Articles by "Naubasta"
Naubasta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • दममकल की दर्जन भर गाड़ियां आग बुझाने में सुबह से जुटी
  • घनी आबादी के बीच उठी भयावह लपटों को देख मची अफरा-तफरी
  • 4.30 पर पहुंची की गाड़ियां दोपहर 2.00 बजे तक आग बुझाने में जुटी रहीं
  • संजय नगर कालोनी के (केसर बिहार) अब भी उठ रहा है आग का धुआं
  • फैक्ट्री मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की

 

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित नौबस्ता थाना एरिया की बसंत बिहार चौकी से 100 की दूरी पर सेना और अर्धसैनिक बलों की वर्दी-टेन्ट बनाने वा’ली फैक्ट्री में गुरुवार की मध्य रात्रि को आग लग गई। आग की विकराल लपटों ने जमकर तबाही मचाई। घनी आबादी के बीच फैक्ट्री से जब आग की लपटें आसमान में उठने लगीं तो अफरा-तफरी फैल गई। दमकल की करीब दर्जन भर से अधिक गाड़ियों के साथ पहुंचे’ जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी ही देर में SHO नौबस्ता की सूचना पर ACP भी ‘पहुंच गए। 


चूंकि मामला सेना के साजो-सामान बनाने वाले कारखाने का था इस लिए खुफिया इकाइयां भी Alert हो गईं। दोपहर करीब 1’20.00 बजे दमकल के जवानों ने फैक्ट्री की दीवार को तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठ रहा था। आग से कई लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। 


फैक्ट्री मालिक सुनील से www.redeyestimes.com (News Portal) ने बात की तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। सुनील ने बताया कि सेना और अर्धसैनिक बलों की वर्दी के साथ-साथ फैक्ट्री में सेना से जुड़े अन्य ,सामान भी बनाए जाते थे। आग से हुए नुकसान के बाबत सुनील ने कहा कि काफी लंबा नुकसान हुआ है।


शुक्रवार सुबह करीब 4.00 बजे फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें उठीं। मोहल्ले के कुछ लोगों की नींद खुल चुकी थी। फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटों को देख चीख-पुकार मची तो आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल के जरिए पानी की धार फैक्ट्री के अंदर छोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग और बेकाबू हो गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर फैक्ट्री मालिक सुनील भी पहुंच गए। थोड़ी देर में चौकी और थाने की फोर्स भी पहुंच गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। दमकल के जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लपटों ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। विकराल लपटें आसपास के मकानों की छत तक पहुंच गईं। जिसकी वजह से अफरा-तफरी फैल रही।

पांच बजे तक दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं लेकिन आग की लपटें शांत नहीं हुई। थोड़ी देर में पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। इस बीच दहशतजदा कुछ लोगों ने अपना घर खाली कर दिया और बाहर निकल आए। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे तक दमकल की करीब दर्जन भर गाड़ियां और 100 से अधिक जवान आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते रहे। सफलता न मिलने पर दमकल के जवानों ने फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया। दीवार टूटने के बाद अग्निशमन की गाड़ियों से पानी की धार को अंदर डाला गया। तब कहीं जाकर आग की लपटें शांत हुईं। लेकिन दोपहर 2.00 तक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता रहा।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच संचालित हो रही थी। जिसकी शिकायत कई बार अफसरों से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुआ। जिसका परिणाम यह रहा है कि आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आग यदि 1.00 से 200 के बीच लगी होती तो तमाम लोग आग के चपेट में आ जाते। सुबह होने की वजह से तमाम लोग जग गए थे जिसकी वजह से न सिर्फ आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश Start हो गई बल्कि लोगों ने सो रहे परिजनों को भी उठा दिया।

  • तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी जोरदार टक्कर
  • टक्कर मारने के बाद ऑटो पर चढ़ा डंपर, सवारियां दबी
  • Accident के बाद कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
  • कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस के अफसर
  • गैस कटर और JCB की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया
  • सवा घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा भीषण जाम 
  • Naubasta स्थित SBI Bank के सामने हुआ हादसा 
कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर Accident के बाद ऑटो में फंसे घायल युवक को निकालने की जद्दोजहद

