Articles by "सपा"
सपा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Lok Sabha Election 2019 : वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसदी का चुनाव लड़ रहे BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी को चुनाव आयोग (EC) रद्द कर दी है। चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव से बुधवार को दोपहर तक BSF से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा था। तेज बहादुर को तीन दिन पहले ही सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। खबरें आ रही हैं कि वाराणसी में तेज बहादुर समर्थकों की कई जगहों पर झड़प भी हुई है। गौरतलब है कि सपा की तरफ से तेज बहादुर को प्रत्याशी घोषित करते ही BJP और RSS के माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखने लगी थीं।


YOGESH TRIPATHI


Notice का जवाब देने के लिए पहुंचे थे तेज बहादुर

निर्वाचन अधिकारी की दो नोटिसों का जवाब देने के लिए तेज बहादुर अपने वकील के साथ रिटर्निग आफिसर से मिलने पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी प्रत्याशिता रद्द कर दी गई है। तेज बहादुर ने अपने दो नामांकन पत्रों में से एक में अपनी बर्खास्तगी की जानकारी नहीं दी थी। आयोग ने उन्हें नोटिस देकर BSF से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाने को कहा था। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि वे यह NOC ला पाए थे या नहीं।

facebook  पर डाली थी तेज बहादुर ने पोस्ट


आयोग ने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त किया जाता है उसे पांच साल तक चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं होता। गौरतलब है कि कि BSF में नौकरी के दौरान तेज बहादुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म facebook पर 2017 में एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने सैनिकों को खराब खाना दिए जाने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में उसने अपना टिफिन दिखाते हुए कहा था कि जवानों को जली रोटी और पतली दाल मिलती है। उन्हें भूखा भी सोना पड़ता है। इस पोस्ट के बाद तेज बहादुर को BSF ने बर्खास्त कर दिया था।

बर्खास्तगी के बाद किया था चुनाव लड़ने का ऐलान

बर्खास्तगी के बाद तेज बहादुर ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का एलान किया था। तेज बहादुर ने बनारस आकर अपना पर्चा दाखिल भी किया। इस बीच महागठबंधन की सपा ने उसे अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना जा रहा था कि तेजबहादुर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मोदी को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन ऐसा कुछ होने की संभावना बुधवार की दोपहर खत्म हो गई जब आयोग ने उसकी उम्मीदवारी ही रद्द कर दी।

 

 

कहते हैं ईश्वर की "अदालत" में देर है पर अंधेर नहीं। सत्ता और रसूख के बल पर निचली अदालत से दोषमुक्त करार दिए गए हमीरपुर (सदर) से @BJP4India के Chowkidar Ashok Chandel (MLA)और उनके 10 गुर्गों को हाईकोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है। इस मामले में 17 साल पहले हमीरपुर की निचली अदालत ने Chowkidar Ashok Chandel समेत सभी आरोपितों को दोषमुक्त करार देते हुए सभी को बरी कर दिया था। पीड़ित परिवार के राजीव शुक्ला ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और 19 अप्रैल 2019 को अंतत: हाईकोर्ट से उनको इंसाफ मिला। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में राजीव शुक्ला ने बताया कि मुकदमें में वे चश्मदीद गवाह थे, उनके भी पैर में गोली लगी थी। राजीव ने कहा, आज प्रभु ने न्याय किया है।


[caption id="attachment_19326" align="alignnone" width="695"] एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ मिलाने के लिए अशोक चंदेल की तरफ बढ़ते हुए। फोटो साभार-अशोक चंदेल (facebook)[/caption]

Yogesh Tripathi


दिनदहाड़े परिवार पर दागीं थी अंधाधुंध गोलियां


चश्मदीद राजीव शुक्ला ने बताया कि 26 जनवरी 1997 को दिनदहाड़े उनके पूरे परिवार को निशाना बनाकर अशोक चंदेल और उनके गुर्गों ने अंधाधुंध गोलियों की बौंछार की थी। इस लोमहर्षक हत्याकांड में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इतने ही लोग घायल हुए थे। बकौल राजीव शुक्ला उनके भी पैर में गोली लगी थी। नौ साल का बच्चा और तीन साल का बेटा भी घायल हुआ था।

2002 में निचली अदालत ने सभी आरोपितों को किया था बरी


इस जघन्य हत्याकांड में राजीव शुक्ला की तरफ से दर्ज कराई गई FIR में मुख्य आरोपी अशोक सिंह चंदेल और उनके दर्जन भर गुर्गे थे। पांच साल के बाद 2002 में मुकदमा ट्रायल पर आ गया। गवाहों के बयान और जिरह के बाद हमीरपुर कोर्ट ने अशोक सिंह चंदेल समेत सभी आरोपितों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से हमीरपुर जनपद के लोग स्तब्ध रह गए।

बर्खास्त किए जा चुके हैं दोषमुक्त करार देने वाले जज


राजीव शुक्ला के मुताबिक हमीरपुर की एक कोर्ट के जज अश्वनी कुमार ने जब सभी आरोपितों को दोषमुक्त करार दिया तो वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए। साथ ही उन्होंने फैसला सुनाने वाले जज के खिलाफ भी शासन और प्रशासन को पत्र लिखा। इसके बाद जज की विजलेंस और विभागीय जांच चली। लंबी जांच के बाद जज अश्वनी कुमार को बर्खास्त कर दिया गया।

BSP से सांसद रह चुके हैं अशोक सिंह चंदेल (बेबी)


कानपुर के किदवईनगर में रहने वाले अशोक चंदेल ने Sourh City स्थित डीबीएस कालेज के छात्रसंघ चुनाव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 70 के दशक में अशोक सिंह चंदेल (बेबी) छात्रसंघ का चुनाव जीतकर प्रेसीडेंट बने। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर जनपद की तरफ रुख किया। यहां पर पर वे कभी सपा तो कभी बसपा का झंडा उठाए रहे। बसपा के टिकट पर अशोक चंदेल सांसद भी बने। 2017 के चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा ने सदर सीट से उनको टिकट दिया और अशोक सिंह चंदेल चुनाव जीत गए।

क्या थी सामूहिक नरसंहार की वजह ?


अशोक चंदेल के रसूख के बाबत हमीरपुर जनपद के हर किसी व्यक्ति को मालुम है। उस समय राजीव शुक्ला परिवार की भी राजनीति में तूती बोलती थी। राजीव का पूरा परिवार RSS से ताल्लुक रखता है। 26 जनवरी 1997 को राजीव का परिवार गाड़ी से जा रहा था। उसी समय अशोक चंदेल के गाड़ियों का काफिला गुजरा। रास्ते में राजीव की गाड़ी थी। गाड़ी हटाने को लेकर तकरार हुई। जिसके बाद अशोक चंदेल के इशारे पर उनके गुर्गों ने असलहे निकाल गोलियों की बौंछार कर दी। दहशतगर्दी फैलाने के लिए हमलावरों ने भाग रहे राजीव शुक्ला के परिवारीजनों को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारीं। सनसनीखेज वारदात कहीं और नहीं बल्कि कलेक्ट्रेट परिसर के पास हुई थी।

