Articles by "ट्रक"
ट्रक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के Auraiya जनपद में शनिवार सुबह "यमदूत" बने ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। भीषण Accident में 5 शिक्षकों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े हादसे की खबर पर @auraiyapolice की एसपी समेत सभी अफसर मौके पर पहुंचे।


[caption id="attachment_19785" align="alignnone" width="735"] भीषण Accident की खबर मिलते ही एसपी औरैया भी मौके पर पहुंचीं।[/caption]

Yogesh Tripathi











सहायल थाना एरिया में हुआ भीषण Accident

शनिवार सुबह यह भीषण Accident स्टेट हाईवे पर सहायल थाना क्षेत्र के गपचारियापुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो सवार लोगों की पल भर में ही मौत हो गई। चारो तरफ सड़क पर खून ही खून फैल गया। दुर्घटना में ऑटो का चालक भी काल के गाल में समां गया।

Accident में इन लोगों को काल ने छीन लिया

Accident में स्वरूपा शुक्ला (61) कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्या विद्यालय पुरवा सुजान में निवासी शांति नगर दिबियापुर, राकेश गुप्ता (61) पुत्र रामनाथ गुप्ता जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, स्वतंत्र वर्मा (60) पुत्र लालमन निवासी भगवतीगंज दिबियापुर जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, दिनेश कुमार वर्मा (40) निवासी लखीमपुर खीरी टीचर जनता इंटर कॉलेज, पंकज पाठक (35) ड्राइवर पुरवा भिखनी, संतोष राजपूत (50) पुत्र भगवानदीन निवासी गपचारियापुर टीचर लाल बहादुर शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगलिस टीचर, जमील (42) पुत्र रमजानी निवासी अबाबर दिबियापुर मीठे बतासा कारीगर, बबोल सिंह भदौरिया (45) पुत्र विक्रम भदौरिया निवासी सिखू ठेकेदार शामिल हैं।

ये लोग गंभीर रूप से हैं घायल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गोल्डी (18) पुत्री तेज सिंह निवासी बरियारेमऊ सहायल और रईस कुमार (31) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी कन्हो शामिल हैं। दोनों का सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक है।

 

 

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में बुधवार को भीषण Accident में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने करीब दर्जन भर से अधिक घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। बड़े हादसे की खबर मिलते ही एडीशनल एसपी पूजा यादव मौके पर पहुंची। हादसे की वजह सवारियों से भरी डग्गामार बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रक से बस जा भिड़ी। UPCM योगी आदित्यनाथ ने Accident में मरने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।



YOGESH TRIPATHI


अमौली-फतेहपुर मार्ग पर लहराने लगी तेज रफ्तार डग्गामार बस

डग्गामार प्राइवेट बस करीब 55 सवारियों को लेकर फतेहपुर से अमौली की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की स्पीड काफी तेज थी और चालक बस को लहराकर चला रहा था। चांदपुर थाने के अमौली-फतेहपुर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े। कुछ लोगों ने सूचना चांदपुर पुलिस और 100 नंबर पर दी। सूचना के थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची।

[caption id="attachment_19682" align="alignnone" width="720"] अमौली-फतेहपुर मार्ग पर भीषण Accident के बाद डग्गामार बस के परखच्चे उड़ गए।[/caption]

Accident में 7 की मौत और 35 घायल

ट्रक और डग्गामार बस की टक्कर के बाद कोहराम मच गया। घायलों की चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर चांदपुर थानेदार फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी ही देर में एडीशनल एसपी पूजा यादव भी पहुंच गई। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने किसी तरह बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल पास के अस्पताल पहुंचाया। 7 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें करीब दर्जन भर से अधिक लोगों की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है।दोनों वाहनों के सड़क के बीचोबीच होने की वजह से अभी जाम लगा हुआ है।

Fatehpur पुलिस की साठगांठ से फर्राटा भरती हैं डग्गामार बसें

जनपद पुलिस की साठगांठ से करीब-करीब हर मार्ग पर डग्गामार प्राइवेट बसें फर्राटा भरती हैं। जानकारों की मानें तो बसों के मालिक पुलिस को इसके बदले मोटी रकम हर महीने देते हैं। अमौली-फतेहपुर मार्ग के साथ-साथ बकेवर से जहानाबाद, कानपुर और घाटमपुर मार्ग तक सैकड़ों डग्गामार बसें चलती हैं। इनसे न सिर्फ राजस्व की हानि होती है बल्कि नौसिखिया चालकों की वजह से अक्सर बड़े हादसे भी होते हैं। बकेवर से कानपुर नौबस्ता बाईपास पर करीब तीन दर्जन बसें संचालित होती हैं। साढ़ से मझावन तक मार्ग संकरा होने के बाद भी बसों के चालक काफी तेज गति से वाहन भगाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं।

 
no image

Kanpur के हमीरपुर रोड स्थित नौबस्ता पुलिस चौकी के ठीक बगल में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चावल लदा ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे युवक और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जेसीबी और क्रेन के जरिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक हटवाने के बाद शवों को बाहर निकाला। इस दौरान कानपुर से हमीरपुर समेत तमाम जनपदों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। एक अन्य हादसे में डीसीएम ने बच्ची को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने चालक को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। बिधनू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह चालक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया।


