Articles by "Auraiya"
Auraiya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • बावर्दी सब इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट करने गया था SHO अजय पाल सिंह
  • 50 Kg. चांदी लूटने बाद सर्राफ के ड्राइवर को भी गाड़ी में बैठा ले गई थी लुटेरी UP Police
  • बसंत पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के बाद ड्राइवर को धमकी देकर गिरोह ने छोड़ दिया 
  • पेट्रोल पंप पर लगे CCTV से हुई SHO, SI & HCP की पहचान
  • ADG Zone (Kanpur) के निर्देश पर पुलिस वालों को Arrest करने पहुंचे दोनों SP
50 किलोग्राम चांदी लूट मामले में भोगनीपुर इंस्पेक्टर समेत 6 लोगों को औरैया पुलिस ने Arrest किया---PC करतीं SP चारू निगम

Yogesh Tripathi 

खाकी वर्दी के नशे में चूर भोगनीपुर थाने का डकैत थानेदार अजय पाल सिंह कठेरिया दरोगा चिंतक कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव के साथ वर्दी पहनकर लूटपाट करने के लिए पहुंचा था। खास बात ये है कि तीनो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। सर्राफ को लूटने में पुलिस के इस खूंखार गिरोह ने अपने खास मुखबिरों और बदमाशों की भी मदद ली। औरैया पुलिस ने SHO, SI समेत 6 लोगों को Arrest कर लिया है। हेड कांस्टेबल समेत दो लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी, .315 बोर की राइफल और कारतूस बरामद किए हैं। SP चारू निगम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। लूटी गई 50 किलोग्राम चांदी को भी SHO के सरकारी आवास से बरामद किया गया है। वारदात में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच Start की गई है। 


औरैया SP चारू निगम ने बताया कि वारदात के बाद तीनो पुलिस कर्मी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। यहां पर वाहन में तेल भरवाया। CCTV फुटेज से तीनों की पहचान हो गई। लूट का शिकार हुए सर्राफ के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद पुलिस वालों ने सभी के मोबाइल फोन छीन लिए थे। बसंत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद थोड़ी दूर ले जाकर सभी ने उसको छोड़ दिया। साथ ही छीने गए मोबाइल भी उसे सौंप दिए। इसके बाद सभी स्कार्पियो से भाग निकले। CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद SP चारू निगम ने पूरे प्रकरण की जानकारी ADG (Zone) Kanpur आलोक सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आलोक सिंह ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को तत्काल Arrest करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद औरैया और कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ गुरुवार रात्रि को दबिश देने पहुंचे। इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से लूटी गई चांदी को रिकवर करने के बाद अलग-अलग जगहों से कुल 6 लोगों को पुलिस ने टांग लिया।

 


पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी 8 महीना पहले तक सर्राफ मनीष सोनी के ज्वैलरी शॉप पर काम करता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख मनीष ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद से संजय टोपी बेरोजगार हो गया। नौकरी करने के दौरान ही संजय को सर्राफ की गतिविधियों के बाबत पूरी जानकारी थी। कि सोना-चांदी कब और कहां से कैसे लाया जाता है। यही वजह रही कि कुछ दिन पहले संजय टोपी ने हमीरपुर निवासी दोस्त रफत के सात लूट करने की योजना बनाई। दोनों ने अपने दोस्त हमीरपुर मौदहा निवासी जमालुद्दीन पठान उर्फ जमील शेख को अपनी योजना बताते हुए उसे भी शामिल कर लिया। जमालुद्दीन ने अपने संबंध भोगनीपुर SHO अजय पाल सिंह कठेरिया और सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक से बढ़िया होने की जानकारी देकर उनको भी योजना में सामिल कर लिया। 


 

सभी स्कार्पियो और स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे। सर्राफ की कार को देखेत ही सभी ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। सर्राफ ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसकी गाड़ी में रिश्तेदार भी बैठे थे। जिसमें महिला और बच्ची भी थी। औरैया जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही स्कार्पियो सवार पुलिस कर्मियों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। चेकिंग के नाम पर 50 किलोग्राम चांदी सभी ने लूट ली। लूटपाट के दौरान सभी के मोबाइल भी छीन लिए गए। बदमाश सर्राफ के ड्राइवर को भी जबरन स्कार्पियों में बैठाकर ले गए। बसंत पेट्रोल पंप पहुंचने पर एक हजार रुपए का तेल स्कार्पियों में भरवाया। उसके बाद थोड़ी दूर जाकर ड्राइवर को छोड़ दिया। इस दौरान सभी पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गए। 

चांदी लूट कांड में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर चिंतक कौशिक

 


  • UPSTF ने Uttar Pradesh के औरैया में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
  • चालक समेत दो लोगों Arrest, लाखों रुपए की ब्रांडेड शराब जब्त 
  • ट्रक में पतंजलि दवा के गत्तों के नीचे रखकर की जा रही थी शराब की तस्करी
  • चंडीगढ़ और हरियाणा का गिरोह कर रहा है यूपी, बिहार और गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई 
  • UPSTF की (Lucknow Unit) को मिली बड़ी सफलता


Yogesh Tripathi

 देश की राजधानी दिल्ली के रास्ते Uttar Pradesh के प्रमुख शहरों और बिहार राज्य के तमाम जनपदों में अवैध शराब की बिक्री करने वाले बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के "नेटवर्क" को उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने ध्वस्त कर दिया। STF ने Kanpur से सटे औरैया जनपद में टाटा कंटेनर (ट्रक) में पतंजलि दवा के गत्तों के नीचे चोरी-छिपे रखकर ले जाई जा रही अवैध शराब की करीब 300 पेटियों को जब्त कर लिया। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपए बताई जा रही है। STF ने चालक समेत दो लोगों को Arrest किया है। दोनों ने पूछताछ में STF को बताया कि गिरोह का "नेटवर्क" सिर्फ यूपी, बिहार तक नहीं बल्कि गुजरात में भी फैला है। लंबे समय से इन राज्यों में अवैध शराब की खेप चोरी-छिपे भेजी जा रही है।


STF (Lucknow Unit) के ASP डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा (तूफान) ने बताया कि लंबे समय से दिल्ली-लखनऊ हाइवे से बिहार राज्य में अवैध शराब के तस्करी की सूचना मिल रही थी। 20 जुलाई 2022 को STF Officer घनश्याम यादव की अगुवाई में आरक्षी विनोद सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश प्रजापति, दिलीप, राजेश, शिवभोला शुक्ला की टीम शराब तस्करों के बाबत गोपनीय जानकारियां एकत्रित कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने Team को सूचना दी कि अवैध शराब की बड़ी खेप चंडीगढ़/हरियाणा से दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे के रास्ते राजधानी Lucknow ले जाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर STF Team ने आबकारी विभाग  और लोकल पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में औरैया कोतवाली के SHO रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। आबकारी टीम के J.N Singh और Vinod Kumar भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 


नेशनल हाइवे (2) स्थित इंडियन ऑयल तिराहा के पास STF की टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेेकिंग Start की। इस बीच एक टाटा कंटेनर ट्रक टीम ने रोक लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि गाड़ी में पतंजलि की दवाइयां रक्खी हैं। बातचीत में शक होने पर STF Team ने दवाइयों के गत्ते चेक किए। गत्ते के नीचे शराब की पेटियां देखकर STF और आबकारी विभाग के अफसरों के होश उड़ गए। भागने की कोशिश कर रहे Uttar Pradesh के शामली जनपद निवासी वादिल हसन पुत्र मुंशी निवासी ग्राम अलीपुर, कैराना और सरवर अली पुत्र सराफत अली निवासी भडावल को Arrest कर लिया गया। 


 

पूछताछ में वादिल और सरवर अली ने STF को बताया कि जिस ट्रक में शराब मिली है वो गंगदासपुर निवासी शहजाद आलम का है। शहजाद आलम का शामली निवासी जुल्फिकार और कासिम के साथ अवैध शराब तस्करी का कारोबार है। तीनों चंडीगढ़/हरियाणा में बनने वाली अवैध शराब की तस्करी कर उसे यूपी, बिहार, गुजरात में बिक्री करते हैं। वादिल और सरवर अली ने बताया कि बताए गए जगह पर वह लोग अवैध शराब को टाटा कंटेनर के जरिए पहुंचाते हैं। वहां पहले से ही गिरोह के तस्कर मौजूद रहते हैं। गिरोह के तस्कर वहां से गाड़ी लेकर चले जाते हैं। दोनों ने बताया कि अब तक करीब 10 बार वह शराब की खेप लेकर जा चुके हैं। 

STF Officer घनश्याम यादव ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों के खिलाफ औरैया कोतवाली में IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120-B के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। श्रीयादव ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी से आबकारी विभाग को हर वर्ष करोड़ों रुपए की चपत लग रही थी। पूछताछ में तमाम जानकारियां मिली हैं। 