 

 
no image

@BJP4India के "शत्रु" बन चुके पटना साहिब के सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की Wife पूनम सिन्हा ने मंगलवार को @samajwadiparty ज्वाइन कर ली। UP के Ex.CM @yadavakhilesh की धर्मपत्नी और कन्नौज की सांसद @dimpleyadav ने पूनम को सपा की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि पूनम सपा के टिकट पर यूपी की राजधानी Lucknow से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं। यहां से गृहमंत्री  @rajnathsingh को बीजेपी ने एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। राजनाथ ने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।


https://twitter.com/samajwadiparty/status/1118089220571246594

Yogesh Tripathi


खुद भी बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं पूनम

पूनम सिन्हा की अपनी खुद की पहचान है। वे 70 के दशक में बतौर अभिनेत्री कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले दिनों ही उनके सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब करीब-करीब सच साबित होती दिख रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा कर सकती हैं मम्मी का प्रचार

सूत्रों की मानें तो पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा खुद चुनाव लड़ रहे हैं। यदि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ती हैं तो उनके प्रचार के लिए बेटी सोनाक्षी सिन्हा को कमान संभालनी पड़ेगी। क्यों कि पूनम के सामने देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह बतौर बीजेपी प्रत्याशी हैं।

 
no image

दस्यु सम्राट ददुआ। 70, 80, 90 के दशक में ये नाम Uttar Pradesh और Madhya Pradesh स्थित पाठा जंगलों में आतंक और खौफ का पर्याय था। करीब 35 साल तक पाठा के जंगलों में असलहों से आग उगलने वाले दस्यु सम्राट ददुआ का बेटा वीर सिंह यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो संसद की शोभा में चार चांद लगाएगा। UP के विधान सभा की शोभा वह पहले ही बढ़ा चुका है। सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने ददुआ के लड़के वीर सिंह को मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अखिलेश के इस सियासी दांव से न सिर्फ UP बल्कि MP प्रांत की भी सियासत काफी गर्म हो गई है।


YOGESH TRIPATHI


चित्रकूट सदर सीट से MLA रह चुके हैं वीर सिंह


वीर सिंह ने अपने डकैत पिता के सामने ही राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया था। या यूं कहें तो ददुआ अपने सामने ही परिवार को राजनीति  में ले आया। सपा हो या बसपा, दस्यु सम्राट की नजदीकियां अपरोक्ष तौर पर इन दोनों दलों से हमेशा जुड़ी रहीं। वीर सिंह चित्रकूट सदर सीट से काफी पहले विधायक बन चुके हैं। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने मंगलवार को उन्हें खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया।

कुर्मी वोटों पर है सपा सुप्रीमों की “निगाहें”


वीर सिंह को सपा के टिकट पर गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ाने के पीछे कुर्मी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाने की कवायद बताया जा रहा है। चूंकि बांदा लोकसभा सीट में सपा-बसपा गठबंधन से बड़े कारोबारी श्यामाचरण गुप्ता, बीजेपी से आरके पटेल और कांग्रेस से ददुआ का भाई बालकुमार पटेल चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में कुर्मी वोटों को अपने पाले में लाने के लिए सपा ने वीर सिंह को प्रत्याशी बनाकर नया दांव खेला है।

35 बरस तक ददुआ ने पाठा में चलाई थी “समानांतर सरकार”


बुन्देलखंड स्थित पाठा के जंगलों में ददुआ का सिर्फ खौफ ही नहीं था बल्कि हकीकत ये है कि उसने करीब 35 साल तक अपनी समानांतर सरकार चलाई। जब जो चाहा वो किया। उस दौर में पुलिस प्रशासन ददुआ के आगे बेबस और लाचार नजर आता था। जुलाई 2007 में STF ने ददुआ को एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि मारे जाने से पहले ददुआ ने अपने सामने ही भाई, पुत्र और पत्नी को राजनीति के मैदान में उतार दिया था। उसके मारे जाने के बाद परिवार सक्रिय राजनीति में कूद पड़ा।

ददुआ के खौफ से बेटा बना था निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष


दस्यु सम्राट ददुआ का खौफ ही था कि वर्ष 2000 के पंचायत चुनाव में उसका बेटा वीर सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया था। दस्यु सरदार का बेटा उसके सामने लालबत्ती और गनर लेकर चलने लगा। उसके बाद वीर सिंह चित्रकूट सदर से विधायक भी बन गए। ददुआ यहीं नहीं रुका, उसने भाई बाल कुमार और उसके बेटे को भी सक्रिया राजनीति में उतार दिया। ददुआ का भतीजा और बाल कुमार का लड़का 2012 के चुनाव में प्रतापगढ़ की पट्टी विधान सभा से विधायक बन गया। 2009 के चुनाव में बाल कुमार सपा के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2014 के चुनाव में बालक कुमार बांदा सीट से चुनाव हार गए। इस बार बाल कुमार को कांग्रेस ने बांदा से प्रत्याशी बनाया है। जबकि बगल की ही सीट खजुराहो से उसका भतीजा वीर सिंह सपा के टिकट पर गठबंधन से प्रत्याशी है।

 

 

समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व विधान परिषद सदस्य (Ex.MLC) लाल सिंह तोमर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। South City के नौबस्ता हमीरपुर रोड स्थित रूपरानी सुखनंदन देवी डिग्री कॉलेज को लेकर करीब डेढ़ दशक से चल रहे विवाद की कड़ी में उनको न सिर्फ हार का मुंह देखना पड़ा है बल्कि Court ने सख्त टिप्पणी भी की है। प्रथम अपर लघुवाद न्यायधीश (JSCC) (Kanpur) के जज अनिल कुमार खरवार ने बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए अपने आदेश में लिखा है कि “पत्रावली के विश्लेषण से विदित है कि विधि के शासन को धता करते हुए पुलिस की नाकामी दृष्टिगत है और दबंगई के बल पर वादी (समीर मेहरोत्रा) की बैनामा संपत्ति को प्रतिवादी (लाल सिंह तोमर और उनके बेटे) की तरफ से हड़पन का जो कुत्सित प्रयास किया गया है, वो कानून के शासन को शर्मशार करता है”। साथ ही कोर्ट ने ये भी लिखा कि “ऐसे व्यक्तियों को हतोत्साहित करना न्याय व्यवस्था का पुनीत कार्य है” गौरतलब है कि गुंडई के बल पर जमीन कब्जाने के बाद लाल सिंह तोमर के बेटे ने अपने पिता के नाम की कई पट्टिका लगाई थी। जिसका उल्लेख भी आदेश में हैं।



YOGESH TRIPATHI



11 वर्ष पुराना मुकदमा हार गए सपा नेता


आर्य नगर निवासी समीर मेहरोत्रा वर्ष 08 में सिविल शूट 1674/08 दाखिल किया था। इस मुकदमें में रूपरानी सुखनंदन देवी डिग्री कालेज प्रबंधतंत्र के सभी पदाधिकारियों पर आरोप है कि सभी ने दबंगई और गुंडई के बल पर कॉलेज की बाउंड्री वॉल को तोड़ समीर की जमीन के बड़े भू-भाग को कॉलेज की परिधि में मिला लिया। लंबे समय तक ये मुकदमा चला और 13 मार्च को कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया।


