STF और हापुड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरा गया

UP के अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमें

गिरोह के तमाम सदस्य पहले से ही जेल में हैं बंद

शातिर लुटेरे रोहित के पीछे करीब पांच महीने से लगी थी STF

Yogesh Tripathi


Uttar Pradesh Police की नाक में लंबे समय से दम करने वाले एक लाख रुपए के इनामिया बदमाश रोहित को STF  ने हापुड़ में Arrest कर लिया। शातिर लुटेरे रोहित की तलाश में STF की टीमें पिछले पांच महीने से लगी थीं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को STF की टीम ने हापुड़ जनपद की पिलखुआ थाना पुलिस की मदद से लुटेरे को Arrest कर लिया। शातिर लुटेरे पर गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर,  गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत कई जनपदों में मुकदमें पंजीकृत हैं। गिरोह के तमाम बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

वांछित और इनामिया बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) समय-समय पर विशेष अभियान चलाती है। एडीशनल एसपी (STF) के निर्देश पर STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई में एक टीम शातिर लुटेरे और एक लाख के इनामिया रोहित को दबोचने के लिए बनाई गई। जिसमें इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार अवस्थी, गिरिजा शंकर यादव, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह, राजेश पाल, शिव भोला शुक्ला, मुकेश प्रजापति चालक दल के सुरेश सिंह, रईस अहमद और जैल यादव शामिल थे।

STF की इस भारी भरकम टीम ने हापुड़ जनपद में कुछ दिन पहले डेरा डाल दिया। सोमवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक लाख का इनामी बदमाश रोहित कुमार पिलखुआ थाना एरिया के बंद फाटक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही STF की टीम ने बंद फाटक के पास घेराबंदी की। टीम को पास आता देख लुटेरा रोहित भागने लगा तो टीम ने हल्का बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया।

STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने लुटेरे रोहित से पूछताछ की तो उसने तमाम चौंकाने वाली जानकारियां टीम को दी। रोहित ने बताया कि उसने Uttar Pradesh के तमाम जिलों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। कुच वारदातों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। सबसे अधिक वारदातें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में की है। बुलंदशहर की पुलिस ने सबसे पहले 2012 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। उसके बाद दो बार और बुलंदशहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। 2025 में गाजियाबाद की मुराद नगर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।

पूछताछ में लुटेरे रोहित कुमार ने इंस्पेक्टर घनश्याम यादव को बताया कि 9 जून 2025 को उसने अपने साथी छोटे, कुलदीप, संजय, सचिन के साथ मिलकर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। सभी ने मिलकर ईको कार में सवार पांच लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की। वारदात के समय एक व्यक्ति की अंगुली में गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी अंगूठी और करीब 56 हजार रुपए के नकदी लूट ली थी। युवकों से एटीएम का पासवर्ड पूछकर 10 हजार रुपए भी निकाल लिए थे। गिरफ्तारी के बाद STF ने लुटेरे को हापुड़ पुलिस को सौंप दिया गया।

 

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: