Articles by "महिला"
महिला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला केरोसिन लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला इंस्पेक्टर और सिपाहियों ने किसी तरह महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ को छीना। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर Kanpur (GRP) में तैनात सिपाही यूसुफ सिद्दीकी ने उसका यौन शोषण किया। ये सिपाही पहले फतेहपुर जनपद में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि थानेदार से लेकर सीओ तक सिपाही के पक्ष में खड़े हैं, उसे न्याय नहीं मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस कस्टडी में महिला चीखती-चिल्लाती रही कि “मुझे न्याय चाहिए और कुछ नहीं, यहीं पर चाहिए.....”


[caption id="attachment_19454" align="alignnone" width="695"] फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली पीड़ित महिला को महिला थाने ले जाती पुलिस।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


पहले फतेहपुर में तैनात था सिपाही यूसुफ सिद्दीकी


Kanpur (GRP) में तैनात सिपाही यूसुफ सिद्दीकी पहले फतेहपुर जनपद में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि तैनाती के दौरान यूसुफ ने उससे जबरन शारीरिक संबध बनाए। विरोध पर उसने शादी का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि कई महीने तक वो बराबर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो वो मुकर गया। इसी बीच उसका तबादला कानपुर में हो गया। महिला ने शिकायत थाना पुलिस और चौकी में की। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस आरोपी सिपाही की पैरोकारी में जुट गई। थानेदार से लेकर सीओ तक पीड़िता को धमकाते रहे।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1126764496653938690

आत्मदाह करने शुक्रवार दोपहर पहुंची पीड़ित महिला


शुक्रवार दोपहर को पीड़ित महिला केरोसिन लेकर आत्मदाह करने जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गई। डीएम ऑफिस के पास एक पेड़ के नीचे वो ज्वलनशील पदार्थ निकाल रही थी तभी किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर महिला इंस्पेक्टर फोर्स पहुंची और महिला के हाथों से ज्वलनशील पदार्थ जबरन छीनने लगीं। इस बीच महिला बार-बार विरोध कर चीखती-चिल्लाती रही। पीड़िता ने चीख-चीख कर कहा कि “उसे न्याय नहीं मिल रहा है, न्याय चाहिए।” बड़ी मुश्किल से महिला सिपाही उसके हाथ से केरोसिन छीन सकीं।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया


किसी तरह केरोसिन छीनने के बाद महिला सिपाही पीड़िता को गाड़ी में लेकर वहां से चलीं गईं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित महिला को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के.डी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 
no image

Lok Sabha Election 2019 : Kanpur में संडे की शाम को आयोजित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया के पास आयोजित सभा में सुरक्षा व्यवस्था उस समय तार-तार हो गई, जब एक सांड़ घुस आया। भीड़ के बीच पहुंचते ही सांड़ ने वहां बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में एक महिला के जख्मीं होने की खबर है। महिला को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया।


YOGESH TRIPATHI


मंत्री के कार्यक्रम में नहीं लगई गई थी बैरिकेडिंग


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा का आयोजन शास्त्री नगर स्थित काली मठिया के पास रखा गया था। एक चौराहे के पास आयोजित इस सभा में हजारों की भीड़ पहुंचीं। बड़े कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक अपने वाहन ले जा रहे थे। लेकिन प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक सांड़ ने खोलकर रख दी।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1109819536587534337

पुलिस की सुरक्षा को चीरकर पहुंचा सांड़


आवारा सांड़ अचानक कार्यक्रम के दौरान घुस गया। जब वो भीड़ के बीच पहुंचा तो वहां करीब आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी और पुलिस वाले मौजूद थे लेकिन किसी ने सांड़ को नहीं रोका। सांड़ पब्लिक के बीच पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। मंत्री के भाषण को सुन रहे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस बीच एक महिला पर सांड़ ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने जब सांड़ को दौड़ाया तो वह भागने पर मजबूर हुआ। जख्मीं महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ईरानी ने राहुल, प्रियंका पर किया “हमला”


सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री की अगुवाई में बीजेपी सरकार ने पांच साल में जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है।