समीर मेहरोत्रा के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक यूं तो लाल सिंह तोमर और उनके बेटे अतुल सिंह तोमर पर कॉलेज की जमीन को लेकर कई सिविल शूट और क्रिमिनल केस कानपुर की विभिन्न कोर्ट में चल रहे हैं। एक क्रिमिनिल मुकदमा MP/MLA (Court) में लंबित है। कई मुकदमों में जो दस्तावेज दाखिल किए गए हैं वो भ्रामक और तथ्य से परे हैं।


श्रीभदौरिया के मुताबिक वादी समीर मेहरोत्रा की रिहायशी भूमि रकबई 664.966 वर्ग मीटर (आराजी संख्या 239, 240) नौबस्ता कानपुर नगर, जिसकी चतुर्दिक सीमाएं वाद पत्र के अंत में उल्लिखित हैं को मालिक घोषित किया जाता है। ये आदेश प्रथम अपर लघुवाद न्यायधीश (JSCC) ने सभी पत्रों का अवलोकन करने के बाद दिया।


CSJMU के पास है मान्यता को लेकर चल रही जांच


छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पास एक जांच पिछले काफी समय से लंबित पड़ी है। ये जांच डिग्री कॉलेज की मान्यता के संबध में हैं। जानकारी के मुताबिक आर्यनगर निवासी संतोष मेहरोत्रा की भूमि से संबधित मुकदमा भी न्यायलय में विचाराधीन है। साथ ही संतोष मेहरोत्रा ने कई क्रिमिनल केस भी लाल सिंह तोमर और उनके बेटे अतुल सिंह तोमर पर कर रखे हैं। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में संतोष मेहरोत्रा ने कहा कि गवर्नर ने भी आदेश दे रखा है। लेकिन विश्वविद्यालय के एक अफसर की तरफ से पूरे मामले में शिथिलता बरती जा रही है। इसमें कई अफसरों की भूमिका भी काफी संदिग्ध है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण को वो देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे।


कोर्ट से भगोड़ा तक घोषित हो चुके हैं लाल सिंह तोमर


पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल सिंह तोमर रूपरानी सुखनंदन देवी डिग्री कॉलेज से जुड़े एक क्रिमिनल मामले में कोर्ट से भगोड़ा तक घोषित हो चुके हैं। निचली अदालत की कार्यवाही से बचने के लिए लाल सिंह तोमर सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन फिर भी उनको वापस लौटकर कानपुर कोर्ट में आना पड़ा। तमाम जद्दोजहद के बाद करीब एक साल पहले उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद उनका मामला MP/MLA (Court) ट्रांसफर कर दिया गया। सपा सरकार के कार्यकाल में लाल सिंह तोमर ने 321 के तहत अपने ऊपर दर्ज सभी मुकदमों को हटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया था लेकिन संतोष मेहरोत्रा की तरफ से गवर्नर, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और हाईकोर्ट को भेजे गए शिकायती पत्र की वजह से उनके मुकदमें नहीं हट पाए। संतोष मेहरोत्रा ने पत्र में लिखा था कि जो मुकदमें लाल सिंह तोमर पर चल रहे हैं वो राजनीतिक नहीं बल्कि उनकी भूमि पर कब्जा किए गए मामलों के हैं। जिसके बाद ACMM (2) की अदालत ने लाल सिंह तोमर की तरफ से दाखिल की गई 321 की अर्जी को खारिज कर दिया था।

 

बिना नक्शे के ही बन गया है डिग्री कॉलेज


पोर्टल के पास जो जानकारियां और कागजात हैं उसके मुताबिक नौबस्ता स्थित रूपरानी सुखनंदन देवी डिग्री कॉलेज का निर्माण बगैर नक्शा पास कराए ही किया गया है। ऐसा केडीए के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बाद संभव हो सका। आरोप है कि तमाम कागजात अपूर्ण होने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ से कॉलेज को मान्यता कैसे मिल गई ? इसके लिए संतोष मेहरोत्रा की तरफ से गवर्नर को पत्र लिखा गया। जिसके बाद गवर्नर ने भी जांच के आदेश दिए लेकिन वो ठंडे बस्ते में है। UGC से मान्यता खत्म कराने को लेकर भी शिकायत की गई। जिसके बाद जांच विश्वविद्यालय के एक अफसर को दी गई। जिस अफसर के पास जांच हैं उसने इस दिशा में एक भी कदम अभी तक नहीं बढ़ाया है।

 

 

 
no image

Lok Sabha Election 2019 में कांग्रेस वो हर दांव चल रही है जिससे विरोधी चारो खाने चित्त हो जाएं। कांग्रेस कभी BJP को चोट दे रही है तो कभी BSP को, लेकिन कुछ घंटा पहले ही कांग्रेस ने सपा को भी जख्म दे दिया है। 80 और 90 के दशक में पाठा के जंगलों में आतंक का पर्याय रहे दस्यु सम्राट ददुआ के भाई बाल कुमार को कांग्रेस ने शामिल किया है। बाल कुमार के बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।


YOGESH TRIPATHI


मिर्जापुर से सांसद रह चुके हैं बाल कुमार


बाल कुमार ने साल 2002 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ज्वाइन की थी। प्रयागराज जनपद की एक विधान सभा सीट से बाल कुमार ने विधायकी का चुनाव भी लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। तब ददुआ जिंदा था और पाठा के जंगलों में उसका डंका बज रहा था। वर्ष 2004 में बाल कुमार ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। सपा के टिकट से बाल कुमार चुनाव लड़े और जीत भी गए। 2014 में बाल कुमार को सपा ने बांदा-चित्रकूट की सीट से प्रत्याशी बनाया लेकिन मोदी लहर के चलते बाल कुमार चुनाव हार गए।

ददुआ का बेटा और भतीजा भी रह चुके हैं विधायक


ददुआ ने अपने जिंदा रहते हैं पूरे परिवार को राजनीति में सक्रिय कर दिया था। ददुआ ने भाई बाल कुमार को सांसद ही नहीं बनवाया, बल्कि उसने बेटे और भतीजे को विधायक भी बनवा दिया था। ददुआ की बसपा और सपा से करीबी सर्वविदित है। इतना ही नहीं बाद में ददुआ का बेटा जिला पंचायत अध्यक्ष भी बना।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा से लड़ सकते हैं बाल कुमार


दस्यु सम्राट ददुआ के भाई बाल कुमार के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद बांदा-चित्रकूट लोकसभा से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चुनाव में बाल कुमार यहां से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर थे। इससे पहले साल 2009 में बाल कुमार सपा के टिकट पर मिर्जापुर से सांसद बने थे।

 

 
no image

Lok Sabha Election 2019 के चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों में “बगावत के सुर” भी बजने लगे हैं। BJP में जिन सांसदों को टिकट कटने का अंदेशा है वो ताल ठोंक कर बगावत का झंडा बुलंद करने में अभी से जुट गए हैं। UP के प्रयागराज जिले की इलाहाबाद सीट से बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने हाईकमान को खुली चुनौती दी है। इसके बाद उनके बेटे विदुप अग्रहरि ने भी प्रेस कांफ्रेंस में कह दिया कि यदि "उनके पिता का अपमान हुआ (टिकट कटा) तो वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।"


YOGESH TRIPATHI


श्यामाचरण गुप्ता के सपा ज्वाइन करने की चर्चाएं


BJP सांसद श्यामाचरण गुप्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही श्यामाचरण बीजेपी को बॉय-बॉय बोलकर अपने पुराने घर (सपा) में वापसी कर सकते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को आगे कर बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है।

