Articles by "MP"
MP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-सांसद के घायल बेटे आयुष को ट्रामा में भर्ती कराया गया

-Police का दावा आयुष के लाइसेंसी असलहे से चलाई गई गोली

-Lucknow Police ने सांसद पुत्र के साले को हिरासत में लिया

-मोहनलालगंज से BJP के सांसद हैं कौशल किशोर

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow के मोहनलालगंज से BJP के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। आयुष को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल आयुष अपने साले आदर्श के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। Lucknow Police का दावा है कि आयुष को उसके ही लाइसेंसी असलहे से गोली लगी है। पुलिस आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। Twitter पर एक Video Viral हो रहा है। 

पुलिस हिरासत में आयुष का साला आदर्श

Video में पुलिस के एक अफसर आदर्श से पूछताछ कर रहे हैं। इसमें आदर्श कह रहा है कि विरोधियों को फंसाने के लिए उसके जीजा आयुष ने गोली मरवाई है। आदर्श ने पुलिस अफसर को यह भी बताया कि उसने ही गोली मारी। बेटे आयुष को गोली लगने की खबर पाकर BJP सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक आयुष की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

बीजेपी सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष

Police ने घटना के बाबत जब छानबीन की तो प्रथम दृष्ट्या ही मामला संदिग्ध देख CCTV के तमाम फुटेज को खंगाल डाला। इसमें आदर्श के अतिरिक्त कोई और नहीं दिखाई दिया। अफसरों के आदेश पर Police Team ने आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी।  सुबह होते-होते आदर्श टूट गया। आदर्श ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने जीजा आयुष के कहने पर गोली चलाई थी। आदर्श ने ये भी बताया कि आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। Lucknow Police ने आदर्श के पास से असलहा भी बरामद कर लिया है। आदर्श से पुलिस की पूछताछ जारी है।

आयुष ने की थी Love Marriage

Lucknow Police के कमिश्नर D.K Thakur के मुताबिक आयुष ने कुछ साल पहले Love Marriage की थी। शादी के बाद से वह अपने सांसद पिता से अलग रहने लगे। आयुष पर गोली रात्रि 2.10 बजे चली। छानबीन में पता चला है कि आयुष के कहने पर उसके ही साले आदर्श ने गोली मारी। पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की छानबीन जारी है।

आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा कि BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे ने कहा था कि, किसी को फंसाना है। चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसलिए इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गई। साजिश के तहत हमला करवाकर उनके खि‍लाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का ब्लूप्रिंट बनाया था।

-MP के खंडवा निवासी युवक को बहाने से बुलाकर किया था अगवा

-अगवा युवक की पत्नी को धमकी देकर खाते में ट्रांसफर करवाए एक लाख रुपए

-बंधक बनाकर BJP नेता ने अपह्त युवक की बेरहमी से पिटाई की

-पति की जान आफत में देख बीवी ने MP की Police से लगाई थी गुहार 

-MP पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर Kanpur Dehat की पुलिस से किया संपर्क

-अकबरपुर कोतवाली में FIR रजिस्टर्ड कर पुलिस ने लिया सर्विलांस का सहारा

 -दो दोस्तों के साथ पुलिस के "चक्रव्यूह" में फंसा BJP नेता सत्यम सिंह चौहान

-BJP (Kanpur Dehat) का जिला मंत्री भी है सत्यम सिंह चौहान

Yogesh Tripathi


मध्य प्रदेश के एक पुजारी को बहाने से बुलाकर उसे असलहों के बल पर अगवा करने वाले तीन अपहरणकर्ताओं को Kanpur Dehat जनपद की Police ने Arrest कर लिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने अगवा पुजारी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के "चक्रव्यूह" में फंसा अपहरणकर्ताओं का "सरदार" BJP (IT) सेल का जिला प्रभारी सत्यम सिंह चौहान निकला। बताया जा रहा है कि सत्यम सिंह चौहान बीजेपी का जिला मंत्री भी है। एसपी कानपुर देहात अनुराग वत्स ने अपहरणकर्ताओं को मीडिया के सामने पेश कर घटनाक्रम के बाबत जानकारी दी। इस बड़े खुलासे के बाद www.redeyestimes.com (News Portal) ने बीजेपी के कई बड़े नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
शाम को मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने Portal को बताया कि सत्यम सिंह चौहान जिला मंत्री था। 18 जून को उसे पद से हटा दिया गया था। सत्यम आइटी सेल का प्रभारी भी रह चुका है। 


