Articles by "Murder"
Murder लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • साढ़े पांच साल बाद कुलदीप की रिहाई
  • जेल से छूटते ही पहुंचा महाकाल के दरबार
  • हत्या के जुर्म में बिधनू पुलिस ने भेजा था जेल 
  • बिधनू थाना एरिया में मिली थी महिला मित्र की लाश 
  • साक्ष्य और सबूत के अभाव में ADJ (9th) Court ने किया बरी



Yogesh Tripathi

महिला मित्र की हत्या के जुर्म में जेल भेजे गए कुलदीप मिश्रा की करीब साढ़े पांच साल बाद जिला कारागार से रिहाई हो गई। कुलदीप मिश्रा के लिए सीनियर अधिवक्ता Om Prakash Pandey (Omi Pandey) "भगवान" बने। उन्होंने पूरे मुकदमें के दौरान कुलदीप से अपनी फीस नहीं ली। कागज व अन्य खर्च कुलदीप ने अपना स्वयं वहन किया। गवाही के बाद जिरह के दौरान अधिवक्ता Om Prakash Pandey ने कोर्ट परिसर में पुलिस के लिखापढ़ी के धागे खोल दिए। जिरह में गवाह भी फंसे। पुलिस की फर्द में आला कत्ल के बरामदगी में भी विरोधाभाष दिखाई दिया। साक्ष्य और सबूतों के अभाव में ADJ (9th) Court ने कुलदीप मिश्रा को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। 36 घंटा पहले जेल से कुलदीप मिश्रा की रिहाई हुई। जेल से निकलते ही कुलदीप सीधे अधिवक्ता ओमी पांडेय से मिला। उन्हें धन्यवाद देने के बाद कुलदीप महाकाल के दर्शन की खातिर उज्जैन चला गया। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता Omi Pandey ने बताया कि 29/10/2019 को बिधनू पुलिस ने थाना एरिया के सहिया गोझा के जंगलों में एक महिला की लाश बरामद की। महिला की शिनाख्त सीमा सिंह के रूप में परिजनों ने की। गांव के प्रधान मर्दान सिंह ने बिधनू पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 598/2019 पर IPC की धारा 302,201 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कुलदीप मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस ने कुलदीप पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। 18 फरवरी 2020 को पुलिस ने बांदा जनपद में कुलदीप को Arrest किया। कुलदीप की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल को बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद से कुलदीप मिश्रा जेल में बंद रहा। 

अधिवक्ता Omi Pandey के मुताबिक सीमा सिंह का विवाह फतेहपुर में महेंद्र सिंह के साथ हुआ था। सीमा ने घरेलू हिंसा और भरण व पोषण के लिए महेंद्र पर मुकदमा कर रक्खा था। इधर, कुलदीप मिश्रा का भी अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा था। कोर्ट में ही दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों अपने मर्जी से बगैर विवाह विच्छेद के साथ-साथ रहने लगे। सीमा सिंह के परिजन इसके खिलाफ थे। सीमा के परिजनों ने कई बार उससे ससुराल भेजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। इस बीच सीमा ने कुलदीप के साथ मिलकर ढाबा भी खोल लिया। सीमा अक्सर अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मायके भी जाती थी। ये बात मायके पक्ष के लोगों को नागवार लगती थी। 

सीमा के शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों और ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने कुलदीप मिश्रा की Arresting कर उसे जेल भेज दिया। अधिवक्ता Omi Pandey ने बताया कि पुलिस की विवेचना बेहद लचर थी। विवेचक ने अभियुक्त कुलदीप और सीमा सिंह के मोबाइल की CDR एवं लोकेशन एकत्र नहीं की। सीमा और कुलदीप के बीच घटना से पहले तक कितनी बार बातचीत हुई...??? इसका संकलन नहीं किया गया। अभियोजन और साक्षी यह भी नहीं बता पाए कि अभियुक्त को अंतिम बार कब सीमा सिंह के साथ देखा गया था। पुलिस ने जो आला कत्ल की बरामदगी की, उसे FSL परीक्षण के लिए नहीं भेजा। अभियुक्त के पास से आला कत्ल (चाकू) की जो बरामदगी में दिखाई गई वो अरेस्ट मेमो में अंकित है। जब कि विवेचक की तरफ से पहले Arrest करना फिर चाकू की बरामदगी होना बताया गया। शव की बरामदगी और आला कत्ल की बरामदगी के स्थान के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। Court में अभियोजन पुलिस साक्षी की तरफ से कहा गया कि शव के बरामदगी स्थल से आला कत्ल दिखाई दे रहा था। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता  Omi Pandey ने कोर्ट से कहा कि आला कत्ल की और शव बरामदगी के गांव अलग-अलग हैं। जिसकी वजह से आला कत्ल की बरामदगी में संदेह प्रतीत हो रहा है। अभियुक्त की तरफ से दिए गए बयानों का कोई मेमोरेंडम नहीं बनाया गया और न ही कोर्ट के सम्मुख साबित किया गया। आला कत्ल की बरामदगी के समय स्वतंत्र गवाहों को भी शामिल नहीं किया गया। 

अधिवक्ता Omi Pandey ने इस दौरान अदालत में माननीय सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्णयज विधि अमर सिंह बनाम स्टेट ऑफ एन.सी.टी ऑफ दिल्ली 2020 SCC और माननीय हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ की तरफ से सेल्वराज बनाम स्टेट ऑफ तमिलनाडु (1976) 4 ACC (343) के हवाला देकर कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि जहां पर अभियोजन की तरफ से प्रस्तुत साक्ष्य के विश्लेषण से अभियोग कथानक, अत्यधिक असंभाव्य एवं सहज  मानवीय स्वभाव के विपरीत व विरोधाभाषी है तो अभियुक्त को दोष सिद्ध किया जाना उचित नहीं है। सुनवाई के दौरान 15 गवाहों की गवाही हुई। इसमें पुलिस के विवेचक भी शामिल रहे। 

19 /08/2025 को ADJ (9th) Court के जज शेष बहादुर निषाद ने  कुलदीप को दोषमुक्त करार देते हुए जेल से रिहाई के आदेश दिए।  साथ ही दोषमुक्त कुलदीप को 20 हजार रुपए का बंधन पत्र भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यदि मामले में अपील होती है तो कुलदीप को कोर्ट के समक्ष हाजिर रहना पड़ेगा।  हत्या जैसे मामले में बिना फीस के मुकदमा लड़ने वाले अधिवक्ता Omi Pandey ने कहा कि मुकदमें की पैरवी में उनके जूनियर्स ने काफी मेहनत की। 

  • पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद सामूहिक नरसंहार
  • हत्यारोपितों ने पुलिस के सामने भी किया जमकर तांडव
  • गाड़ियां फूंकने के साथ आरोपित करते रहे पथराव
  • मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल
  • सामूहिक नरसंहार के पीछे भूमि विवाद की वजह सामने आई
  • Police Officer’s गांव में कर रहे हैं कैम्प, भारी पुलिस बल तैनात



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Deoria जनपद में दिल दहला देने वाली घटना में छह लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद परिवार के सदस्यों ने सामूहिक नरसंहार की वारदात को अंजाम दिया। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग हैं। जिसमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। एरिया में भारी तनाव की वजह से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। सामूहिक नरसंहार के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। Police Officer’s गांव में कैम्प कर रहे हैं। खबर है कि पुलिस ने एक आरोपी को Arrest कर लिया है। हत्यारोपितों ने पुलिस बल के सामने भी काफी देर तक तांडव किया। गाड़ियों में आगजनी करने के बाद हत्यारोपितों ने पथराव भी किया। बताया जा रहा है कि पुलिस बल कम होने की वजह से मौजूद पुलिस कर्मी हत्यारोपितों से भिड़ने का साहस नहीं जुटा सके।



Police Officer’s के मुताबिक Deoria जनपद के फतेहपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोला के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव को बेंच दी थी। साधु दुबे से खेती खरीदने के बाद प्रेमचंद्र यादव का सत्यप्रकाश दुबे से विवाद हो गया। कई बार गाली-गलौज हुई। दोनों ही परिवारों के बीच “ज्वालामुखी” धधक रही थी। शनिवार को भी पूरे दिन बवाल होता रहा। बताया जा रहा है कि Sunday की सुबह प्रेमचंद्र यादव बाइक से विवादित खेती को देखने पहुंचे थे। वहां से प्रेम चंद्र यादव फतेहपुर में सत्यप्रकाश दुबे के घर जा पहुंचे। सत्यप्रकाश के घर पर पहुंचने से विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद सत्यप्रकाश और उनके लोगों ने प्रेमचंद्र यादव की ईंट-पत्थर से हत्या कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी।



