Articles by "Suicide"
Suicide लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • चकेरी थाना एरिया के छप्पन भोग चौराहे पर आग का गोला बना अधेड़
  • शरीर पर पेट्रोल छिड़कने के बाद अधेड़ ने खुद को आग के हवाले किया
  • मौका-ए-वारदात पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ जान बचाने के बजाय बनाती रही Video
  • उपचार के दौरान अधेड़ की LLR Hospital में मौत, परिवार में मातम
  • प्लाट पर कब्जा होने से दुःखी थे, शिकायत के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई




Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kabnpur जनपद में संडे की सुबह चकेरी थाना एरिया के श्यामनगर स्थित छप्पन भोगचौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ ने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिय। आग की लपटों में घिरने के बाद अधेड़ जान बचाने के लिए काफी देर तक इधर-उधर भागा। सैकड़ों की भीड़ Video बनाने में मशगूल रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर सूचना पुलिस को दी। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए LLR (Hospital) में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिधनू में चार साल पहले खरीदे गए प्लाट पर दबंग ने कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत मृतक ने पुलिस से की थी लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उल्टा दबाव बनाया। जिसकी वजह से मृतक ईश्वरचंद्र दीक्षित (55) डिप्रेशन में थे। 

पत्नी रानी के साथ ईश्वरचंद्र दीक्षित (55) : फाइल फोटो

ईश्वर चंद्र दीक्षित (55) पत्नी और बच्चों के साथ करीब चार साल से चकेरी के श्यामनगर स्थित चाणक्यपुरी निवासी राधेश्याम तिवारी के मकान में किराए पर रह रहे थे। ईश्वरचंद्र के परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां आदिति, भूमिका और वेदिका हैं। बड़ी बेटी आदिति नोएडा में सर्विस करती है। जबकि भूमिका और  वेदिका B.Tech की पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों के मुताबिक वर्ष 2017 में बिधनू के गंगापुर कालोनी में 200 वर्ग का प्लाट पिता ने सुनीता वर्मा नाम की महिला से खरीदा था।

शुक्रवार को दशहरा के पूरा परिवार पूजन करने और बाउंड्री वॉल की नींव रखवाने के लिए प्लाट पर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां पर घनश्याम सिंह गौड़ नाम का दबंग व्यक्ति पुलिस लेकर पहुंचा और प्लाट पर दावा करने लगा। विवाद बढ़ने पर ईश्वरचंद्र ने श्यामनगर चौकी और बिधनू थाने की पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की तरफ से कार्रवाई न होने पर ईश्वरचंद्र डिप्रेशन में आ गए। 

घर पर मौजूद बेटियां भूमिका और वेदिका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संडे की सुबह ईश्वरचंद्र छप्पन भोग चौराहे पर पहुंचे। उनके हाथ में एक बोतल थी, जिसमें पेट्रोल भरा था। लोग कुछ समझ पाते ईश्वरचंद्र ने बोतल में भरा पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया। इसके बाद उन्होंने आग लगा ली। शरीर पर आग लगते ही वह पल भर में आग का गोला बन गए। जान बचाने के लिए ईश्वरचंद्र काफी देर तक इधर-उधर भागे लेकिन वहां मौजूद भीड़ में कोई व्यक्ति उनकी जान बचाने के लिए आगे नहीं आया। तमाशबीन बने लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस बीच कुछ युवकों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद चकेरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में ईश्वरचंद्र को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया। देर शाम उपचार के दौरान ईश्वरचंद्र की मौत हो गई।

  • नाश्ता लेकर पहुंचे भाई ने फंदे से शव लटकता देख शोर मचाया
  • दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा

 

खुदकुशी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसे हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

