Articles by "Kanpur Dehat"
Kanpur Dehat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • संदीप पासी उर्फ इमरान उर्फ इब्राहिम पर घोषित था 50 हजार का इनाम
  • 2017 में Kanpur Dehat पुलिस ने की थी गैंगस्टर की कार्रवाई
  • शातिर ने फतेहपुर के बिन्दकी में ले रक्खी थी पनाह
  • फतेहपुर में शहीदुनिशा नाम की मुस्लिम महिला से किया निकाह


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को Arrest कर लिया। संदीप पासी उर्फ इमरान उर्फ इब्राहिम नाम के इस बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में शातिर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम इरफान रख लिया और फतेहपुर जनपद की बिंदकी तहसील में पनाह ले ली। यहां पर उसने शदीदुनिशा नाम की मुस्लिम महिला से निकाह भी कर लिया। पुलिस की निगाह से बचने के लिए गैंगस्टर सब्जी की बिक्री भी करने लगा। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने जेल भेज दिया।


ADG (Zone), Kanpur आलोक सिंह, IG (Range), Kanpur जोगेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में SP (Kanpur Dehat) अरविन्द मिश्र के के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम, खुलासे, वांछित एंव पुरस्कार घोषित अपराधियों की Arresting के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना गजनेर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 128/2017 धारा 3(1)  UP Gangster (Act)) एक्ट में वांछित अभियुक्त सन्दीप पासी उर्फ इब्राहिम उर्फ इमरान पुत्र विनोद कुमार उर्फ टिकई मूल पता खजूर गाँव थाना लालगंज जनपद रायबरेली हाल पता ग्राम दरवेशाबाद थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर गिरफ्तारी न हो पाने के कारण IG (Range) Kanpur ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया। शनिवार को STF (Inspector) घनश्याम यादव की अगुवाई में टीम ने गजनेर पुलिस की मदद से मुखबिर की सूचना पर संदीप पासी उर्फ इब्राहिम उर्फ इमरान को Kanpur Dehat के गजनेर थाना एरिया स्थित जिठरौली तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी के बाद धर दबोचा।


STF की पूछताछ में गैंगस्टर सन्दीप पासी उर्फ इब्राहिम ने बताया कि वो अपने साथी सुशील कुमार गुप्ता पुत्र बरातीलाल निवासी 101/325 S-ब्लाक किदवई नगर कानपुर नगर, अल्ताफ पुत्र रामस्वरूप निवासी मल्लावां थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, छोटे गौतम उर्फ नन्द किशोर पुत्र रामऔतार कुरील निवासी बैरी सवाई थाना शिवली जनपद कानपुर देहात और  सुशील गौतम पुत्र बाबूराम निवासी चौराई थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर आदि के साथ लंबे समय से शराब की तस्करी करता था। नौ साल पहले सभी को पुलिस ने Arrest कर जेल भेजा था। 


संदीप पासी के मुताबिक जेल से जमानत पर छूटने के बाद जब उसे पता चला कि पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है तो पुलिस से बचने के लिए उसने “अंडरग्राउंड” होने का ब्लूप्रिंट बनाया। मूल पता ग्राम खजूरगाँव से निकल कर भिन्न-भिन्न स्थानों पर संदीप पुलिस से छुपता रहा। बकौल संदीप करीब 8 साल पहले फतेहपुर जनपद की तहसील बिंदकी के ग्राम दरवेशाबाद शहीदुनिशा नाम की महिला से निकाह कर लिया और पहचान छुपाने की नियत से अपना नाम इब्राहिम उर्फ इमरान रख लिया।


इस बीच संदीप पासी सब्जी बेचने का काम करने लगा ताकि लोगों और पुलिस की निगाह से बच सके। STF (Inspector) घनश्याम यादव के मुताबिक शनिवार को संदीप पासी उर्फ इब्राहिम अपने गिरोह के सदस्यों से मिलने के लिए गजनेर पहुंचा था। STF की टीम को मुखबिर के जरिए उसके मौजूदगी की खबर मिली तो गजनेर पुलिस की मदद से टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। टीम को देख जब उसने भागने की कोशिश की तो घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गैंगस्टर को Arrest करने वाली टीम में STF (Inspector) घनश्याम यादव, Inspector आशुतोष कुमार त्रिपाठी, गजनेर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव, SSI यतेंद्र कुमार यादव, SI राजेश कुमार वर्मा, HC कुलदीप सिंह, दिलीप सिंह, शिवभोला शुक्ला, राजेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर अहलावत और STF टीम के चालक रईस भी शामिल रहे।

