Articles by "Arrest"
Arrest लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • संदीप पासी उर्फ इमरान उर्फ इब्राहिम पर घोषित था 50 हजार का इनाम
  • 2017 में Kanpur Dehat पुलिस ने की थी गैंगस्टर की कार्रवाई
  • शातिर ने फतेहपुर के बिन्दकी में ले रक्खी थी पनाह
  • फतेहपुर में शहीदुनिशा नाम की मुस्लिम महिला से किया निकाह


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को Arrest कर लिया। संदीप पासी उर्फ इमरान उर्फ इब्राहिम नाम के इस बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में शातिर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम इरफान रख लिया और फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील में पनाह ले ली। यहां पर उसने शदीदुनिशा नाम की मुस्लिम महिला से निकाह भी कर लिया। पुलिस की निगाह से बचने के लिए गैंगस्टर सब्जी की बिक्री भी करने लगा। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने जेल भेज दिया।


ADG (Zone), Kanpur आलोक सिंह, IG (Range), Kanpur जोगेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में SP (Kanpur Dehat) अरविन्द मिश्र के के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम, खुलासे, वांछित एंव पुरस्कार घोषित अपराधियों की Arresting के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना गजनेर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 128/2017 धारा 3(1)  UP Gangster (Act)) एक्ट में वांछित अभियुक्त सन्दीप पासी उर्फ इब्राहिम उर्फ इमरान पुत्र विनोद कुमार उर्फ टिकई मूल पता खजूर गाँव थाना लालगंज जनपद रायबरेली हाल पता ग्राम दरवेशाबाद थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर गिरफ्तारी न हो पाने के कारण IG (Range) Kanpur ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया। शनिवार को STF (Inspector) घनश्याम यादव की अगुवाई में टीम ने गजनेर पुलिस की मदद से मुखबिर की सूचना पर संदीप पासी उर्फ इब्राहिम उर्फ इमरान को Kanpur Dehat के गजनेर थाना एरिया स्थित जिठरौली तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी के बाद धर दबोचा।


STF की पूछताछ में गैंगस्टर सन्दीप पासी उर्फ इब्राहिम ने बताया कि वो अपने साथी सुशील कुमार गुप्ता पुत्र बरातीलाल निवासी 101/325 S-ब्लाक किदवई नगर कानपुर नगर, अल्ताफ पुत्र रामस्वरूप निवासी मल्लावां थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, छोटे गौतम उर्फ नन्द किशोर पुत्र रामऔतार कुरील निवासी बैरी सवाई थाना शिवली जनपद कानपुर देहात और  सुशील गौतम पुत्र बाबूराम निवासी चौराई थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर आदि के साथ लंबे समय से शराब की तस्करी करता था। नौ साल पहले सभी को पुलिस ने Arrest कर जेल भेजा था। 


संदीप पासी के मुताबिक जेल से जमानत पर छूटने के बाद जब उसे पता चला कि पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है तो पुलिस से बचने के लिए उसने अंडरग्राउंडहोने का ब्लूप्रिंट बनाया। मूल पता ग्राम खजूरगाँव से निकल कर भिन्न-भिन्न स्थानों पर संदीप पुलिस से छुपता रहा। बकौल संदीप करीब 8 साल पहले फतेहपुर जनपद की तहसील बिंदकी के ग्राम दरवेशाबाद शहीदुनिशा नाम की महिला से निकाह कर लिया और पहचान छुपाने की नियत से अपना नाम इब्राहिम उर्फ इमरान रख लिया।


इस बीच संदीप पासी सब्जी बेचने का काम करने लगा ताकि लोगों और पुलिस की निगाह से बच सके। STF (Inspector) घनश्याम यादव के मुताबिक शनिवार को संदीप पासी उर्फ इब्राहिम अपने गिरोह के सदस्यों से मिलने के लिए गजनेर पहुंचा था। STF की टीम को मुखबिर के जरिए उसके मौजूदगी की खबर मिली तो गजनेर पुलिस की मदद से टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। टीम को देख जब उसने भागने की कोशिश की तो घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गैंगस्टर को Arrest करने वाली टीम में STF (Inspector) घनश्याम यादव, Inspector आशुतोष कुमार त्रिपाठी, गजनेर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव, SSI यतेंद्र कुमार यादव, SI राजेश कुमार वर्मा, HC कुलदीप सिंह, दिलीप सिंह, शिवभोला शुक्ला, राजेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर अहलावत और STF टीम के चालक रईस भी शामिल रहे।