  •  रंगदारी के मामले में Arrest बेटे को छुड़ाने के लिए SHO से की अभद्रता 
  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने थानेदार संतोष अवस्थी को कोतवाली में दी धमकी 
  • खुलेआम दिया चैलेंज बुला लो औरैया के ब्राम्हणों को तुम
  • सोशल मीडिया पर Video के Viral होते हैं हजारों युवा ब्राम्हण सड़क पर उतरे 
  • Monday की पूरी रात हांफता रहा औरैया का जिला प्रशासन 
  • चुनाव में ब्राम्हणों की नाराजगी को देख Lucknow से मिला गिरफ्तारी का "सिग्नल"
  • पुलिस ने आरोपी पूर्व जिला पंचायत को Arrest कर कोर्ट में किया पेश 
  • कोर्ट परिसर पहुंची सैकड़ों युवकों की भीड़ पूर्व जिला पंचायत को खोजती रही
  • सैकड़ों पुलिस कर्मी कड़ी सुरक्षा में Deepu Singh को लेकर कोर्ट पहुंचे 

बीजेपी नेता दीपू सिंह का वीडियो वॉयरल होने के बाद हजारों की संख्या में ब्राम्हण युवक सड़क पर उतर आए और कोतवाली घेर ली।

Yogesh Tripathi

सत्ता के नशे में चूर औरैया जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता Deepu Singh को कोतवाली में बैठकर SHO संतोष अवस्थी से बदजुबानी काफी मंहगी पड़ गई। रंगदारी के मामले में गिरफ्तार बेटे को छुड़ाने के लिए Deepu Singh कोतवाल को खुलेआम धमकी दे बैठे। बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने कोतवाल की जाति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बुला लो औरैया से अपने ब्राम्हणों को....उसके बाद वह सांसद, मंत्री और न जाने किन-किन नेताओं को मोबाइल लगाकर बात करते नजर आए। 

थानेदार संतोष अवस्थी के बगल में बैठकर गाली-गलौज करता दीपू सिंह (लाल घेरे में)

Mid-Night सड़क पर नारेबाजी करने लगी हजारों की भीड़

Deepu Singh की यह हरकत किसी ने Mobile में कैद कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर Viral होते ही ब्राम्हण वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते हजारों की भीड़ सड़क पर आ गई। आधी रात हजारों लोग Deepu Singh के खिलाफ नारेबाजी कर गाली-गलौज करते रहे। खबर जिला प्रशासन के अफसरों को लगी तो सभी को कड़ाके की ठंड में माथे पर पसीना आ गया। डैमेज को कंट्रोल करने के लिए आला अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे युवक गिरफ्तारी पर अड़ गए। पूरी रात हंगामा कर रहे युवक सड़क पर ही डटे रहे। इस बीच Viral Video की गूंज सत्ता से जुड़ी पार्टी के नेताओं तक पहुंची तो बड़े नेता भी नींद से जाग गए। रात में ही Deepu Singh को हर कीमत पर Arrest करने का फरमान जारी हो गया। सुबह होते-होते पुलिस ने दीपू सिंह को दबोच लिया। औरैया के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि IPC की धाराओं में दीपू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया है। Law & Order पूरी तरह से कंट्रोल में है। 

औरैया में पूरी रात दीपू सिंह के विरोध में ब्राम्हण वर्ग के युवक नारेबाजी करते रहे।

हथकड़ी लगाकर कड़ी सुरक्षा में लाई पुलिस

मंगलवार सुबह ब्राम्हण वर्ग के सैकड़ों युवक कोर्ट परिसर पहुंच गए। सभी कोर्ट के अंदर प्रवेश के रास्ते पर ही दीपू सिंह का इंतजार कर खोजबीन करते रहे। भनक पाते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने दीपू सिंह को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कचहरी पहुंचाया। हथकड़ी लगाकर ले जाए गए दीपू सिंह को देखते ही युवकों ने नारेबाजी शुरु कर दी। लेकिन इस बीच मुस्तैद पुलिस बल ने किसी तरह दीपू सिंह को बचाते हुए उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इसके बाद दीपू सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेने का निर्देश जारी किया। 