गौरतलब है कि सांसद श्यामाचरण गुप्ता के बेटे विदुप अग्रहरि ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान किया है कि यदि “बीजेपी ने उनके पिता का टिकट काटा तो वह पार्टी से बगावत कर इलाहाबाद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे”। उन्होंने साफ़ किया कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वह चुनाव जीतें या हारें, लेकिन उसकी फ़िक्र किए बिना वह पिता के अपमान का बदला लेने के लिए चुनाव हर कीमत पर लड़ेंगे।


“BJP में मेरा बहुत अपमान हुआ है”


सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने खुद भी कहा है कि BJP में उनका बहुत अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि मेरे बेटे ने कोई फैसला किया है तो उस फैसले पर उन्हें गर्व है।  उन्होंने बेटे के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि अपमान का बदला अवश्य लेना चाहिए। बीजेपी सांसद के इस बगावती तेवर को पार्टी की धमकी के तौर पर देखा जा रहा है।

 

International Womens Day (विश्व महिला दिवस) पर सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने अपनी पार्टी की 3 महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उनके लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर दी। इसमें एक नाम उनकी धर्मपत्नी और कन्नौज की सांसद Dimple Yadav का भी है। डिंपल यादव एक बार फिर इत्रनगरी कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कन्नौज से खुद चुनाव लड़ने की बात मीडिया से कही थी। वहीं, शुक्रवार सुबह सपा की तरफ से पहली सूची जारी की गई। जिसमें 6 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे।


Avinash Chandra Tiwari


https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1103959406033530880


https://twitter.com/samajwadiparty/status/1104000756728897537

महिला दिवस पर इन महिलाओं के नाम की घोषणा


सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने खीरी लोकसभा (28) से डॉ. पूर्वी वर्मा, हरदोई (सुरक्षित) से श्रीमती ऊषा वर्मा (31) और कन्नौज (42) से अपनी पत्नी डिंपल यादव को सपा प्रत्याशी घोषित कर उनके साथ वाली फोटो अपने Twitter अकाउंट से शेयर की।


पहली सूची में 6 लोगों के नाम का किया था ऐलान


शुक्रवार सुबह सपा की तरफ से जारी की गई सूची में 6 लोगों के नाम थे। इसमें मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बदांयू से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा (सुरक्षित) से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) से भाई लाल कोल और बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया।

Congress को बॉय-बॉय बोल चुके Kanpur के साकेत नगर निवासी प्रभाकर पांडेय अब सपा की साइकिल पर सवार हो चुके हैं। सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav की मौजूदगी में उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। संकेत मिल रहे हैं ब्राम्हण बाहुल्य कानपुर लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव उनको प्रत्याशी भी बना सकते हैं। प्रभाकर पांडेय का नाम राजनीति में नया नहीं बल्कि वे कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2018 में कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से उपचुनाव लड़ चुके हैं।


[caption id="attachment_18918" align="aligncenter" width="650"] सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करते प्रभाकर पांडेय।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


प्रभाकर पांडेय के परिवार की है पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि


कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करने वाले प्रभाकर पांडेय के परिवार का राजनीति से पुराना नाता है। उनके पिता संतोष कुमार पांडेय औरैया की बिधूना विधान सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। जानकारों की मानें तो संतोष कुमार और मुलायम सिंह के परिवार का करीब चार दशक पुराना गहरा नाता भी है।

कांग्रेस को लगा चुनाव से पहले झटका


प्रभाकर पांडेय कानपुर देहात की सिकंदरा विधान सभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। चुनाव परिणाम भले ही उनके पक्ष में नहीं गया था लेकिन चुनाव के दौरान वे खासे चर्चा में रहे थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके चुनाव में वोट मांगने के लिए पहुंची थीं।

क्या कहते हैं प्रभाकर पांडेय


कांग्रेस छोड़कर सपा ज्वाइन करने वाले प्रभाकर पांडेय ने कहा कि सपा की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर उनको पूरी आस्था है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विकास यदि कोई कर सकता है तो वे हैं अखिलेश यादव। चुनाव के सवाल पर प्रभाकर पांडेय का कहना है कि पार्टी का हाईकमान जो निर्देश देगा उसका वह पूरी तरह से पालन करेंगे।

 

चुनाव आयोग ने अभी 2019 के लोकसभा चुनाव का “शंखनाद” नहीं किया है लेकिन SP हो या फिर BSP, दोनों दलों में दिग्गजों ने बगावत का “शंखनाद” शुरु कर दिया है। गठबंधन के तहत Fatehpur की लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है। अंदर की खबर ये है कि बीएसपी सुप्रीमों यहां से अपनी सरकार में पूर्व मंत्री रहे एक दिग्गज को टिकट दे सकती हैं। लेकिन तगड़ा झटका सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान को लगा है। 2014 में हार के बाद वे लगातार न सिर्फ फतेहपुर में सक्रिय थे बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता का दुःख दर्द बांट रहे थे। खबर आ रही है कि जल्द ही जल्द ही वे कांग्रेस का “हाथ” थाम सकते हैं। हालांकि उनको ऑफर BJP की तरफ से भी है।


[caption id="attachment_18897" align="aligncenter" width="650"] राकेश सचान पूर्व सांसद (समाजवादी पार्टी, फतेहपुर)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


5 साल से बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की


फतेहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक राकेश सचान 2014 का चुनाव हारने के बाद घर पर नहीं बैठे बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहे। जनता के बीच में रहे। सभी के सुख-दुःख में शामिल होते रहे। सपा हाईकमान ने भी उनको चुनाव लड़ने के लिए आश्वास्त कर रखा था। जब ये सीट बसपा के खाते में गई तो राकेश सचान ने सपा सुप्रीमों से बात की। कहा जा रहा है कि इसके बाद भी उनको यही आश्वासन मिला कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

BJP के भी संपर्क में है राकेश सचान


जानकार सूत्रों की मानें तो राकेश सचान सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में बराबर हैं। समर्थकों के साथ वे दिल्ली में ही डटे है। चर्चा ये भी है कि शिवपाल सिंह यादव की तरफ से भी उनको कुछ दिन पहले ऑफर मिला था लेकिन राकेश सचान ने हामी नहीं भरी। इसके बाद बीजेपी की तरफ से उनसे संपर्क किया गया लेकिन किसी दूसरी सीट के लिए।

डीएवी छात्रसंघ का चुनाव नहीं जीते लेकिन विधायक पहली बार में ही बने


राकेश सचान ने नब्बे के दशक में कानपुर के डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। महामंत्री पद पर वे कई बार चुनाव लड़े लेकिन जीत नसीब नहीं हुआ। वर्ष वे जनता दल के टिकट पर घाटमपुर से पहली बार विधायक बने। जनता दल के टूटने के बाद वे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के करीब आ गए। 2002 में वह फिर विधायक बने। 2009 में मुलायम सिंह ने उनको फतेहपुर से लोकसभा का टिकट दिया और राकेश चुनाव जीतकर पहली बार संसद में पहुंचे। 2014 लोकसभा चुनाव में उनको मोदी लहर में करारी शिकस्त मिली थी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिकंदरा विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में "सिकंदर" बन गई। BJP प्रत्याशी अजीत पाल ने सपा प्रत्याशी सीमा सचान को कड़े संघर्ष के बाद 11,871मतों के अंतर से पराजित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय की हालत बेहद खराब रही। वह तीसरे स्थान पर रहे अवश्य लेकिन जिस तरह की उम्मींद लगाई जा रही थी, वो उसके मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। EVM को लेकर काफी देर तक सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने हंगामा किया। 


