Articles by "Accident"
Accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी जोरदार टक्कर
  • टक्कर मारने के बाद ऑटो पर चढ़ा डंपर, सवारियां दबी
  • Accident के बाद कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
  • कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस के अफसर
  • गैस कटर और JCB की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया
  • सवा घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा भीषण जाम 
  • Naubasta स्थित SBI Bank के सामने हुआ हादसा 
कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर Accident के बाद ऑटो में फंसे घायल युवक को निकालने की जद्दोजहद

Yogesh Tripathi
 

Kanpur के नौबस्ता थाना एरिया स्थित कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में टक्कर मारने के बाद डंपर के चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और डंपर ऑटो के ऊपर चढ़ गया। पांच सवारियां ऑटो में दब गई। Accident के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। Public की सूचना पर नौबस्ता थाना की फोर्स और ट्रैफिक पुलिस मौक पर पहुंची। प्रशासन ने गैस कटर व ग्राइंडर से आटो कटवाया। JCB से डंपर हटवाने के बाद पुलिस ने ऑटो में फंसे घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकलवाने के बाद उन्हें उपचार के लिए LLR Hospital में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दो घायलों की हालत काफी नाजुक है। Accident के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ करीब सवा घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बवाल की आशंका के मद्देनजर DCP South प्रमोद कुमार भी आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। 


हादसा गुरुवार की सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक से 20 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक तौधकपुर निवासी राहुल की आटो है। राहुल की ऑटो को क्षेत्र का रहने वाला मन्नू किराए पर ड्राइव करता है।  गुरुवार सुबह मन्नू, अपने साथी नंदी, महाजन और दो अन्य सवारी को लेकर गल्लामंडी से नौबस्ता बाईपास जा रहा था। नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर स्थित आनंद बिहार की तरफ जाने वाले कट के पास मन्नू दोनों साथियों को उतारने के लिए ऑटो को हाईवे से दूसी तरफ मोड़ रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर ऑटो पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस पहुंची। थोड़ी देर में ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई। गैस कटर, ग्राइंडर और JCB की मदद से ऑटो को काटने के बाद उसमें फंसे घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को पुलिस ने तत्काल LLR Hospital में भर्ती कराया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को खुलवा सकी। 

 

Accident को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि Metro निर्माण की वजह से कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौबस्ता बाईपास से लेकर मछरिया तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ को खोद दिया गया है। Metro इस फुटपाथ पर अस्थाई सड़क का निर्माण कर रहा है। फुटपाथ को खोदने के बाद अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया गया। बारिश की वजह से काफी पानी भी भर चुका है। लोगों का पैदल निकलना भी दुश्वार हो चुका है। सड़क से चूंकि हजारों की संख्या में भारी वाहनों की आमदरफ्त 24 घंटे रहती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने अभी तक भारी वाहनों खासतौर पर मौरंग-गिट्टी लादकर फर्राटा भरने वाले डंपरों की नो इंट्री नहीं की है। सुबह से लेकर पूरी रात तक भारी वाहन संकरी हो चुकी रोड पर फर्राटा भरते रहते हैं। जिसकी वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 
 
इतना ही नहीं बसंत बिहार में लगने वाली सब्जी मंडी को भी स्थानीय पुलिस अभी तक वहां से नहीं हटवा सकी है। फुटपाथ खोदने के बाद उस पर सब्जी के ठेले दर्जनों की संख्या में लगते हैं। शाम को यहां की स्थित और भी भयावह हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जिला प्रशासन ने भारी वाहनों की नो इंट्री दिन में नहीं की और सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट नहीं कराया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 
 