गैंगस्टर संदीप पासी उर्फ इब्राहिम का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 128/2017 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात।

2. मु.अ.सं. 334/2016 धारा 420/467/468/471/272/273 भा..वि. 60(2)/72 आबकारी अधिनियम व 63 कापी.एक्ट थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात।

3. मु.अ.सं. 293/2019 धारा 174-A भा.द.वि. थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात

  • दो महीना पहले कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में पड़ी थी डकैती 
  • Wanted रवि उर्फ प्रदीप को STF ने मंडी गेट के पास से किया Arrest 
  • वारदात में शामिल अन्य डकैतों को कन्नौज पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
  • STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई वाली टीम को मिली सफलता 


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) को शुक्रवार बड़ी सफलता मिली। STF की टीम ने 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest कर लिया। रवि और उसके साथियों ने करीब दो महीना पहले इत्रनगरी कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को ठठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शातिर किस्म का रवि उर्फ प्रदीप फरार था। उसके सिर पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 


STF (Dy.SP) संजीव कुमार दीक्षित की देखरेख में STF की टीम गिरोह बनाकर चोरी-डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित इनामिया बदमाशों की खोजबीन कर रही थी।  Inspector (STF) घनश्याम यादव की अगुवाई में SI विनोद कुमार सिंह, HC सरोज अवस्थी, मुकेश प्रजापति, राजेश पाल, भूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा की टीम कानपुर, , सीतापुर, औरैया, कन्नौज समेत कई जनपदों में वांछित इनामी बदमाशों के बाबत सूचनाए संकलित कर रही थी। 

Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने बताया कि टीम कुछ जनपदों में भ्रमणशील थी। इस दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 4 सितंबर 2024 को कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के फतुआगांव में पड़ी डकैती का Wanted डकैत रवि उर्फ प्रदीप मंडी गेट अंडरपास के पास किसी से मिलने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने टीम के साथ रवि उर्फ प्रदीप की घेराबंदी की। रवि ने भागने का दुस्साहस भी किया लेकिन STF Team ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। 


रवि उर्फ प्रदीप ने पूछताछ में STF Team को बताया कि उसका गिरोह है। जो पिछले कई साल से चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। प्रदीप ने बताया कि वारदात में जो भी नगदी मिलती है उसे से गिरोह के सदस्य बराबर-बराबर बांट लेते हैं। कीमती सामानों और गहनों को गिरोह कुछ दिनों बाद बिक्री कर देता है। उससे जो रुपए मिलते हैं, उसे भी गिरोह के लोग बराबर बांट लेते हैं। रवि उर्फ प्रदीप ने स्वीकार किया कि चार सितंबर 2024 को कन्नौज के ठठिया थाना एरिया स्थित फतुआपुर गांव में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गृहस्वामी संतोष कुमार और उसकी पत्नी को लहूलुहान कर लाखों रुपए के कीमत का सामान लूट लिया था। 

वारदात के बाद ठठिया पुलिस ने कुछ बदमाशों को Arrest कर उनके पास से लूट का सामान बरामद किया था लेकिन पुलिस गिरोह के खूंखार बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest नहीं कर पाई थी। रवि तब से लगातार फरार चल रहा था। रवि की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। Inspector (STF) ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को मुकदमा अपराध संख्या 257/2024 धारा 310(2)BNS में दाखिल किया गया है। इस बड़े गुडवर्क में मुख्य आरक्षी सरोज अवस्थी का जमीनी सूचनाओं को संकलित करने में अहम योगदान रहा। 


  • लंबे समय से कर रहा था छात्रा का शारीरिक शोषण
  • घर में कामकाज के बहाने बुलाकर भी किया Rape
  • नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप छात्रा ने लगाया
  • अश्लील वीडियो बनाकर Viral करने की दे रहा था धमकी
  • बिठूर पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दर्ज की FIR



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh की Kanpur Police ने मदरसे की पूर्व छात्रा के साथ Rape करने वाले मौलाना के खिलाफ IPC की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे Arrest कर लिया है। बिठूर पुलिस आरोपी मौलाना से पूछताछ कर रही है। मौलाना ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए छात्रा के साथ Rape की बात स्वीकार की है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि मौलाना ने घर में खाना बनाने के लिए बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और फिर Rape किया। छात्रा का ये भी आरोप है कि मौलाना ने उसका अश्लील Video बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल भी किया।

