Articles by "Gang Rape"
Gang Rape लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-गुरुवार अलसुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास देखी थी कार

-कल्याणपुर थाना एरिया के मुरादीपुर-बिंदकी रोड पर सनसनीखेज वारदात

-फतेहपुर के DM और SP मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

-ग्रामीणों ने Rape के बाद Murder की आशंका जाहिर की

 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद स्थित कल्याणपुर थाना एरिया के कंसपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह युवती का सुलगता शव देख ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। DM & SP भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह आग बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा। Police का कहना है कि हत्या के बाद कातिलों ने शव को यहां पर लाकर फूंक दिया। ग्रामीणों ने Rape के बाद युवती की हत्या कर शव फूंके जाने की आशंका व्यक्त की है। Fatehpur Police ने अधजले शव की फोटो आसपास के जनपदों में शिनाख्त के लिए भेजी है। 

Police के मुताबिक मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से पहले कंसपुर गांव है। गांव के पास में ही PNC कंपनी का प्लांट लगा है। प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि देर रात्रि एक बोलेरो गाड़ी दिखी थी। थोड़ी देर बाद गाड़ी वहां से चली गई। कंसपुर गांव निवासी राम भरोसे सुबह टहलने के लिए निकले तो उनको झाड़ियों के बीच से तेज लपटें उठती दिखाई दीं। राम भरोस नजदीक पहुंचे तो युवती की लाश जलती देख उन्होंने सूचना गांव में ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना कल्याणपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कपड़ा फेंक किसी तरह आग पर काबू पाया। 


Police के मुताबिक युवती की उम्र करीब 18 से 22 के बीच होने की अंदाजा लगाया जा रहा है। मौके से सुलगते शव से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। चेहरा और बाल का काफी हिस्सा सुरक्षित है। माना जा रहा है कि इससे शिनाख्त में काफी आसानी मिलेगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।

सूचना मिलते ही Fatehpur के DM & SP भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। SP का कहना है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया है। सर्विलांस सेल के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम और थाना पुलिस को भी हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया है। Postmortem Report के बाद मालुम हो सकेगा कि युवती के साथ रेप की घटना हुई है या फिर नहीं। तमाम बिन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। शव की शिनाख्त के बाद ही मर्डर मिस्ट्रीसे पर्दा उठ सकेगा। मुरादीपुर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चार पहिया वाहन के बारे में कुछ सुराग लग सके।

 

-दोस्त के साथ मिलकर दरोगा पुत्र ने की छात्रा के साथ दरिंदगी

-सजेती में पिंक चौकी खुलने के दूसरे दिन सनसनीखेज वारदात

-बुधवार सुबह मेडिकल कराने पहुंचे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौत

-परिजनों का आरोप, आरोपी का भाई लगातार दे रहा था धमकी

-कई थानों की फोर्स के साथ Police Officer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

-कानपुर-कबरई (नेशनल हाइवे) पर लगा है 7 किलोमीटर लंबा जाम

-मुख्य आरोपी दरोगा के पुत्र को Police ने किया Arrest


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित सजेती थाना एरिया में कक्षा 8 की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात से सनसनी मच गई। पीड़ित छात्रा ने इल्जाम दरोगा के दबंग पुत्र पर लगाया है। छात्रा का आरोप है कि दरोगा पुत्र और उसके दोस्तों ने बंधक बनाकर उसके साथ रातभर गैंगरेप किया। मंगलवार सुबह चंगुल से छूटी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सजेती पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड कर मुख्य आरोपी को Arrest कर लिया। 

दुस्साहसिक वारदात में एक बड़ा मोड़ तब आ गया जब बुधवार मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे पीड़िता के पिता को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे Hospital ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित भीड़ सड़क पर आ गई और नेशनल हाइवे को जाम कर आरोपितों को तत्काल Arrest करने की मांग शुरु कर दी। समाचार लिखे जाने लिखे जाने तक कई थानों की फोर्स के साथ Police Officer’s मौका-ए-वारदात पर मौजूद हैं। हाइवे पर करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जाम को खुलवाने की जद्दोजहद प्रशासन की तरफ से जारी है। 

सजेती थाना एरिया में चार दिन पहले ही महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के मद्देनजर पिंक चौकी का शुभारंभ किया गया था। ठीक दो दिन बाद (Monday) को सजेती थाना एरिया के एक गांव की 13 साल की लड़की जो 8वीं की Student बताई जा रही है, उसके साथ ये हैवानियत हुई। परिजनों के मुताबिक छात्रा Monday की दोपहर मवेशियों का चारा लेने के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही देवेंद्र यादव के बेटे दीपू यादव ने अपने दोस्त गोलू यादव के साथ छात्रा को दबोच लिया। आरोपी छात्रा का मुंह दबाकर सूनसान जगह ले गए और पूरी रात गैंगरेप किया। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन सुराग नहीं मिला। सुबह किसी तरह दबंग आरोपितों के चंगुल से छूटी छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।

पूछताछ करने पर छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां बताई तो परिजन उसे लेकर सजेती थाने पहुंचे। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपित दीपू के भाई सौरभ ने मुकदमा न लिखाने के लिए धमकी देना शुरु कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपी दीपू का पिता UP Police में सब इंस्पेक्टर (SI) है। उसकी तैनाती पड़ोस के एक जनपद में है।

बुधवार सुबह पीड़ित बेटी को लेकर मेडिकल कराने जा रहे पिता को पुलिस की जीप से उतरते ही ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे Hospital  ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खबर जब गांव पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने आनूपुर मोड़ के पास कानपुर-कबरई (नेशनल हाइवे) को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। छात्रा और उसके परिजनों ने पिता को ट्रक से कुचलकर मार डालने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सौरभ कल से बराबर धमकी दे रहा था कि यदि मुकदमा लिखाया तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हाइवे को जाम कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़िता के पिता की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। 

डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह (SSP/DIG Kanpur)

क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

SSP/DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को Arrest किया जा चुका है। पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थी। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। Accident में पिता की मौत के बाद गहराई से छानबीन की जा रही है। सीएचसी में मेडिकल कराने के लिए पीड़िता को लेकर पुलिस के साथ पहुंचे पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह चाय लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे

DM Kanpur Nagar
मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख की आर्थिक इमदाद

 DM Kanpur ने सजेती की घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कोष से पीड़ित छात्रा के परिजनों को 5 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिता की मौत हो गई है। लिहाजा सरकारी पट्टा देने पर भी विचार किया जा रहा है। रेप केस और पिता की मौत के मामलों की जांच की जा रही है।