Articles by "A.K Sharma"
A.K Sharma लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • Pranshu Duty बने युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट
  • राज्यसभा सांसद गीता शाक्य बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष
 
Yogesh Tripathi

PM नरेंद्र मोदी के "दूत" कहें जा रहे विधान परिषद सदस्य A.K Sharma को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदेश उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र जारी करने के साथ UPBJP के President स्वतंत्रदेव सिंह ने उनको बधाई भी दी।
गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं A.K Sharma

मऊ निवासी अरविंद A.K Sharma गुजरात कैडर के IAS Officer रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत ले ली। VRS लेने के तुरंत बाद वह BJP में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बना दिया। उनको Yogi Adityanath Govt में DY CM बनाने की चर्चा जोरों पर थी। A.K Sharma को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। BJP हाईकमान ने उनको Vice President बनाया है। 
Archana Mishra बनीं मंत्री

A.K Sharma के अतिरिक्त दो प्रदेश मंत्री भी नियुक्त किए गए है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री बनाया गया है।
प्रांशुदत्त दिवेदी बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की । स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) निवासी को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।