VIDEO---


https://twitter.com/redeyestimes/status/1128126955163934720

YOGESH TRIPATHI


मंगलवार सुबह 5 बजे Accident


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार सुबह 5 बजे हुई। यहां पर रहने वाले रिंकू तिवारी (35) लंबे समय से गुमटी में पान की दुकान खोले थे। इसी दुकान के जरिए वो परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सुबह रिंकू अपने पुत्रों अभिषेक (18) और लक्ष्मी नारायण (10) के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का ट्रक पहुंचा। ट्रक पर चावल लदा था। चालक ने लापरवाही से गाड़ी को सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ा दिया। जिसकी वजह से नाला धंस गया और ट्रक पलट गया। गुमटी के पास ही सो रहे रिंकू तिवारी और उनके दोनों बेटे नीचे दब गए। थोड़ी ही दूरी पर उनके भाई राकेश का परिवार था। हादसा देख सभी चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर नौबस्ता चौकी के सिपाही-दरोगा और स्थानीय लोग पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने खबर पुलिस के बड़े अफसरों को दी।

https://twitter.com/igrangekanpur/status/1128142921230721024

जेसीबी-क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रक


बड़े हादसे की खबर पर पहुंचे अफसरों ने जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक को किसी तरह से हटवाने के काम किया। इस बीच कई एंबुलेंस को भी बुला लिया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। ट्रक के हटते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्रों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1128143999267627009

पिता-पुत्रों को मौत खींचकर लाई घर


स्थानीय लोगों की मानें तो काल के गाल में समाए पिता-पुत्रों को मौत खींचकर लाई थी। बताया जा रहा है कि घर से थोड़ी दूरी पर मछरिया रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में होने वाले वार्षिकोत्सव में सभी गए थे। दुर्घटना से थोड़ी ही देर पहले पिता-पुत्र पहुंचे और गुमटी के पास सो गए। कुछ मिनट बाद हादसा हो गया। गनीमत ये रही है कि रिंकू के भाई राकेश का परिवार थोड़ी दूरी पर था वर्ना वो सभी भी बड़े हादसे का शिकार हो जाते।

परिवार में पत्नी और विकलांग बेटा बचे


स्थानीय लोगों के मुताबिक रिंकू तिवारी पान की गुमटी से ही परिवार की जीविका चला रहा था। रिंकू और उसके दो बेटों की मौत के बाद अब परिवार में उसकी पत्नी और एक विकलांग बेटा बचे हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग के साथ रहने के लिए आवास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

बिधनू में मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत


बिधनू थाना एरिया में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी ने दो साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने चालक को दबोच लिया और पेड़ से बांधने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल चालक को किसी तरह भीड़ के चंगुल से बचाया।

 

 
no image

Uttar Pradesh के Kanpur के महराजपुर थाना एरिया में मंगलवार को अमंगल हो गया। भीषण सड़क हादसे में 4 लोग काल के गाल में समां गए, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को काफी देर तक उपचार नहीं मिला। इलाज के लिए लोग चीखते-चिल्लाते रहे। सूचना पर पहुंची लोकल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।


YOGESH TRIPATHI


ब्रम्हदेव मंदिर के पास ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत


रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीभत्स हादसा Kanpur के महराजपुर स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास की है। Accident के बाद जीटी रोड स्थित रूमा के पास भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को उपचार के लिए अलस्पताल पहुंचाया। थानेदार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली सवार लोग मुंडन संस्कार के बाद वापस घर जा रहे थे। ब्रम्हदेव मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।

सड़क पर बिखरे मिले मानव अंग


Accident कितना भीषण था, इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद मानव अंग सड़क पर बिखरे मिले। किसी का पैर तो किसी का हाथ। चारो तरफ सिर्फ और सिर्फ करुण क्रंदन ही था। कई लोग घायलों को मदद देने के बजाय Video बनाते रहे जबकि घायलों के परिजन इलाज की गुहार लगाकर रोते-बिलखते रहे।

महराजपुर पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। घायलों में गंगा (55), पिपरौता देवी (60), आयुष (6), मनोज. रामनिवास (28), गुलशन (14), गजल (11), संगीता (26), रमेश (35), सुनीता (45), अजय (13), विजय (15), उजाला (11), रोशनी, रतुला (55), पायल (15), रामकांति आदि लोग शामिल हैं। मरने वालों में दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।