हत्या के बाद बौखला गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर टोला में जब परिवारीजनों को लगी तो सभी आक्रोशित हो गए। दर्जन भर से अधिक लोगों की भीड़ ने घर के अंदर छिपे बैठे सत्यप्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया। उग्र हमलावर ने घर में लगे खिड़की और दरवाजों को तोड़ दिया और अंदर छिपे परिवार के एक-एक सदस्य को बाहर खींचकर धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी। हत्यारों ने सबसे पहले सत्यप्रकाश दुबे, उसके बाद उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नंदिनी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हमले में सत्यप्रकाश का पुत्र अनमोल दुबे घायल है। पुलिस ने उसे देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पांच लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आक्रोशित हमलावरों ने गाड़ियों में आगजनी करने के बाद जमकर पथराव भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई राउंड फायरिंग भी हुई।


ग्रामीणों के मुताबिक जिटस समय मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवारीजन तांडव कर रहे थे, स्थानीय पुलिस पहुंच गई थी लेकिन पुलिस के सामने भी हत्यारोपित आगजनी और पत्थरबाजी करते रहे। इस दौरान ग्रामीण दहशत की वजह से अपने-अपने घरों में छिप गए। पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स न होने की वजह से वहां मौजूद पुलिस बल पूरी तरह से “बैकफुट” पर रहा।



छावनी में तब्दील फतेहपुर गांव

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक नरसंहार के बाद जिला प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। गोरखपुर से पुलिस के अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। पल-पल की रिपोर्ट लखनऊ में बैठे अफसरों को दी जा रही है।


Deoria (DM) अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि भूमि विवाद में छह लोगों की हत्या हुई है। जिसमें एक परिवार के पांच सदस्य शामिल है। जिलाधिकारी का कहना है कि भूमि विवाद से संबंधित सभी विवादों का निपटारा हो गया था लेकिन दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। इस जघन्य हत्याकांड में एक व्यक्ति को Arrest किया गया है। फरार हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को Arrest कर लिया जायेगा।

 

 

 


  • सहपाठी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुलाया
  • सनसनीखेज वारदात से स्कूल परिसर में मचा हड़कंप
  • हत्यारोपित नाबालिग छात्र को पुलिस ने किया Arrest
बिधनू में स्कूल का गेट खुलवाती थाने की पुलिस


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में बिधनू थाना एरिया के एक स्कूल में हाईस्कूल के Student पर साथी छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में छात्र को Hospitol ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपित छात्र को Arrest कर लिया है। साथ ही पुलिस ने खून से सना आला कत्ल भी बरामद कर लिया। नाबालिग हत्यारोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। Murder के पीछे कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। Girl Friend और विवाद के बिन्दु पर पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से साफ-साफ बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या की पृष्ठभूमि के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

हत्यारोपित छात्र

दिल को दहला देने वाली यह वारदात Monday की सुबह 10 बजे के आसपास हुई। बिधनू थाना एरिया स्थित न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कालेज है। सुबह स्कूल में दर्जनों बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचे थे। गंगापुर कालोनी निवासी हाईस्कूल का छात्र नीतेंद्र तिवारी (15) भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस बीच नीतेंद्र की कक्षा में साथ पढ़ने वाले नाबालिग छात्र (सुप्रीम कोर्ट की गाइड़ लाइंस के मुताबिक नाम नहीं उजागर किया जा सकता है) ने चाकू निकाल लिया।

छात्र-छात्राएं कुछ समझ पाते हमलावर छात्र ने नीतेंद्र को दबोच लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। वारदात देख छात्र-छात्राओं के बीच चीख-पुकार मच गई। तमाम सहमें स्टूडेंट्स दुबक गए। शोर-शराबा सुनकर स्कूल के अध्यापक और स्टाफ पहुंचा तो लहूलुहान नीतेंद्र जमीन पर तड़प रहा था। हमलावर को दबोचने के बाद स्कूल का स्टाफ छात्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वारदात की खबर मिलते ही बिधनू थानेदार फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी देर बाद DCP अंकिता शर्मा भी पहुंच गई। DCP ने मीडिया को बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छानबीन में पता चला है कि हत्यारोपित का नीतेंद्र से का कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई थी। साथ ही स्कूल के प्रबंधतंत्र से भी पूछताछ की जा रही है कि स्कूल की1 सिक्योरिटी में कैसे चूक हुई।