[caption id="attachment_18713" align="aligncenter" width="640"] Kanpur Dehat की सिकंदरा विधान सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल विजयी घोषित[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur Dehat में बीजेपी विधायक मथुरा पाल के निधन से रिक्त हुई सिकंदरा विधान सभा सीट का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत लिया। बीजेपी प्रत्याशी और मथुरा पाल के बेटे अजीत पाल ने सपा प्रत्याशी सीमा सचान को कांटे की टक्कर के बाद हराया। मतगणना के दौरान एक EVM की सील टूटी मिलने पर काफी देर सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हंगामा भी किया। बवाल की आशंका भांप जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। हालांकि काफी देर बाद दोनों प्रत्याशी फिर से मतगणनास्थल के अंदर प्रवेश कर गए। सिकंदरा सीट का चुनाव जीतने के बाद भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की।


पहले चक्र की मतगणना से ही BJP प्रत्याशी ने बनाई बढ़त


माती स्टेडियम में सुबह करीब आठ बजे मतों के गिनती की प्रक्रिया शुरु हुई। प्रशासन ने किसी भी बवाल से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। पहले चरण से ही बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल ने सपा प्रत्याशी सीमा सचान पर बढ़त बना ली। हालांकि यह बढ़त महज हजार और दो हजार मतों की ही रही लेकिन 11वें चरण की मतगणना होते-होते यह बढ़त चार हजार का आंकड़ा पार कर गई। 20 चक्र की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने करीब आठ हजार मतों की बढ़त बना ली। 24वें राउंड की गिनती के बाद अजीत पाल ने 11 हजार से अधिक मतों की लीड बना ली।

[caption id="attachment_18725" align="aligncenter" width="640"] जीत के बाद बीजेपी लीडर राजेंद्र सिंह चौहान और अन्य तमाम नेताओं के साथ जश्न मनाते सिंकदरा के नवनिर्वाचित विधायक अजीत पाल[/caption]

11वें चक्र में सीमा सचान और प्रभाकर पांडेय ने किया हंगामा


11वें चक्र की मतगणना जब शुरु हुई तो एक EVM की सील टूटी मिली। इसके बाद सपा प्रत्याशी सीमा सचान और कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय ने विरोध दर्ज कराते हुए VVPAT मशीन से पर्चियां निकालने की मांग शुरु कर दी। जिला प्रशासन जब इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो सपा और कांग्रेस प्रत्याशी नारेबाजी करते हुए मतगणनास्थल के बाहर आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। खबर सपाइयों को मिली तो सैकड़ों समर्थक मतगणनास्थल के गेट पर नारेबाजी करने लगे। इस बीच बीजेपी के कार्यकर्ता भी पहुंचे और जवाबी नारेबाजी शुरु हो गई।

बवाल की आशंका भांप PAC को किया गया Alert


सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की तरफ से नारेबाजी और हंगामा होते देख जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाने के साथ पीएसी को भी अलर्ट कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद सपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोबारा मतगणनास्थल पहुंचे। उसके बाद गिनती की प्रक्रिया फिर से शुरु हुई।

सपा प्रत्याशी बोलीं, एजेंट बना रहा जिला प्रशासन 


सपा प्रत्याशी सीमा सचान और कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर मतगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी एजेंट बनकर काम करते हुए दिखाई दिए। दोनों ही प्रत्याशियों ने EVM  में छेड़छाड़ का आरोप भी मढ़ा।

जीत के साथ भाजपाइयों ने जमकर की आतिशबाजी


बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल के चुनाव जीतते हुए भाजपाई फार्म में आ गए। नारेबाजी के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के बाद जमकर आतिशबाजी की। कानपुर देहात बीजेपी के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने www.redeyestimes.com से बातचीत में कहा कि मेहनत आखिर रंग लाई। जीत की पूरी उम्मींद थी और वह उम्मींद सच में बदल गई। भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए जीत ली। विकास मिश्रा ने कहा कि अजीत पाल को जिताने के साथ सिकंदरा की जनता ने स्वर्गीय मथुरा पाल को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की। चुनाव परिणाम के बारे में विकास मिश्रा ने कहा कि “सिंकदरा में बीजेपी फिर बनी “सिकंदर”। EVM को लेकर लगे आरोप के बाबत विकास मिश्रा ने कहा कि विरोधी जब हारते हैं तो ठीकरा मशीन पर फोड़ते हैं।

 

 
no image

घने कोहरे के बीच गुरुवार को सिंकदरा में "सूरज दद्दा" छिपे रहे। हाड़ कपांऊ ठंड में मतदाता भी रजाई में ही सुबह 10 बजे तक दुबका रहा। हाल ये हो गया है कि 10 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी ही वोटिंग हुई। लेकिन जब "सूरज दद्दा" कोहरे की चादर से बाहर निकले तो मतदाता भी घरों से बाहर निकल पड़ा "वोट की चोट" करने। 11 बजे के बाद बूथों पर जो लाइन लगी वह शाम पांच बजे तक लगी रही। कानपुर देहात की सिंकदरा विधान सीट पर हो रहे उपचुनाव में 51 फीसदी से अधिक वोटर ने वोट डाले।


YOGESH TRIPATHI


कानपुर देहात। Kanpur Dehat के सिंकदरा विधान सीट पर हो रहे उपचुनाव में 51 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह घने कोहरे के बीच मतदान की प्रक्रिया में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। किसी भी प्रकार की हिंसा से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे।

कोहरे के बीच सुबह फीका रहा मतदान


सुबह घने कोहरे की चादर छाई थी। शायद यही वजह रही कि वोटिंग के लिए मतदाताओं की संख्या बूथों पर अधिक दिखाई नहीं दी। लेकिन जैसे-जैसे धूप खिली वोटर घरों से बाहर निकले। दोपहर 12 बजे तक करीब-करीब हर बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें दिखीं।

10 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी वोटिंग


कोहरे की वजह से आम मतदाता सुबह जल्दी बूथ पर नहीं पहुंचा। हाल ये रहा है कि 10 बजे तक सिंकदरा विधान सभा में सिर्फ 7 फीसदी की ही वोटिंग हुई। इससे प्रशासनिक अमले के साथ प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन भी बढ़ने लगी। लेकिन जैसे ही धूप खिली वोटर घर से निकलने लगे। दोपहर एक बजे तक वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइन हर बूथ पर लग गई।

मथुरा पाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर हो रहा उपचुनाव


सिंकदरा विधान सभा सीट से विधायक रहे बीजेपी के मथुरा पाल का कुछ महीना पहले ही निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही यह सीट खाली थी। बीजेपी ने यहां से मथुरा पाल के लड़के अजीत पाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके प्रभाकर पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया। वहीं सपा ने पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान को ऐन वक्त पर प्रत्याशी बनाया।