खास बात ये है कि जिस जगह पर Accident हुआ है वहीं सड़क के किनारे एक बड़े प्लाट पर मौरंग को डंप किया जाता है। जिसकी वजह से यहां दिन हो या फिर रात मौरंग लदे डंपर को चालक बेतरतीब ढंग से अंदर ले जाते हैं और Back भी करते हैं। जिसकी वजह से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिस जगह पर मौरंग डंप की जाती है वो स्थान बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक के बीच में पड़ता है। इन दोनों ही बैंकों में सैकड़ों ग्राहकों की आमदरफ्त रहती है। इन सबके बाद भी पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। 
 
  • ड्योढ़ी घाट पर सिपाही और दरोगा शवों को कंधा देते नजर आए
  • Accident में मरे लोगों को नम आंखों से से भावभीनी श्रद्धांजलि
  • कोरथा गांव में नहीं जले चूल्हे, आसपास के ग्रामीण खाना लेकर पहुंचे


Yogesh Tripathi

250 घरों की आबादी वाले कोरथा गांव में संडे की सुबह जब एंबुलेंस के जरिए स्वजनों के शव पहुंचे तो गांव में चीख-पुकार मच गई। हर कोई अपनों के अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल दिखा। करुणक्रंदन और चीख-पुकार देख अफसर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। सबसे अधिक दयनीय हालत बुजुर्गों की रही, जो कि अपनी आंखों के सामने बच्चों की लाशें देख रहे थे। उनकी आंखों के आंसू सूख चुके थे। मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था कि ईश्वर आखिर कौन से गुनाह की सजा दे दी।


जिलाधिकारी की पहल पर पुलिस कर्मी 26 लोगों के शवों को एंबुलेंस में लेकर ड्योढ़ी घाट के लिए रवाना हुए तो फिर चीख-पुकार मच गई। अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को सांत्वना देकर उन्हें समझाया। इसके बाद ही एंबुलेंस गांव से रवाना की जा सकीं। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई थी।


ड्योढ़ी घाट पर जब एंबुलेंस पहुंची तो वहां पुलिस कर्मियों ने मानवता दिखाई। दरोगा और पुलिस कर्मी एंबुलेंस के नजदीक पहुंचे और सभी पार्थिव शरीरों को कंधा देकर घाट पर रखी चिताओं तक सम्मान पूर्वक लाए। पुलिस के इस मानवता की हर किसी ने तारीफ की। सभी शवों का अंतिम संस्कार होने तक प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ घाट पर ही मौजूद रहे। करीब दर्जन भर बच्चों के शवों को घाट के पास ही कब्र खोदकर दफनाया गया।

 


दोपहर बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरथा गांव पहुंचे तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मीडिया को गांव के बाहर ही रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही सभी को आर्थिक मदद मिल जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों को ताकीद देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित ग्रामीण को कोई दिक्कत न आए।


इस दौरान योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री राकेश सचान, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत कई नेता पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान नेता से लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी विशाख जी की तारीफ करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी विशाख जी रात में ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पूरे समय वह राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। इसके बाद वह हैलट अस्पताल पहुंचे। रात में ही जिलाधिकारी ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित करवाया। सुबह होने पर वह सभी शवों को लेकर फिर कोरथा गांव पहुंचे। यही नहीं इसके बाद वह ड्योढ़ी घाट पर भी गए जहां शवों का अंतिम संस्कार होना था।


  • शनिवार रात्रि को साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव में हुआ था भीषण Accident
  • महिलाओं और बच्चों समेत 26 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
  • Sunday की दोपहर पहुंचे LLR Hospital पहुंचे UPCM योगी आदित्यनाथ
  • घायलों का कुशलक्षेम जानने के बाद CM कोरथा के लिए रवाना


