Articles by "वाराणसी"
वाराणसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के Varanasi स्थित BHU परिसर में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार छात्र-छात्राओं को गंभीर हालत में ट्रामा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। Accident की सूचना मिलते ही सैकड़ों छात्र मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़, पथराव कर आगजनी कर दी। छात्रों ने कार में आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर पूरी तरह जल गई। सूत्रों की मानें तो कार पर BJP का झंडा लगा था। चर्चा है कि ये कार एक भाजपा विधायक की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।


[caption id="attachment_19671" align="alignnone" width="858"] आगजनी के बाद महज थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर पूरी तरह से जलकर राख हो गई।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


तनाव के मद्देनजर BHU में फोर्स तैनात

Accident के बाद आक्रोशित छात्रों की तरफ से तोड़फोड़, पथराव और कार में आगजनी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मौकी की नजाकत को भांप अफसरों ने BHU परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की है। सूत्रों की मानें तो सैकड़ों की संख्या में छात्र हॉस्टल के बाहर हैं। छात्रों ने दोषी कार चालक और गाड़ी मालिक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

BHU की सुरक्षा में सेंध

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। बीते हफ्ते ही कैंपस में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग डॉक्टर डॉ बनवारी लाल रस्तोगी को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हाल ही में कैम्पस में गौरव सिंह की ह्त्या के बाद आज एक बार फिर BHU के अंदर  सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लग्जरी कार का चालक काफी तेज गति से कार को ड्राइव कर रहा था।

 

 

 
no image

Lok Sabha Election 2019 : वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसदी का चुनाव लड़ रहे BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी को चुनाव आयोग (EC) रद्द कर दी है। चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव से बुधवार को दोपहर तक BSF से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा था। तेज बहादुर को तीन दिन पहले ही सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। खबरें आ रही हैं कि वाराणसी में तेज बहादुर समर्थकों की कई जगहों पर झड़प भी हुई है। गौरतलब है कि सपा की तरफ से तेज बहादुर को प्रत्याशी घोषित करते ही BJP और RSS के माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखने लगी थीं।


YOGESH TRIPATHI


Notice का जवाब देने के लिए पहुंचे थे तेज बहादुर

निर्वाचन अधिकारी की दो नोटिसों का जवाब देने के लिए तेज बहादुर अपने वकील के साथ रिटर्निग आफिसर से मिलने पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी प्रत्याशिता रद्द कर दी गई है। तेज बहादुर ने अपने दो नामांकन पत्रों में से एक में अपनी बर्खास्तगी की जानकारी नहीं दी थी। आयोग ने उन्हें नोटिस देकर BSF से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाने को कहा था। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि वे यह NOC ला पाए थे या नहीं।

facebook  पर डाली थी तेज बहादुर ने पोस्ट


आयोग ने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त किया जाता है उसे पांच साल तक चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं होता। गौरतलब है कि कि BSF में नौकरी के दौरान तेज बहादुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म facebook पर 2017 में एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने सैनिकों को खराब खाना दिए जाने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में उसने अपना टिफिन दिखाते हुए कहा था कि जवानों को जली रोटी और पतली दाल मिलती है। उन्हें भूखा भी सोना पड़ता है। इस पोस्ट के बाद तेज बहादुर को BSF ने बर्खास्त कर दिया था।

बर्खास्तगी के बाद किया था चुनाव लड़ने का ऐलान

बर्खास्तगी के बाद तेज बहादुर ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का एलान किया था। तेज बहादुर ने बनारस आकर अपना पर्चा दाखिल भी किया। इस बीच महागठबंधन की सपा ने उसे अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना जा रहा था कि तेजबहादुर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मोदी को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन ऐसा कुछ होने की संभावना बुधवार की दोपहर खत्म हो गई जब आयोग ने उसकी उम्मीदवारी ही रद्द कर दी।

 

 

CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) की तीन दिन की “मैराथन” मीटिंग के बाद BJP हाईकमान ने 184 लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट Final कर जारी कर दी। पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य जेपी नड्डा ने मीडिया के साथ बातचीत में पत्रकारों के साथ प्रत्याशियों की पहली सूची साझा की। PM नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। BJP प्रेसीडेंट अमित शाह गुजरात के गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे। यहां से पहले लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर Lucknow से मैदान में होंगे। नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। बीजेपी की इस सूची में छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों के नाम हैं। पहली सूची में UP के 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें 6 सांसदों का टिकट कटा है।


YOGESH TRIPATHI


लालकृष्ण आडवाणी गांधी नगर से "Out"

लालकृष्ण आडवाणी का नाम इस बार गांधी नगर से नहीं है। गुजरात की इस सीट से लगातार आडवाणी सांसद बनते रहे हैं। हर बार चुनाव में उनका नाम पहले नंबर पर रहता था लेकिन इस बार गांधी नगर की सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1108730778530340865

Unnao से साक्षी महाराज की टिकट पर मुहर

पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि टिकट कटने की आशंका के मद्देनजर साक्षी महाराज ने तमाम बयान दे दिए थे। उनके टिकट कटने की तमाम अटकले मीडिया में लगाई जा रही थीं।

https://twitter.com/ANI/status/1108733978150928384

अमेठी से स्मृति ईरानी, मथुरा से हेमा मालिनी को फिर टिकट

बीजेपी ने यूपी की VIP सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी होंगे। 2014 के चुनाव में स्मृति ईरानी चुनाव लड़ी थीं लेकिन राहुल गांधी से वे हार गई थीं। बीजेपी ने मथुरा संसदीय सीट से हेमा मालिनी को फिर उम्मींदवार घोषित किया है। हेमा मालिनी यहां से सांसद हैं। संतोष गंगवार को बरेली से प्रत्याशी बनाया गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1108742231840575489

