Articles by "प्रेमी युगल"
प्रेमी युगल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Uttar Pradesh के Kanpur City स्थित बिठूर थाना एरिया के मंधना चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल ने गले में "मौत का फंदा" डाल लिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची। खुदकुशी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन दोनों की मौत पर तरह-तरह की चर्चाएं गांव में हो रही हैं।


https://twitter.com/adgzonekanpur/status/1139144094817505281

YOGESH TRIPATHI


घर पर अकेले मौजूद प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका

मामला बिठूर के मंधना चौकी स्थित कछियाना गांव का है। यहां पर रहने वाले गोलू (21) का प्रेम-प्रसंग लंबे समय से शैफाली वर्मा के साथ था। समय के साथ दोनों का प्रेम भी परवान चढ़ने लगा। दोनों की मोहब्बत पड़ोसियों को रास नहीं आई। गुरुवार दोपहर गोलू के परिजन किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच मौका पाकर प्रेमिका शैफाली वर्मा प्रेमी के घर पहुंच गई।

https://twitter.com/igrangekanpur/status/1139145319332007936

पड़ोसियों के शोर मचाने पर दोनों ने लगा ली फांसी

चर्चा है कि गोलू के घर पर शैफाली को जाता देख मोहल्ले के कुछ लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद दोनों कमरे के अंदर चले गए और फांसी लगा ली। गोलू के परिवारीजन जब वापस लौटे तो कमरा बंद मिला। आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो अंदर झांककर देखा गया। कमरे के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की लाश लटकती मिली। परिजनों की सूचना पर मंधना चौकी के दरोगा और सिपाही पहुंचे। थोड़ी देर बाद थानेदार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं, प्रेमी युगल की खुदकुशी के बाद एरिया में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1139145151291355137

क्या कहते हैं सीओ कल्याणपुर ?

कल्याणपुर सर्किल के CO का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया है। दोनों ही परिवार के किसी सदस्य ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। शवों के पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस खुदकुशी की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

 

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में फ्राइ-डे की सुबह एक सनसनीखेज वारदात से एरिया में दहशत फैल गई। सदर कोतवाली के तुराब अली का पुरवा में प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद शवों को नीचे उतरवाया। ग्रामीण तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिन्दु पर छानबीन कर रही हैं। वहीं कुछ लोग दबी जुबान से आनर किलिंग की बात भी कह रहे हैं। थानेदार का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालुम हो सकेगी। वहीं चर्चा इस बात की भी हो रही है कि प्रेमी युगल आधी रात को घर से भाग निकले। गांव के बाहर ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर फांसी के फंदे से दोनों झूल गए।


[caption id="attachment_19488" align="alignnone" width="720"] प्रेमी युगल के शव पूरी तरह से जमीन को छू रहे थे इस लिए ग्रामीण आनर किलिंग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


एक रस्सी के दो छोर से बनाया "मौत का फंदा"


सदर कोतवाली क्षेत्र में तुराब अली का पुरवा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव पेड़ से लटके देखे। ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्रेमी की पहचान ननका के बेटे नीरज (23) निवासी तुराबअली का पुरवा और प्रेमिका की पहचान शीतला नगर निवासी मुन्ना की बेटी कोमल (21) के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और वीडियोग्राफी कराने के बाद शवों को नीचे उतरवाया। तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद साफ है कि प्रेमी युगल ने खुदकुशी के लिए एक ही रस्सी का सहारा लिया। दोनों ने एक ही रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी लगाकर जान दी है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1129236914718949378

कुछ दिन पहले परिजनों ने की थी लड़के की पिटाई


युवक-युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ ही दिन पहले परिजनों को लगी थी। इस बात पर कोमल के परिजनों ने नीरज को फटकारने के साथ ही थप्पड़ भी मारा था। वहीं लड़के के घरवालों का कहना लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़के के परिजनों ने आनर किलिंग की आशंका जताई है। युवती की मांग में लगे सिंदूर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या दोनों ने काफी पहले शादी रचा ली थी ? या फिर गंधर्व विवाह के बाद खुदकुशी की ? प्रेमी युगल की मौत एरिया में चर्चा का विषय बनी है।

 

 

 

 

प्रेमी के प्यार में पागल हो चुकी ज्योति की जब कुछ दिन पहले उसकी मां ने पिटाई की तो उसने मां को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। BA की छात्रा ज्योति ने प्रेमी मोइन अली के साथ मिलकर घर के अंदर सो रही मां सरोजनी की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह मां के मरने की नौटकीं कर रही ज्योति की पोल किसी ने युवक ने Kanpur की चकेरी पुलिस को सूचना देकर खोल दी। पुलिस ने Police ने FIR रजिस्टर्ड कर प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। 


[caption id="attachment_17959" align="aligncenter" width="670"]kanpur chakeri murder-redeyestimes.com Kanpur के चकेरी में बेटी के हाथों मारी गई सरोजनी के रिश्तेदारों को जब करतूत पता चली तो सभी रोने-बिलकने लगे[/caption]

कानपुर। प्रेम-पाश में बाधक बन रही मां को उसकी ही जन्मी कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मौत की नींद सुला दिया। दिवाली पर दिल को दहला देने वाली यह वारदात Kanpur के चकेरी एरिया में हुई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में प्रेमी युगल ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है।


[caption id="attachment_17958" align="alignleft" width="670"]kanpur chakeri murder--redeyestimes.com सरोजनी शाहू (50) (फाइल फोटो)[/caption]

Kanpur के हरजेंदर नगर स्थित अजीनगर में हुई सनसनीखेज वारदात

दिवाली के मौके पर यह सनसनीखेज वारदात Kanpur के चकेरी थाना एरिया स्थित हरजेंदर नगर के मोहल्ला अजीत नगर में हुई। पुलिस के मुताबिक सरोजनी शाहू (45) अपनी बेटी ज्योति (18) के साथ रहती थी। सरोजनी के पति उमाशंकर की काफी पहले मौत हो गई थी। अपनी और बेटी की जीविका के लिए सरोजनी ने घर के नीचे ही परचून की दुकान खोल रखी थी। दुकान ही उसकी जीविका का एक मात्र सहारा था। ज्योति ने प्रेमी के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत गुरुवार को अपनी मां सरोजनी देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। ज्योति BA की छात्रा है।

मुस्लिम युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

सरोजनी के भाई मनोज शाहू के मुताबिक ज्योति का KDA कालोनी में रहने वाले मोइन अली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मोइन अक्सर ज्योति के मां की दुकान पर सिगरेट पीने के लिए आता था। यहीं से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गए। सरोजनी को जब बेटी के करतूतों की भनक लगी तो उसने समझान की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच सरोजनी ने ज्योति का विवाह तय कर दिया। नवंबर में शादी होनी थी। शादी को लेकर घर में काफी तैयारियां भी सरोजनी कर रही थी।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

प्रेमी के साथ मिलकर रचा मां के Murder का प्लान

विरोध के बाद भी जब ज्योति नहीं मानी तो सरोजनी ने एक दिन गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। बस इसी बात पर ज्योति ने मां के मर्डर का फैसला ले लिया। गुरुवार सुबह उसने षडयंत्र के तहत घर के अंदर सो रही मां सरोजनी की प्रेमी मोइन अली के साथ मिलकर हत्या कर दी।



गुरुवार सुबह ज्योति ने की मां के मरने की नौटंकी

गुरुवार सुबह ज्योति मां के शव से लिपटकर रोने बिलखने लगी। यह देख मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। ज्योति ने ही मामा मनोज को फोन कर जानकारी दी। रिश्तेदारों ने सरोजनी के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु कर दी लेकिन इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी।

CCTV में कैद हो गया प्रेमी मोइन अली

सूचना पर पहुंची Kanpur की चकेरी पुलिस ने छानबीन शुरु की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए तो पुलिस ने ज्योति के घर के सामने मकान में लगे CCTV की फुटेज को खंगाला। CCTV में प्रेमी मोइन अली कैद मिला। शक गहराने पर पुलिस ने ज्योति से अलग पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पहले तो उसने गुमराह किया लेकिन बाद में वह टूट गई। चकेरी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरोजनी के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने ज्योति और उसके प्रेमी मोइन अली के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर Arrest कर लिया है।