 

 

  •  BJP विधायक कृष्णानंद राय और ब्रम्हदत्त दिवेदी की हत्या में आरोपी था जीवा 
  • वकील की वेश-भूषा में कोर्ट परिसर पहुंचे थे जीवा के हत्यारे 
  • हमलावर ने संजीव उर्फ जीवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की
  • हमलावर की फायरिंग में दो अन्य लोगों को भी लगी गोलियां

लखनऊ कोर्ट परिसर में मारे गया मुख्तार का शूटर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (फाइल फोटो)


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow की कैसरबाग कोर्ट परिसर के अंदर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खास शूटर संजीव उर्फ जीवा की गोली मारकर फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई। हत्यारा वकील की वेश-भूषा में कोर्ट परिसर के अंदर दाखिल हुआ और स्वचालित असलहों से अंधाधुंध गोलियों की बौंछार की। जीवा के कई गोलियां लगी। Hospital में उसकी मौत हो गई। फायरिंग में दो अन्य लोगों को भी गोलियां लगी हैं। लोगों ने मौका-ए-वारदात पर हमलावर को दबोच लिया। कोर्ट परिसर में जज के सामने हत्या से आक्रोशित वकीलों ने पुलिस दल पर हाथापाई कर पथराव किया। पथराव में कुछ पुलिस वालों के जख्मीं होने की खबर है। 

लखनऊ कोर्ट परिसर के अंदर फर्श पर फैला खून

 

संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा West UP के खूंखार बदमाशों में एक था। कुछ साल पहले जब मुन्ना बजरंगी की जेल के अंदर हत्या हुई तो संजीव महेश्वरी ने कोर्ट में अर्जी देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इतना ही नहीं संजीव उर्फ जीवा की पत्नी पायल ने भी वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर अपने पति की पेशी के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पायल ने चीफ जस्टिस को लिखे गए पत्र में सुरक्षा की भी मांग की थी। चर्चा है कि जेल के अंदर मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर कोर्ट में पेशी पर लाया जाता था लेकिन आज वह बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर नहीं पहुंचा था। 90 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला संजीव उर्फ जीवा ने कृष्णानंद राय की हत्या में कार की बोनट पर चढ़कर AK.47 से गोलियां दागीं थीं।

 

 

मौके पर वकीलों के हत्थे चढ़ा संजीव महेश्वरी का हत्यारोपी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव उर्फ जीवा जैसे ही कोर्ट परिसर के अंदर दाखिल हुआ वहां पहले से ही घात लगाए खड़े हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग होते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि गोलियां लगते ही जीवा जमीन पर गिर पड़ा। कुछ वकीलों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे हमलावर का पीछा कर उसे दबोच लिया। 


 

सूत्रों की मानें तो संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा बाहुबली माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए काम करता था। दोनों के इशारे पर उसने तमाम जघन्य वारदातों को अंजाम भी दिया। BJP विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में संजीव उर्फ जीवा आरोपी था। कृष्णानंद राय की हत्या में संजीव कोर्ट से बरी हो गया था।


 

कल्याण सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ब्रम्हदत्त दिवेदी की 10 फरवरी 1997 को गोली मारकर लोहाई रोड पर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में भी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा का नाम आया था। CBI ने ब्रम्हदत्त दिवेदी हत्याकांड की जांच कर Lucknow Court में चार्जशीट दाखिल की। 17 जुलाई 2003 को कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय सिंह और शामली जनपद के आमदपुर गांव निवासी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की थी।

 

  • सोमवार को परीक्षा देकर घर जा रही थी बीए की छात्रा
  • रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को सटाकर गोली मारी 
  • वारदात के बाद हमलावर तमंचा मौका-ए-वारदात पर छोड़कर भागे
  • कातिलों को पकड़ने के लिए SP ने पुलिस की चार टीमें बनाईं


Yogesh Tripathi

  Uttar Pradesh के बुनदेलखंड स्थित जालौन जनपद में मंडे की दोपहर स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को .315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें SP ने बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे एक करीबी परिचित के हाथ होने की आशंका परिजनों की तरफ से जताई गई है। जल्द ही कातिलों को Arrest कर लिया जाएगा। 


