Articles by "Muder"
Muder लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 -Kanpur Dehat के डेरापुर थाना एरिया में सनसनीखेज वारदात

-मंडे की सुबह चचेरी बहन के साथ खेत पर गई थी किशोरी

-गांव के ही दबंग युवक ने की Rape की कोशिश

-विरोध पर चचेरी बहन पर भी किया हमला का प्रयास

-Police ने हत्यारोपित युवक को किया Arrest

 


Yogesh Tripathi

 

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद के डेरापुर थाना एरिया में मंडे की सुबह सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। चचेरी बहन के साथ खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही दबंग ने Rape की कोशिश की। असफल रहने पर दबंग ने चाकू से गला काटकर युवती की हत्या कर दी। उसने युवती की चचेरी बहन पर भी हमला किया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची Kanpur Dehat Police ने हत्यारोपित को Arrest कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 


 

दिल को दहला देने वाली यह दुस्साहसिक वारदात डेरापुर थाना एरिया के एक गांव की है। गांव में रहने वाले एक शिक्षक की बेटी रीता (17) (काल्पनिक नाम) अपनी चचेरी बहन के साथ सोमवार सुबह खेत पर गई थी। दोनों को जाते देख गांव का  दबंग दिनेश कुमार उर्फ शीलू भी पीछे-पीछे पहुंच गया। सरसों के खेत के पास उसने चाकू निकाल लिया और किशोरी को जबरन खेत की तरफ घसीट ले गया। चचेरी बहन के चीखने-चिल्लाने पर उसने उस पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह भागकर गांव पहुंची। 


 

इस बीच शीलू ने किशोरी से जबरन Rape करने की कोशिश की। असफल रहने पर उसने चाकू से किशोरी की गला काट दिया।  चचेरी बहन की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो खेत में किशोरी तड़पते मिली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे Kanpur के LLRअस्पताल के लिए रेफर कर दिया। Kanpur लाते समय रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। 

बड़ी वारदात की खबर मिलते ही Police के Officer's मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने भागने की कोशिश में लगे हत्यारोपित शीलू को Arrest कर लिया। पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया। 

परिजनों ने Police के अधिकारियों को बताया कि हत्यारोपित पिछले कुछ दिनों से किशोरी को तंग कर रहा था। तीन-चार दिन पहले उसने किशोरी के मोबाइल पर मैसेज भी भेजे थे। जिसकी शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों से की थी। इस पर उसने किशोरी को हत्या की धमकी दी थी।