कहीं सीधी टक्कर तो कहीं मामला रहा त्रिकोणीय 


कानपुर देहात की सिंकदरा विधान सभा सीट पर करीब 51 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल हर बूथ पर लड़ते देखे गए। पिता मथुरा पाल के निधन की उनको सहानुभूति भी कई जगहों पर मिलती दिखी। वहीं सपा प्रत्याशी सीमा सचान ही बीजेपी प्रत्याशी को सीधी टक्कर देती नजर आईं। कई एरिया ऐसी रहीं जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय ने बीजेपी प्रत्याशी को सीधी टक्कर दी। कुछ जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा प्रत्याशियों के बीच।

करीब दो सप्ताह पहले Kanpur के बिल्हौर में "हिन्दुस्तान" अखबार के जर्नलिस्ट नवीन गुप्ता की उनके ही दुकान के बाहर अज्ञात कातिलों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। संगठन हो या फिर जनप्रतिनिधि सभी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। गुरुवार को विधान सभा के अंदर सपा के विधायकों ने जो कुछ किया वह काफी हतप्रभ कर देने वाला रहा। सदन के अंदर और बाहर के हाव-भाव को देखकर हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि इन विधायकों ने कितनी जोरदारी से कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। 


 


[caption id="attachment_18593" align="aligncenter" width="640"] पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड को लेकर सदन के अंदर हंगामा करने वाले सपा विधायक जब यूपी सीएम के साथ बाहर निकले तो गजब की मुस्कान थी।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur के बिल्हौर में कुछ दिन पहले “हिन्दुस्तान” अखबार के पत्रकार नवीन गुप्ता के कातिलों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग  को लेकर विधान सभा में काफी देर तक हंगामा करने वाले समाजवादी के विधायक आखिर “सरकार” के साथ जब बाहर निकले तो सभी के चेहरों को देख साफ झलका कि सभी ने किस कदर “नौटंकी” की। सपा के इन विधायकों ने सदन के अंदर काफी देर तक शोरगुल करके यूपी की सरकार को भी बगैर पानी पीए हुए कोसा लेकिन जब सदन के बाहर आए तो उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ थे और सपा विधायकों की भाव-भंगिमा बता रही थी कि सब कुछ प्रायोजित था। 


[caption id="attachment_18595" align="aligncenter" width="640"] सपा विधायकों के हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी लेकिन जब विधायक बाहर निकले तो उनके चेहरों ने बता दिया सबकुछ प्रायोजित था।[/caption]

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को विधान सभा के अंदर बिल्हौर में गोलियों से भूने गए पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सभी को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। विधायक हाजी इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी समेत कई सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर यूपी की सरकार को कोसने लगे।

[caption id="attachment_18596" align="aligncenter" width="640"] विधान सभा के अंदर हाथों में तख्ती लेकर पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सपा विधायक[/caption]

हंगामें की वजह से सदन को करना पड़ा स्थगित


सपा विधायकों के हंगामें की वजह से सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। सभी विधायक काफी देर तक शोरगुल करते रहे। जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई में व्यवधान पड़ने लगा। सपा विधायकों ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया। लेकिन जब सदन के बाहर आए तो यूपी सीएम के साथ पूर्व मंत्री आजम खां, कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी समेत कई सपा विधायक थे, जिनके चेहरे पर स्माइल थी।

सपा विधायकों की असली तस्वीर सदन के बाहर दिखी


विधान सभा के अंदर पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड पर जमकर बवाल मचाने वाले सपा के कुछ विधायकों और नेताओं की वास्तविक तस्वीर सदन के बाहर दिखी। पत्रकार की हत्या पर सदन में काफी देर तक नौटंकी करने वाले ये विधायक सदन के अंदर जिस "सरकार" को कोस रहे थे बाद में उनके साथ ही निकले। वह भी चेहरों पर गजब की मुस्कान लिए।

पत्रकार हत्याकांड पर सिर्फ राजनीति रोटियां सेंकी जा रहीं


पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड को दो सप्ताह से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन कातिल और कत्ल की साजिश रचने वाला सफेदपोश अभी भी पुलिस और STF की पकड़ से कोसों दूर हैं। शहर में पत्रकारों के संगठनों ने भी कई दिनों तक प्रदर्शन कर किया लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। अब बारी थी राजनीतिक दलों की तो भला वह कैसे पीछे रहते। फोटो खिंचवाने और सदन की कार्रवाई को बाधित करवाने के बाद सभी विधायक बाहर आ गए।

पत्रकार के पीड़ित परिजनों को किसी ने नहीं जाना हाल-चाल


पत्रकार संगठन हो या फिर राजनीतिक दल के माननीय, दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसी ने पत्रकार के पीड़ित परिजनों का हालचाल नहीं लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर को यदि छोड़ दिया जाए तो किसी भी संगठन या फिर राजनीतिक दल के माननीय ने पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाना तो दूर आर्थिक मदद नहीं की। हां शासन से सभी ने 50 लाख रुपए की मदद देने की मांग कर दी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने मंडे की दोपहर भारी तामझाम के साथ मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नामांकन जुलूस में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पार्षद पद के प्रत्याशी भी शामिल हुए। प्रमिला पांडेय के साथ बीजेपी के मंत्री सतीश महाना समेत कई बड़े नेता जब नामांकन कक्ष तक पहुंचे तो विरोधी दल के नेताओं ने विरोध शुरु कर दिया। सपा की प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी सपा नेताओं की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी अपने पति आलोक मिश्रा के साथ एक और सेट दाखिल करने मोतीझील स्थित नगर निगम पहुंची। 


[caption id="attachment_18194" align="aligncenter" width="952"]pramila pandey nomination, redeyestimes.com नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संडे की देर रात तक ब्लूप्रिंट तैयार किया। इसमें बीजेपी की तरफ से सभी पार्षद प्रत्याशियों को भीड़ के साथ पहुंचने का निर्देश जारी किया गया। कानपुर के 109 वार्डों से पार्षद प्रत्याशी भारी तामझाम के साथ मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंच गए। 


Minister सतीश महाना, MLA महेश त्रिवेदी समेत कई दिग्गज पहुंचे

बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन जुलूस में यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना, किदवईनगर के विधायक महेश त्रिवेदी समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। रास्ते भर भाजपाई जयश्रीराम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मोतीझील स्थित नगर निगम पहुंचे। नामांकन जुलूस के दौरान ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। हर्षनगर चौराहे से ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग कर रखी थी लेकिन भाजपाई भारी तामझामम के साथ गाड़ियां लेकर नगर निगम के गेट तक पहुंचे। जिसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई।

सतीश महाना नामांकन कक्ष में पहुंचे तो शुरु हो गया विरोध 

यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना और विधायक महेश त्रिवेदी जब मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे तो यह देख विरोधी दल के नेताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा और सपा प्रत्याशी माया गुप्ता के साथ मौजूद नेताओं ने जब विरोध किया तो सतीश महाना समेत तमाम भाजपा नेताओं को नामांकन कक्ष से बाहर आना ही पड़ा।

[caption id="attachment_18195" align="aligncenter" width="640"] सपा के नगर अध्यक्ष फजल महमूद के साथ समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी माया गुप्ता[/caption]

