Articles by "बीएसपी"
बीएसपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Lok Sabha Election 2019 : Uttar Pradesh के बुन्देलखंड की राजनीति में घनश्याम अनुरागी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। खबरें आ रही हैं कि इस दिग्गज नेता और पूर्व सांसद का मन अब BSP के नीले रंग से ऊब चुका है। चर्चा है कि जल्द ही वे BJP का भगवा चोला ओढ़ सकते हैं। संडे की देर रात घनश्याम अनुरागी ने Kanpur स्थित होटल लैंडमार्क के कमरा नंबर 1405 में ठहरे Modi सरकार में Minister शिवप्रताप शुक्ला से मुलाकात भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी जल्द ही घनश्याम अनुरागी को पार्टी में शामिल कर जालौन में बड़ा “मास्टर स्ट्रोक” खेलने की तैयारी में है। हालांकि अंदरखाने की रिपोर्ट ये है कि वर्तमान सांसद समेत तीन विधायक उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर अंदर ही अंदर विरोधी भी दर्ज करा रहे हैं। www.redeyestimes.com (News Portal) के पास जो जानकारियां हैं उसके मुताबिक BJP के नेशनल प्रेसीडेंट अमित शाह के कानपुर दौरे से पहले का ये सिर्फ रिहर्सल है। अमित शाह Kanpur में करीब आधा दर्जन से अधिक दिग्गजों को भाजपा में शामिल कराने के लिए आ रहे हैं। इसमें कानपुर-बुन्देलखंड के कई बड़े नेताओं के नाम हैं जो कि दूसरे राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखते हैं।


[caption id="attachment_18873" align="alignleft" width="150"] Dr.Rakesh Dwivedi[/caption]

Rakesh Dwivedi

पहले लोकसभा के टिकट को लेकर की दावेदारी


पूर्व सांसद और बसपा नेता घनश्याम अनुरागी ने बीजेपी से लोकसभा का टिकट पाने के लिए सारे जतन किए लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो अब वे बीजेपी ज्वाइन करने का मन बना चुके हैं। सांसद समेत तीनों विधायकों के विरोध के कारण भाजपा की उनको सदस्यता संभव नहीं मिल पा रही है । अनुरागी बिना शर्त के भाजपा के लिए काम करने को तैयार दिख रहे हैं। फिर भी उन्होने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1115705216719048704

मंत्री शिवप्रताप शुक्ला से होटल लैंडमार्क में मिले घनश्याम अनुरागी


घनश्याम अनुरागी ने होटल लैंडमार्क में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल से मिलकर सदस्यता पाने के लिए प्रयास किया। घनश्याम को उम्मींद है कि पूर्व सांसद जैसे ओहदे के बलबूते चुनाव तक भाजपा उनको “अपना” बना लेगी।  पूर्व सांसद अनुरागी को राजनीति का बड़ा तेज और शातिर “खिलाड़ी” माना जाता है। हालांकि  उनके कई दांव उनकी रणनीति को सफलता नहीं दिला पाये हैं, जिसकी वजह से वे परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो घनश्याम अनुरागी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रहे थे । भाजपा नेताओं के संपर्क में रहने के बावजूद उन्होने अभी तक बीएसपी से इस्तीफा नहीं दिया है। वह बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन खुद अभी तक नही बता रहे थे जबकि जिला भर को यह पता चल चुका है कि वह बसपा से टिकट न मिलने पर भाजपा के संपर्क में हैं।

[caption id="attachment_19262" align="aligncenter" width="596"] होटल लैंडमार्क के कमरा नंबर 1405 में केंद्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला से बातचीत करते घनश्याम अनुरागी।[/caption]

पुखरायां के BJP लीडर के साथ केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे अनुरागी


पुखरायां के बीजेपी नेता राजेश तिवारी के साथ संडे की रात को वह कानपुर के होटल लैंडमार्क स्थित कमरा नंबर 1405 में केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री शिव प्रताप शुक्ल के पास इसी इरादे से मिलने पहुँचे कि भाजपा उन्हें भी सम्मानपूर्वक अपना ले । मन्त्री शिव प्रताप शुक्ला ने इस दौरान अपने एक सहयोगी से प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय से इस सम्बन्ध में फोन भी मिलवाया पर उनसे बातचीत नहीं हो पाई।

इसके बाद अनुरागी की बन्द कमरे में काफी देर तक चर्चा हुई। मन्त्री शिव प्रताप शुक्ला से मिलने के बाद अनुरागी इतने उत्सुक हुए कि अपने मोबाइल से वह फोटो खीचने लगे। अनुरागी ने इस दौरान मन्त्री को हमीरपुर और जालौन की चुनावी तस्वीर बताकर कमजोरियों को रखा। यह भी बताया कि चौधरी बिरादरी का वोट कांग्रेस के ब्रजलाल खाबरी को मिल सकता है। अनुरागी का कहना है कि चुनाव में वह भाजपा के लिये काम करके बसपा को हराने की कोशिश करेंगे।


 

 

 

चुनाव आयोग ने अभी 2019 के लोकसभा चुनाव का “शंखनाद” नहीं किया है लेकिन SP हो या फिर BSP, दोनों दलों में दिग्गजों ने बगावत का “शंखनाद” शुरु कर दिया है। गठबंधन के तहत Fatehpur की लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है। अंदर की खबर ये है कि बीएसपी सुप्रीमों यहां से अपनी सरकार में पूर्व मंत्री रहे एक दिग्गज को टिकट दे सकती हैं। लेकिन तगड़ा झटका सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान को लगा है। 2014 में हार के बाद वे लगातार न सिर्फ फतेहपुर में सक्रिय थे बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता का दुःख दर्द बांट रहे थे। खबर आ रही है कि जल्द ही जल्द ही वे कांग्रेस का “हाथ” थाम सकते हैं। हालांकि उनको ऑफर BJP की तरफ से भी है।


[caption id="attachment_18897" align="aligncenter" width="650"] राकेश सचान पूर्व सांसद (समाजवादी पार्टी, फतेहपुर)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


5 साल से बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की


फतेहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक राकेश सचान 2014 का चुनाव हारने के बाद घर पर नहीं बैठे बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहे। जनता के बीच में रहे। सभी के सुख-दुःख में शामिल होते रहे। सपा हाईकमान ने भी उनको चुनाव लड़ने के लिए आश्वास्त कर रखा था। जब ये सीट बसपा के खाते में गई तो राकेश सचान ने सपा सुप्रीमों से बात की। कहा जा रहा है कि इसके बाद भी उनको यही आश्वासन मिला कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

BJP के भी संपर्क में है राकेश सचान


जानकार सूत्रों की मानें तो राकेश सचान सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में बराबर हैं। समर्थकों के साथ वे दिल्ली में ही डटे है। चर्चा ये भी है कि शिवपाल सिंह यादव की तरफ से भी उनको कुछ दिन पहले ऑफर मिला था लेकिन राकेश सचान ने हामी नहीं भरी। इसके बाद बीजेपी की तरफ से उनसे संपर्क किया गया लेकिन किसी दूसरी सीट के लिए।

डीएवी छात्रसंघ का चुनाव नहीं जीते लेकिन विधायक पहली बार में ही बने


राकेश सचान ने नब्बे के दशक में कानपुर के डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की। महामंत्री पद पर वे कई बार चुनाव लड़े लेकिन जीत नसीब नहीं हुआ। वर्ष वे जनता दल के टिकट पर घाटमपुर से पहली बार विधायक बने। जनता दल के टूटने के बाद वे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के करीब आ गए। 2002 में वह फिर विधायक बने। 2009 में मुलायम सिंह ने उनको फतेहपुर से लोकसभा का टिकट दिया और राकेश चुनाव जीतकर पहली बार संसद में पहुंचे। 2014 लोकसभा चुनाव में उनको मोदी लहर में करारी शिकस्त मिली थी।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने नगर निकाय चुनाव में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बेहद खास आदमी को टिकट देकर चुनावी रणभूमि में उतार दिया है। बीएसपी के इस फैसले से सभी राजनीतिक दलों में काफी बेचैनी बढ़ गई है। निकाय चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों की सूची में हत्या, रंगदारी, लूट और अपहरण जैसे मामले के आरोपित बच्चा पासी का नाम पार्षद उम्मीदवार की लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं बच्चा पासी ने भारी लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।



YOGESH TRIPATHI 


इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला भी जोरों पर है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर एक से बसपा के प्रत्याशी के रूप में निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी भी नामिनेशन फाइल करने पहुंचे। हूटर बजाती गाड़ियों के साथ बच्चा पासी शहर की गलियों से निकला तो हर कोई आवाक रह गया। बच्चा पासी ने सीना ठोंक कर नामांकन करवाया। यह सब पूरा नजारा पुलिस के तमाम बड़े अफसर अपनी निगाहों से देखते रहे।


कौन है निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी ?

उल्लेखनीय है कि यह वही बच्चा पासी है, जो वर्ष 06 के दौरान मुंबई में हुए कालाघोड़ा शूटआउट में फंसा था। आरोप था कि राजन के लिए शूटर उपलब्ध कराने का का काम बच्चा पासी ने किया था. वहीं इलाहाबाद में हत्या, लूट रंगदारी, अपहरण जैसे एक दर्जन से अधिक मुकदमे बच्चा पर दर्ज हैं।

पहले भी पार्षदी का चुनाव जीत चुका है बच्चा पासी

इससे पहले भी वह बच्चा ने धूमनगंज इलाके से पार्षद पद की उम्मीदवारी की है और यहां से पूर्व में भी वह बसपा के टिकट पर ही पार्षद रह चुका है। नामांकन कराने पहुंचे बच्चा पासी ने आचार संहिता की खुलकर धज्जियां उड़ाईं। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही।

इस बारे में जब अधिकारियों को लगा कि इसकी अनदेखी करना उन्हें भारी पड़ सकता है तो जिला प्रशासन ने आचार संघिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया। एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि बच्चा के खिलाफ मामला दर्ज कर नज़र रखी जा रही है। जरूरी हुआ तो अरेस्ट भी किया जाएगा।