Articles by "Fatehpur"
Fatehpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Priyanka Gandhi की सलाहकार टीम के मेंबर थे राकेश सचान
  • फतेहपुर संसदीय सीट से सांसद भी रह चुके हैं राकेश
  • घाटमपुर से दो बार विधायक भी रहे हैं राकेश सचान
  • Wife सीमा सचान के लिए मांग रहे थे टिकट 
राकेश सचान (पूर्व सांसद फतेहपुर लोकसभा)

Yogesh Tripathi

Priyanka Gandhi की सलाहकार टीम के सदस्य और फतेहपुर के Ex. MP राकेश सचान ने कांग्रेस को बॉय-बॉय बोल भाजपा का “भगवा चोला” ओढ़ लिया। राकेश सचान घाटमपुर विधान सभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले राकेश सचान अपनी पत्नी सीमा सचान के लिए टिकट मांग रहे थे। सीमा सचान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष है। टिकट न मिलते देख राकेश ने सत्ताधारी भाजपा की तरफ रुख किया। कई दिनों से उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं थी। माना जा रहा है कि भाजपा अब राकेश सचान को कुर्मी बाहुल जहानाबाद, भोगनीपुर या फिर बिंदकी विधान सभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है।

राकेश सचान वर्ष 2009 के चुनाव में सपा के टिकट पर फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार घाटमपुर विधान सभा से विधायक बने। एक बार जनता दल के टिकट पर और दूसरी बार सपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीते। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा ने टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस ने फतेहपुर से राकेश सचान को प्रत्याशी बनाया था। राकेश भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति से हार गए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले कुछ 36 घंटों में सपा और कांग्रेस के कुछ और बड़े “विकेट” बीजेपी गिरा सकती है। 

90 के दशक में डीएवी कॉलेज छात्रसंघ से राजनीति का सफर Start करने वाले राकेश सचान छात्रसंघ का चुनाव नहीं जीत पाए थे लेकिन जनता दल से टिकट मिलने के बाद वह पहला चुनाव जीतकर विधायक बने। राकेश की कुर्मी बाहुल घाटमपुर, जहानाबाद, भोगनीपुर विधान सभा में सजातीय मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ है।

-गुरुवार अलसुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास देखी थी कार

-कल्याणपुर थाना एरिया के मुरादीपुर-बिंदकी रोड पर सनसनीखेज वारदात

-फतेहपुर के DM और SP मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

-ग्रामीणों ने Rape के बाद Murder की आशंका जाहिर की

 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद स्थित कल्याणपुर थाना एरिया के कंसपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह युवती का सुलगता शव देख ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। DM & SP भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह आग बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा। Police का कहना है कि हत्या के बाद कातिलों ने शव को यहां पर लाकर फूंक दिया। ग्रामीणों ने Rape के बाद युवती की हत्या कर शव फूंके जाने की आशंका व्यक्त की है। Fatehpur Police ने अधजले शव की फोटो आसपास के जनपदों में शिनाख्त के लिए भेजी है। 

Police के मुताबिक मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से पहले कंसपुर गांव है। गांव के पास में ही PNC कंपनी का प्लांट लगा है। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि देर रात्रि एक बोलेरो गाड़ी दिखी थी। थोड़ी देर बाद गाड़ी वहां से चली गई। कंसपुर गांव निवासी राम भरोसे सुबह टहलने के लिए निकले तो उनको झाड़ियों के बीच से तेज लपटें उठती दिखाई दीं। राम भरोस नजदीक पहुंचे तो युवती की लाश जलती देख उन्होंने सूचना गांव में ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना कल्याणपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कपड़ा फेंक किसी तरह आग पर काबू पाया। 


Police के मुताबिक युवती की उम्र करीब 18 से 22 के बीच होने की अंदाजा लगाया जा रहा है। मौके से सुलगते शव से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। चेहरा और बाल का काफी हिस्सा सुरक्षित है। माना जा रहा है कि इससे शिनाख्त में काफी आसानी मिलेगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।

सूचना मिलते ही Fatehpur के DM & SP भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। SP का कहना है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया है। सर्विलांस सेल के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम और थाना पुलिस को भी हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया है। Postmortem Report के बाद मालुम हो सकेगा कि युवती के साथ रेप की घटना हुई है या फिर नहीं। तमाम बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। शव की शिनाख्त के बाद ही “मर्डर मिस्ट्री” से पर्दा उठ सकेगा। मुरादीपुर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चार पहिया वाहन के बारे में कुछ सुराग लग सके।

 

-Fatehpur के Bindki तहसील के नंदापुर गांव निवासी थे त्रिवेद प्रकाश

-Kanpur के नौबस्ता स्थित आवास विकास हंसपुरम में रहता है परिवार

-त्रिवेद प्रकाश के शहादत की खबर सुनते परिवार Fatehpur के लिए रवाना

-नंदापुर गांव में मातम का माहौल, मंगलवार सुबह पहुंचे पार्थिव शरीर

 

शहीद जवान त्रिवेद प्रकाश तिवारी (फाइल फोटो)
Yogesh Tripathi

J&K के कुपवाड़ा में LOC पर गोलाबारी में Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद का लाल त्रिवेद प्रकाश शहीद हो गया। शहादत की खबर मिलते ही Bindki तहसील स्थित उनके पैतृक गांव नंदापुर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम का माहौल है। Kanpur स्थित नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम स्थित घर पर स्थित परिवार के सभी सदस्य आनन-फानन में नंदापुर गांव के लिए रवाना हो गए। शहीद जवान के घर पर मातम का माहौल है। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन के तमाम अफसर भी शहीद के घर पहुंचे हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा। 

Bindki तहसील के नंदापुर गांव निवासी Arun Kumar Tiwari सेना के रिटायर्ड जवान हैं। उनके सबसे छोटे बेटे त्रिवेद प्रकाश वर्ष 2015 में महाराष्ट्र (नासिक) से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। त्रिवेद प्रकाश भारतीय सेना की (6-RR) बटालियन पैरंट यूनिट 332 मीडियम रेजीमेंट में थे। वर्तमान समय में त्रिवेद प्रकाश J&K के कुपवाड़ा में LOC पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि देर रात गोलाबारी में त्रिवेद प्रकाश शहीद हो गए। Sunday की देर रात्रि सेना की तरफ से उनके शहीद होने की खबर परिवार के सदस्यों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। Kanpur के Naubasta स्थित आवास विकास हंसपुरम में रह रहे परिवार के सदस्य पैतृक गांव नंदापुर के लिए अलसुबह ही रवाना हो गए। 

जवान बेटे त्रिवेद प्रकाश के शहाद की खबर मिलने पर बिलखती बुजुर्ग मां प्रेमा देवी।

परिजनों के मुताबिक त्रिवेद 5 भाइयों में सबसे छोटे थे। त्रिवेद प्रकाश के बड़े भाई शिव मोहन, हरमोहन गांव में परिवार के साथ रहते हैं। तीसरे नंबर के भाई वेद प्रकाश संयुक्त शिक्षा निदेशक (कानपुर मंडल कार्यालय) में तृतीय श्रेणी कर्मचारी हैं। चौथे नंबर के भाई देव प्रकाश भारतीय सेना 16 मीडियम रेजीमेंट में जयपुर में तैनात हैं। 

बेटे की शहादत की खबर सुनकर फफक पड़े पिता अरुण कुमार तिवारी।

नंदापुर गांव पहुंचे www.redeyestimes.com (News Portal) के Bindki संवाददाता Santosh Dosar ने बताया कि शहीद जवान के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। लोकल पुलिस भी मौजूद है। तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। Fatehpur जनपद के प्रशासन ने शहीद के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। घर में महिलाओं के करुण क्रंदन से हर किसी की आंख नम है। त्रिवेद प्रकाश के बड़े भाई ने Portal के साथ बातचीत में कहा कि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से बातचीत हुई है। उन्होंने Fatehpur के DM से भी बातचीत की है। पार्थिव शरीर के आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्रिवेद प्रकाश की शादी नहीं हुई थी। परिवार Kanpur के नौबस्ता स्थित हंसपुरम में रहता है। नंदापुर पैतृक गांव हैं।

बेटे की शहादत पर माता-पिता बदहवाश

जवान बेटे के शहादत की खबर मिलते ही त्रिवेद प्रकाश के माता-पिता बदहवाश हो गए। बुजुर्ग पिता Arun Kumar Tiwari घर के बाहर बैठकर रोते-बिलखते रहे। मां Prema Devi की तबियत खराब हुई तो गांव की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला।

- UP के Fatehpur में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात

- थरिया गांव में शनिवार सुबह क्षुब्ध पिता ने उठाया कदम

- विवाहिता बेटी की हत्या करने के बाद थाने में किया सरेंडर 

-थानेदार से बोला पिता, गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी बेटी

 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद के थरियांव थाना एरिया में शनिवार सुबह एक पिता ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से अपनी विवाहिता बेटी के सिर और सीने में गोली दाग दी। सिर में गोली लगते ही युवती का भेजा बाहर आ गया। बेटी का Murder करने के बाद आरोपी पिता ने थाने में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची Police Team ने लाइसेंसी बंदूक, के साथ मौके से तीन खोखे भी बरामद किए। 

 


थरियांव के जयसिंहपुर गांव निवासी चंद्रमोहन सिंह ने अपनी बेटी स्वाति सिंह (20) का विवाह करीब एक साल पहले Kanpur के सचेंडी थाना एरिया स्थित सिंहपुर निवासी नागेंद्र के साथ किया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को स्वाति का देवर उसे मायके में छोड़ गया। इसके पीछे की वजह स्वाति के चरित्र को लेकर हो रही तरह-तरह की बातें रहीं। 


 

शनिवार सुबह भी चंद्रमोहन का बेटी से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पिता से झगड़ने के बाद वह कमरे में जाकर बिस्तर पर लेट गई। आक्रोशित चंद्रमोहन ने अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लोड की और कमरे में सो रही स्वाति के सीने और सिर में गोली दाग दी। इसके बाद उसने फिर बंदूक लोड की और एक गोली और चला दी। ताबड़तोड़ फायरिंग सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। 

बेटी की हत्या करने के बाद चंद्रमोहन सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हत्या के पीछे उसने पुलिस को बताया कि "साहब वो नहीं मान रही थी, मेरी काफी बदनामी हो रही थी। ससुराल और गांव के लोग भी ताने दे रहे थे। इस लिए मौत के घाट उतार दिया"। 

 


चंद्रमोहन के बयान सुनने के बाद थरियांव थाने की फोर्स जयसिंहपुर गांव पहुंची। पुलिस ने मौके पर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक के साथ तीन खोखे भी कब्जे में ले लिया। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्वाति की मौत और उसके पिता चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद परिवार में गमगीन माहौल है। 

-Rape के आरोपी की शिकायत करने जा रही थी हुसैनगंज थाना

-दबंग आरोपी ने केरोसिन उड़ेल युवती को जिंदा जलाया

-जान बचाने के लिए काफी देर तक इधर-उधर भागी पीड़िता

-हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने Kanpur के LLR रेफर किया



Yogesh Tripathi

पहले हैदराबाद, फिर उन्नाव और अब फतेहपुर के हुसैनगंज में हैवानियत और दरिंदगी। दुष्कर्म के बाद पिता के साथ शिकायत करने थाने जा रही पीड़िता को दबंग ने केरोसिन जला दिया। युवती को जलाने के बाद आरोपी भाग निकला। 90 फीसदी तक जल चुकी Rape पीड़िता को Fatehpur के चिकित्सकों ने Kanpur के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता ने अपने दिए बयान में पड़ोसी युवक पर रेप के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। 


युवती के पिता ने बताया कि पड़ोसी युवक ने घर में मौजूद उसकी 18 साल की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर दबंग आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तां युवती ने परिजनों को बताई। दोपहर जब युवती अपने पिता के साथ हुसैनगंज थाने रिपोर्ट लिखाने के लिए जा रही थी तो इसी दौरान रेप करने वाला दबंग मेवालाल भी वहां पहुंच गया। 



महिला थानेदार को दिए गए युवती के बयान के मुताबिक दबंग ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और फिर उसके शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। पल भर में रेप पीड़िता आग का गोला बन गई। जान बचाने के लिए उसने चीख-पुकार भी मचाई। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने कंबल आदि पीड़िता के शरीर पर डाल किसी तरह आग की लपटों को शांत किया। लेकिन तब तक पीड़िता करीब 90 फीसदी तक जल चुकी थी। सूचना पर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए।

क्या कहते हैं CO City

CO City K.D Mishra का कहना है कि आरोपी को Arrest के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। कुछ रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले Unnao के बिहार थाना एरिया में जमानत पर छूटे गैंगरेप के आरोपितों ने पीड़िता को जिंदा फूंक दिया था। 43 घंटे बाद पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे पहले देश के हैदराबाद में भी पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया था।





Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दरिंदगी और हैवानियत की। बच्ची के साथ Rape करने के बाद हैवान ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरी में बंद कर युवक ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी परिजन पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने जब बच्ची की लाश बोरी में देखी तो सभी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात एसपी रमेश कुमार भी पहुंचे।


 

Yogesh Tripathi


मुंबई में सिलाई कारीगर है बच्ची का पिता


कोतवाली क्षेत्र के आधारपुरा उनवा गांव निवासी बच्ची का पिता मुंबई में सिलाई कारीगर है। बच्ची की मां अपने तीन बेटियों और दो बेटों के साथ गांव में रहती है। सात साल की बच्ची दूसरे नंबर की थी। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान वो अचानक लापता हो गई तो मां उसे खोजने लगी। लेकिन जब काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला तो मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन की।

बिस्कुट का लालच देकर ले गया था पड़ोसी युवक फारुख


बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला फारुख बिस्कुट खिलाने की बात कहकर बच्ची को साथ ले गया है। इस पर बच्ची की मां फारुख के घर पहुंची। फारुख ने कहा कि बच्ची आई थी लेकिन चली गई। इस पर बच्ची की मां वापस लौट आई। कुछ देर बाद वो दोबारा पहुंची तो भी फारुख ने यही जवाब दिया। शक होने पर मां तीसरी बार फारुख के घर पहुंची। वहां फारुख की पत्नी और उसके चार बच्चे भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान फारुख के एक बच्चे का पैर बोरी में बंद शव से टकराया तो वह चीख पड़ा। यह देख फारुख भागने लगा। बच्ची की मां के साथ गए लोगों ने उसे दबोच लिया और लात-घूंसे से पिटाई शुरु कर दी। फारुख की धुनाई होते देख उसकी पत्नी और बच्चे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से फारुख को चंगुल से मुक्त कराने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची की मां बोली, हैवानियत के बाद की हत्या


बच्ची की लाश बोरी में देखने के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। किसी तरह जब वो होश में आई तो बस यही चिल्लाती रही कि बिटिया के साथ हैवानियत के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद फारुख ने शव को बोरी में बंद कर दिया था। वो लाश को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था लेकिन तभी मां तीसरी बार पहुंच गई और दरिंदे की पोल-पट्टी खुल गई।

क्या कहते हैं एसपी फतेहपुर ?


वारदात की खबर सुनकर जिला अस्पताल में पहुंचे एसपी रमेश ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन कराई जा रही है। सीओ सिटी कपिलदेव मिश्रा का कहना है कि बच्ची के मां कोई रंजिश नहीं है। पिता बाहर रहते हैं। बच्ची की मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। शव आरोपी के घर बोरी में बंद मिला है। आरोपी के नशे में होने की वजह से पूरा घटनाक्रम अभी नहीं खुल सका है। दुष्कर्म और हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी की पत्नी घर में ही मौजूद थी। फारुख की पत्नी भी शक के दायरे में है।

 

 

 

Uttar Pradesh की Yogi Adityanath सरकार की तरफ से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे तमाम दावे सिर्फ "हवा-हवाई" साबित हो रहे हैं। सिपाही से लेकर आइजी तक सड़क पर उतरकर हेल्मेट और वाहन के चेकिंग अभियान में व्यस्त हैं जबकि बेखौफ अपराधी हिंसक वारदात करने से बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला Fatehpur जनपद का है। हथगाम थाना एरिया में शौच के लिए गई दलित युवती को वहशी जंगल में खींच ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की। युवती के शोर मचाने पर दरिंदे ने उसका मुंह और गला दबाए रखा, जिसकी वजह से युवती बेहोश हो गई। आक्रोशित लोगों ने वहशी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।


Yogesh Tripathi


शौच के लिए खेत गई थी दलित युवती


वारदात हथगाम थाना एरिया के भैरमपुर के मजरा मवइया की है। यहां मंगलवार सुबह एक दलित युवती खेत पर शौच के लिए गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी चंद्रभान लोधी युवती का मुंह दबाकर उसे जबरन जंगल की तरफ खींच ले गया। जंगल में उसने जबरन युवती के साथ रेप किया।

[caption id="attachment_19756" align="alignnone" width="720"] ग्रामीणों की पिटाई से लहूलुहान हुआ वहशी युवक चंद्रभान लोधी।[/caption]

युवती के शोर मचाने पर मुंह और गला दबाया


वहशी दरिंदा जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ हैवानियत करता रहा। इस दौरान युवती जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। युवती के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह और गला दबा रखा था। जिसकी वजह से युवती बेहोश हो गई। रेप के बाद वहशी वहां से भाग निकला। भागते समय उसकी एक चप्पल वहां पर छूट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चप्पल से वहशी की शिनाख्त की। पुलिस के पहुंचने से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी चंद्रभान लोधी को दबोच उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर अस्पताल में इलाज कराया।

अस्पताल में पीड़ित युवती की हालत नाजुक

परिजनों के मुताबिक गला घोंटने की वजह से युवती के अंदरुनी जख्म है। जिसकी वजह से वो कुछ बोल नहीं पा रही है। उसे कुछ भी खाने में भी दिक्कत आ रही है। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। हथगाम पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रह है।

 

 

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में बुधवार को भीषण Accident में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने करीब दर्जन भर से अधिक घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। बड़े हादसे की खबर मिलते ही एडीशनल एसपी पूजा यादव मौके पर पहुंची। हादसे की वजह सवारियों से भरी डग्गामार बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रक से बस जा भिड़ी। UPCM योगी आदित्यनाथ ने Accident में मरने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।



YOGESH TRIPATHI


अमौली-फतेहपुर मार्ग पर लहराने लगी तेज रफ्तार डग्गामार बस

डग्गामार प्राइवेट बस करीब 55 सवारियों को लेकर फतेहपुर से अमौली की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की स्पीड काफी तेज थी और चालक बस को लहराकर चला रहा था। चांदपुर थाने के अमौली-फतेहपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े। कुछ लोगों ने सूचना चांदपुर पुलिस और 100 नंबर पर दी। सूचना के थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची।

[caption id="attachment_19682" align="alignnone" width="720"] अमौली-फतेहपुर मार्ग पर भीषण Accident के बाद डग्गामार बस के परखच्चे उड़ गए।[/caption]

Accident में 7 की मौत और 35 घायल

ट्रक और डग्गामार बस की टक्कर के बाद कोहराम मच गया। घायलों की चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर चांदपुर थानेदार फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी ही देर में एडीशनल एसपी पूजा यादव भी पहुंच गई। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने किसी तरह बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल पास के अस्पताल पहुंचाया। 7 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें करीब दर्जन भर से अधिक लोगों की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।दोनों वाहनों के सड़क के बीचोबीच होने की वजह से अभी जाम लगा हुआ है।

Fatehpur पुलिस की साठगांठ से फर्राटा भरती हैं डग्गामार बसें

जनपद पुलिस की साठगांठ से करीब-करीब हर मार्ग पर डग्गामार प्राइवेट बसें फर्राटा भरती हैं। जानकारों की मानें तो बसों के मालिक पुलिस को इसके बदले मोटी रकम हर महीने देते हैं। अमौली-फतेहपुर मार्ग के साथ-साथ बकेवर से जहानाबाद, कानपुर और घाटमपुर मार्ग तक सैकड़ों डग्गामार बसें चलती हैं। इनसे न सिर्फ राजस्व की हानि होती है बल्कि नौसिखिया चालकों की वजह से अक्सर बड़े हादसे भी होते हैं। बकेवर से कानपुर नौबस्ता बाईपास पर करीब तीन दर्जन बसें संचालित होती हैं। साढ़ से मझावन तक मार्ग संकरा होने के बाद भी बसों के चालक काफी तेज गति से वाहन भगाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं।

 

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में फ्राइ-डे की सुबह एक सनसनीखेज वारदात से एरिया में दहशत फैल गई। सदर कोतवाली के तुराब अली का पुरवा में प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद शवों को नीचे उतरवाया। ग्रामीण तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिन्दु पर छानबीन कर रही हैं। वहीं कुछ लोग दबी जुबान से आनर किलिंग की बात भी कह रहे हैं। थानेदार का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालुम हो सकेगी। वहीं चर्चा इस बात की भी हो रही है कि प्रेमी युगल आधी रात को घर से भाग निकले। गांव के बाहर ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर फांसी के फंदे से दोनों झूल गए।


[caption id="attachment_19488" align="alignnone" width="720"] प्रेमी युगल के शव पूरी तरह से जमीन को छू रहे थे इस लिए ग्रामीण आनर किलिंग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


एक रस्सी के दो छोर से बनाया "मौत का फंदा"


सदर कोतवाली क्षेत्र में तुराब अली का पुरवा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव पेड़ से लटके देखे। ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्रेमी की पहचान ननका के बेटे नीरज (23) निवासी तुराबअली का पुरवा और प्रेमिका की पहचान शीतला नगर निवासी मुन्ना की बेटी कोमल (21) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और वीडियोग्राफी कराने के बाद शवों को नीचे उतरवाया। तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद साफ है कि प्रेमी युगल ने खुदकुशी के लिए एक ही रस्सी का सहारा लिया। दोनों ने एक ही रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी लगाकर जान दी है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1129236914718949378

कुछ दिन पहले परिजनों ने की थी लड़के की पिटाई


युवक-युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ ही दिन पहले परिजनों को लगी थी। इस बात पर कोमल के परिजनों ने नीरज को फटकारने के साथ ही थप्पड़ भी मारा था। वहीं लड़के के घरवालों का कहना लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़के के परिजनों ने आनर किलिंग की आशंका जताई है। युवती की मांग में लगे सिंदूर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या दोनों ने काफी पहले शादी रचा ली थी ? या फिर गंधर्व विवाह के बाद खुदकुशी की ? प्रेमी युगल की मौत एरिया में चर्चा का विषय बनी है।

 

 

 

 

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला केरोसिन लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला इंस्पेक्टर और सिपाहियों ने किसी तरह महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ को छीना। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर Kanpur (GRP) में तैनात सिपाही यूसुफ सिद्दीकी ने उसका यौन शोषण किया। ये सिपाही पहले फतेहपुर जनपद में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि थानेदार से लेकर सीओ तक सिपाही के पक्ष में खड़े हैं, उसे न्याय नहीं मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस कस्टडी में महिला चीखती-चिल्लाती रही कि “मुझे न्याय चाहिए और कुछ नहीं, यहीं पर चाहिए.....”


[caption id="attachment_19454" align="alignnone" width="695"] फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली पीड़ित महिला को महिला थाने ले जाती पुलिस।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


पहले फतेहपुर में तैनात था सिपाही यूसुफ सिद्दीकी


Kanpur (GRP) में तैनात सिपाही यूसुफ सिद्दीकी पहले फतेहपुर जनपद में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि तैनाती के दौरान यूसुफ ने उससे जबरन शारीरिक संबध बनाए। विरोध पर उसने शादी का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि कई महीने तक वो बराबर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो वो मुकर गया। इसी बीच उसका तबादला कानपुर में हो गया। महिला ने शिकायत थाना पुलिस और चौकी में की। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस आरोपी सिपाही की पैरोकारी में जुट गई। थानेदार से लेकर सीओ तक पीड़िता को धमकाते रहे।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1126764496653938690