Raja Katiyar

इत्रनगरी Kannauj में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शराब ठेका के अंदर सेल्समैन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर ठेका के अंदर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह मालुम हो सकेगी।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाइदासपुर निवासी सचिन (20) जसोदा में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। परिजनों के मुताबिक वह रात में शराब की दुकान में ही सो जाता था। रोजाना उसका भाई सुबह उसे नाश्ता और दिन का खाना देने पहुंचता था। सोमवार सुबह वह नाश्ता लेकर शराब की पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बंद खिड़की से किसी तरह झांककर देखा तो सचिन की लाश फंदे से लटकती मिली। सचि का शव लटकता देख भाई चीखने-चिल्लाने लगा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही जसोदा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस शराब ठेके के अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। सचिन ने आत्महत्या क्यों की ? इसके पीछे की वजह नहीं मालुम हो सकी है। परिजन भी कोई सही जानकारी नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि सचिन हमेशा मोबाइल फोन पर घंटों किसी से बातचीत किया करता था। गुरसहायगंज कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या के हर पहलू पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Kannauj के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
  • बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद फांसी के फंदे से झूली युवती
  • ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा
  • मौके पर ASP, और पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची

 

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवती के ससुर से काफी देर तक पूछताछ की।

Raja Katiyar

Uttar Pradesh की इत्रनगरी Kannauj जनपद के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो मासूम बच्चों का कत्ल करने के बाद महिला फांसी के फंदे से झूल गई। मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौका-ए-वारदात पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। ASP का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

बहू और दो मासूम बच्चों के शवों को देखकर परिवार और गांव के लोग रोते-बिलखते रहे।

दिल को दहला देने वाली यह वारदात ठठिया थाना एरिया के खलकपुरवा गांव में हई। गांव का विनय कुमार उर्फ गोविंद यादव बुधवार को छिबरामऊ (तुलसीपुर) गांव निवासी डेंगू पीड़ित बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर लेकर गया था। घर पर पत्नी विनीता यादव (25) अपने चार साल के बेटे लल्ला और पांच महीने के बेटे बउवा व परिजनों के साथ मौजूद थी। भोजन करने के बाद विनीता बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य लोग भी अपने कमरों में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह देर तक विनीता कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ननद कल्पना और प्रियंका ने दरवाजे से झांककर देखा तो बेड पर लल्ला और बउआ के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों के चीखने-चिल्लाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग पहुंच गए। 

Kannauj (ASP) Arvind Kumar
ग्रामीण कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरे की कुंडी को खोला। दीवार पर लगी खूंटी से रस्सी के सहारे विनीता का शव लटकता मिला। जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर ठठिया थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस की सूचना पर विनीता के मायके पक्ष के लोग भी कानपुर देहात के रसूलाबाद से पहुंच गए।

वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गईं। ठठिया इंस्पेक्टर और सीओ ने ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कमरे के अंदर से तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। प्रारंभिक छानबीन के बाद इंस्पेक्टर और सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू कलह का प्रतीत होता हो रहा है। जिसकी वजह से महिला ने पहले बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी के फंदे से झूल गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

24 घंटा पहले Banaras Hotel में ठहरा था युवक होटल के प्रबंधतंत्र की सूचना पर पहुंची Police 
परिचय पत्र से Police ने की शव की शिनाख्त
Lucknow (Sitapur Road) का निवासी था Amit
फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया
Yogesh Tripathi
Uttar Pradesh के Kanpur में Banaras Hotel के अंदर युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के मुताबिक शव की शिनाख्त Lucknow के Sitapur Road निवासी Amit के रूप में हुई है। Banaras Hotel के मालिक ने Police को बताया कि युवक ने Monday को होटल का कमरा बुक कराया था। मंगलवार शाम उसे होटल छोड़ना था। होटल के कर्मचारियों ने दरवाज़ा खटखटाया तो अंदर से जवाब नहीं मिला। हरबंंश मोहाल पुलिस के मुताबिक चाबी से जब दरवाजा का लॉक खोला गया तो कमरे के अंदर युवक की लाश मिली। 
सूचना पर पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कीटनाशक दवा मिली। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला Suicide का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की छानबीन जारी है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

-जालौन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं पति

-महिला चिकित्सक के मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

-हत्या और आत्महत्या के बिन्दु पर छानबीन कर रही है पुलिस


 

Yogesh Tripathi

Kanpur के बिठूर थाना एरिया में महिला चिकित्सक की अपार्टमेंट के 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला चिकित्सक मंजू ने खुदकुशी की या फिर उनकी हत्या की गई ? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिठूर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा।

