Articles by "Tilak Hall"
Tilak Hall लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-कार्यकर्ताओं की भीड़ से भर गया Kanpur का Tilak Hall  

-51 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने दिया प्रतीक चिन्ह

-Congress संगठन को परिवार की तरह चलाया : सरदार कुलदीप सिंह


Yogesh Tripathi

Kanpur Congress के Ex.President हर प्रकाश अग्निहोत्री के सम्मान समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब Tilak Hall में उमड़ पड़ा। अपने स्नेहिल नेता के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 51 किलोग्राम की माला पहनाकर शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर Har Prakash Agnihotri का स्वागत किया। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में पहुंचे कैंट से MLA सोहेल अंसारी ने कहा कि Har Prakash जमीन से जुड़े कांग्रेस के संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने तमाम पदों पर काम करते हुए संगठन को नई दिशा और ऊंचाई दी। श्रीअग्निहोत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने मे सफल रहे। उन्होंने कहा कि हरप्रकाश अग्निहोत्री का सम्मान कांग्रेस के एक जांबाज सिपाही का सम्मान है। 

पूर्व विधायक सरदार कुलदीप सिंह ने कहा कि "Har Prakash के सम्मान में आज तिलक हाल की यह एतिहासिक भीड़ यह बता रही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे कितना अधिक प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी एक वजह यह भी है कि श्री अग्निहोत्री ने पार्टी संगठन को परिवार की तरह चलाया और हर नेता और कार्यकर्ता को बराबर स्नेहा व सम्मान दिया"।

Congress (North) के प्रेसीडेंट नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि “मैंने  हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्य किया है। मैं उनकी संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता और नेतृत्व के प्रति समर्पण जानता हूँ। जिसका कायल मैं सदैव रहूंगा। नौशाद आलम ने कहा कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिसका बेहतर उपयोग संगठन चलाने मे करूंगा"। 


 

सम्मान समारोह के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर प्रकाश अग्निहोत्री को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया। तिलक हॉल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमाम प्रतीक चिन्ह, शाल, प्रशस्ति पत्र, दुशाला ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते रहे। समारोह का संयोजन व संचालन वरिष्ठ नेता के.के तिवारी ने किया।

प्रमुख रूप से PCC सदस्य संदीप शुक्ला, दक्षिण जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, अंशु तिवारी, अब्दुल मन्नान, निजामुद्दीन खा, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, नीतम सचान, महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू, विमल तिवारी, राजेश दिवेदी, रबीन्द्र शुक्ला, डॉ रमा शुक्ला, ममता तिवारी, सरिता सिंह, कसीफ बटू , सतीश दीक्षित, दिलीप शुक्ला, गुलाब कोरी, रामनारायण जैस, नूर आलम, सादाब आलम, अमीम खां, बृजभान राय आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 -कांग्रेस कार्यकर्ताओं की Police से तीखी झड़प

-Ex. Minister समेत कई कांग्रेसी नेता Arrest

Yogesh Tripathi

गणतंत्र दिवस पर्व पर Kanpur में Tilak Hall से जुलूस निकाल रहे Congress कार्यकर्ताओं के कदम Kanpur Police ने रोक दिए। मंगलवार सुबह Tilak Hall में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जब पहुंचने लगे तो वहां कोतवाली फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जुलूस निकालने से मना किया तो कांग्रेसी अड़ गए और नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन, ट्रैक्टर समेत तमाम झंडा और बैनर भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद Ex. Minister श्रीप्रकाश जायसवाल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने Arrest कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर बैंड-बाजा की धुन पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जुलूस निकालने की पूरी तैयारी कर रखी थी। ये परंपरा आजादी के बाद से चली आ रही है। मंगलवार सुबह जब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता Tilak Hall में पहुंचना शुरु हुए तो कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को Covid प्रोटोकॉल का “पाठ” पढ़ाते हुए उल्लंघन की बात कही।

प्रशासनिक अफसरों ने जब कोविड के नियमों का तर्क दिया तो कांग्रेसी बौखला गए। उन्होंने अफसरों से सवाल पूछा कि राममंदिर बनवाने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शहर भर में जो यात्राएं निकालकर चंदा वसूली कर रहे हैं वह क्या है ? इस पर अफसर खामोश हो गए, और बगैर कोई जवाब देते हुए जुलूस नहीं निकालने की बात कहते रहे। इस पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरु कर दी। पीसीसी सदस्य संदीप शुक्ला और कृपेश त्रिपाठी ट्रैक्टर पर बैठकर जुलूस निकालने लगे तो फोर्स ने सभी को घेर लिया। 


बवाल बढ़ने से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को Arrest कर लिया। बस के जरिए सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केंद्र और यूपी की सरकार को कोसते नजर आए। 

 Arrest किए गए कांग्रेसी नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व शहर प्रेसीडेंट हरप्रकाश अग्निहोत्री, संदीप शुक्ला, कृपेश त्रिपाठी, कैंट विधायक सोहैल अंसारी, पूर्व विधायक संजीब दरियाबादी, इकबाल अहमद और शहर के दोनों अध्यक्ष भी शामिल रहे।

खास बात ये रही कि कांग्रेस में सबकुछ पुराना ही दिखा। हाईकमान की तरफ से South & North दो अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिर्फ पुराने ही चेहरे आज दिखाई दिए। दक्षिण के प्रेसीडेंट मौजूद रहे लेकिन समर्थकों का अभाव ही दिखाई दिया। ऐसे में पुराने कांग्रेसी अब यह कहते फिर रहे हैं कि दो अध्यक्ष बनाने का फायदा क्या रहा ? चेहरे तो सब वही पुराने ही मौजूद रहे।