वारदात बिठूर थाना एरिया की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की एक मदरसा की Ex. Student है। उसके मोहल्ले में रहने वाला कारी मोहम्मद अहमद घर पर ही मदरसा का संचालन करता है। पीड़िता का आरोप है कि पहले वह मदरसा में पढ़ती थी। करीब चार पहले तक वह मदरसा में ही पढ़ती थी लेकिन उसके बाद पढ़ाई बंद कर दी। आरोप है कि मौलाना कारी मोहम्मद अहमद ने उससे कई बार अश्लीललता की। आरोप है कि 22 जनवरी 2022 को मौलाना ने अपनी पत्नी के बीमार होने की बात कहकर उसे घर पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान मौलाना ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उसके साथ Rape किया। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर मौलाना अक्सर उसका यौन शोषण करने लगा। छात्रा का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौलाना अक्सर उसे घर बुलाने लगा। घर बुलाकर वह हमेशा उसका शारीरिक शोषण करता था।

मौलाना कारी मोहम्मद अहमद की करतूतों से तंग आकर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवारीजन बिठूर थाने पहुंचे और तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि 17 मई 2023 को भी मौलाना ने घर बुलाकर लड़की के साथ रेप किया था। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि मौलाना जादू-टोना भी करता है। उसने जादू-टोना से लड़की को धमकी देते हुए कहा था कि मुंह खोलेगी तो परिवार को खत्म कर दूंगा। बिठूर पुलिस का कहना है कि IPC की धाराओं में FIR रजिस्टर्ड करने के बाद आरोपी मौलाना को Arrest कर लिया गया है। ADCP (West) ने मौलाना के गिरफ्तारी की पुटि करते हुए कहा कि मौलाना से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जायेगा।

  • यूपी में भी कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है सरफराज अहमद
  • लंबे समय से फरार चल रहा था 50 हजार रुपए का इनामी
  • UPSTF ने सटीक मुखबिरी पर आजमगढ़ में किया Arrest

 



Yogesh Tripathi

 

Murder के बाद शव के साथ हैवानियत कर उसकी बोटी-बोटी कर फेंकने वाले खूंखार अपराधी को UPSTF (Lucknow) की एक टीम ने आजमगढ़ जनपद में Arrest कर लिया। गिरफ्तार अपराधी का नाम सरफराज अहमद उर्फ राजा है। उसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। STF के मुताबिक मुंबई के भिवंडी में सरफराज अहमद ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके साथ दरिंदगी की थी। आजमगढ़ में भी एक व्यक्ति का Murder करने के बाद उसने बोटी-बोटी कर शव को फेंक दिया था। दो राज्यों की पुलिस को लंबे समय से सरफराज अहमद की तलाश थी। शातिर गैंगस्टर पर आजमगढ़ में ही दर्जन भर से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अहिरौली के माहुल कस्बे से STF की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद उसे Arrest कर लिया। 


STF (ADG) अमिताभ यश के निर्देश और DIG (STF) अनंत देव तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में DY.SP (STF) संजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में STF (Lucknow Unit) की टीम ने Inspector घनश्याम यादव की अगुवाई वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर खूंखार क्रिमिनल सरफराज अहमद को Arrest किया।

 

इंस्पेक्टर घनश्याम यादव (एसटीएफ)

सरफराज उर्फ राजा ने पूछताछ में STF Team को बताया कि वर्ष 2005 में पहली बार अपने गांव के बसरे आलम, अल्लन & असलन, फैसल डब्लू के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसके कदम रुके नहीं बल्कि उसके कदम बढ़ते चले गए। एक अन्य साथ अख्तर सैफ के साथ मिलकर उसने लैस नाम के व्यक्ति की आजमगढ़ के कोटिला में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने लाश की बोटी-बोटी कर उसे फेंक दिया। थाना जहानागंज में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर उसे Arrest कर जेल भेजा। करीब 17 महीने तक जेल में रहने के बाद कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। 

यूपी एसटीएफ टीम (लखनऊ मुख्यालय)

बकौल सरफराज अहमद जेल से छूटने के बाद वह मुंबई चला गया। मुंबई के भिवंडी में उसने वर्ष 2009 में बेहद की निर्मम तरीके से गुफरान नाम के व्यक्ति की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस बार भी उसने शव के साथ हैवानियत की। भिवंडी के थाना पडगा में पुलिस ने FIR दर्ज कर उसे Arrest कर लिया। इस मामले में वह वर्ष 2014 तक मुंबई की जेल में बंद रहा। कोर्ट से जमानत मिली तो उसके बाद मुंबई के ही चारकोप नाका में रहकर अपराध की दुनिया में सरफराज उर्फ राजा सक्रिय रहा। 