सपा प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी कराया नामांकन

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी मंडे की दोपहर मोतीझील पहुंचकर नामांकन कराया। माया गुप्ता के साथ नगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ बीजेपी की तुलना में काफी कम रही। साथ ही सपा की धड़ेबाजी भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान खूब दिखी।

[caption id="attachment_18196" align="aligncenter" width="640"] नामांकन सेट दाखिल करने के बाद कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा अपने पति आलोक मिश्रा और कांग्रेसी नेताओं के साथ[/caption]

कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने एक और सेट किया दाखिल

वैसे तो कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने संडे को ही नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन मंडे को वह एक और सेट दाखिल करने के लिए नगर निगम पहुंची। उनके साथ पति आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल मन्ना समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

 

जिला प्रशासन ने किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की कोई वारदात न हो सके, इस लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक व्यक्ति को ही अंदर जाने की इजाजत थी। मोतीझील गेट से लेकर नगर निगम के गेट तक कई चक्र में बैरीकेडिंग की गई थी।

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर जारी कर दी। सपा प्रत्याशियों की List जारी होने के बाद बवाल मच गया। टिकट कटने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक इरफान सोलंकी पर पैसा लेकर अपने करीबी लोगों को टिकट दिलाने का आरोप मढ़ते हुए पुतला फूंका दिया।


[caption id="attachment_18159" align="aligncenter" width="640"] कानपुर में सपा कार्यालय के बाहर बवाल कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को समझाते जिलाध्यक्ष और साथ में खड़े विधायक इरफान सोलंकी[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। समाजवादी पार्टी ने संडे की दोपहर को जब पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो पदाधिकारियों को विश्वास भी नहीं रहा है कि कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बड़े आक्रोश को झेलना पड़ेगा। सूची जैसी ही जारी हुई तो सैकड़ों की संख्या में दावेदार और उनके कार्यकर्ता नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर मौजूद थे। टिकट कटने से निराश सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक इऱफान सोलंकी पर पैसा लेकर अपने करीबी लोगों को टिकट देने का आरोप लगाने लगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर फाड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने तत्काल विधायक इरफान सोलंकी का पुतला बनाकर फूंक दिया। विधायक के सामने ही कार्यकर्ता इरफान सोलंकी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। 




कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे

सैकड़ों की संख्या में पुतला दहन कर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं का हुजूम कई बार आक्रोशित होकर तोड़फोड़ करने की कोशिश में जुट गया लेकिन बीच में कई नेताओं के पड़ने से कोई बड़ी और अप्रिय घटना नहीं हुई। कई दावेदारों ने दो टूक शब्दों में चैलेंज देते हुए कहा कि इस बार विधायकी का चुनाव जीतकर दिखा देना। मतलब साफ था कि विरोध आगे चलकर तगड़े स्तर पर होगा। कार्यकर्ताओं के तेवर देख विधयाक इधर-उधर ही रहे। वह कार्यकर्ताओं के बीच में पड़ने से बचते रहे।



विधायक इरफान सोलंकी ने कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जो योग्य था पार्टी ने उसे ही टिकट दिया। पैसा लेकर टिकट बांटने की बात निराधार है।

सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने मंगलवार को यूपी के आजमगढ़ में BSP की रैली के दौरान सुप्रीमों मायावती की मौजूदगी में बसपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बसपा की सदस्यता ली है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में इसका सीधा लाभ बीएसपी को मिलेगा।


[caption id="attachment_18040" align="alignleft" width="645"] घनश्याम अनुरागी (पूर्व सांसद)[/caption]

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। यूपी के बुन्देलखंड में समाजवादी पार्टी (SP) को तगड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने पार्टी को बॉय-बॉय बोलते हुए BSP के “हाथी” पर सवार हो गए। आजमगढ़ में सपा सुप्रीमों मायावती की मौजूदगी में घनश्याम अनुरागी ने बसपा की सदस्यता ली। नगर निकाय चुनाव से पहले सपा को लगे तगड़े झटके पर जिले के सपाई पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। 


 

आजमगढ़ की रैली में BSP सुप्रीमों की मौजूदगी में शामिल हुए अनुरागी

बुन्देलखंड की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आजमगढ़ रैली में मौजूद होने की खबर फैली तो सत्ता के गलियारों से लेकर यूपी के बुन्देलखंड तक उनकी चर्चाएं होने लगी। थोड़ी देर बाद उन्होंने बसपा सुप्रीमों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली तो राज से पर्दा उठ गया। घनश्याम अनुरागी के करीबी सपा नेता अनीस गुलौली ने भी बसपा की सदस्यता ली। अनीस कदौरा क्षेत्र से राजनीति करते हैं। वह भी लंबे समय तक सपा में रहे हैं। गौरतलब है कि सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को जिला पंचायत चुनाव के कुछ दिनों बाद पार्टी के मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही उनको फिर से सपा में वापस लिया गया। राजनीति के जानकारों की मानें तो पार्टी में वापसी के बाद भी घनश्याम अनुरागी को तवज्जो नहीं मिल रही थी। सपा के पुराने वर्कर उनसे किनारा करने लगे थे, यही वजह रही कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया।

बुन्देलखंड की राजनीति में बड़ा फर्क पड़ेगा

पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के बसपा ज्वाइन करने के बाद बुन्देलखंड की राजनीति में व्यापक असर देखने को मिल सकता है। जानकारों की राय में घनश्याम की मौजूदगी से जहां बसपा की ताकत बुन्देलखंड में बढ़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ सपा को नुकसान निश्चित तौर पर होगा।

सपा सुप्रीमों अखिलेश सिंह यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। कार्यकारिणी में उन्होंने एक बार फिर चाचा शिवपाल से तल्खी दिखाते हुए उनको किनारे ही रखा। चचेरे चाचा प्रोफेसर राम गोपाल यादव को उन्होंने मुख्य महासचिव बनाया है। कार्यकारिणी जातिगत समीकरणों को ध्यान  में रखते हुए उन्होंने तीन ब्राम्हणों को भी जगह दी है। साथ ही सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला उन्होंने हिमांचाल प्रदेश के चुनाव में प्रत्याशी उतारने का लिया।


[caption id="attachment_17897" align="aligncenter" width="640"] अखिलेश सिंह यादव (Ex.CM UP)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख और यूपी के Ex.CM अखिलेश सिंह यादव ने अपनी “Team” (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) का ऐलान कर दिया। इसमें चाचा शिवपाल सिंह यादव को उन्होंने बिल्कुल भी तरजीह नहीं दी। दूसरे चाचा प्रोफेसर रामगोपाल सिंह यादव का उन्होंने कद बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी का मुख्य महासचिव बनाया। बसपा से हाल में आए कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज को भी सपा सुप्रीमों ने बड़ा तोहफा दिया है। इन सबके बाद जो सबसे बड़ा फैसला लिया वह काफी चौंकाने वाला रहा। अखिलेश सिंह यादव ने हिमांचाल प्रदेश चुनाव में अपने “योद्धाओं” (प्रत्याशियों) को उतारने का ऐलान किया।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमों अखिलेश सिंह यादव पार्टी का दोबारा प्रेसीडेंट बनने के बाद काफी आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं। सपा में चाचा शिवपाल सिंह को किनारे कर उन्होंने अपने तल्ख तेवर दिखाने के साथ प्रोफेसर रामगोपाल सिंह यादव के करीबी लोगों को काफी तरजीह भी दी।