आत्मदाह करने शुक्रवार दोपहर पहुंची पीड़ित महिला


शुक्रवार दोपहर को पीड़ित महिला केरोसिन लेकर आत्मदाह करने जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गई। डीएम ऑफिस के पास एक पेड़ के नीचे वो ज्वलनशील पदार्थ निकाल रही थी तभी किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर महिला इंस्पेक्टर फोर्स पहुंची और महिला के हाथों से ज्वलनशील पदार्थ जबरन छीनने लगीं। इस बीच महिला बार-बार विरोध कर चीखती-चिल्लाती रही। पीड़िता ने चीख-चीख कर कहा कि “उसे न्याय नहीं मिल रहा है, न्याय चाहिए।” बड़ी मुश्किल से महिला सिपाही उसके हाथ से केरोसिन छीन सकीं।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया


किसी तरह केरोसिन छीनने के बाद महिला सिपाही पीड़िता को गाड़ी में लेकर वहां से चलीं गईं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित महिला को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के.डी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Lok Sabha Election 2019 के पांचवे चरण की वोटिंग में सिर्फ कुछ घंटे ही शेष बचे हैं। Kanpur के पड़ोसी जनपद Fatehpur में भी चुनावी शोर थम चुका है। अब बारी जनता की है, जो मंडे को “वोट की चोट” करेगी। यहां मुख्य मुकाबला SP-BSP (MGB) प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा और BJP प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के बीच है। Congress प्रत्याशी राकेश सचान चुनाव को त्रिकोणीय बनाते हुए शुरु में नजर आए लेकिन मतदान की तारीख आते-आते वे काफी पीछे हो चुके हैं। BJP प्रत्याशी के लिए दो “माननीय” पूरी तरह से “जयचंद्र” का रोल निभा रहे हैं। जानकारों की मानें तो प्रत्याशी को लेकर भी मतदाताओं के एक बड़े वर्ग में खासी नाराजगी है। जिसकी वजह से महागठबंधन (MGB) सुखदेव प्रसाद वर्मा को सीधा एडवांटेज मिल रहा है। BSP के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की वजह से गठबंधन प्रत्याशी ब्राम्हण वोट बैंक में भी तगड़ी सेंधमारी कर रहे हैं। पिछले 48 घंटे के दौरान यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में UPCM योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभाएं कीं। दोनों ही जनसभा करीब-करीब फ्लाप शो साबित हुईं। दोनों ही सभा में दो से तीन हजार के बीच ही भीड़ जमा हुई। जिसकी वजह से BJP संगठन के दिग्गज सकते में हैं।


YOGESH TRIPATHI


[caption id="attachment_19441" align="alignnone" width="695"] समर्थकों के साथ जनसंपर्क करतीं बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति।[/caption]

साध्वी के लिए “बहुत कठिन है डगर पनघट की”


2014 की मोदी लहर में प्रचंड जीत हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लिए दोबारा ये सीट जीतना आसान नहीं है। उनकी राह में कांटे ही कांटे हैं। भाजपा के दो “माननीय” अब पूरी तरह से “जयचंद्र” बन चुके हैं। दोनों ही खुल्लम-खुल्ला विरोध कर रहे हैं। एक “जयचंद्र” के पास युवाओं की बड़ी टीम है, जो अंदर ही अंदर बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ लामबंद है। रही सही कसर बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय पूरी कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो आदित्य पांडेय सिर्फ ब्राम्हणों के बीच ही लाबिंग कर रहे हैं। उनकी छवि जनपद में ब्राम्हण नेता के तौर पर है। माना जा रहा है कि उनकी वजह से ब्राम्हण मतदाताओं के एक बड़े हिस्से में गठबंधन प्रत्याशी तगड़ी सेंधमारी कर सकते हैं।