गैंगस्टर संदीप पासी उर्फ इब्राहिम का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 128/2017 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात।

2. मु.अ.सं. 334/2016 धारा 420/467/468/471/272/273 भा.द.वि. व 60(2)/72 आबकारी अधिनियम व 63 कापी.एक्ट थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात।

3. मु.अ.सं. 293/2019 धारा 174-A भा.द.वि. थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात

  • बावर्दी सब इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट करने गया था SHO अजय पाल सिंह
  • 50 Kg. चांदी लूटने बाद सर्राफ के ड्राइवर को भी गाड़ी में बैठा ले गई थी लुटेरी UP Police
  • बसंत पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के बाद ड्राइवर को धमकी देकर गिरोह ने छोड़ दिया 
  • पेट्रोल पंप पर लगे CCTV से हुई SHO, SI & HCP की पहचान
  • ADG Zone (Kanpur) के निर्देश पर पुलिस वालों को Arrest करने पहुंचे दोनों SP
50 किलोग्राम चांदी लूट मामले में भोगनीपुर इंस्पेक्टर समेत 6 लोगों को औरैया पुलिस ने Arrest किया---PC करतीं SP चारू निगम

Yogesh Tripathi 

खाकी वर्दी के नशे में चूर भोगनीपुर थाने का डकैत थानेदार अजय पाल सिंह कठेरिया दरोगा चिंतक कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव के साथ वर्दी पहनकर लूटपाट करने के लिए पहुंचा था। खास बात ये है कि तीनो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। सर्राफ को लूटने में पुलिस के इस खूंखार गिरोह ने अपने खास मुखबिरों और बदमाशों की भी मदद ली। औरैया पुलिस ने SHO, SI समेत 6 लोगों को Arrest कर लिया है। हेड कांस्टेबल समेत दो लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी, .315 बोर की राइफल और कारतूस बरामद किए हैं। SP चारू निगम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। लूटी गई 50 किलोग्राम चांदी को भी SHO के सरकारी आवास से बरामद किया गया है। वारदात में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच Start की गई है। 


औरैया SP चारू निगम ने बताया कि वारदात के बाद तीनो पुलिस कर्मी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। यहां पर वाहन में तेल भरवाया। CCTV फुटेज से तीनों की पहचान हो गई। लूट का शिकार हुए सर्राफ के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद पुलिस वालों ने सभी के मोबाइल फोन छीन लिए थे। बसंत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद थोड़ी दूर ले जाकर सभी ने उसको छोड़ दिया। साथ ही छीने गए मोबाइल भी उसे सौंप दिए। इसके बाद सभी स्कार्पियो से भाग निकले। CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद SP चारू निगम ने पूरे प्रकरण की जानकारी ADG (Zone) Kanpur आलोक सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आलोक सिंह ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को तत्काल Arrest करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद औरैया और कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ गुरुवार रात्रि को दबिश देने पहुंचे। इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से लूटी गई चांदी को रिकवर करने के बाद अलग-अलग जगहों से कुल 6 लोगों को पुलिस ने टांग लिया।

 


पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी 8 महीना पहले तक सर्राफ मनीष सोनी के ज्वैलरी शॉप पर काम करता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख मनीष ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से संजय टोपी बेरोजगार हो गया। नौकरी करने के दौरान ही संजय को सर्राफ की गतिविधियों के बाबत पूरी जानकारी थी। कि सोना-चांदी कब और कहां से कैसे लाया जाता है। यही वजह रही कि कुछ दिन पहले संजय टोपी ने हमीरपुर निवासी दोस्त रफत के सात लूट करने की योजना बनाई। दोनों ने अपने दोस्त हमीरपुर मौदहा निवासी जमालुद्दीन पठान उर्फ जमील शेख को अपनी योजना बताते हुए उसे भी शामिल कर लिया। जमालुद्दीन ने अपने संबंध भोगनीपुर SHO अजय पाल सिंह कठेरिया और सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक से बढ़िया होने की जानकारी देकर उनको भी योजना में सामिल कर लिया। 


 

