Articles by "IYC"
IYC लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Lucknow स्थित Congress मुख्यालय पर संपन्न हुई सोशल मीडिया वारियर्स की वर्कशाप
  • Delhi से आए IYC के National Convenor Social Media Incharge  Uttar Pradesh & North East State ने दिए "वारियर्स" को टिप्स
  • IYC (UP East) के प्रेसीडेंट Kanishka Pandey ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर हमला बोला
  • वर्कशाप के बाद प्रदेश भर के जिलों से आए "वारियर्स" को बांटे गए सर्टिफिकेट 

वर्कशाप में सोशल मीडिया वारियर्स को टिप्स Dr Sumit Dubey

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election (2022) के "शंखनाद" होने में कुछ महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने "चुनावी रणभूमि" "विजयश्री" पाने के लिए जद्दोजहद अभी से शुरु कर दी है। Congress की यूथ बिग्रेड (IYC) सोशल मीडिया विंग के "वारियर्स" को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए Lucknow स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर वर्कशाप का आयोजन  फ्राइ-डे को किया गया। Delhi से आए IYC के National Convenor Social Media Incharge  Uttar Pradesh & North East State  Dr. Sumit Dubey ने वर्कशॉप में शामिल हुए प्रदेश भर के "वारियर्स" से तमाम जानकारियों को साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों से कैसे "चुनावी जंग" लड़ी जाए ? कांग्रेस को और अधिक कैसे प्रभावी बनाया जाए, समेत तमाम बिन्दुओं पर टिप्स दिए। इस दौरान IYC (UP East) के प्रेसीडेंट Kanishka Pandey प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

वारियर्स को सर्टिफिकेट वितरित करने के बाद मीडिया से मुखातिब Kanishka Pandey & Dr.Sumit Dubey

"परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प" स्लोगन के साथ IYC के सोशल मीडिया "वारियर्स" को "चुनावी रणभूमि" में उतरने के लिए Dr. Sumit Dubey ने प्रेरित किया। इस दौरान "वारियर्स" को बताया गया कि डिजिटल की दुनिया में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से चुनाव को काफी हद तक कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है। विपक्षी दलों को उनके झूठ से बेनकाब करते हुए कैसे जवाब दिया जाए ? इसके भी टिप्स वर्कशाप में दिए गए। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस वर्कशाप में प्रदेश के सभी जिलों से "वारियर्स" पहुंचे। 

वर्कशाप में प्रमुख रूप से मौजूद IYC (UP East) के प्रेसीडेंट Kanishka Pandey और सोशल मीडिया (UP/East) के प्रेसीडेंट Dr.Sumit Dubey ने सभी वरियर्स को सर्टिफिकेट वितरित किए। पत्रकार वार्ता में Kanishka Pandey ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि "कोरोना की दूसरी लहर में Uttar Pradesh का क्या हाल रहा, यह किसी से छिपा नहीं है। नदियों में लाशें उतराती मिली तो श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लाइन तक लगानी पड़ी। 

ऑक्सीजन की कमी से हजारों की जान चली गई लेकिन इन सब के बाद भी देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना में बेहतर लड़ाई लड़ी और काबू पाया"। Kanishka Pandey ने कहा कि इसका जवाब 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता देगी। प्रदेश की जनता इस बार कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिए मूड बना चुकी है। पिछले करीब तीन दशकों से सत्ता में रहीं सभी राजनीतिक दलों की सरकारों ने सिर्फ प्रदेश की जनता को छला है। इस बार चुनाव जातिवाद और धर्मवाद पर नहीं बल्कि विकास, रोजगार, किसान बिल माफ समेत कई मुद्दों पर लड़ा जाएगा। इसके लिए उनकी सोशल मीडिया विंग के "वारियर्स" पूरी तरह से तैयार हैं। 

Kanishka Pandey ने कहा कि हमारे नेता Rahul Gandhi प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पूछ रहे हैं कि "Pegasus" खरीदा या नहीं ? लेकिन इसका जवाब संसद में देने के बजाय सभी ने चुप्पी साध ली है। राफेल में दलाली पर राहुल गांधी ने जो कहा था वो आज देश की जनता के सामने है। पेगासस और राफेल डील पर सरकार को जवाब देते नहीं बन रहा है और दोनों ही मुल्क इन मामलों की जांच करवा रहे हैं। देर-सबेर ही सही लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का झूठ जल्द ही जनता के सामने बेनकाब होगा।


Dr. Sumit Dubey ने कहा सोशल मीडिया के वारियर्स को अभी और ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी चुनावी रण में उतरने के लिए फिलहाल तैयार हैं। सोशल मीडिया का "वॉर रूम" से इस बार सियासी हमले और भी तीखे होंगे। ताकि जनता के सामने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तमाम झूठे वादों का पर्दाफाश हो सके।

-Puneet Raj Sharma फिर बने Kanpur के जिलाध्यक्ष 

-जिला पंचायत सदस्य सचिन तिवारी बने ग्रामीण के अध्यक्ष

-IYC के नेशनल प्रेसीडेंट बी.वी श्रीनिवास की संस्तुति पर मनोनयन

-UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने जारी की सूची

 

Gaurav Pandey (South) President

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh में 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर Congress अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। Kanpur में दो नगर अध्यक्ष बनाने के बाद अब Congress के यूथ फ्रंटल Indian Youth Congress (IYC) के निर्देश पर PYC ने शहर में दो प्रेसीडेंट के नामों का ऐलान कर दिया। Gaurav Pandey को South और Ashish Shrivastva को (North) की कमान दी गई है। Puneet Raj Sharma पर एक बार फिर हाईकमान ने विश्वास जताते हुए उन्हें कानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। UP (East) PYC प्रेसीडेंट कनिष्क पांडेय ने 27 शहर अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। 

 

Ashish Shrivastva (North) President

South के अध्यक्ष बने गौरव पांडेय करीब एक दशक से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रह चुके गौरव पांडेय प्रदेश में महासचिव भी रहे हैं। पार्षदी का चुनाव महज कुछ वोटों से हारने वाले गौरव दक्षिण के कर्रही एरिया में रहते हैं। गौरव सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई। वहीं, North के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। आशीष भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। 

 

Puneet Raj Sharma (District Head) Kanpur

सूत्रों की मानें तो दोनों अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा की देखरेख में कार्य करेंगे। हाईकमान ने पुनीत को फिर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस हाईकमान शहर में दो अध्यक्षों को मनोनीत किया है। माना जा रहा है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बीजेपी की तर्ज पर हाईकमान ने यह फैसला लिया है।