Yogesh Tripathi
 

Kanpur के नौबस्ता थाना एरिया स्थित कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में टक्कर मारने के बाद डंपर के चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और डंपर ऑटो के ऊपर चढ़ गया। पांच सवारियां ऑटो में दब गई। Accident के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। Public की सूचना पर नौबस्ता थाना की फोर्स और ट्रैफिक पुलिस मौक पर पहुंची। प्रशासन ने गैस कटर व ग्राइंडर से आटो कटवाया। JCB से डंपर हटवाने के बाद पुलिस ने ऑटो में फंसे घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकलवाने के बाद उन्हें उपचार के लिए LLR Hospital में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दो घायलों की हालत काफी नाजुक है। Accident के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ करीब सवा घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बवाल की आशंका के मद्देनजर DCP South प्रमोद कुमार भी आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। 


हादसा गुरुवार की सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक से 20 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक तौधकपुर निवासी राहुल की आटो है। राहुल की ऑटो को क्षेत्र का रहने वाला मन्नू किराए पर ड्राइव करता है।  गुरुवार सुबह मन्नू, अपने साथी नंदी, महाजन और दो अन्य सवारी को लेकर गल्लामंडी से नौबस्ता बाईपास जा रहा था। नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर स्थित आनंद बिहार की तरफ जाने वाले कट के पास मन्नू दोनों साथियों को उतारने के लिए ऑटो को हाईवे से दूसी तरफ मोड़ रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर ऑटो पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस पहुंची। थोड़ी देर में ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई। गैस कटर, ग्राइंडर और JCB की मदद से ऑटो को काटने के बाद उसमें फंसे घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को पुलिस ने तत्काल LLR Hospital में भर्ती कराया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को खुलवा सकी। 

 

Accident को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि Metro निर्माण की वजह से कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौबस्ता बाईपास से लेकर मछरिया तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ को खोद दिया गया है। Metro इस फुटपाथ पर अस्थाई सड़क का निर्माण कर रहा है। फुटपाथ को खोदने के बाद अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया गया। बारिश की वजह से काफी पानी भी भर चुका है। लोगों का पैदल निकलना भी दुश्वार हो चुका है। सड़क से चूंकि हजारों की संख्या में भारी वाहनों की आमदरफ्त 24 घंटे रहती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने अभी तक भारी वाहनों खासतौर पर मौरंग-गिट्टी लादकर फर्राटा भरने वाले डंपरों की नो इंट्री नहीं की है। सुबह से लेकर पूरी रात तक भारी वाहन संकरी हो चुकी रोड पर फर्राटा भरते रहते हैं। जिसकी वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 
 
इतना ही नहीं बसंत बिहार में लगने वाली सब्जी मंडी को भी स्थानीय पुलिस अभी तक वहां से नहीं हटवा सकी है। फुटपाथ खोदने के बाद उस पर सब्जी के ठेले दर्जनों की संख्या में लगते हैं। शाम को यहां की स्थित और भी भयावह हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जिला प्रशासन ने भारी वाहनों की नो इंट्री दिन में नहीं की और सब्जी मंडी को अन्यत्र शिफ्ट नहीं कराया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 
 
खास बात ये है कि जिस जगह पर Accident हुआ है वहीं सड़क के किनारे एक बड़े प्लाट पर मौरंग को डंप किया जाता है। जिसकी वजह से यहां दिन हो या फिर रात मौरंग लदे डंपर को चालक बेतरतीब ढंग से अंदर ले जाते हैं और Back भी करते हैं। जिसकी वजह से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिस जगह पर मौरंग डंप की जाती है वो स्थान बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक के बीच में पड़ता है। इन दोनों ही बैंकों में सैकड़ों ग्राहकों की आमदरफ्त रहती है। इन सबके बाद भी पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। 
 
  • किदवई नगर से BJP के प्रत्याशी हैं वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी
  • चार दिन पहले सोशल मीडिया पर Viral हुआ था एक भड़काऊ Video
  • Video में भीड़ लगाकर समर्थकों को उकसाते नजर आए BJP MLA

महेश त्रिवेदी (बीजेपी विधायक और प्रत्याशी) किदवईनगर विधान सभा

Yogesh Tripathi

Kanpur की किदवई नगर विधान सभा से BJP विधायक और प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के खिलाफ Naubasta (Police Station) में FIR रजिस्टर्ड की गई है। यह FIR पिछले दिनों सोशल मीडिया पर Viral हुए एक वीडियो में आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने व कार्यकर्ताओं को उकसाने को लेकर की गई है। Naubasta SHO ने www.redeyestimes.com (News Portal) को बताया कि FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है।