Uttar Pradesh के रायबरेली निवासी चिकित्सक डॉक्टर सुशील वर्मा जालौन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सुशील वर्मा पत्नी डॉक्टर मंजू और डेढ़ साल के बेटे रुद्रांश के साथ Kanpur के बिठूर थाना एरिया स्थित सिंहपुर के रुद्रा अपार्टमेंट में टॉवर नंबर-5 की 8वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-8A रहते हैं। सुशील की पत्नी मंजू ने भी प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था। शुक्रवार रात को मंजू की अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर बिठूर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरु की। सुबह होते-होते मंजू के मायके वाले भी पहुंच गए।

मंजू के पिता अर्जुन प्रसाद ने बताया जनवरी 2019 को उन्होंने मंजू की शादी डॉ. सुशील वर्मा से की थी। बकौल अर्जुन प्रसाद रात करीब 1:30 बजे सुशील के छोटे भाई सुधीर ने फोन कर बताया कि भाभी बॉलकनी से नीचे गिर गई हैं। अर्जुन प्रसाद शनिवार सुबह परिवार के साथ पहुंचे तो पता चला कि मंजू की मौत हो चुकी है। 

मायके पक्ष का आरोप है कि मंजू के पति ने फ्लैट खरीदने के लिए 40 लाख रुपए का लोन लिया था और किस्तें भरने के लिए मंजू पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि रुपए न देने पर उनके बेटी को 8वीं मंजिल से धक्का देकर मार दिया गया। डॉ सुशील वर्मा के भाई सुनील वर्मा कानपुर देहात बीएसए हैं और तीसरे छोटे भाई सुधीर एडवोकेट हैं। बिठूर पुलिस का कहना है कि पोस्टार्टम के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिन्दु पर छानबीन कर रही है।

 -IIT Kanpur के आवासीय परिसर में लगाई फांसी

-बेटे के Covid-19 संक्रमित होने की वजह से थे परेशान

-मूलरूप से असम के रहने वाले थे सुरजीत दास

Yogesh Tripathi

IIT Kanpur में सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar) सुरजीत दास (40) ने डिप्रेशन की वजह से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक सुरजीत दास बेटे के Covid-19 संक्रमित होने की वजह से काफी तनाव में थे। उनके मौत परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को Postmortem के लिए भेजा।  

Police के मुताबिक असम के रहने वाले सुरजीत दास IIT Kanpur में Assistant Registrar के पद पर कार्यरत थे। IIT Kanpur के आवासीय परिसर में सुरजीत दास पत्नी बुलबुल दास और बेटे शोभित (6), सुनियोजित (2) के साथ रहते थे। छोटा बेटा अप्रैल महीने में Covid-19 संक्रमित हो गया। बेटे की तबियत बिगड़ी तो सुरजीत दास डिप्रेसन में चले गए। सुरजीत ने अपना इलाज दिल्ली में करवाया लेकिन फायदा नहीं मिला। Kanpur में होम्योपैथी के चिकित्सक से भी वे इलाज करवा रहे थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।

परिजनों के मुताबिक Monday की रात्रि को भोजन करने के बाद वह सोने के लिए कमरे मे चले गए। Mid-Night सुरजीत दास ने फांसी लगा ली। सुबह पत्नी की नींद खुली तो पति का शव फंदे से लटकता देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कल्याणपुर SHO कहना है कि IIT Kanpur के आवासीय परिसर में सहायक कुलसचिव ने खुदकुशी की है। प्रारंभिक छानबीन में डिप्रेशन की बात प्रकाश में आई है। कई बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ कर तमाम जानकारियां संकलित की गई हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

-घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

-शादीशुदा था प्रेमी, पत्नी छोड़कर चली गई, पड़ोस की युवती से था प्रेम-प्रसंग

-मौके पर पहुंची पुलिस को मिला सुसाइड नोट

 


Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat जनपद के शिवली थाना एरिया में प्रेमी युगल ने Suicide कर लिया। दोनों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। प्रेमी युगल की खुदकुशी पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शिवली के भाऊपुर निवासी नवीन गुप्ता (28) के प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाली युवती से थे। परिजनों के मुताबिक करीब दो साल पहले नवीन की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। उसके बाद से पड़ोस में रहने वाली युवती नवीन के करीब आ गई। दोनों अक्सर मिलते थे। युवती का नवीन के घर पर आना-जाना भी था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों अक्सर साथ-साथ घूमने भी जाते थे। 

परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी में नवीन का शादीशुदा होना बड़ी बाधा थी। दोनों चाहकर भी शादी नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने अपने परिजनों से भी शादी की बातचीत की लेकिन परिजन रिश्ते के पक्ष में तैयार नहीं हुए। चर्चा इस बात की भी कि नवीन तलाक दिए बगैर युवती से शादी नहीं करना चाहता था।

Monday को युवती नवीन से मिलने उसके घर पहुंचीं थी। देर रात्रि नवीन ने प्रेमिका के साथ घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह नवीन के पिता हरिदास कमरे में पहुंचे तो नवीन और युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता देख उनकी चीखें निकल गईं। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

सूचना पर शिवली थाने की फोर्स और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। काफी देर तक छानबीन करने के बाद पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने और किसी के दोषी न होने की बात लिखी है। आखिर में दोनों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। शिवली थाना प्रभारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

-पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाई आग

-Kanpur के Kalyanpur थाना एरिया में बुधवार को हुई घटना

-नौ महीना पहले हुई थी युवती की शादी

 


Yogesh Tripathi

 

Kanpur के कल्याणपुर थाना एरिया में पति से तू-तू, मैं-मै के बाद युवती ने आग लगा ली। युवती को बचाने पहुंचा पति भी आग की लपटों में घिर गया। पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने ने किसी तरह आग बुझाने के बाद दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कल्याणपुर क्रासिंग स्थित (हरि सिंह की बगिया) निवासी राम कमल का लड़का आनंद इलेक्ट्रीशियन है। करीब नौ महीना पहले आनंद की शादी शिवराजपुर की आरती से हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता था। बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद आरती किचन के अंदर पहुंची और जल रहे गैस चूल्हे से अपनी साड़ी में आग लगा ली। 


 

आरती को लपटों में घिरते देख आनंद उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन वह भी लपटों में घिर गया। देखते ही देखते दंपति आग का गोला बन गए। कमरे के अंदर चारो तरफ धुआं ही धुआं भर गया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर कल्याणपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दंपति को बाहर निकाल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

LLR (Hospital) में उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक पति आनंद की भी हालत काफी नाजुक बनी है। Kalyanpur (SHO) अजय सेठ का कहना है कि घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-2 मई को होनी थी युवती की शादी

-युवक की आज होनी थी वरीक्षा

-प्रेमी ने गांव के बाहर पेड़ से लटक कर दी जान

 -प्रेमी का शव देख प्रेमिका ने भी लगाई फांसी 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Auraiya जनपद में प्रेमी युगल ने Suicide कर लिया। दिल को दहला देने वाली घटना अयाना थाना एरिया के बीजलपुर गांव में हुई। प्रेमी का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता पाया गया। प्रेमी के मौत का गम प्रेमिका बर्दाश्त न कर सकी और घर पहुंचकर उसने भी कमरे के अंदर फांसी लगा ली। गांव में मातम का माहौल है। Police के मुताबिक प्रेमी युगल सजातीय थे। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगहों पर शादी तय कर दी थी। Monday को युवक की वरीक्षा होनी थी। 

बीजलपुर गांव निवासी शिवराज के लड़के शिवभान उर्फ धर्मेंद्र (20) का गांव के सोबरन सिंह की बेटी आसमा (18) से प्रेम-प्रसंग थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को प्यार कर रहे थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को नहीं थी। शिवभान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले इटावा के लखना में शादी तय की गई थी। मां मिथिलेश कल लड़की देखकर आई थी। सोमवार (आज) शिवभान की वरीक्षा होनी थी। परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। उधर, आसमा के परिजनों ने भी उसकी शादी दो महीना पहले पिलखुमा में तय कर दी थी। 2 मई को आसमा की शादी होनी तय थी। 

शिवभान उर्फ धर्मेंद्र (फाइल फोटो)

आसमां (फाइल फोटो)

Monday की सुबह लटका मिला शव

ग्रामीण जब सुबह गांव के बाहर खेतों की तरफ गए तो शिवभान उर्फ धर्मेंद्र का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक आसमा भी रोती-बिलखती पहुंची। अपने प्रेमी की मौत का सदमा वह बर्दाश्त न कर सकी। घर पहुंचकर आसमां ने पिता के तौलिया से फांसी लगा ली। प्रेमी के बाद प्रेमिका के भी Suicide कर लेने से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेजा। 

प्रेमी युगल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी। यदि मालुम होता तो वह लोग दोनों का विवाह कर देते। पुलिस के मुताबिक दोनों के घरों के बीच की दूरी महज कुछ मीटर ही है।

-30 जून 2020 को जालौन में हुई थी युवती की शादी

-विवाह के बाद से परेशान थे प्रेमी युगल

-गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकी मिली लाशें

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat स्थित भोगनीपुर कोतवाली एरिया के हांसेमऊ के पास Love Couple ने Suicide कर लिया। दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा।

भोगनीपुर कोतवाली के असेवा गांव निवासिनी आरती (22) के बहन की शादी राजपुर थाना के गुबार गांव में हुई है। आरती का बहन की ससुराल अक्सर आना-जाना था। इस दौरान गुबार गांव निवासी श्याम लाल (25) से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी जनकारी परिजनों को हुई तो Lockdown के दौरान 30 जून को आरती की शादी कुठौंद जनपद जालौन में कर दी।

शादी के बाद से आरती परेशान रहने लगी। उसे पिया का घर रास नहीं आ रहा था। इधर, श्याम लाल भी प्रेमिका को न पाकर परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले आरती अपने मायके आई। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी युगल की कई बार मुलाकातें हुईं। सोमवार को दोनों अपने घरों से लापता हो गए। सुबह दोनों के शव हांसेमऊ गांव स्थित पुतान सिंह के खेत में आम के पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक ही रस्सी से गले में फंदा लगाया। 

प्रेमी युगल के Suicide की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे गुबार गांव निवासी नरेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भाई श्यामलाल के रूप में की। इस बीच आरती के परिजन भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों के परिवारीजनों ने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।

-Love Couple के विवाह में आड़े आया एक ही खानदान

-गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

-Suicide की खबर से प्रेमी युगल के घर में मचा कोहराम
YogeshTripathi


Uttar Pradesh के Unnao जनपद में Love Couple (प्रेमी युगल) ने Suicide कर लिया। Monday की सुबह प्रेमी युगल की लाश गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटकती मिली तो सनसनी फ़ैल गई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा।

Purwa Kotwali के मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी मुन्नीलाल के लड़के पिंकू (20) और पन्नालाल की बेटी ज्योतिमा (18) Sunday की Night से लापता थे। दोनों के परिवारीजन तलाश कर रहे थे। Monday की सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों को बगीचे में दोनों की लाश पेड़ से लटकती मिली। 
Suicide की सूचना प्रेमी युगल के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौकै पर पहुंचे। सूचना पर Police भी पहुंची। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन खानदान एक होने की वजह से परिजन विरोध कर रहे थे।
मौके पर पहुंचे SI अरविंद सिंह रघुवंशी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मौत की सही वजह Postmortem Report आने पर पता चलेगी। प्रेमी युगल की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के पैर ज़मीन पर पूरी तरह से रखे मिले। 

-गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटकता मिला शव

-मृतक के बेटे ने Rape के विरोध पर किया था किशोरी का Murder

-बेटे के साथ  पुलिस ने मृतक को भी बनाया था हत्याकांड में आरोपी

-सोमवार को Police ने मकान को गिराने की Notice की थी चस्पा

-भाई ने लगाया हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप

-Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया स्थित बहलामऊ गांव की घटना



Yogesh Tripathi


Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया स्थित बहलामऊ गांव में Police की तरफ से घर गिराने की Notice चस्पा होने और गिरफ्तारी के डर से हत्यारोपित ने गांव के बाहर फांसी लगाकर Suicide कर लिया। बुधवार सुबह उसकी लाश ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटकती मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा है। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। 


