Articles by "रद्द"
रद्द लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Lok Sabha Election 2019 : वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसदी का चुनाव लड़ रहे BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी को चुनाव आयोग (EC) रद्द कर दी है। चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव से बुधवार को दोपहर तक BSF से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा था। तेज बहादुर को तीन दिन पहले ही सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। खबरें आ रही हैं कि वाराणसी में तेज बहादुर समर्थकों की कई जगहों पर झड़प भी हुई है। गौरतलब है कि सपा की तरफ से तेज बहादुर को प्रत्याशी घोषित करते ही BJP और RSS के माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखने लगी थीं।


YOGESH TRIPATHI


Notice का जवाब देने के लिए पहुंचे थे तेज बहादुर

निर्वाचन अधिकारी की दो नोटिसों का जवाब देने के लिए तेज बहादुर अपने वकील के साथ रिटर्निग आफिसर से मिलने पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी प्रत्याशिता रद्द कर दी गई है। तेज बहादुर ने अपने दो नामांकन पत्रों में से एक में अपनी बर्खास्तगी की जानकारी नहीं दी थी। आयोग ने उन्हें नोटिस देकर BSF से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाने को कहा था। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि वे यह NOC ला पाए थे या नहीं।

facebook  पर डाली थी तेज बहादुर ने पोस्ट


आयोग ने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त किया जाता है उसे पांच साल तक चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं होता। गौरतलब है कि कि BSF में नौकरी के दौरान तेज बहादुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म facebook पर 2017 में एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने सैनिकों को खराब खाना दिए जाने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में उसने अपना टिफिन दिखाते हुए कहा था कि जवानों को जली रोटी और पतली दाल मिलती है। उन्हें भूखा भी सोना पड़ता है। इस पोस्ट के बाद तेज बहादुर को BSF ने बर्खास्त कर दिया था।

बर्खास्तगी के बाद किया था चुनाव लड़ने का ऐलान

बर्खास्तगी के बाद तेज बहादुर ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का एलान किया था। तेज बहादुर ने बनारस आकर अपना पर्चा दाखिल भी किया। इस बीच महागठबंधन की सपा ने उसे अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना जा रहा था कि तेजबहादुर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मोदी को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन ऐसा कुछ होने की संभावना बुधवार की दोपहर खत्म हो गई जब आयोग ने उसकी उम्मीदवारी ही रद्द कर दी।

 

 
no image

IAF Air Strikes In Pakistan के बाद दुश्मन मुल्क PAK काफी बौखलाहट में हैं। बुधवार उसके 5 फाइटर प्लेन भारतीय वायु सेना में दाखिल हुए तो भारत की वायु सेना ने सभी को खदेड़ दिया। इंडियन एयरफोर्स ने Pkistan के F-16 फाइटर प्लेन को मार गिराया। वहीं, पाकिस्तान भारत के दो विमानों को मारे जाने का फर्जी दावा कर रहा है। पाकिस्तान का ये भी दावा है कि उसने इंडियन एयरफोर्स के एक पायलेट को हिरासत में लिया है। भारत के सभी एयरपोर्ट हाईअलर्ट पर हैं। सीमा से जुड़े कई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर एक हाई लेवल की मीटिंग ले रहे हैं। जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह और NSA चीफ अजीत डोभाल समेत कई बड़े सैन्य अफसर भी मौजूद हैं। वहीं भारत की खुफिया इकाइयों ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए किसी भी तरह का हमला या फिर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।


 

YOGESH TRIPATHI


https://twitter.com/ANI/status/1100653980617707520

PAK विमानों ने लौटते समय दो बम गिराए


सेना की तरफ से बताया गया है कि जब पाकिस्तान के विमान भारतीय वायु सेना के क्षेत्र में दाखिल हुए तो पहले से ही अलर्ट भारत के लड़ाकू विमानों ने घेराबंदी करते हुए सभी को खदेड़ दिया। लौटते समय पाकिस्तान के विमानों ने दो बम गिराए। इससे किसी के हताहत होने या फिर किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। हालांकि भारत सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

https://twitter.com/ANI/status/1100652809517780992

भारतीय वायुसेना ने की थी सर्जिकल एयर स्ट्राइक  


भारतीय वायुसेना ने मंगलवार की अलसुबह पाकिस्तान के बालाकोट जाकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में कम से कम 300 आतंकी मारे गए थे। भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए किया था। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को आतंकियों ने पुलवामा में फिदायनी हमला किया था। जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे।

PM अपने आवास पर कर रहे हैं Meeting


भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर इस समय तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर इस समय बड़ी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद हैं।

हाई अलर्ट पर भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन


भारतीय वायुसेना ने अपने सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है। पायलटों से कहा गया है कि 2 मिनट के अंदर उड़ान भरने के लिए तैयार रहें। आपको बता दें कि इस तरह का अलर्ट युद्ध के समय में ही जारी किया जाता है।

Pakistan ने भी रद्द की उड़ानें


पाकिस्तान ने भी बॉर्डर के पास वाले सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है।