प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, हिमांचल में लड़ेगी पार्टी चुनाव

कार्यकारिणी गठन के बाद सपा प्रवक्त राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हिमांचल प्रदेश से में अपने उम्मींदवार खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। पार्टी की तरफ से हिमांचल प्रदेश के चुनावों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी प्रभारी कांगड़ा समेत अन्य जनपदों में पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि हिमांचल प्रदेश में 68 विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 16 अक्तूबर को चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जो कि 23 अक्तूबर तक रहेगी।

सपा नेता सुनील शुक्ला के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा ADG कानपुर जोन के आदेश पर पंजीकृत किया गया। वादी एसके वैश्य भी समिति के सदस्य हैं। उनका आरोप है कि समिति के नियम-कायदों को ताक पर रख सपा नेता और उनके साथियों ने करोड़ों की कीमत के कई भू-खंड बिक्री कर दिए। फिलहाल बिठूर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो सपा नेता के विरोधी गुट के लोग FIR होने के बाद से काफी सक्रिय हैं। तमाम गोपनीय जानकारियां पुलिस के बड़े अफसरों से शेयर की गई हैं। 


[caption id="attachment_17741" align="aligncenter" width="611"]Sunil Shukla (SP Leader), redeyestimes.com Sunil, Shukla (SP Leader), Kanpur[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur Nagar की बिठूर Police ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता सुनील शुक्ला समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में FIR रजिस्टर्ड की है। शिवपाल सिंह यादव के करीबी सुनील शुक्ला यूपी असेंबली के चुनाव में गोविंदनगर विधान सभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार थे, हालांकि ऐन वक्त पर यह सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में चली गई थी। जिसकी वजह से सुनील प्रत्याशी नहीं बन पाए थे। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में सुनील शुक्ला को सपा समर्थित भू-माफिया होने का आरोप भी मढ़ा है।


[caption id="attachment_17742" align="aligncenter" width="791"]Sunil Shukla (SP Leader)2jpg, redeyestimes.com Sunil Shukla (SP Leader) , Kanpur[/caption]



ADG के आदेश पर पंजीकृत की गई सपा नेता पर FIR

ADG कानपुर जोन के आदेश पर Kanpur Nagar की बिठूर Police ने सपा नेता सुनील शुक्ला समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बिठूर पुलिस ने माडल डेयरी फार्म हाउस जीटी रोड बिठूर निवासी एसके वैश्य की तहरीर पर सिन्धी सोसाइटी इंद्रनगर निवासी सपा लीडर सुनील शुक्ला, के ब्लाक अंबेडकर नगर काकादेव निवासी दीपक कुमार वर्मा, कल्याणपुर खुर्द निवासी आदित्य सिंह, दलेलपुरवा कानपुर नगर निवासी मोहम्मद तौफीक, बारासिरोही कल्याणपुर निवासी संतोष कुमार यादव, इंदिरा नगर कल्याणपुर निवासी हरिमोहन सिंह, विजय नगर निवासी अरुदोय शुक्ला, 347, एमई बर्रा भाग दो हेमंत बिहार निवासी वीके सिंह और गंगापुर बिठूर निवासी राजेंद्र के खिलाफ IPC की धारा 406, 420, 467,468, 471, 427, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

क्या है सपा नेता पर लगाए गए आरोप

शिकायतकर्ता एसके वैश्य ने Kanpur Nagar की बिठूर Police को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि समिति के सदस्यों के साथ साठगांठ कर सुनील शुक्ला ने कई बेशकीमती भू-खंडों का सौदा करोड़ों रुपए में किया है। धोखाधड़ी समिति के नियम कायदों को ताक पर रखकर की गई। इसमें समिति के कई सदस्य भी शामिल रहे। तहरीर में कई भू-खंडों का ब्यौरा भी दिया है।



सपा नेता के एक दशक पुराने “बैकग्राउंड” को खंगाल रही Police

पुलिस के बड़े सूत्रों की मानें तो Kanpur Nagar की पुलिस सपा नेता का पुराना “बैकग्राउंड” खंगाल रही है। पुलिस को जो गोपनीय स्तर से जानकारियां मिली हैं उसके मुताबिक करीब एक दशक पहले सपा नेता सुनील शुक्ला की हैसियत सामान्य सी थी। पुलिस के मुताबिक कल्याणपुर और बिठूर एरिया में बड़े पैमाने पर सुनील शुक्ला ने जमीनों की खरीद-फरोख्त की। सपा सरकार के दौरान उनका यह कारोबार काफी फला-फूला भी। इस दौरान गोविंदनगर सीट से उन्होंने विधायकी की तैयारी भी शुरु कर दी। करीब दो साल तक वह गोविंदनगर सीट से टिकट की दावेदारी करते रहे लेकिन ऐन वक्त पर यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।


आगरा अधिवेशन के 10वें दिन अखिलेश सिंह यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार पार्टी के प्रेसीडेंट बने हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीयादव ने केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। 


[caption id="attachment_17656" align="aligncenter" width="672"]akshilesh-yadav--, redeyestimes.com समाजवादी पार्टी का नेशनल प्रेसीडेंट चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं से अभिवादन करते अखिलेश सिंह यादव[/caption]

आगरा। ताजनगरी आगरा में चल रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपी के Ex. CM अखिलेश सिंह यादव को एक बार फिर से पार्टी का प्रेसीडेंट चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार पार्टी के प्रेसीडेंट बने हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि BJP को रोकने का दम सिर्फ और सिर्फ सपा में है।


[caption id="attachment_17655" align="aligncenter" width="759"]akhilesh-yadav- Akhilesh Yadav (Ex.CM) UP[/caption]

BJP ने कर्जमाफी के नाम पर “अन्नदाता” से धोखा किया

सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में फिर से नेशनल प्रेसीडेंट बनने के बाद अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि देश के हालात किसी से छिपे नहीं है। यूपी नहीं बल्कि पूरे देश का किसान संकट में है। BJP ने विधान सभा के इलेक्शन में जो कर्जमाफी का वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ BJP ने छल किया है।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

GST ने व्यापारियों का कारोबार चौपट किया

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के प्रेसीडेंट अखिलेश सिंह यादव ने BJP की केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने का साहस सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि GST की जो व्यवस्था बनाई गई है उससे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जो व्यापार रुका था वह GST के कारण बंद हो गया है। लाखों युवा बेरोजगार हो चुके हैं।



सपा के कार्यकर्ताओं को लेना होगा संकल्प

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी के लोगों को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमें उनके पहाड़ जैसे झूठ का पर्दाफाश करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हमें संकल्प लेना होगा कि हम लोकसभा में ताकत से पहुंचे। ताकि साइकिल की रफ्तार और तेज हो जाए।

नेताजी ने फोन पर आशीर्वाद दिया

अखिलेश सिंह यादव ने अधिवेशन में अपने पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि मैने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से कहा था कि सम्मेलन हो रहा है, यदि आप आएंगे तो सभी को अच्छा लगेगा। बुधवार को भी मेरी उनसे बातचीत हुई। अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि नेता जी ने फोन पर ही आशीर्वाद दिया है।