 

डेरापुर थाना एरिया में दो दिन पहले Rape के विरोध पर किशोरी की गला काटकर सिरफिरे ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपित रिषभ को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया था। किशोरी के चाचा ने आरोपी रिषभ और उसके पिता दिनेश के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कराई थी। मुकदम दर्ज होने के बाद से दिनेश फरार था। ग्रामीणों ने दिनेश पर तमाम तरह के संगीन आरोप लगाते हुए सरकारी जमीन को हड़पने का आरोप लगाया था। प्रशासन की जांच में यह आरोप सही मिले। 


 

Monday को प्रशासन ने दिनेश के घर को गिराने के लिए Notice चस्पा की। वहीं, दूसरी तरफ दिनेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बताया जा रहा है कि देर रात्रि खौफजदा दिनेश ने गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने दिनेश का शव देखा तो सूचना उसके घर पर परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। 


 

सूचना पर Police के Officer's भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। दिनेश के भाई ने पुलिस के सामने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला Suicide का प्रतीत हो रहा है। Postmortem Report के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक हत्या के मामल में आरोपी होने के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


 -Kanpur के Bidhnu थाना एरिया के दिवेदी नगर में घटना 

-Police को दो पेज का सुसाइड नोट प्रेमी की जेब से मिला

-प्रेमिका के परिजनों पर रुपए ऐंठने का लगाया आरोप

-किराए के मकान में रहकर चावल की फेरी लगाता था युवक 

 



Yogesh Tripathi

Kanpur के Bidhnu थाना एरिया स्थित दिवेदी नगर में युवक ने प्रेमिका के घर के सामने Suicide कर लिया। फ्राइ-डे की सुबह उसका शव नीम के पेड़ से लटकता मिला तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर बिधनू पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रेमिका के परिजनों पर लंबे समय तक रुपए ऐंठने और बाद में शादी से इनकार करने की बात का जिक्र है। पुलिस ने प्रेमिका के भाई को हिरासत में लिया है।

Bidhnu के ढरहरा गांव निवासी निग्गी गौतम की मौत हो चुकी है। निग्गी का लड़का दीपू गौतम (22) दिवेदी नगर में सर्वजीत यादव के मकान में किराए पर रहकर चावल की फेरी लगाता था। फ्राइडे की सुबह दीपू का शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक नीम से लटकती मिला तो सनसनी फैल गई। मोहल्ले के सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना पर बिधनू पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। तलाशी में दीपू की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। 

सुसाइड नोट में दीपू ने अपने एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम संबंध होने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका के परिजनों पर लंबे समय तक रुपए ऐंठने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस प्रेमिका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिधनू थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह मालुम हो सकेगी। छानबीन की जा रही है। 



-गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव 

 -बिल्हौर तहसील के अलौलापुर गांव की घटना

-अलौलापुर गांव के रहने वाले थे सजातीय प्रेमी युगल 

 


Yogesh Tripathi

 Kanpur के Bilhaur (Tehsil) के अलौलापुर गांव में मंडे की Morning प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर फांसी के फंदे से लटकते मिले। प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर Bilhaur (Police Station) के SHO फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा। SHO ने घटना की पुष्टि करते हुए www.redeyestimes.com (News Portal) को बताया कि Suicide की वजहों का पता नहीं चल सका है। 

 


अलौलापुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का बेटा Vikas (22) पिता के साथ किसानी करता था। गांव की रहने वाली सजातीय सुरेश कमल की बेटी आरती (20) से उसके प्रेम संबंध थे। चर्चा है कि दोनों ने साथ-साथ जीने और मरने की कसमें खा ली थीं लेकिन परिजन राह में बाधा बन बैठे। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संडे की शाम को विकास और आरती लापता हो गए। देर रात्रि तक दोनों वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिला। सुबह परिवारीजन थाने गुमशुदगी की Report लिखाने के लिए जा रहे थे लेकिन तभी ग्रामीणों को गांव के बाहर अनिल शर्मा के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकती लाशें दिखीं। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो शव आरती और विकास के थे। सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के परिजन भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। सूचना पर Bilhaur थाने की फोर्स पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।