एसपी के मुताबिक खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी सुशील तिवारी पूजा-पाठ और चमत्कारी चीजों को चेक करने का काम करते हैं। इसके बाद वह 7 से 10 हजार रुपए के बीच अपनी फीस भी लेते हैं। सत्यम सिंह चौहान, उसके मित्र रोहित व अन्य ने चमत्कारी बॉक्स को चेक कराने का झांसा देकर कानपुर देहात बुलाया। अपने ड्राइवर के साथ सुशील तिवारी कार से कानपुर देहात स्थित हाइवे पर पहुंचे तो सत्यम सिंह चौहान, रोहित समेत कई लोगों ने सुशील को अगवा कर लिया।
बंधक बनाकर सभी ने सुशील तिवारी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद सुशील की पत्नी को मोबाइल कर धमकी दी गई। एक करोड़ की फिरौती न मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने हत्या की धमकी दी। इसके बाद सुशील की पत्नी ने फिरौती की रकम को अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इतना ही नहीं सुशील तिवारी के एटीएम कार्ड को छीनकर अपहरणकर्ताओं ने उसके खाते से लाखों की रकम निकाल ली।

MP की पुलिस ने किया Kanpur Dehat की Police से संपर्क

पति की जान जोखिम में देख पत्नी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पुलिस से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस के बड़े अफसरों ने कानपुर देहात के अफसरों से तत्काल संपर्क बड़े वारदात की खबर दी। एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली की पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया। लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस फोर्स ने तुरंत छापे की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अगवा सुशील तिवारी को सकुशल बरामद करने के साथ सत्यम सिंह चौहान, रोहित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर पुलिस ने सुशील तिवारी की कार समेत अपहरणकर्ताओं की कार भी बरामद कर ली।

थाने में अगवा सुशील तिवारी ने पुलिस और मीडिया कर्मियों के सामने अपने कपड़े उतारकर पीठ पर मार के जख्म दिखाए। बताया जा रहा है कि फिरौती की रकम वसूलने के लिए अपहरणकर्ताओं ने सुशील तिवारी को बेरहमी से पीटा। जिसकी वजह से उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। 


-MP के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से पकड़ा गया Vikas Dubey

-CO समेत 8 पुलिस वालों पर हत्या करने का है गैंगस्टर पर आरोप

-Vikas Dubey के कई गुर्गों को ढेर कर चुकी है अब तक STF

-STF की टीम थोड़ी ही देर में विकास दुबे को लेकर UP रवाना होगी

-Vikas की गिरफ्तारी के बाद सफेदपोश नेताओं और पुलिस अफसरों में हड़कंप

-कई टीवी चैनलों और न्यूज एजेंसियों ने विकास के गिरफ्तारी की पुष्टि की 

-Vikas Dubey ने मंदिर परिसर में सरेंडर करने के बाद मीडिया को भी बुलाया

-मध्य प्रदेश सरकार ने विकास के गिरफ्तारी की पुष्टि की

-UPCM योगी आदित्यनाथ ने MP के CM से की बातचीत

Note-----Vikas Dubey की गिरफ्तारी का Video देखने के लिए नीचे दिए गए Link पर क्लिक करें

https://youtu.be/GrLVD1fx5gI



Kanpur में CO समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद फरार हुए 5 लाख रुपए के इनामी Most Wanted गैंगस्टर Vikas Dubey गुरुवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर Vikas Dubey को महाकाल थाने लेकर जाती फोर्स।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंटेलीजेंस को विकास दुबे के मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम पर UPCM योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की है।
MP के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में मौजूद Vikas Dubey

खबरों के मुताबिक Vikas Dubey पहले अपने वकील के सहयोग से भोपाल में सरेंडर करने की तैयारी में था लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह उज्जैन पहुंचा। यहां मंदिर में उसने पर्ची कटवाई। फिर महाकाल के मंदिर में तैनात गार्डों के सामने चीख-चीख कर बोला, मैं हूं कानपुर वाला विकास दुबे....। इसके बाद वहां मौजूद गार्ड और तमाम लोग हरकत में आए। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस पहुंची। फोर्स ने विकास दुबे को हिरासत में ले लिया।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास दुबे ने रात में ही सरेंडर कर दिया था। देर रात्रि जब खबर लोकल प्रशासन को मिली तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में DM, SP पहुंचे। एक कमरे में विकास दुबे बैठा मिला। सुबह उसके गिरफ्तारी खबर पहले सोशल मीडिया फिर टीवी चैनलों में प्रसारित होने लगी। विकास दुबे की तरफ से नाटकीय और फिल्मी स्टाइल में किए गए सरेंडर के पीछे बड़े संरक्षणदाताओं का हाथ भी बताया जा रहा है। सपा, कांग्रेस,समेत तमाम विपक्षी दल एक बार फिर बीजेपी की यूपी और मध्य प्रदेश की सरकारों को घेरने में जुट गए हैं।