दिल दहला देने वाली यह वारदात जनपद के एट थाना एरिया में हुई। ऐंघा गांव निवासी मान सिंह अहिरवार की बेटी रोशनी (21) बीए की छात्रा थी। सोमवार को वह परीक्षा देने के लिए घर से रामलखन महाविद्यालय पहुंची थी। परीक्षा देने के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक आए और रोशनी को गोली मार दी। गोली लगते ही रोशनी नीचे गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद हड़बड़ी में हमलावर तमंचा मौके पर ही फेंककर भाग निकले। 


हत्या के पीछे की वजब प्रेम-प्रसंग की वजह को जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि रोशनी का प्रेम-प्रसंग एक लड़के से चल रहा था। इस बीच परिजनों ने रोशनी की शादी कही्ं और तय कर दी। इसके बाद रोशनी ने लड़के से बातचीत बंद कर दी। माना जा रहा है कि उसी खुन्नस में लड़के ने रोशनी को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।


  • नौकरानी को बंधक बनाकर बदमाशों ने की सनसनीखेज वारदात
  • Astrologer मधु कपूर की हत्या के बाद लाखों के लूटपाट की आशंका
  • सुबह बेटी के पहुंचने पर दुस्साहसिक वारदात का पता चलने से हड़कंप
  • CCTV की छानबीन में पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग
  • स्वरूप नगर के कनकॉर्ड अपार्टमेंट के 307 नंबर फ्लैट में वारदात



Yogesh Tripathi

Kanpur के बेहद पॉश एरिया स्वरूप नगर स्थित कनकॉर्ड अपार्टमेंट में सोमवार देर रात्रि फ्लैट नंबर 307 में घुसे बदमाशों ने नौकरानी को बंधक बनाने के बाद Astrologer (ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) Madhu Kapoor की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लाखों रुपए का सामान भी लूट लिया। सुबह बेटी के पहुंचने पर सनसनीखेज वारदात का पता चला तो Police Pfficer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। छानबीन के दौरान CCTV फुटेज से पुलिस टीम को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। 

Madhu Kapoor (File Photo)

कनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 में Astrologer मधु कपूर अपनी नौकरानी सावित्री के साथ रहती थीं। मधु के पति V.N Kapoor अधिवक्ता थे। वर्ष 2016 में उनका निधन हो गया था। मधु कपूर की बेटी Neeru Tandon शहर के VSSD College में अंग्रेजी विभाग की विभागध्यक्ष हैं। उनके पति Sanjay Tandon इंजीनियर हैं। Neeru अपने परिवार के साथ कनकॉर्ड अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 407 में रहती हैं। मधु के दो और बेटियां हैं। 


 

Neeru Tandon ने मौके पर पहुंचे Police Officer’s को बताया कि मां मधु कपूर को मंगलवार सुबह नेत्र सर्जन के पास चेकअप के लिए ले जाना था। मंगलवार सुबह 8 बजे वह मां के फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। कुंडी खोलकर Neeru अंदर पहुंची और आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थोड़ी देर बाद बाथरूम से नौकरानी सावित्री की आवाज सुनाई दी।  


Neeru बाथरूम पहुंची तो वहां नौकरानी सावित्री बंधक मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह रूमाल से कसा था। Neeru ने तुरंत सावित्री के हाथ-पार की रस्सी खोली तो उसने घटना की जानकारी दी। बकौल सावित्री देर रात्रि आए बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। Neeru को कमरे के अंदर अपनी मां Madhu Kapoor की लाश पड़ी मिली तो उनके मुंह से चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले तमाम लोग पहुंच गए। 


सूचना मिलते ही ADCP (West) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। कातिलों तक पहुंचने के लिए अफसरों ने पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने काफी देर तक मौका-ए-वारदात पर साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस के मुताबिक कातिलों ने गला कसकर Madhu Kapoor की हत्या की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।


पुलिस का मानना है कि वारदात में करीबी व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। चूंकि अपार्टमेंट में कई CCTV कैमरे लगे हैं। साथ ही बाहर गार्ड की भी तैनाती है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति का अंदर प्रवेश आसान नहीं है। CCTV में छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। चर्चाओं की मानें तो मधु कपूर की हत्या लूटपाट के इरादे से ही की गई है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लूटपाट के दौरान बदमाश क्या ले गए ? इसकी जानकारी पुलिस को परिजनों ने नहीं दी है। माना जा रहा है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने मधु की हत्या कर दी।