Articles by "वंदना मिश्रा"
वंदना मिश्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने मंडे की दोपहर भारी तामझाम के साथ मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नामांकन जुलूस में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पार्षद पद के प्रत्याशी भी शामिल हुए। प्रमिला पांडेय के साथ बीजेपी के मंत्री सतीश महाना समेत कई बड़े नेता जब नामांकन कक्ष तक पहुंचे तो विरोधी दल के नेताओं ने विरोध शुरु कर दिया। सपा की प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी सपा नेताओं की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी अपने पति आलोक मिश्रा के साथ एक और सेट दाखिल करने मोतीझील स्थित नगर निगम पहुंची। 


[caption id="attachment_18194" align="aligncenter" width="952"]pramila pandey nomination, redeyestimes.com नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संडे की देर रात तक ब्लूप्रिंट तैयार किया। इसमें बीजेपी की तरफ से सभी पार्षद प्रत्याशियों को भीड़ के साथ पहुंचने का निर्देश जारी किया गया। कानपुर के 109 वार्डों से पार्षद प्रत्याशी भारी तामझाम के साथ मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंच गए। 


Minister सतीश महाना, MLA महेश त्रिवेदी समेत कई दिग्गज पहुंचे

बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के नामांकन जुलूस में यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना, किदवईनगर के विधायक महेश त्रिवेदी समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। रास्ते भर भाजपाई जयश्रीराम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मोतीझील स्थित नगर निगम पहुंचे। नामांकन जुलूस के दौरान ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। हर्षनगर चौराहे से ही ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग कर रखी थी लेकिन भाजपाई भारी तामझामम के साथ गाड़ियां लेकर नगर निगम के गेट तक पहुंचे। जिसकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई।

सतीश महाना नामांकन कक्ष में पहुंचे तो शुरु हो गया विरोध 

यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना और विधायक महेश त्रिवेदी जब मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे तो यह देख विरोधी दल के नेताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा और सपा प्रत्याशी माया गुप्ता के साथ मौजूद नेताओं ने जब विरोध किया तो सतीश महाना समेत तमाम भाजपा नेताओं को नामांकन कक्ष से बाहर आना ही पड़ा।

[caption id="attachment_18195" align="aligncenter" width="640"] सपा के नगर अध्यक्ष फजल महमूद के साथ समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी माया गुप्ता[/caption]

सपा प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी कराया नामांकन

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी माया गुप्ता ने भी मंडे की दोपहर मोतीझील पहुंचकर नामांकन कराया। माया गुप्ता के साथ नगर अध्यक्ष फजल महमूद समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ बीजेपी की तुलना में काफी कम रही। साथ ही सपा की धड़ेबाजी भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान खूब दिखी।

[caption id="attachment_18196" align="aligncenter" width="640"] नामांकन सेट दाखिल करने के बाद कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा अपने पति आलोक मिश्रा और कांग्रेसी नेताओं के साथ[/caption]

कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने एक और सेट किया दाखिल

वैसे तो कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने संडे को ही नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन मंडे को वह एक और सेट दाखिल करने के लिए नगर निगम पहुंची। उनके साथ पति आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल मन्ना समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

 

जिला प्रशासन ने किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की कोई वारदात न हो सके, इस लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक व्यक्ति को ही अंदर जाने की इजाजत थी। मोतीझील गेट से लेकर नगर निगम के गेट तक कई चक्र में बैरीकेडिंग की गई थी।

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निकाय के पहले चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट फाइनल करते हुए जारी कर दी। कांग्रेस हाईकमान ने वंदना मिश्रा को कानपुर से मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है। वंदना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक मिश्रा की धर्मपत्नी हैं। 


[caption id="attachment_18113" align="aligncenter" width="640"]vandna mishra, redeyestimes.com वंदना मिश्रा (मेयर प्रत्याशी, कानपुर महानगर, कांग्रेस)[/caption]

लखनऊ। यूपी विधान सभा के चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर चुनावी रण में उतरने वाली कांग्रेस ने नगर निकाय के पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। कानपुर से वंदना मिश्रा को कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। वंदना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक मिश्रा की पत्नी हैं। आलोक मिश्रा डीपीएस स्कूल के प्रबंधक हैं। साथ ही कांग्रेस ने शुक्रवार को चार अन्य मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। कांग्रेस ने कुल 84 उम्मींदवारों की सूची जारी की है। इसमें चार मेयर प्रत्याशी भी शामिल हैं।


कानपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


कांग्रेस हाईकमान ने जैसे ही कानपुर से वंदना मिश्रा के नाम का ऐलान किया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यूं तो कानपुर से कई दावेदारों ने मेयर की प्रत्याशिता के लिए आवेदन किया था। लेकिन कानपुर के कांग्रेसीजनों ने एक राय बनाते हुए वंदना मिश्रा के नाम पर सहमति बनाकर हाईकमान के पास भेजा। हाईकमान ने वंदना मिश्रा के नाम पर शुक्रवार देर शाम को फाइनल मुहर लगा दी। माना जा रहा है कि वंदना मिश्रा की सीधी फाइट बीजेपी के मेयर प्रत्याशी से होगी। गौरतलब है कि कानपुर में सर्वाधिक ब्राम्हण मतदाता है। उसके बाद मुस्लिम वोटर। माना जा रहा है कि वंदना मिश्रा ब्राम्हणों के वोटों का एक अहम हिस्सा अपनी झोली में गिराकर चुनाव को काफी दिलचस्प बनाएंगी।


यूपी के पहले चरण में होने वाले चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट


हरदोई में जमील अहमद अंसारी होंगे तो पिहानी में मोहम्मद सईद खां, शाहाबाद से रेशमा, बिलग्राम से मोहम्मद सईद, गोपामऊ से परवीन, माधोगंज से राजेश शर्मा और कुरसठ से सत्यप्रकाश पार्टी प्रत्याशी होंगे.

कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांधला से जाहिद, कैराना से बशीर, झिंझाना से शाहबाज, जलालाबाद से रईस अहमद, थाना भवन से समीरा अंजूम और गढ़ी पुख्ता से रण कुमार के नाम पार्टी उम्मीदवार के तौर पर शामिल हैं. मेरठ नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों में मवाना से पंकज नागरख् शिवालखास से सय्यारा बेगम, हस्तिनापुर से अर्जुन मंडल, परीक्षितगढ़ से सत्यप्रकाश, दौराला से गीता कश्यप, हर्रा से हुस्नो, खिवाई से सायरा, फलावदा से अब्दुल समद और किठौर नगर पंचायत से सोना दर्ज हैं. हापुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार गोयल होंगे तो गढ़मुक्तेश्वर से कादिल और पिलखुला से अनीता पंडित कांग्रेसी उम्मीदवार होंगी. बिजनौर के हल्दौर से बाबू सिंह कांग्रेस प्रत्याशी होंगे. चांदपुर से शादाब अंजुम, धामपुर से निखिल अग्रवाल, नहटौर में शेर सिंह सैनी, बिजनौर से मीनू गोयल, कीरतपुर में नूर अहमद, स्योहारा से फहीनुर्रहमान, मंडावर से जाहिदा बेगम और नजीबाबाद से दयावती कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में होंगी. हाथरस से पार्टी ने अजय कुमार भारद्वाज, सिकंदराराऊ से सरोज देवी, सादाबाद से जितेंद्र गौतम, सहपऊ से सलमान खान और सासनी से गुलाब सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. कासगंज से शशिलता चौहान, सोरो में वेदवती, गंजडुंडवारा से मदीना बेगम, अमापुर में मुन्नालाल, सिढ़पुरा से शालिनी गुप्ता, सहावर में रजिया सुल्तान, मोहनपुर से पुनीत यादव, भरगैन से अकबर निशा, पटियाली से ममता मिश्रा, बिलराम में विजयकांत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. जालौन के कालपी से गुड़िया सोनकर, उरई में आशीष चतुर्वेदी, जालौन से अब्दुल हमीद, कोंच में सरिता वर्मा, कदौरा से शैलेंद्र गुप्ता, कोटरा में सतीश चंद्र, उमरी से वीरेंद्र दोहरे, नंदीगांव में खयाली प्रसाद, रामपुरा से राघवेंद्र को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय किया है. चित्रकूट से कांग्रेस की ओर से सावित्री श्रीवास्ताव, राजापुर में सुभाष अग्रवाल, मानिकपुर से रामेश्वर प्रसाद कांग्रेस प्रत्याशी होंगे. कौशाम्बी के सराय अकील से रोहित आजाद, अजुआ में दिनेश कुमार चौधरी, सिराथू से अरविंद प्रताप सिंह, करारी में श्वेता देवी, बेला से उर्मिला जायसवाल, कटरा मदनीगंज से नूरजहां, रानीगंज में रुकसाना बानो को पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी. फैजाबाद के बीकापुर से साहिबा देवी, गोंडा से नूतन श्रीवास्तव, कर्नैलगंज में साकरुन निशा, नवाबगंज से रामचंद्र वर्मा, खरगूपुर से साकिर अली, परसपुर से सालिहा बानो के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है. बस्ती में नेहा वर्मा, हरैय्या से आशीष सिंह, रुदौली में अनवरजहां, बभनान से सईद अहमद, बनकटी से किरन देवी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने उतारा है. सहजनवां में कांग्रेस की ओर से महेश्वरी देवी, बांसगांव में अशोक सिंह, संग्रामपुर उनवल से सर्वजीत प्रसाद मौर्य, गोलाबाजार में मीरादेवी, बढ़हलगंज से मीरा देवी, मुंडेराबाजार में लक्ष्मी जायसवाल, पिपराईच से संतगोपाल यादव, पीपीगंज में हरीशचंद्र गुप्ता अपने प्रतिद्वंद्वियों को कांग्रेस की ओर से चुनौती देंगे.