सभी स्कार्पियो और स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे। सर्राफ की कार को देखेत ही सभी ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। सर्राफ ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसकी गाड़ी में रिश्तेदार भी बैठे थे। जिसमें महिला और बच्ची भी थी। औरैया जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही स्कार्पियो सवार पुलिस कर्मियों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। चेकिंग के नाम पर 50 किलोग्राम चांदी सभी ने लूट ली। लूटपाट के दौरान सभी के मोबाइल भी छीन लिए गए। बदमाश सर्राफ के ड्राइवर को भी जबरन स्कार्पियों में बैठाकर ले गए। बसंत पेट्रोल पंप पहुंचने पर एक हजार रुपए का तेल स्कार्पियों में भरवाया। उसके बाद थोड़ी दूर जाकर ड्राइवर को छोड़ दिया। इस दौरान सभी पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गए। 

चांदी लूट कांड में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक

 


  • कार सवार पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर की लूटपाट 
  • Kanpur Dehat के भोगनीपुर थाने में तैनात हैं सभी पुलिस कर्मी
  •  सर्राफ से लूटी गई 50 Kg. चांदी औरैया पुलिस ने बरामद की
  • इंस्पेक्टर के आवास पर दबिश देकर पुलिस ने बरामद की चांदी 
  • थोड़ी देर बाद औरैया एसपी चारू निगम करेंगी प्रेस कांफ्रेंस 
सर्राफ से लूटी गई चांदी बरामद करने के लिए बाइक से पहुंचे Kanpur Dehat के एसपी वीबीजीटीएस मूर्ति


Yogesh Tripathi

 देश की सबसे हाईटेक पुलिस का खिताब पा चुकी UP Police अब भक्षक बन चुकी है। जनता की रक्षा करने के बजाय खाकी वाले अब लूटपाट कर रहे हैं। ताजा मामला औरैया जनपद का है। चार दिन पहले Kanpur Dehat जनपद के भोगनीपुर थाने में तैनात SHO, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर सर्राफ से 50 किलोग्राम चांदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित सर्राफ की सूचना पर औरैया जनपद की पुलिस अधीक्षक (SP) ने Kanpur Dehat के एसपी से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। गुरुवार देर रात्रि दोनों जनपदों के SP ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर के आवास से लूटी गई 50 Kg. चांदी बरामद कर ली। एसपी के निर्देश पर SHO, SI को हिरासत में लेकर औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। औरैया SP थोड़ी देर बाद इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही हैं। बड़े लूटकांड में शामिल हेड कांस्टेबल (HCP) फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

इंस्पेक्टर भोगनीपुर के आवास से चांदी बरामद कर ले जाती पुलिस

 

आगरा जनपद निवासी मनीष सोनी चांदी के कारोबारी हैं। मनीष सोनी ने औरैया SP को बताया कि मंगलवार रात वह 50 किलोग्राम चांदी लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर ने कुछ लोगों की मदद से उनका कार से पीछा किया। औरैया जनपद की सीमा में सर्ऱाफ मनीष को रोक लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों ने धमकी देते हुए मनीष से 50 किलो चांदी लूट ली और भाग निकले। 

 

आरोपी भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह (फोटो साभार) WhatsAPP

खौफजदा मनीष बुधवार को औरैया पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। SP ने कारोबारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले से Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति को अवगत कराया। गुरुवार रात्रि को औरैया एसपी चारू निगम भोगनीपुर पहुंच गईं। थोड़ी देर बाद Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति भी लाव-लश्कर के साथ लुटेरे पुलिस कर्मियों की धरपकड़ के लिए पहुंच गए। किसी को शक न हो सके, इस लिए कानपुर देहात के एसपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे। भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के आवास से पुलिस टीम ने चांदी की सिल्लियां बरामद कर उनको हिरासत में ले लिया। सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक को भी पुलिस ने धर दबोचा लेकिन हेड कांस्टेबल राम शंकर फरार हो गया। Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्तिने कहा कि दोनों पुलिस कर्मियों को औरैया जनपद की पुलिस साथ ले गई। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। 

