-क्षेत्र में जाने के लिए निकले तो भीड़ में शामिल युवक ने फेंकी स्याही

-काली स्याही फेंकने के बाद हमलावर ने अपशब्द भी कहे

-अमेठी पुलिस ने Somnath Bharti को पुराने मामले में किया Arrest

हमले के बाद मौके पर पहुंचे सीओ से पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की जमकर नोंकझोंक हुई।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर Aam Aadmi Party (AAP) के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने Raebareli पहुंचे Delhi के Ex.Minister सोमनाथ भारती पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के बाद हमलावर युवक ने पूर्व मंत्री को अपशब्द भी कहे। हमले के बाद पूर्व मंत्री और AAP कार्यकर्ताओं ने युवक का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। हमले के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने मामले में अमेठी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। 

 

चेहरे पर काली स्याही फेंके जाने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई गेस्ट हाउस में हंगामा करते सोमनाथ भारती

UP में 2022 विधान सभा चुनाव होने फिलहाल अभी करीब 14 महीने का समय बाकी है लेकिन पंचायत चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। AAP ने यूपी के चुनावों में अपने "योद्धाओं" को "चुनावी रणभूमि" में उतारने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री हर दिन यूपी में दौरा कर बैठकें कर रहे हैं। 

संडे को दिल्ली के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक Somnath Bharti रायबरेली के दौरे पर पहुंचे। उनको सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। सोमवार सुबह वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाने के बाद क्षेत्र में जाने के लिए निकले तो इसी बीच उन पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के बाद उसने गालियां भी बकीं। पूर्व मंत्री और साथ में मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने हमलावर युवक को दबोचने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पूर्व मंत्री पर हमले के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद सोमनाथ भारती को ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में अमेठी पुलिस ने गिरफ्तारी की। 

हमले के बाद सोमनाथ भारती ने कहा कि यूपी में "गुंडाराज" है। योगी आदित्यनाथ सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार किए है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह प्रताड़ित किया जा रहा है। UP में AAP के बढ़ते प्रभाव से BJP और उसके नेता बौखलाए हैं। यही वजह है कि उन पर ऐसी कायराना हरकत की गई। वहीं पूरे मामले में रायबरेली पुलिस का कहना है कि हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  वहीं, सोमनाथ भारती पर हमले के बाद AAP के सांसद संजय सिंह Tweet करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: