Articles by "Bhognipur"
Bhognipur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • बावर्दी सब इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट करने गया था SHO अजय पाल सिंह
  • 50 Kg. चांदी लूटने बाद सर्राफ के ड्राइवर को भी गाड़ी में बैठा ले गई थी लुटेरी UP Police
  • बसंत पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के बाद ड्राइवर को धमकी देकर गिरोह ने छोड़ दिया 
  • पेट्रोल पंप पर लगे CCTV से हुई SHO, SI & HCP की पहचान
  • ADG Zone (Kanpur) के निर्देश पर पुलिस वालों को Arrest करने पहुंचे दोनों SP
50 किलोग्राम चांदी लूट मामले में भोगनीपुर इंस्पेक्टर समेत 6 लोगों को औरैया पुलिस ने Arrest किया---PC करतीं SP चारू निगम

Yogesh Tripathi 

खाकी वर्दी के नशे में चूर भोगनीपुर थाने का डकैत थानेदार अजय पाल सिंह कठेरिया दरोगा चिंतक कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव के साथ वर्दी पहनकर लूटपाट करने के लिए पहुंचा था। खास बात ये है कि तीनो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। सर्राफ को लूटने में पुलिस के इस खूंखार गिरोह ने अपने खास मुखबिरों और बदमाशों की भी मदद ली। औरैया पुलिस ने SHO, SI समेत 6 लोगों को Arrest कर लिया है। हेड कांस्टेबल समेत दो लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी, .315 बोर की राइफल और कारतूस बरामद किए हैं। SP चारू निगम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। लूटी गई 50 किलोग्राम चांदी को भी SHO के सरकारी आवास से बरामद किया गया है। वारदात में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच Start की गई है। 


औरैया SP चारू निगम ने बताया कि वारदात के बाद तीनो पुलिस कर्मी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। यहां पर वाहन में तेल भरवाया। CCTV फुटेज से तीनों की पहचान हो गई। लूट का शिकार हुए सर्राफ के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद पुलिस वालों ने सभी के मोबाइल फोन छीन लिए थे। बसंत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद थोड़ी दूर ले जाकर सभी ने उसको छोड़ दिया। साथ ही छीने गए मोबाइल भी उसे सौंप दिए। इसके बाद सभी स्कार्पियो से भाग निकले। CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद SP चारू निगम ने पूरे प्रकरण की जानकारी ADG (Zone) Kanpur आलोक सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आलोक सिंह ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को तत्काल Arrest करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद औरैया और कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ गुरुवार रात्रि को दबिश देने पहुंचे। इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से लूटी गई चांदी को रिकवर करने के बाद अलग-अलग जगहों से कुल 6 लोगों को पुलिस ने टांग लिया।

 


पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी 8 महीना पहले तक सर्राफ मनीष सोनी के ज्वैलरी शॉप पर काम करता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख मनीष ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से संजय टोपी बेरोजगार हो गया। नौकरी करने के दौरान ही संजय को सर्राफ की गतिविधियों के बाबत पूरी जानकारी थी। कि सोना-चांदी कब और कहां से कैसे लाया जाता है। यही वजह रही कि कुछ दिन पहले संजय टोपी ने हमीरपुर निवासी दोस्त रफत के सात लूट करने की योजना बनाई। दोनों ने अपने दोस्त हमीरपुर मौदहा निवासी जमालुद्दीन पठान उर्फ जमील शेख को अपनी योजना बताते हुए उसे भी शामिल कर लिया। जमालुद्दीन ने अपने संबंध भोगनीपुर SHO अजय पाल सिंह कठेरिया और सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक से बढ़िया होने की जानकारी देकर उनको भी योजना में सामिल कर लिया। 


 

सभी स्कार्पियो और स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे। सर्राफ की कार को देखेत ही सभी ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। सर्राफ ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसकी गाड़ी में रिश्तेदार भी बैठे थे। जिसमें महिला और बच्ची भी थी। औरैया जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही स्कार्पियो सवार पुलिस कर्मियों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। चेकिंग के नाम पर 50 किलोग्राम चांदी सभी ने लूट ली। लूटपाट के दौरान सभी के मोबाइल भी छीन लिए गए। बदमाश सर्राफ के ड्राइवर को भी जबरन स्कार्पियों में बैठाकर ले गए। बसंत पेट्रोल पंप पहुंचने पर एक हजार रुपए का तेल स्कार्पियों में भरवाया। उसके बाद थोड़ी दूर जाकर ड्राइवर को छोड़ दिया। इस दौरान सभी पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गए। 

चांदी लूट कांड में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक

 


  • कार सवार पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर की लूटपाट 
  • Kanpur Dehat के भोगनीपुर थाने में तैनात हैं सभी पुलिस कर्मी
  •  सर्राफ से लूटी गई 50 Kg. चांदी औरैया पुलिस ने बरामद की
  • इंस्पेक्टर के आवास पर दबिश देकर पुलिस ने बरामद की चांदी 
  • थोड़ी देर बाद औरैया एसपी चारू निगम करेंगी प्रेस कांफ्रेंस 
सर्राफ से लूटी गई चांदी बरामद करने के लिए बाइक से पहुंचे Kanpur Dehat के एसपी वीबीजीटीएस मूर्ति


Yogesh Tripathi

 देश की सबसे हाईटेक पुलिस का खिताब पा चुकी UP Police अब भक्षक बन चुकी है। जनता की रक्षा करने के बजाय खाकी वाले अब लूटपाट कर रहे हैं। ताजा मामला औरैया जनपद का है। चार दिन पहले Kanpur Dehat जनपद के भोगनीपुर थाने में तैनात SHO, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों ने औरैया जनपद में घुसकर सर्राफ से 50 किलोग्राम चांदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित सर्राफ की सूचना पर औरैया जनपद की पुलिस अधीक्षक (SP) ने Kanpur Dehat के एसपी से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। गुरुवार देर रात्रि दोनों जनपदों के SP ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर के आवास से लूटी गई 50 Kg. चांदी बरामद कर ली। एसपी के निर्देश पर SHO, SI को हिरासत में लेकर औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। औरैया SP थोड़ी देर बाद इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही हैं। बड़े लूटकांड में शामिल हेड कांस्टेबल (HCP) फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

इंस्पेक्टर भोगनीपुर के आवास से चांदी बरामद कर ले जाती पुलिस

 

आगरा जनपद निवासी मनीष सोनी चांदी के कारोबारी हैं। मनीष सोनी ने औरैया SP को बताया कि मंगलवार रात वह 50 किलोग्राम चांदी लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर ने कुछ लोगों की मदद से उनका कार से पीछा किया। औरैया जनपद की सीमा में सर्ऱाफ मनीष को रोक लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस कर्मियों ने धमकी देते हुए मनीष से 50 किलो चांदी लूट ली और भाग निकले। 

 

आरोपी भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह (फोटो साभार) WhatsAPP

खौफजदा मनीष बुधवार को औरैया पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। SP ने कारोबारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले से Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति को अवगत कराया। गुरुवार रात्रि को औरैया एसपी चारू निगम भोगनीपुर पहुंच गईं। थोड़ी देर बाद Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्ति भी लाव-लश्कर के साथ लुटेरे पुलिस कर्मियों की धरपकड़ के लिए पहुंच गए। किसी को शक न हो सके, इस लिए कानपुर देहात के एसपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे। भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के आवास से पुलिस टीम ने चांदी की सिल्लियां बरामद कर उनको हिरासत में ले लिया। सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक को भी पुलिस ने धर दबोचा लेकिन हेड कांस्टेबल राम शंकर फरार हो गया। Kanpur Dehat जनपद के SP वीबीजीटीएस मूर्तिने कहा कि दोनों पुलिस कर्मियों को औरैया जनपद की पुलिस साथ ले गई। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। 

60 के दशक में हाईकोर्ट के जज आनंद नारायण शुक्ला (मुल्ला) ने एक मुकदमें की सुनवाई के तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि "मै जिम्मेदारी के सभी अर्थों के साथ कहता हूं कि पूरे देश में एक भी कानून विहीन समूह नहीं है। जिसका अपराध का रेकार्ड अपराधियों के संगठित गिरोह भारतीय पुलिस बल की तुलना में कहीं ठहरता हो..."हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मुल्ला के फैसले के बाद उपरोक्त अंश को यूपी सरकार की अपील पर हटा दिया था। लेकिन उनकी टिप्पणी का यदा-कदा उदाहरण अब भी अदालतों में सुनवाई के दौरान जब पुलिस उत्पीड़न पर बहस होती है तो दिया ही जाता है। जस्टिस मुल्ला के इस बयान के कई दशक बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रमन्ना ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। 

  • प्रदेश सहप्रभारी के सामने विनोद कटियार के समर्थकों का हंगामा
  • 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे विनोद कटियार
  • हाईकमान ने निर्णय नहीं बदला तो राकेश को हराने का काम करेंगे : कार्यकर्ता

राकेश सचान (भोगनीपुर से BJP प्रत्याशी)

Yogesh Tripathi

कहावत है “सिर मुड़ाते ओले पड़ना”…कुछ ऐसा ही राकेश सचान के साथ हो गया। कांग्रेस छोड़कर 24 घंटा पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान को हाईकमान ने Kanpur Dehat की कुर्मी बाहुल सीट से प्रत्याशी बना दिया। हाईकमान का यह निर्णय जिले के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा। फ्राइ-डे की सुबह प्रदेश सहप्रभारी सुधीर गुप्ता के सामने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने यदि जल्द ही अपना फैसला नहीं बदला तो कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी राकेश सचान को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद कटियार का टिकट काटकर किसी बाहरी को टिकट देना बिल्कुल गलत है।