60 के दशक में हाईकोर्ट के जज आनंद नारायण शुक्ला (मुल्ला) ने एक मुकदमें की सुनवाई के तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि "मै जिम्मेदारी के सभी अर्थों के साथ कहता हूं कि पूरे देश में एक भी कानून विहीन समूह नहीं है। जिसका अपराध का रेकार्ड अपराधियों के संगठित गिरोह भारतीय पुलिस बल की तुलना में कहीं ठहरता हो..."हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मुल्ला के फैसले के बाद उपरोक्त अंश को यूपी सरकार की अपील पर हटा दिया था। लेकिन उनकी टिप्पणी का यदा-कदा उदाहरण अब भी अदालतों में सुनवाई के दौरान जब पुलिस उत्पीड़न पर बहस होती है तो दिया ही जाता है। जस्टिस मुल्ला के इस बयान के कई दशक बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रमन्ना ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। 

  • Kanpur के South City स्थित बर्रा -2 में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
  • कार सवार हमलावरों ने कनपटी पर मारी सपा नेता को गोली
  • मौका-ए-वारदात पर सपा नेता की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
  • Kanpur Dehat जनपद में युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष थे Harsh Yadav

Harsh Yadav (SP Leader) (File Photo)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित South City एरिया के Barra-2 में फ्राइ-डे की Night  Harsh Yadav (20) की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बर्रा-2 सब्जी मंडी के पास Harsh Yadav की हत्या सफेद रंग की सफारी सवार हमलावरों ने की। हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग कर पहले हर्ष की कार को पंक्चर किया फिर उस पर भी निशान साधकर गोलियां दागीं। सिर में गोली लगने की वजह से हर्ष की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक Harsh Yadav (Law) की पढ़ाई कर रहे थे। करीब 6 महीना पहले ही (Kanpur Dehat) जनपद में उन्हें सपा युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

हर्ष यादव (फाइल फोटो)।

गोली चलते ही भगदड़ मच गई। खून से लथपथ हालत में हर्ष को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपा नेता के हत्या की खबर मिलते ही DCP रवीना त्यागी और बर्रा SHO पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई थी। 

 

फ्राइ-डे रात को युवजन सभा (Kanpur Dehat) के उपाध्यक्ष Hars Yadav की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिजनों के मुताबिक Barra निवासी Harsh Yadav घर का सामान लेने के लिए बर्रा भाग-2 सब्जी मंडी गए थे। भीड़भाड़ और घनी आबादी वाले एरिया में युवा सपा नेता की हत्या के बाद दहशत फैल गई। हत्या किसने और क्यों की है ? यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हर्ष के मोबाइल की डिटेल निकालने के लिए सर्विलांस सेल को Activeकिया गया है। खबर ये भी है कि Police Officer's ने आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगालने का निर्देश दिया है। मौका-ए-वारदात पर सभी राजनीतिक दल के लोगों का जमावड़ा लगने की वजह से अफसरों ने मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। माना जा रहा है कि CCTV फुटेज से पुलिस जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएगी। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जिस सफेद रंग की सफारी कार से हत्यारे आए थे, उसमें भी समाजवादी पार्टी का ही झंडा लगा था। पुलिस राजनीतिक बिन्दु के साथ-साथ कुछ अहम बिन्दुओं पर भी गहराई से छानबीन कर रही है।

वारदात के बाद मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अफसरों को दी।



-हमलावरों ने सरकारी असलहों को छीनने का किया प्रयास

-कई थानों की फोर्स के साथ SP मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

-महिला आयोग के निर्देश पर पहुंची थी रसूलाबाद पुलिस

-घायल दरोगा और सिपाही Kanpur के रीजेंसी अस्पताल रेफर

 

हमले में घायल दरोगा गजेंद्र सिंह

Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat जनपद के रसूलाबाद थाना एरिया स्थित कहिंजरी चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंची Police Team पर हमला बोल दिया गया। हमलावरों ने मारपीट कर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। हमले में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही का सिर फूट गया। हमलावरों ने दरोगा की पिस्टल और सिपाही की राइफल छीनने की भी कोशिश की। हमले की खबर मिलते ही Kanpur Dehat के SP कई थानों की फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को चिकित्सकों ने Kanpur रेफर कर दिया। देर रात्रि दबिश देकर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

हमले में घायल सिपाही समर सिंह
 

कहिंजरी निवासी आजाद अली की पुत्री शाह बेगम (26) का निकाह भीखदेव कहिंजरी निवासी रफीक अली के बेटे अमजद अली के साथ हुआ। दो साल पहले शाह बेगम ने पति, समेत कई ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रकरण में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के आदेश पर कहिंजरी चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के ससुर रफीक अली को थाने बुलाकर बातचीत कर समझाया था। 