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार रात्रि साढ़ थाना एरिया में हुए भीषण Accident में घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए हैलट अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से न सिर्फ उनका कुशलक्षेम जाना बल्कि हादसे की वजहों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई और अरुण पाठक भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला साढ़ के कोरथा गांव के लिए रवाना हो गया। यहां पर सीएम हादसे में मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि हादसों में मरे लोगों के परिजनों को जल्द ही आर्थिक इमदाद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है । हादसों में लोगों की मौत चिंता का विषय है। परिवहन विभाग को इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली जिस कार्य के लिए है, उसी के तहत उसका प्रयोग किया जाना चाहिए। भारी संख्या में लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाकर सड़क पर न चलने की सलाह भी उन्होंने नागरिकों को दी ।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने स्कूल, कालेजों के साथ-साथ महत्वपूर्ण संस्थानों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके लिए गृहमंत्रालय से लेकर शिक्षा मंत्रालय और तमाम अन्य विभागों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

दोपहर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस ला1इन में लैंड किया। यहां पर पुलिस की तरफ से मुख्यमंत्री को सलामी दी जानी थी लेकिन सलामी लिए बगैर मुख्यमंत्री कार में बैठकर हैलट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ डीजीपी डीएस चौहान और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

  • साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव के पास देर रात हादसा
  • मरने वालों में 12 महिलाएं, नौ बच्चे और पांच किशोर शामिल
  • CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुःख, मुआवजे का ऐलान
  • PM और राष्ट्रपति ने भी शोक संवेदना व्यक्त की

घाटमपुर के साढ़ में दुर्घटनास्थल पर पानी से भरे गड्ढे से निकाले गए महिलाओं और बच्चों के शव

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में शनिवार रात्रि को बड़ा हादसा हो गया। घाटमपुर क्षेत्र के साढ़ थाना एरिया स्थित कोरथा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। Accident में 26 लोगों की दर्दनांक मौत हो गई। करीब दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में नौ बच्चे, 12 महिलाएं और पांच किशोर शामिल हैं। बड़े हादसे की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात्रि तक राहत और बचाव का कार्य जारी रहा।


 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Kanpur में हुए हादसे पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सुबह होते-होते अफसरों ने साढ़ थानेदार को सस्पेंड कर दिया।

गोद में अपनों के शव को लेकर रोते-बिलखते परिजन

मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव निवासी राजू निषाद के बेटे का मुंडन संस्कार था। शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर-ट्रॉली से निषाद समुदाय के 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वाहपस गांव के लिए निकले। 

 

संडे की सुबह पीड़ित परिवारीजनों और ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी कानपुर

देशी शराब ठेके पर शराब पी    

Accident में घायल एक महिला ने बताया कि मंदिर से लौटने के दौरान ट्रैक्टर के चालक राजू निषाद समेत कई लोगों ने देसी शराब के ठेके पर खूब शराब पी। शराब पीने के बाद राजू ने ट्रैक्टर काफी तेज स्पीड में भगाना Start कर दिया। घायल महिला के मुताबिक कई बार महिलाओं ने उसे टोका भी लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कोरथा गांव के पास स्थित हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी राजू ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते लहराता ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों का कहना है कि बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने की वजह से गड्ढा पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है। 

हादसे के बाद का Video इस लिंक पर क्लिक कर देखें.......

 

https://youtu.be/62C_wZPxiJA

 

ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने ही चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर निकल रहे ग्रामीणों ने सूचना गांव में ग्रामीणों और पुलिस को दी। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। खबर मिलते ही कमिश्नर, डीएम, एडीजी भानु भाष्कर, एसपी कानपुर आउटर, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीमों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से शवों को बाहर निकालने का कार्य स्टार्ट किया। देर रात्रि तक अफसरों ने 26 लोगों के मरने की पुष्टि की।

सुबह 6 बजे तक करीब 18 शवों के पोस्टमार्ट किए जा चुके थे। उधर, सरसौल स्थित ड्योढ़ी घाट पर जिला प्रशासन ने शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी भी सुबह ही शुरु कर दी। करीब दर्जन भर बच्चों और नाबालिग लोगों का अंतिम संस्कार करने के लिए गड्ढा भी जिला प्रशासन ने खोदवा दिया। कुछ और शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