उल्लेखनीय है कि राकेश सचान लंबे समय से घाटमपुर और फतेहपुर जनपद की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। जनता दल के टिकट पर पहली बार घाटमपुर से विधायक बनने के बाद दूसरी बार वह सपा के टिकट पर घाटमपुर सीट से ही विधायक बने। 2009 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने राकेश सचान को फतेहपुर सीट से टिकट दिया। राकेश सचान चुनाव जीत गए। उसके बाद से वह फतेहपुर जनपद की राजनीति में ही सक्रिय हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने राकेश सचान को टिकट नहीं दी तो वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 2019 का लोकसभा चुनाव राकेश सचान बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति से हार गए। उसके बाद कांग्रेस ने उनको प्रियंका गांधी के सलाहकार समिति में मेंबर बना दिया।

2022 के चुनाव में वह पत्नी के लिए विधायकी का टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने कोई खास तवज्जो नहीं दी। इससे नाराज होकर राकेश सचान ने कल कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। देर शाम सोशल मीडिया में एक पत्र Viral हुआ। जिसमें राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान को बिंदकी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने घोषणा थी। इसके बाद बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल को हार्टअटैक पड़ गया। भाजपा ने अधिकारिक तौर पर कहा कि यह Fake News थी। राकेश को आनन-फानन में भोगनीपुर से प्रत्याशी बनाया गया। राकेश को भोगनीपुर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने संकेत हालांकि www.redeyestimes.com (News Portal) ने कल ही दे दिए थे। शुक्रवार को जब खबर लोकल कार्यकर्ताओं को मिली तो सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हंगामा करने पहुंच गए।

-भोगनीपुर कोतवाली के मऊखास गांव के पास भीषण Accident

-Accident में करीब 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल

-घायलों को पुखरायां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया

Yogesh Tripathi

Kanpur Dehat जनपद के भोगनीपुर कोतवाली एरिया में इटावा मार्ग पर Monday की देर रात्रि ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। Accident में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पुखराया सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने 8 लोगो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक देर रात्रि को अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के बाद काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। 


Kanpur Dehat और आसपास के जनपदों में रहने वाले श्रमिक आलू खोदाई का समय आने पर इटावा, फीरोजाबाद, मैनपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज मजदूरी के लिअए जाते हैं। Hamirpur जनपद के कलौली तीर गांव और Kanpur स्थित Ghatampur के बरनांव गांव से कई श्रमिक परिवार ठेकेदार के साथ फीरोजाबाद स्थित सिरसागंज जाने के लिए निकले थे। टेम्पो और ट्रक से सभी मजदूर भोगनीपुर चौराहे पहुंचे। यहां से इटावा की तरफ जा रहे कोयला लदे ट्रक-ट्राला को रोका और सिरसागंज जाने के लिए बैठ गए। 

ट्रक चालक ने कुछ लोगों को केबिन के अगले हिस्से में बैठाया। करीब एक दर्जन मजदूर ट्रक के पिछले हिस्से में लदे कोयले पर बैठ गए। भोगनीपुर से इटावा राजमार्ग पर मउखास गांव के पास अचानक ट्रक-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। Accident के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे श्रमिकों को किसी तरह बाहर निकाल पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। 

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 15 लोगों का चिकित्सकों ने उपचार शुरु किया। हालत बिगड़ने पर 8 लोगों को जिला अस्पाल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

भोगनीपुर पुलिस के मुताबिक Accident में घाटमपुर के बरनांव गांव निवासी रमेश (41), पिंकी (45), चन्दावती (14), Hamirpur के कलौलीतीर निवासिनी राधा (42), उसकी बेटी कोमल (8) और सूरज (4) की मौत हुई है। दुर्घटना में साजन, रज्जन देवी, सुमित्रा, विमला, शिवलाल, लालाराम, सुरेंद्र, शिखा समेत करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 8 लोग गंभीर हैं।

-30 जून 2020 को जालौन में हुई थी युवती की शादी

-विवाह के बाद से परेशान थे प्रेमी युगल

-गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकी मिली लाशें

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat स्थित भोगनीपुर कोतवाली एरिया के हांसेमऊ के पास Love Couple ने Suicide कर लिया। दोनों के शव आम के पेड़ से लटके मिले तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा।

भोगनीपुर कोतवाली के असेवा गांव निवासिनी आरती (22) के बहन की शादी राजपुर थाना के गुबार गांव में हुई है। आरती का बहन की ससुराल अक्सर आना-जाना था। इस दौरान गुबार गांव निवासी श्याम लाल (25) से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी जनकारी परिजनों को हुई तो Lockdown के दौरान 30 जून को आरती की शादी कुठौंद जनपद जालौन में कर दी।

शादी के बाद से आरती परेशान रहने लगी। उसे पिया का घर रास नहीं आ रहा था। इधर, श्याम लाल भी प्रेमिका को न पाकर परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले आरती अपने मायके आई। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमी युगल की कई बार मुलाकातें हुईं। सोमवार को दोनों अपने घरों से लापता हो गए। सुबह दोनों के शव हांसेमऊ गांव स्थित पुतान सिंह के खेत में आम के पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक ही रस्सी से गले में फंदा लगाया। 

प्रेमी युगल के Suicide की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे गुबार गांव निवासी नरेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भाई श्यामलाल के रूप में की। इस बीच आरती के परिजन भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों के परिवारीजनों ने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।