Articles by "हैवानियत"
हैवानियत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के Fatehpur जनपद में मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दरिंदगी और हैवानियत की। बच्ची के साथ Rape करने के बाद हैवान ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरी में बंद कर युवक ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी परिजन पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने जब बच्ची की लाश बोरी में देखी तो सभी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात एसपी रमेश कुमार भी पहुंचे।


 

Yogesh Tripathi


मुंबई में सिलाई कारीगर है बच्ची का पिता


कोतवाली क्षेत्र के आधारपुरा उनवा गांव निवासी बच्ची का पिता मुंबई में सिलाई कारीगर है। बच्ची की मां अपने तीन बेटियों और दो बेटों के साथ गांव में रहती है। सात साल की बच्ची दूसरे नंबर की थी। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान वो अचानक लापता हो गई तो मां उसे खोजने लगी। लेकिन जब काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला तो मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन की।

बिस्कुट का लालच देकर ले गया था पड़ोसी युवक फारुख


बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला फारुख बिस्कुट खिलाने की बात कहकर बच्ची को साथ ले गया है। इस पर बच्ची की मां फारुख के घर पहुंची। फारुख ने कहा कि बच्ची आई थी लेकिन चली गई। इस पर बच्ची की मां वापस लौट आई। कुछ देर बाद वो दोबारा पहुंची तो भी फारुख ने यही जवाब दिया। शक होने पर मां तीसरी बार फारुख के घर पहुंची। वहां फारुख की पत्नी और उसके चार बच्चे भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान फारुख के एक बच्चे का पैर बोरी में बंद शव से टकराया तो वह चीख पड़ा। यह देख फारुख भागने लगा। बच्ची की मां के साथ गए लोगों ने उसे दबोच लिया और लात-घूंसे से पिटाई शुरु कर दी। फारुख की धुनाई होते देख उसकी पत्नी और बच्चे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से फारुख को चंगुल से मुक्त कराने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची की मां बोली, हैवानियत के बाद की हत्या


बच्ची की लाश बोरी में देखने के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। किसी तरह जब वो होश में आई तो बस यही चिल्लाती रही कि बिटिया के साथ हैवानियत के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद फारुख ने शव को बोरी में बंद कर दिया था। वो लाश को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था लेकिन तभी मां तीसरी बार पहुंच गई और दरिंदे की पोल-पट्टी खुल गई।

क्या कहते हैं एसपी फतेहपुर ?


वारदात की खबर सुनकर जिला अस्पताल में पहुंचे एसपी रमेश ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन कराई जा रही है। सीओ सिटी कपिलदेव मिश्रा का कहना है कि बच्ची के मां कोई रंजिश नहीं है। पिता बाहर रहते हैं। बच्ची की मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। शव आरोपी के घर बोरी में बंद मिला है। आरोपी के नशे में होने की वजह से पूरा घटनाक्रम अभी नहीं खुल सका है। दुष्कर्म और हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी की पत्नी घर में ही मौजूद थी। फारुख की पत्नी भी शक के दायरे में है।

 

 

 

Uttar Pradesh में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत और दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलीगढ़, मेरठ, हमीरपुर के बाद अब बुन्देलखंड के जालौन के कुठौंद थाना एरिया में भी एक कांड हो गया। 7 साल की गुमशुदा बच्ची का नग्न शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। दरिंदे ने बच्ची के सलवार से ही उसका घोंटकर मार डाला। एसपी समेत पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से साफ-साफ बच रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने Rape के बाद बच्ची का Murder किए जाने की आशंका व्यक्त की है। www.redeyestimes.com (News Portal) को मिली जानकारी के मुताबिक DIG (Jhansi) इस बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही जालौन के लिए रवाना हो चुके हैं। संभव है कि देर शाम तक IG Range (Kanpur) आलोक सिंह भी जालौन पहुंच सकते हैं।


https://twitter.com/redeyestimes/status/1137633084768161792

YOGESH TRIPATHI


[caption id="attachment_19585" align="alignnone" width="1101"] जालौन के कुठौंद में बच्ची का शव मिलने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और परिजन।[/caption]

शनिवार शाम को लापता हुई थी बच्ची

कुठौंद थाना एरिया के एक गांव की रहने वाली 7 साल की बच्ची शनिवार की शाम को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक बच्ची की खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। संडे की सुबह बच्ची की लाश गांव के बाहर एक खेत में मिली तो एरिया में दहशत फैल गई।

नग्न हालत में मिली लाश, सलवार से कसा था बच्ची का गला

सात साल की बच्ची का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। दरिंदे ने बच्ची के सलवार से ही उसका गला कसकर मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के जिस्म पर कई जगह जाहिरा घाव साफ-साफ दिख रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मर्डर से पहले दरिंदे ने बच्ची के साथ हैवानियत की होगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रेप और मर्डर की पुष्टि होगी।

एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौक पर पहुंची

रेप के बाद बच्ची का मर्डर किए जाने की खबर जब अफसरों को लगी तो सभी के माथे पर पसीना आ गया। एसपी स्वामी प्रसाद समेत कई अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। एक्सपर्ट टीम ने मौके से तमाम साक्ष्यों को जुटाया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए भेजा।

 

 

 

 
no image

Uttar Pradesh में मासूम बच्चियां अब बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। दरिंदों की “गिद्ध” सरीखी निगाहें उन्हें कब “निवाला” बना लें किसी को नहीं मालुम। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा बुलंद करने वाली सूबे की सरकार मासूमों पर हो रहे ताबड़तोड़ “जुल्म-ओ-सितम” पर मौन है। मीडिया का एक वर्ग सिर्फ मंदिर-मस्जिद के डिबेट और सरकार का महिमा मंडन करने में जुटा है। कुछ खबरिया चैनल खबर तो दिखा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। Police वही बयान जारी कर रही है जो सरकार चाहती है। सोशल मीडिया पर शोक संदेश के साथ गैंगरेप जैसी घटनाओं को भी धर्म और मजहब के साथ जोड़ने की कोशिशें हो रही है। सत्ताधारी दल के कुछ बड़े नेता दिल दहला देने वाली घटनाओं पर भी बेशर्मी भरा बयान देने से नहीं चूक रहे हैं। शायद यही वजह है कि की घटनाएं थम नहीं रहीं।


अलीगढ़ कांड के बाद सूबे के सूबे के बुन्देलखंड स्थित Hamirpur जनपद में एक 10 साल की लड़की के साथ भी दरिंदगी की वारदात सामने आ गई। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ लाश खेत में मिली तो एरिया में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जमकर अभद्रता की। मौके पर पुलिलस के तमाम बड़े अफसर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने तमाम साक्ष्यों का संकलन किया लेकिन हैवान पुलिस की पकड़ से काफी दूर है।


https://twitter.com/ADGZonPrayagraj/status/1137318297903362048

YOGESH TRIPATHI


घर के बाहर सो रही थी बच्ची, उठा ले गए हैवान

यूपी के हमीरपुर जनपद स्थित कुरारा थाना एरिया के शिवानी गांव में 10 साल की बच्ची घर के बाहर सो रही थी। परिजनों के मुताबिक देर रात बच्ची गायब हो गई। परिजनों ने रात में खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। सुबह बच्ची की लाश गांव से बाहर स्थित एक खेत में मिली तो हड़कंप मच गया। बच्ची के नाजुक अंगों से रक्तस्राव देख ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की गई।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1136862841670160390

मां और पिता भट्ठे पर करते हैं मजदूरी

जानकारी के मुताबिक बच्ची घर में अकेली रहती थी। मां-बाप ईट भट्ठे में मजदूरी करते है। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई बार पुलिस से शव को छीना। काफी देर तक बवाल चलता रहा। अफसरों के हाथ-पैर फूले तो पड़ोसी थानों की फोर्स को बुलाया गया। कुछ युवकों ने सिपाहियों को थप्पड़ भी जड़ दिए।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1136853556001067008

पांचवी की छात्रा थी दरिंदगी का शिकार बच्ची

दरिंदगी की भेंट चढ़ी बच्ची कक्षा पांचवी की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि अक्सर वे लोग बच्ची को छोड़कर मजदूरी के लिए चले जाते थे। बच्ची के साथ ऐसा भी कुछ हो जाएगा कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1136870662901919744

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ हो चुकी है दरिंदगी

किसी मासूम बच्ची के साथ हैवानियत और दरिंदगी की ये कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी सूबे में तमाम घटनाएं प्रदेश सरकार का सिर शर्म से झुका चुकी हैं। कुछ घटनाओं में तो सत्ताधारी दल के “माननीय” मुख्य आरोपी बनकर जेल की सलाखों के पीछे हैं। सपा सरकार में ताकतवर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद वर्मा पहला नाम है। एक महिला और उसकी लड़की के यौन सोशण के मामले में गायत्री फिलहाल अभी जेल में हैं।

https://twitter.com/TandonRaveena/status/1136570459007344641

दूसरा नाम उन्नाव के दबंग छवि वाले कुलदीप सेंगर का है। वे भी एक युवती के साथ गैंगरेप और बाद में उसके पिता की हत्या के इल्जाम में सीतापुर की जेल में बंद हैं। लेकिन 36 घंटे पहले यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा के साथ जो दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ट्विंकल कांड ने सही मायनों में पांच साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड की यादें ताजा कर दीं।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1136963302007853056