने के लिए तमाम दिग्गज नेताओं और Delhi के मंत्रियों का दौरा Start है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के मंत्री Rajendra Pal Gautam किदवईनगर विधान सभा के अंतर्गत आने वाले H-Block एरिया में AAP कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए R.P Gautam ने कहा कि "UP में AAP को जनता चुनाव लड़ाएगी। वो भी एक-एक रुपए का चंदा करके"। उनके निशाने पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार रही। श्रीगौतम ने दो टूक शब्दों में कहा कि UP के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहद खस्ता है। 

 

मंत्री राजेंद्र गौतम का स्वागत करते संदीप शुक्ला

 R.P Gautam संडे की दोपहर को Kanpur के South City एरिया के अंतर्गत आने वाली किदवई नगर विधान सभा के H-Block स्थित बाजार धर्माशाला पहुंचे। उन्होंने यूपी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहद खस्ता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को खुली बहस की चुनौती दी थी। जब उन्हें बुलाया गया तो वह सीधे यूपी पहुंचे लेकिन सूबे की सरकार ने उनको जाने नहीं दिया। AAP आज भी खुली बहस के लिए तैयार है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास काम करने की नियत नहीं है।   

 

AAP के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने खुद माला पहनाकर स्वागत किया।

UP Government पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि "बीजेपी नेता पूछते हैं कि यूपी क्यों आ रहे हैं ?" यही सवाल उनसे पूछिए कि वह बंगाल क्यों जा रहे हैं ?" उन्होंने कहा कि यूपी में सिर्फ बीजेपी का अधिकार नहीं है। यहां पर सभी आ-जा सकते हैं"। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में लोग अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं तो पता चलता है कि यूपी में सरकारी अस्पतालों की हालत कैसी है ? दिल्ली के वजीरगंज से MLA और Kanpur के पर्यवेक्षक Rajesh Gupta ने कहा कि "पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकर्ता बेहद मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे"। श्रीगुप्ता ने कहा कि यूपी विधान सभा में AAP का जोश देखने का लायक होगा। जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। 

 इस दौरान AAP (UP) की प्रदेश सचिव रुचि यादव, जिला प्रभारी विवेक दिवेदी, संदीप शुक्ला, संजय झा, केपी त्रिपाठी, राजीव कटियार, ओमप्रकाश सिंह, सुनील प्रजापति, अरविंद कटियार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।