जिस पर ससुरालीजनों ने बहू को रखने के लिए हामी भर दी। शनिवार शाम चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल और हेड कांस्टेबल समर सिंह अपने साथ शाह बेगम को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने पर ससुरालीजनों ने पहले मुकदमा वापस लेने की मांग रख दी। 

हमले में जख्मीं पीड़ित महिला

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर रफीक अली, अमजद अली और उसके परिवारीजनों ने हमला बोल मारपीट शुरु कर दी। दरोगा और सिपाही ने विरोध किया तो हमलावरों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दबंगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर उनके सरकारी असलहे छीनने का दुस्साहस किया।

Police Team पर हमले की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह, इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद SP केशव चौधरी भी भारी पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। देर रात्रि घेराबंदी कर दो आरोपितों को पुलिस ने Arrest कर लिया। हमले में घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही को चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। दोनों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात्रि राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जानने के लिए रीजेंसी पहुंची।

 

 

-घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

-शादीशुदा था प्रेमी, पत्नी छोड़कर चली गई, पड़ोस की युवती से था प्रेम-प्रसंग

-मौके पर पहुंची पुलिस को मिला सुसाइड नोट

 


Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat जनपद के शिवली थाना एरिया में प्रेमी युगल ने Suicide कर लिया। दोनों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। प्रेमी युगल की खुदकुशी पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शिवली के भाऊपुर निवासी नवीन गुप्ता (28) के प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाली युवती से थे। परिजनों के मुताबिक करीब दो साल पहले नवीन की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। उसके बाद से पड़ोस में रहने वाली युवती नवीन के करीब आ गई। दोनों अक्सर मिलते थे। युवती का नवीन के घर पर आना-जाना भी था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों अक्सर साथ-साथ घूमने भी जाते थे। 

परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी में नवीन का शादीशुदा होना बड़ी बाधा थी। दोनों चाहकर भी शादी नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने अपने परिजनों से भी शादी की बातचीत की लेकिन परिजन रिश्ते के पक्ष में तैयार नहीं हुए। चर्चा इस बात की भी कि नवीन तलाक दिए बगैर युवती से शादी नहीं करना चाहता था।

Monday को युवती नवीन से मिलने उसके घर पहुंचीं थी। देर रात्रि नवीन ने प्रेमिका के साथ घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह नवीन के पिता हरिदास कमरे में पहुंचे तो नवीन और युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता देख उनकी चीखें निकल गईं। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

सूचना पर शिवली थाने की फोर्स और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। काफी देर तक छानबीन करने के बाद पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने और किसी के दोषी न होने की बात लिखी है। आखिर में दोनों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। शिवली थाना प्रभारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

-भोगनीपुर कोतवाली के मऊखास गांव के पास भीषण Accident

-Accident में करीब 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल

-घायलों को पुखरायां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया

Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat जनपद के भोगनीपुर कोतवाली एरिया में इटावा मार्ग पर Monday की देर रात्रि ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। Accident में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पुखराया सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने 8 लोगो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक देर रात्रि को अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के बाद काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। 


Kanpur Dehat और आसपास के जनपदों में रहने वाले श्रमिक आलू खोदाई का समय आने पर इटावा, फीरोजाबाद, मैनपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज मजदूरी के लिअए जाते हैं। Hamirpur जनपद के कलौली तीर गांव और Kanpur स्थित Ghatampur के बरनांव गांव से कई श्रमिक परिवार ठेकेदार के साथ फीरोजाबाद स्थित सिरसागंज जाने के लिए निकले थे। टेम्पो और ट्रक से सभी मजदूर भोगनीपुर चौराहे पहुंचे। यहां से इटावा की तरफ जा रहे कोयला लदे ट्रक-ट्राला को रोका और सिरसागंज जाने के लिए बैठ गए। 

ट्रक चालक ने कुछ लोगों को केबिन के अगले हिस्से में बैठाया। करीब एक दर्जन मजदूर ट्रक के पिछले हिस्से में लदे कोयले पर बैठ गए। भोगनीपुर से इटावा राजमार्ग पर मउखास गांव के पास अचानक ट्रक-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। Accident के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे श्रमिकों को किसी तरह बाहर निकाल पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। 

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 15 लोगों का चिकित्सकों ने उपचार शुरु किया। हालत बिगड़ने पर 8 लोगों को जिला अस्पाल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

भोगनीपुर पुलिस के मुताबिक Accident में घाटमपुर के बरनांव गांव निवासी रमेश (41), पिंकी (45), चन्दावती (14), Hamirpur के कलौलीतीर निवासिनी राधा (42), उसकी बेटी कोमल (8) और सूरज (4) की मौत हुई है। दुर्घटना में साजन, रज्जन देवी, सुमित्रा, विमला, शिवलाल, लालाराम, सुरेंद्र, शिखा समेत करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 8 लोग गंभीर हैं।

-लपटों में घिरे मासूम भाई-बहन की मौत से मातम

-सभासद के पत्नी की हालत काफी नाजुक

-Kanpur के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया

-भीड़ के दौड़ाने पर आरोपी हाइवे पर वाहन से टकराकर जख्मीं

-आरोपी और महिला कांस्टेबल पत्नी पुलिस हिरासत में

 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद स्थित अकबरपुर थाना एरिया के नेहरू नगर में सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। बतौर किराएदार रह रहे महिला कांस्टेबल के पति ने सभासद की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। लपटों में घिरते ही तीनों आग का गोला बन गए। इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई, जबकि सभासद के पत्नी की हालत नाजुक बनी है। उन्हें Kanpur के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दौड़ाया तो वह हाइवे पर किसी वाहन से टकराकर जख्मीं हो गया। Police आरोपी और उसकी कांस्टेबल पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अकबरपुर कोतवाली के पास नेहरू नगर में सभासद जितेंद्र यादव पत्नी अर्चना, बेटी अक्षिता (4), बेटा हनु (2) के साथ रहते हैं। जितेंद्र के मकान में महिला कांस्टेबल ऊषा अपने पति अवनीश के साथ किराए पर रहती है। ऊषा की तैनाती अकबरपुर कोतवाली में है। बताया जा रहा है कि देर रात्रि अर्चना किचन में खाना बना रही थी। पास मे ही दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस बीच अवनीश पेट्रोल लेकर पहुंचा और अर्चना और उनके दोनों बच्चों पर उड़ेल दिया। माचिस जलाते ही अर्चना और उसके दोनों बच्चे पल भर में आग का गोला बन गए।

चीख-पुकार मची तो दूसरे कमरे में मौजूद जितेंद्र और मोहल्ले के लोग दौड़े। आनन-फानन में कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई गई। इस बीच भाग रहे अवनीश को भीड़ ने दौड़ा लिया। जिसकी वजह से वह वाहन से टकराकर जख्मीं हो गया। भीड़ ने उसे दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अर्चना और उसके बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। अर्चना की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने Kanpur के उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई दिनों से मानसिक अवसाद में था। पुलिस ने महिला कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों के गले के नीचे ये तर्क अभी तक नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-BJP नेता पर कब्रिस्तान की भूमि कब्जाने का आरोप

-Kanpur Dehat के मूसानगर थाना एरिया में सनसनीखेज घटना

-लपटों में घिरे परिवार को बचाने में पुलिस का जवान भी झुलसा

-पुलिस के आला अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

-घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

 

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद स्थित मूसानगर थाना एरिया में एक युवक ने केरोसिन छिड़क परिवार समेत आत्मदाह करने का प्रयास किया। लपटों में युवक की पत्नी और बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए। लपटों में घिरे परिवार को बचाने की कोशिश में UP Police का कांस्टेबल भी झुलस गया। सभी को उपचार के लिए Kanpur Dehat स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास करने वाले गुलफाम ने BJP नेता विजय सोनी पर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवाने का संगीन आरोप लगाया है। SP (Kanpur Dehat) केशव कुमार चौधरी ने कहा कि Law & Order पूरी तरह से कंट्रोल में है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

मूसानगर थाना एरिया स्थित मां मुक्तेश्वरी मंदिर के पास BJP नेता ने भूमि खरीदी है। विजय सोनी भूमि पर अपना निर्माण कार्य करवा रहे हैं। पड़ोस में रहने वाले गुलफाम का आरोप है कि दो बीघा खरीदने के बाद बीजेपी नेता कब्रिस्तान की भूमि पर भी कब्जा कर रहे हैं। Viral Video में गुलफाम ने बीजेपी नेता के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गुलफाम का कहना है कि वह कब्रिस्तान की देखरेख करता है।