 

2017 में सरफराज उर्फ शेखू Uttar Pradesh वापस लौटा। इस बार उसने भूमि विवाद में जौनपुर निवासी नन्हे नाम के व्यक्ति की अपने दोस्तों जावेद और सफर के साथ मिलकर आजमगढ़ के दीदारगंज थाना एरिया में कत्ल कर दिया। इस मामले में भी सरफराज अहमद जेल गया। जमानत से बाहर आने पर उसकी अपराधिक गतिविधियां लगातार जारी रहीं। जिसकी वजह से आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई की। लेकिन इसके बाद भी सरफराज की अपराधिक गतिविधियां जारी रहीं। जिसके बाद IG (Range) ने सरफराज को जिंदा या मुर्दा गिरफ्तार करने पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

STF (Team) के मुताबिक सर्विलांस सेल को Active करन के साथ-साथ मुखबिरों का जाल भी सरफराज को गिरफ्तार करने के लिए बिछाया गया। 19 जून की दोपहर अहिरौल थाना एरिया के कस्बा माहुल में इमामबाड़े के नजदीक, माहुल से फूलपुर जाने वाले मार्ग पर सरांयमीर पुलिस की मदद से उसे Arrest कर लिया गया। 

सरफराज को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव, सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा, दिलीप यादव, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार सिंह, गिरजा शंकर, शिवभोला शुक्ला शामिल थे। गैंगस्टर सरफराज अहमद ग्राम लभरिया, थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ का निवासी है। उसके पास से 330 रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन तलाशी में बरामद हुआ है।



 

 

 

 


  • कार सवार पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर की लूटपाट 
  • Kanpur Dehat के भोगनीपुर थाने में तैनात हैं सभी पुलिस कर्मी
  •  सर्राफ से लूटी गई 50 Kg. चांदी औरैया पुलिस ने बरामद की
  • इंस्पेक्टर के आवास पर दबिश देकर पुलिस ने बरामद की चांदी 
  • थोड़ी देर बाद औरैया एसपी चारू निगम करेंगी प्रेस कांफ्रेंस 
सर्राफ से लूटी गई चांदी बरामद करने के लिए बाइक से पहुंचे Kanpur Dehat के एसपी वीबीजीटीएस मूर्ति


Yogesh Tripathi

 देश की सबसे हाईटेक पुलिस का खिताब पा चुकी UP Police अब भक्षक बन चुकी है। जनता की रक्षा करने के बजाय खाकी वाले अब लूटपाट कर रहे हैं। ताजा मामला औरैया जनपद का है। चार दिन पहले Kanpur Dehat जनपद के भोगनीपुर थाने में तैनात SHO, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर सर्राफ से 50 किलोग्राम चांदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित सर्राफ की सूचना पर औरैया जनपद की पुलिस अधीक्षक (SP) ने Kanpur Dehat के एसपी से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। गुरुवार देर रात्रि दोनों जनपदों के SP ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर के आवास से लूटी गई 50 Kg. चांदी बरामद कर ली। एसपी के निर्देश पर SHO, SI को हिरासत में लेकर औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। औरैया SP थोड़ी देर बाद इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही हैं। बड़े लूटकांड में शामिल हेड कांस्टेबल (HCP) फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

इंस्पेक्टर भोगनीपुर के आवास से चांदी बरामद कर ले जाती पुलिस

 

आगरा जनपद निवासी मनीष सोनी चांदी के कारोबारी हैं। मनीष सोनी ने औरैया SP को बताया कि मंगलवार रात वह 50 किलोग्राम चांदी लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर ने कुछ लोगों की मदद से उनका कार से पीछा किया। औरैया जनपद की सीमा में सर्ऱाफ मनीष को रोक लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों ने धमकी देते हुए मनीष से 50 किलो चांदी लूट ली और भाग निकले। 

 

आरोपी भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह (फोटो साभार) WhatsAPP

खौफजदा मनीष बुधवार को औरैया पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। SP ने कारोबारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले से Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति को अवगत कराया। गुरुवार रात्रि को औरैया एसपी चारू निगम भोगनीपुर पहुंच गईं। थोड़ी देर बाद Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति भी लाव-लश्कर के साथ लुटेरे पुलिस कर्मियों की धरपकड़ के लिए पहुंच गए। किसी को शक न हो सके, इस लिए कानपुर देहात के एसपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे। भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के आवास से पुलिस टीम ने चांदी की सिल्लियां बरामद कर उनको हिरासत में ले लिया। सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक को भी पुलिस ने धर दबोचा लेकिन हेड कांस्टेबल राम शंकर फरार हो गया। Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्तिने कहा कि दोनों पुलिस कर्मियों को औरैया जनपद की पुलिस साथ ले गई। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। 

60 के दशक में हाईकोर्ट के जज आनंद नारायण शुक्ला (मुल्ला) ने एक मुकदमें की सुनवाई के तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि "मै जिम्मेदारी के सभी अर्थों के साथ कहता हूं कि पूरे देश में एक भी कानून विहीन समूह नहीं है। जिसका अपराध का रेकार्ड अपराधियों के संगठित गिरोह भारतीय पुलिस बल की तुलना में कहीं ठहरता हो..."हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मुल्ला के फैसले के बाद उपरोक्त अंश को यूपी सरकार की अपील पर हटा दिया था। लेकिन उनकी टिप्पणी का यदा-कदा उदाहरण अब भी अदालतों में सुनवाई के दौरान जब पुलिस उत्पीड़न पर बहस होती है तो दिया ही जाता है। जस्टिस मुल्ला के इस बयान के कई दशक बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रमन्ना ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। 

 

  • Murder Case में वर्ष 2020 से फरार था राम किशोर
  • आशनाई में हत्या कर शव घाघरा नदी में फेंका था
  • Gonda के उमरी बेगमगंज थाना एरिया में STF ने दबोचा
  • STF के इंस्पेक्टर Ghanshyam Yadav की अगुवाई में टीम को सफलता

 


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) टीम ने हत्या के मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी Wanted को गोंडा जनपद में Arrest कर लिया। STF ने इनामिया के पास से नकदी, फोन, एटीएम कार्ड और बैंक का ग्रीन कार्ड बरामद किया है। गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाने में STF की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

STF के हत्थे चढ़ा राम किशोर तिवारी

 

UPSTF को यह सफलता ADG (STF) अमिताभ यश के निर्देश पर  DIG (STF) अनंत देव तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में DSP (STF) संजीव दीक्षित की देखरेख में मिली। STF इनामिया Wanted की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रही है।  

 

 

50 हजार के इनामी को Arrest करने वाली टीम के साथ STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव

वर्ष 2020 में अवैध संबंधों के चक्कर में अभियुक्त राम किशोर तिवारी ने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर राजवीर उर्फ राजू निवासी परास पट्टी मझवार, थाना उमरी बेगमगंज जनपद (गोंडा) का Murder कर उसके शव को घाघरा नदी में फेंक दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर गोंडा जनपद की पुलिस ने 1/9/2020 को मुकदमा अपराध संख्या 184/2020 IPC की धारा 302/201 के तहत FIR रजिस्टर्ड कर शव को नदी से रिकवर कर लिया।

गोंडा पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को Arrest कर जेल भेज दिया लेकिन रामकिशोर तिवारी पकड़ में नहीं आया। STF के मुताबिक हत्याकांड के बाद रामकिशोर तिवारी फरार हो गया। Delhi (NCR) क्षेत्र में वह चोरी छिपे रहकर गार्ड की नौकरी करने लगा। बीच-बीच में वह गोंडा आता-जाता रहा लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। वकील के जरिए वह मुकदमें की पैरवी भी करवा रहा था। इस बीच उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने रामकिशोर के सिर पर इनाम घोषित कर दिया।

लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब गोंडा पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी तो STF Team को सक्रिय किया गया। इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई में STF ने मुखबिरों का तंत्र सक्रिय किया। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हत्यारोपित राम किशोर तिवारी मुकदमें की पैरवी के लिए वकील से मिलने पहुंचा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव अपनी टीम के साथ गुरुवार शाम को घेराबंदी कर Arrest करने पहुंचे। STF की सूचना पर उमरी बेगम थाने के थानाध्यक्ष संजीव वर्मा भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

STF Team ने उमरी बेगमगंज थाना पुलिस के सहयोग से दानपुर चौराहा के निकट पी.डी बंधा (हनुमानगढ़ी मंदिर) के सामने चबूतरे पर बैठे राम किशोर तिवारी को धर दबोचा। राम किशोर ने बताया कि वह वकील से मिलने के बाद गांव जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा था। राम किशोर तिवारी को Arrest करने वाली टीम में STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, मुकेश प्रजापति और गिरिजा शंकर शामिल रहे।