 राष्ट्रपति दौप्रदी मुर्मू ने जताया दुःख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Kanpur के साढ़ थाना एरिया में हुए भीषण Accident पर दुःख जताते हुए Tweet किया है कि मन बेहद व्यथित है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं हैं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना करती हूं


PM & CM ने भी जताया दुःख

कानपुर में हुए एक्सीडेंट में मरे लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मरे लोगों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।  

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच सकते हैं CM

संडे की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कानपुर पहुंच सकते हैं। उनके कोरथा गांव भी जाने की संभावना जताई जा रही है। देर रात्रि पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर को उतारने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री घायलों का हालचाल जानने के लिए हैलट अस्पताल भी जा सकते हैं। 


साढ़ SHO सस्पेंड

Accident में 26 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले साढ़ थाने के SHO अमित कुमार पांडेय और पीआरवी के चार सिपाहियों को अफसरों ने सुबह होते-होते सस्पेंड कर दिया। हादसे के बाद कई ग्रामीणों ने थानेदार और बीट के पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप मीडिया के सामने लगाया था। छानबीन में पता चला कि थाने से दुर्घटनास्थल की दूरी महज दो किलोमीटर की है लेकिन SHO को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने में सवा घंटे से भी अधिक का समय लग गया।  

 UPDATE NEWS

  • पांच घंटे तक ध्वस्त रहा कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग का ट्रैफिक
  • 10 किलोमीटर की दूरी तक सड़क के दोनों छोर पर खड़े रहे वाहन
  • क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया
  • भीषण Accident में दोनों चालकों और खलासी की दर्दनाक मौत

घाटमपुर में ट्रेलर से भिड़ंत के बाद आग लगने से ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद की घाटमपुर तहसील के अमौली गांव के पास शनिवार Mid-Night ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। आग की लपटों में दोनों वाहनों के चालक और एक खलासी जिंदा जल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण Accident के बाद कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब 10 किलोमीटर की दूरी तक सड़क के दोनों छोर पर भारी वाहन पांच घंटे से अधिक समय तक खड़े रहे। संडे की सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किसी तरह हटवाने के बाद जाम खुलवाया। 

ट्रक से कूदकर जान बचाने वाला खलासी अरविंद।

Ghatampur Police के मुताबिक जौ लदा ट्रक लेकर छतरपुर के बिजौर निवासी चालक कर्णछेदी (40) खलासी चूरारन ग्राम निवासी अरविंद (19) के साथ Kanpur की तरफ जा रहे थे। कानपुर-कबरई मार्ग पर शनिवार रात्रि करीब ढाई बजे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद बड़ा धमाका हुआ और दोनों वाहनों में सड़क के किनारे जा गिरे। दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही खलासी अरविंद ने किसी तरह खुद को बचाते हुए छलांग लगा दी लेकिन चालक कर्णछेदी बाहर नहीं निकल सका। थोड़ी ही देर में ट्रक पूरी तरह से आग की लपटों के आगोश में आ गया। लपटों में घिरे ट्रक चालक कर्णछेदी की जिंदा जलकर मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को धू-धू जलता देख गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियां खड़ी कर दीं। सूचना पर दमकल के जवान और लोकल पुलिस पहुंची। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो चुके थे। दमकल के जवानों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर किसी तरह से काबू पाया।

 

Accident के बाद ट्रेलर भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

दुर्घटना के बाद कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों छोर पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8 बजे घाटमपुर पुलिस ने किसी तरह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया तब कहीं जाम खुल सका। सुबह करीब 10 बजे ट्रैफिक सुचारु रूप से संचालित हुआ।

पुलिस के मुताबिक ट्रेलर में फंसे चालक और खलासी की भी जलकर मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का चालक काफी तेज गति से वाहन को ड्राइव करते हुए ओवरटेक कर रहा था, जिसकी वजह से भीषण Accident हो गया। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक रुद्रपाल (45) और खलासी अनिकेत (24) निवासी फतेहपुर की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।