कोर्ट में मौजूद युवकों से बचाकर पुलिस ने आरोपी दीपू सिंह को अदालत में पेश किया।

क्या है औरैया का यह पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का लड़का एक कारोबारी से हर महीने रंगदारी वसूलता था। पिछले महीने किसी वजह से व्यापारी रंगदारी नहीं दे सका तो पूर्व जिला पंचायत के दबंग बेटे ने पिता के रसूख का फायदा उठाकर कारोबारी को बंधक बना लिया। कारोबारी का आरोप है कि बंधक बनाने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। वारदात CCTV में भी कैद हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। SHO संतोष अवस्थी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आरोपी बेटे समेत कई लोगों को दबिश देकर उठा लाए। सभी को हवालात में डालकर लिखापढ़ी की जा रही थी कि उसी बीच सत्ता के मद में चूर दीपू सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे। 

कोतवाली में मौजूद थानेदार संतोष अवस्थी को देखते ही दीपू सिंह का पारा चढ़ गया और वह उनसे अभद्रता करने लगे। कोतवाल को धमकी देते हुए उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर कहा कि "बुला लो अपने औरैया के ब्राम्हणों को....तुम ब्राम्हणों के ठेकेदार बनते हो..."। उसके बाद वह मोबाइल पर मंत्री, सांसद समेत कई लोगों से बात करने लगे। इस बीच दीपू सिहं की अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। खबर ब्राम्हण वर्ग के युवकों को लगी तो सभी आक्रोशित होकर सड़कों पर आ गए। आधी रात दीपू सिंह के खिलाफ जो नारेबाजी शुरु हुई वह सुबह तक जारी रही। अधिकारी कड़ाके की ठंड में किसी तरह पूरे मामले को संभालने की कोशिश करते रहे। डैमेज कंट्रोल न होते देख जानकारी लखनऊ में बैठे अफसरों को दी गई। सुबह होते-होते दीपू को हर कीमत पर गिरफ्तार करने का निर्देश जारी हो गया ताकि चुनावी में माहौल में ब्राम्हणों के गुस्से को शांत किया जाए। 

इसके बाद बारी पुलिस की थी। Active Mode में आई पुलिस ने बगैरी देरी किए दीपू सिंह को उठा लिया। भीड़ से बचाने के लिए बेहद गोपनीय जगह रखकर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले गई। हालांकि कोर्ट में भी सैकड़ों युवक पहुंच गए लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह सिर्फ नारेबाजी ही कर सके।

-बेटी की रिश्ता तय करने Agra से Kanpur आ रहा था कार सवार परिवार

-नेशनल हाइवे पर ट्रक से भिड़ंत के बाद पलट गई कार

-Accident में दंपति, बेटी और मामा की दर्दनाक मौत

 


Yogesh Tripathi

बेटी का रिश्ता तय करने Agra से Kanpur आ रहा परिवार मंगलवार सुबह Auraiya जनपद में हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाइवे पर ट्रक से भिड़ंत के बाद कार पलट गई। दंपति, बेटी और मामा की Accident में दर्दनाक मौत हो गई। दंपति के बेटे की हालत काफी नाजुक है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

आगरा के बालेश्वर मोहल्ला निवासी राजकुमार ने अपनी बेटी दीक्षा की शादी के लिए कानपुर में वर देखा और बातचीत की। वर पक्ष को बेटी दिखाने के लिए मंगलवार का दिन तय हुआ था। राजकुमार (53) मंगलवार को पत्नी भावना (50), बेटी दीक्षा (27), बेटे रजित (25) और साले महावीर (51) को लेकर कानपुर के लिए कार से निकले।

रजित कार को ड्राइव कर रहा था। मंगलवार सुबह सुबह Auraiya जनपद में हाईवे पर करमपुर मोड़ के पास कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसकी वजह से पीछे चल रही रजित की कार भिड़ंने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। 


प्रत्यक्षतर्शियों के मुताबिक भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर कार कई बार हाइवे पर पलटी। जिसकी वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। Accident में राजकुमार, उनकी पत्नी भावना, बेटी दीक्षा और साले महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार ड्राइव कर रहा रजित गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। Accident के बाद हाइवे के एक लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


खबर मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाल संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। होश में आने पर रजित ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर वर और कन्या पक्ष के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में रजित रोते-रोते बार-बार एक ही बात डॉक्टरों से पूछता रहा कि मम्मी-पापा, बहन और मामा कैसे हैं ? रजित को अभी तक यह नहीं पता है कि उसकी बहन और मम्मी-पापा की मौत हो गई है।

 