SP (Kanpur Dehat) का कहना है कि गुरुवार सुबह गुलफाम ने पहले शटरिंग में आग लगाई फिर केरोसिन छिड़क परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ने पूरे परिवार को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी झुलस गया। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही SP केशव कुमार चौधरी, CDO सौम्या पांडेय, CO संदीप सिंह, SHO तुलसी राम पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी अफसर जिला अस्पताल गए। 


आग की लपटों में ये लोग झुलसे

1-गुलफाम (38)

2-गुलफाम की पत्नी अजमेरन (35)

3-गुलफाम की बेटी महजबीं (13)

4-गुलफाम का बेटा अतीक (10) 

5-बेटा मसीहा (8)

6-बेटी चांदतारा (5)

7-बेटी मोहिना (7)

8-कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार

-30 जून 2020 को जालौन में हुई थी युवती की शादी

-विवाह के बाद से परेशान थे प्रेमी युगल

-गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकी मिली लाशें

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat स्थित भोगनीपुर कोतवाली एरिया के हांसेमऊ के पास Love Couple ने Suicide कर लिया। दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा।

भोगनीपुर कोतवाली के असेवा गांव निवासिनी आरती (22) के बहन की शादी राजपुर थाना के गुबार गांव में हुई है। आरती का बहन की ससुराल अक्सर आना-जाना था। इस दौरान गुबार गांव निवासी श्याम लाल (25) से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी जनकारी परिजनों को हुई तो Lockdown के दौरान 30 जून को आरती की शादी कुठौंद जनपद जालौन में कर दी।

शादी के बाद से आरती परेशान रहने लगी। उसे पिया का घर रास नहीं आ रहा था। इधर, श्याम लाल भी प्रेमिका को न पाकर परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले आरती अपने मायके आई। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी युगल की कई बार मुलाकातें हुईं। सोमवार को दोनों अपने घरों से लापता हो गए। सुबह दोनों के शव हांसेमऊ गांव स्थित पुतान सिंह के खेत में आम के पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक ही रस्सी से गले में फंदा लगाया। 

प्रेमी युगल के Suicide की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे गुबार गांव निवासी नरेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भाई श्यामलाल के रूप में की। इस बीच आरती के परिजन भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों के परिवारीजनों ने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।

 -मंगलपुर थाना एरिया के रनभीरपुरवा गांव के ग्रामीणों की करतूत

-सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है घटना का Video

-मंगलपुर पुलिस ने गांव के कई ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज की FIR

 


Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat के मंगलपुर थाना एरिया स्थित रनबीरपुर गांव में समाज को शर्मशार कर देने वाली वारदात से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों ने गुरुवार को एक सब्जी विक्रेता को दबोच लिया। सब्जी विक्रेता का सिर मुंडवाने के बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद जूते की माला पहनाकर ग्रामीणों ने उसे पूरे गांव में काफी देर तक घुमाया। ग्रामीणों की दबंगई यहीं पर नहीं रुकी। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुद ही Video बनाकर उसे WhatsApp पर Viral कर दिया। अपमानित सब्जी विक्रेता शुक्रवार को मंगलपुर थाना पुलिस की चौखट पर पहुंचा और अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी देते हुए तहरीर दी। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में मंगलवार थानेदार ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। 

 


Kanpur Dehat के रूरा थाना एरिया स्थित अमर सिंह के पुरवा गांव का निवासी दया सिंह का लड़का अरविंद कुमार (22) सब्जी विक्रेता है। वह गांव-गांव सब्जी की बिक्री के लिए फेरी लगाता है। मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि है कि वह गुरुवार को मंगलपुर के रनबीरपुर गांव में सब्जी बेंचने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि कुछ युवकों ने फ्री में सब्जी की मांग की। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके मुंह पर काले रंग का पेंट पोतने के बाद जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में उसकी बारात निकाली। आरोप है कि युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर Viral कर दिया। 


 

www.redeyestimes.com (News Portal) को मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद कुमार सब्जी की बिक्री करने अक्सर गांव में आता है। चर्चा है कि गांव की एक युवती से उसके संबंध हैं। वह अक्सर वहां पर अश्लीलता करता है। कई बार उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया और यह घटना कर दी।