बीजेपी प्रत्याशी को लेकर भी है तगड़ा रोष


जानकारों की मानें तो पूरे पांच साल के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने एक भी ऐसी सौगात जनपद को नहीं दी है जिसे वो जनता के बीच दंभ भरकर बता सकें। चुनाव की शुरुआत होते ही वो मीडिया में कवरेज पाने के लिए खेतों में गेंहू काटते हुए सबसे पहले दिखाई दीं। इसके बाद एक चौराहे पर वे चाट बनाती दिखीं। जनता को रिझाने की हरसंभव कोशिश में जुटी साध्वी निरंजन एक घर पहुंची और वहां रसोई में बैठकर खाना पकाने लगीं। बस यहीं उन्होंने “सेल्फ गोल” भी कर लिया। वे चूल्हे पर भोजन पकाती नजर आईं। जबकि मोदी और भाजपा के बड़े नेता ये दावे कर रहे हैं लाखों घरों में उन्होंने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए हैं। अंदर की बात ये है कि साध्वी को लेकर बीजेपी का वोटर्स बड़ी संख्या में नाराज है। उसकी वजह ये भी एक है कि वे पूरे पांच साल कुछ खास किस्म के लोगों से न सिर्फ घिरी रहीं बल्कि खांटी के कार्यकर्ताओं को तरजीह तक नहीं दी।

[caption id="attachment_19440" align="alignnone" width="712"] फतेहपुर में जनसंपर्क करते सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव वर्मा।[/caption]

इस लिए मजबूत है MGB प्रत्याशी के चुनाव का "समीकरण"


SP-BSP (MGB) ने दो बार विधायक रह चुके सुखदेव प्रसाद वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। मुस्लिम, यादव के साथ-साथ अब उनको कुर्मी वोट की भी ताकत मिलती नजर आ रही है। खबर है कि वोटों का बिखराव न हो इस लिए कुर्मी वोट अब महागठबंधन प्रत्याशी की तरफ काफी हद तक झुक चुका है। जिसकी वजह से सुखदेव प्रसाद वर्मा का चुनाव मजबूत है। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान शुरुआती दौर में काफी मजबूत दिख रहे थे लेकिन वोटों का बिखराव देख मुस्लिम, यादव, कुर्मी के साथ कई अन्य जातियों का झुकाव भी अब महागठबंधन प्रत्याशी की तरफ हो चुका है। आदित्य पांडेय लगातार ब्राम्हणों के बीच में मीटिंग कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो इसका बड़ा लाभ सुखदेव प्रसाद वर्मा को मिलेगा।

[caption id="attachment_18966" align="alignnone" width="695"] कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी, जनरल सेकेट्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी के साथ मौजूद फतेहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान।[/caption]

2014 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को मिले वोटों का प्रतिशत


पिछले चार लोकसभा चुनावों की यदि बात की जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी इस सीट पर एक लाख वोटों का आंकड़ा नहीं छू पाए। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी ने करीब 4.4 प्रतिशत वोट के साथ 46550 वोट हासिल किए थे। तीसरे नंबर पर तब सपा प्रत्याशी राकेश सचान थे। राकेश सचान को करीब 16.99 प्रतिशत के साथ 179590 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी नसीमुद्दीन के लड़के थे। उन्हें तब 28.27 प्रतिशत के साथ 298788 वोट मिले थे। चुनाव जीतने वाली बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने तब सर्वाधिक 45.92 प्रतिशत के साथ 485360 मत हासिल किया था। साध्वी को जहानाबाद विधान सभा में सर्वाधिक 102192 वोट मिले थे, बिंदकी में 91229, फतेहपुर सदर में 84786, अयाह-शाह विधान सभा में 75370, हुसैनगंज विधान सभा में 57946, खागा में 73777 वोट मिले थे। इसमें हुसैनगंज का मुकाबला कांटे का था। यहां बसपा प्रत्याशी को 49794 वोट मिले थे।

नोट--- वोट प्रतिशत का यदि तुलानात्मक अध्यन करें तो सपा-बसपा गठबंधन के मतों को जोड़ने पर प्रतिशत 45.26 बैठता है। जो कि 2014 में मिले साध्वी के मतों के प्रतिशत 45.92 से .66 प्रतिशत कम ही है। लेकिन वर्तमान हालात, जातिगत समीकरण, मोदी के विरोध में थोड़ी सी हवा, कुछ प्रत्याशी का विरोध और सबसे बड़े “जयचंद्र” ये सभी भाजपा प्रत्याशी का “चुनावी समीकरण” बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है। जानकारों की मानें तो यदि मतदान का प्रतिशत कम रहा तो सीधा लाभ गठबंधन प्रत्याशी के ही पक्ष में जाएगा।