-2 मई को होनी थी युवती की शादी

-युवक की आज होनी थी वरीक्षा

-प्रेमी ने गांव के बाहर पेड़ से लटक कर दी जान

 -प्रेमी का शव देख प्रेमिका ने भी लगाई फांसी 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Auraiya जनपद में प्रेमी युगल ने Suicide कर लिया। दिल को दहला देने वाली घटना अयाना थाना एरिया के बीजलपुर गांव में हुई। प्रेमी का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता पाया गया। प्रेमी के मौत का गम प्रेमिका बर्दाश्त न कर सकी और घर पहुंचकर उसने भी कमरे के अंदर फांसी लगा ली। गांव में मातम का माहौल है। Police के मुताबिक प्रेमी युगल सजातीय थे। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगहों पर शादी तय कर दी थी। Monday को युवक की वरीक्षा होनी थी। 

बीजलपुर गांव निवासी शिवराज के लड़के शिवभान उर्फ धर्मेंद्र (20) का गांव के सोबरन सिंह की बेटी आसमा (18) से प्रेम-प्रसंग थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को प्यार कर रहे थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को नहीं थी। शिवभान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले इटावा के लखना में शादी तय की गई थी। मां मिथिलेश कल लड़की देखकर आई थी। सोमवार (आज) शिवभान की वरीक्षा होनी थी। परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। उधर, आसमा के परिजनों ने भी उसकी शादी दो महीना पहले पिलखुमा में तय कर दी थी। 2 मई को आसमा की शादी होनी तय थी। 

शिवभान उर्फ धर्मेंद्र (फाइल फोटो)

आसमां (फाइल फोटो)

Monday की सुबह लटका मिला शव

ग्रामीण जब सुबह गांव के बाहर खेतों की तरफ गए तो शिवभान उर्फ धर्मेंद्र का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक आसमा भी रोती-बिलखती पहुंची। अपने प्रेमी की मौत का सदमा वह बर्दाश्त न कर सकी। घर पहुंचकर आसमां ने पिता के तौलिया से फांसी लगा ली। प्रेमी के बाद प्रेमिका के भी Suicide कर लेने से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेजा। 

प्रेमी युगल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी। यदि मालुम होता तो वह लोग दोनों का विवाह कर देते। पुलिस के मुताबिक दोनों के घरों के बीच की दूरी महज कुछ मीटर ही है।

Uttar Pradesh के Auraiya जनपद में शनिवार सुबह "यमदूत" बने ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। भीषण Accident में 5 शिक्षकों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े हादसे की खबर पर @auraiyapolice की एसपी समेत सभी अफसर मौके पर पहुंचे।


[caption id="attachment_19785" align="alignnone" width="735"] भीषण Accident की खबर मिलते ही एसपी औरैया भी मौके पर पहुंचीं।[/caption]

Yogesh Tripathi











सहायल थाना एरिया में हुआ भीषण Accident

शनिवार सुबह यह भीषण Accident स्टेट हाईवे पर सहायल थाना क्षेत्र के गपचारियापुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो सवार लोगों की पल भर में ही मौत हो गई। चारो तरफ सड़क पर खून ही खून फैल गया। दुर्घटना में ऑटो का चालक भी काल के गाल में समां गया।

Accident में इन लोगों को काल ने छीन लिया

Accident में स्वरूपा शुक्ला (61) कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्या विद्यालय पुरवा सुजान में निवासी शांति नगर दिबियापुर, राकेश गुप्ता (61) पुत्र रामनाथ गुप्ता जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, स्वतंत्र वर्मा (60) पुत्र लालमन निवासी भगवतीगंज दिबियापुर जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, दिनेश कुमार वर्मा (40) निवासी लखीमपुर खीरी टीचर जनता इंटर कॉलेज, पंकज पाठक (35) ड्राइवर पुरवा भिखनी, संतोष राजपूत (50) पुत्र भगवानदीन निवासी गपचारियापुर टीचर लाल बहादुर शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगलिस टीचर, जमील (42) पुत्र रमजानी निवासी अबाबर दिबियापुर मीठे बतासा कारीगर, बबोल सिंह भदौरिया (45) पुत्र विक्रम भदौरिया निवासी सिखू ठेकेदार शामिल हैं।

ये लोग गंभीर रूप से हैं घायल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोल्डी (18) पुत्री तेज सिंह निवासी बरियारेमऊ सहायल और रईस कुमार (31) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी कन्हो शामिल हैं। दोनों का सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक है।