मंगलपुर थाना प्रभारी का कहना है कि युवक की तहरीर पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वीडियो को देखकर घटना में शामिल ग्रामीणों की शिनाख्त कराकर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

-गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटकता मिला शव

-मृतक के बेटे ने Rape के विरोध पर किया था किशोरी का Murder

-बेटे के साथ  पुलिस ने मृतक को भी बनाया था हत्याकांड में आरोपी

-सोमवार को Police ने मकान को गिराने की Notice की थी चस्पा

-भाई ने लगाया हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप

-Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया स्थित बहलामऊ गांव की घटना



Yogesh Tripathi


Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया स्थित बहलामऊ गांव में Police की तरफ से घर गिराने की Notice चस्पा होने और गिरफ्तारी के डर से हत्यारोपित ने गांव के बाहर फांसी लगाकर Suicide कर लिया। बुधवार सुबह उसकी लाश ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटकती मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा है। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। 


 

डेरापुर थाना एरिया में दो दिन पहले Rape के विरोध पर किशोरी की गला काटकर सिरफिरे ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपित रिषभ को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया था। किशोरी के चाचा ने आरोपी रिषभ और उसके पिता दिनेश के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कराई थी। मुकदम दर्ज होने के बाद से दिनेश फरार था। ग्रामीणों ने दिनेश पर तमाम तरह के संगीन आरोप लगाते हुए सरकारी जमीन को हड़पने का आरोप लगाया था। प्रशासन की जांच में यह आरोप सही मिले। 


 

Monday को प्रशासन ने दिनेश के घर को गिराने के लिए Notice चस्पा की। वहीं, दूसरी तरफ दिनेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बताया जा रहा है कि देर रात्रि खौफजदा दिनेश ने गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने दिनेश का शव देखा तो सूचना उसके घर पर परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। 


 

सूचना पर Police के Officer's भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। दिनेश के भाई ने पुलिस के सामने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला Suicide का प्रतीत हो रहा है। Postmortem Report के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक हत्या के मामल में आरोपी होने के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


 -Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया में सनसनीखेज वारदात

-मंडे की सुबह चचेरी बहन के साथ खेत पर गई थी किशोरी

-गांव के ही दबंग युवक ने की Rape की कोशिश

-विरोध पर चचेरी बहन पर भी किया हमला का प्रयास

-Police ने हत्यारोपित युवक को किया Arrest

 


Yogesh Tripathi

 

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद के डेरापुर थाना एरिया में मंडे की सुबह सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। चचेरी बहन के साथ खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही दबंग ने Rape की कोशिश की। असफल रहने पर दबंग ने चाकू से गला काटकर युवती की हत्या कर दी। उसने युवती की चचेरी बहन पर भी हमला किया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची Kanpur Dehat Police ने हत्यारोपित को Arrest कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 


 

दिल को दहला देने वाली यह दुस्साहसिक वारदात डेरापुर थाना एरिया के एक गांव की है। गांव में रहने वाले एक शिक्षक की बेटी रीता (17) (काल्पनिक नाम) अपनी चचेरी बहन के साथ सोमवार सुबह खेत पर गई थी। दोनों को जाते देख गांव का  दबंग दिनेश कुमार उर्फ शीलू भी पीछे-पीछे पहुंच गया। सरसों के खेत के पास उसने चाकू निकाल लिया और किशोरी को जबरन खेत की तरफ घसीट ले गया। चचेरी बहन के चीखने-चिल्लाने पर उसने उस पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह भागकर गांव पहुंची। 


 

इस बीच शीलू ने किशोरी से जबरन Rape करने की कोशिश की। असफल रहने पर उसने चाकू से किशोरी की गला काट दिया।  चचेरी बहन की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो खेत में किशोरी तड़पते मिली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे Kanpur के LLRअस्पताल के लिए रेफर कर दिया। Kanpur लाते समय रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। 

बड़ी वारदात की खबर मिलते ही Police के Officer's मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने भागने की कोशिश में लगे हत्यारोपित शीलू को Arrest कर लिया। पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 

परिजनों ने Police के अधिकारियों को बताया कि हत्यारोपित पिछले कुछ दिनों से किशोरी को तंग कर रहा था। तीन-चार दिन पहले उसने किशोरी के मोबाइल पर मैसेज भी भेजे थे। जिसकी शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों से की थी। इस पर उसने किशोरी को हत्या की धमकी दी थी।