बदांयू से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी को टिकट

स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बेटी संघमित्रा के लिए बदायूं से टिकट ले आये यूपी में मंत्री एसपी सिंह बघेल ब्रज क्षेत्र में मुख्या भूमिका में लाये गए, उन्हें आगरा से कैंडिडेट बनाया गया, बघेल कभी मुलायम सिंह के कमांडो हुआ करते थे।

UPDATE------

BJP के 184 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट










 





 

Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस की जनरल सेकेट्री Priyanka Gandhi देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी। वे स्टीमर के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक का सफर तय करेंगी। वाराणसी में प्रियंका न सिर्फ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी बल्कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलती भी नजर आएंगी। प्रियंका 17 मार्च से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वह लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। आखिरी दिन उनके वाराणसी पहुंचने की उम्मींद है।



YOGESH TRIPATHI


प्रियंका के दौरे से पहले आ सकती है कांग्रेस की एक और List


यूपी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को काफी सोची समझी रणनीति के तहत बनाया गया है। प्रयागराज (इलाहाबाद) का नेहरू परिवार से काफी पुराना ताल्लुक है। पड़ोसी जनपद मिर्जापुर से कांग्रेस ने युवा नेता ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी समर में उतारा है। प्रियंका प्रयागराज के बाद मिर्जापुर पहुंचेगीं। खबरों की मानें तो नदी तट के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों के बीच भी प्रियंका पहुंच सकती हैं। माना जा रहा है कि मल्लाह, केवट, बुनकर जैसी जातियों के बीच प्रियंका अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगी। इसके बाद वह स्टीमर के जरिए सफर तय कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगी। खबर ये भी है कि प्रियंका के इस दौरे से पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों की एक और लिस्ट भी आ सकती है।

एक नजर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम


17 मार्च- दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर फीडबैक लेंगी प्रियंका।

18 मार्च- प्रियंका गांधी सुबह संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी। यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा Start हो जाएगा। पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, तुड़ीहार, कौधरिया समेत कई एरिया में जाएंगी। जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी।. गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी।

पहले दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से मुलाकात कर वकीलों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगी। प्रियंका रात्रि विश्राम यहीं पर करेंगी। यहां विश्राम से पहले प्रियंका एक मंदिर भी जाएंगी।


19 मार्च- विंध्याचल से निकल कर प्रियंका कंतित पहुंचेगी जहां मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार है। प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। शाम के वक्त मिर्जापुर शहर में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा।

20 मार्च- प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। यहां पर प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पैतृक घर भी जाएंगी।

दोपहर बाद प्रियंका गांधी का स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका गांधी जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।

Minister नितिन गडकरी ने कहा कि सी-प्लेन यात्रा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले की गई घोषणा अब हकीकत में बदल चुकी है। गौरतलब है कि गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी-प्लेन से उड़ान भरी तो पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ सी-प्लेन की ही चर्चा हो रही है। 



नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधान सभा चुनाव के आखिरी दिन सी-प्लेन से साबरमती रिवर के ऊपर सफर क्या किया देश में अब हर जगह सी-प्लेन की ही चर्चा होने लगी है। केंद्रीय सड़क-परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से आगरा और बनारस से इलाहाबाद तक का सफर सैलानी सी-प्लेन के जरिए कर सकेंगे।


श्रीगडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि सी-प्लेन हर शहर, हर गांव में पहुंचे। इसीलिए सरकार सी प्लेन की उड़ान के लिए नियमों को तीन माह के अंदर पूरा करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कम से कम 100 सी-प्लेन से सेवा शुरू करने की योजना है। इसमें आगरा से दिल्ली और वाराणसी से इलाहाबाद मार्ग भी प्रस्तावित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने जापानी कंपनी से मेक इन इंडिया के तहत सी प्लेन बनाने को कहा है।

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव से ठीक दो दिन पहले सी-प्लेन के जरिए यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती नदी से सी-प्लेन में सवार होकर मेहसाना जिले के धरोई बांध पहुंचे। जहां से उन्होने अंबाजी मंदिर के लिए सड़क के माध्यम से यात्रा की। यह पहला मौका है जब किसी PM ने भारत में सी-प्लेन से सफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार ब्रिज के निकट से एकल इंजिन वाले सी-प्लेन में सवार हुए। यह पुल पुराने शहर को अहमदाबाद पश्चिम से जोड़ता है। देश में इस तरह के विमान की यह पहली उड़ान है।


25 करोड़ रुपए है एक सी-प्लेन की कीमत 


भारत सरकार छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों को आपस में जोड़ने के लिए सी प्लेन विकल्प ला रही है। हाल ही में मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर सीप्लेन का ट्रायल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सी प्लेन की कीमत करीब 4 मिलियन डॉलर यानि करीब 25 करोड़ रुपए है।

एक बार में 10 लोग कर सकते हैं सफर


सी-प्लेन का वजह करीब 700 किलोग्राम है। क्षमता के बारे में बताया जा रहा है कि सी-प्लेन में 1110 किलोग्राम तक के वजन को रखा जा सकता है। इस प्लेन में 10 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। देश का पहला सी-प्लेन अंडमान निकोबार में उड़ता है। इसे 2010 में लांच किया गया था। तब यह मंत्रालय कांग्रेस के प्रफुल्ल पटेल के पास था।

क्या है सी-प्लेन की खासियत


सी-प्लेन जमीन और पानी दोनों से उड़ान भर सकता है और लैंड कराया जा सकता है। यह सिर्फ 300 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है। ये एंफीबियस कैटेगरी का प्लेन है।