महेश त्रिवेदी को BJP हाईकमान ने फिर से किदवईनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पांच दिन पहले एक मीटिंग के दौरान महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आए कि “लाठी-डंडा-चप्पल-झाड़ू सब मारना लेकिन गोली मत मारना। बाकी हम सब देख लेंगे। उनके इस भाषण पर समर्थक ठहाके लगाते नजर आए।”

दो दिन पहले एक और वीडियो वॉयरल हुआ था। जिसमें विधायक महेश त्रिवेदी कहते नजर आ रहे थे कि “10 बार बुलाओगे हम आएंगे, लेकिन दरवाजे-दरवाजे सोचो महेश घूमे, यह असंभव है, आप वोट करो चाहे ना करो”। हालांकि यह वीडियो साजिशन कट-पेस्ट करते हुए Viral किया गया। www.redeyestimes.com (News Portal) की छानबीन में भी यह वीडियो Fake पाया गया।

पुराने वीडियो पर नौबस्ता इंस्पेक्टर का कहना है कि MLA महेश त्रिवेदी ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। रिटर्निंग अफसर की तरफ से की गई जांच-पड़ताल में चुनावआचार संहिता का उल्लंघन एवं कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

  • IDBI Bank के बाहर मिला खून से लथपथ शव
  • उस्मानपुर चौकी से 100 मीटर की दूरी पर वारदात से सनसनी
  • पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवीना त्यागी भी मौके पर पहुंची
  • मौके पर खून से सना पत्थर नौबस्ता पुलिस ने किया बरामद
  • पुलिस की डॉग स्कावयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची
  • शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस को नहीं मिली सफलता

 



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur जनपद स्थित South City एरिया के नौबस्ता (बसंत बिहार) में युवक की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। IDBI Bank के बाहर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर Naubasta (SHO) फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। डॉग स्कॉवयड भी मौके पर पहुंचा लेकिन कातिल तक पहुंचने में सफल नहीं हो सका। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवीना त्यागी भी सूचना मिलने पर पहुंची। उन्होंने मौके पर मौजूद मातहतों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव की पहचान होने पर “मर्डर मिस्ट्री” से पर्दा उठ सकेगा। 

बैंक के बाहर शव को सील कर कब्जे में लेते पुलिस कर्मी

 

हत्या जैसी दुस्साहसिक वारदात Naubasta Police Station के अंतर्गत आने वाली उस्मानपुर चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। Sunday की सुबह IDBI Bank के बाहर खून से लथपथ पड़ी युवक की लाश देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव के चारो तरफ काफी मात्रा में खून पड़ा था। थोड़ी दूरी पर खून से सनी चप्पलें और एक पत्थर भी पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के कान के पास कातिलों ने पत्थर से प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया।

 

नौबस्ता के बसंत बिहार स्थित IDBI Bank के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स

पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर कत्थई रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर मिला है। खून से सनी चप्पलों को भी बरामद किया गया है। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवीना त्यागी मातहतों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंची। अफसरों की मौजूदगी में पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

रवीना त्यागी (पुलिस उपायुक्त) कानपुर दक्षिण
 

पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज को भी खंगाला। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जाते दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि Murder में किसी करीबी का हाथ है। शव की शिनाख्त होने के बाद “मर्डर मिस्ट्री” से “पर्दा” उठ सकता है। मौके पर पहुंचा पुलिस का खोजी कुत्ता भी कातिल तक नहीं पहुंच सका। कुछ दूरी तक जाने के बाद कुत्ता वापस लौट आया। छानबीन में पता चला है कि IDBI Bank के बाहर एक CCTV कैमरा लगा था। कुछ समय पहले चोरों ने चोरी कर लिया।

“सिर पर पत्थर से प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। निश्चित तौर पर वारदात में किसी करीबी का हाथ है। शव की शिनाख्त के बाद ही पुलिस किसी ठोस नतीजे तक पहुंच सकेगी। मातहतों को जल्द खुलासे के निर्देश जारी किए गए हैं।”

रवीना त्यागी, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)

 -BJP नेता समेत कई आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

-जिला मंत्री पद से मुक्त किए गए नारायण भदौरिया Viral किया Video

-पुलिस टीमों ने दी ताबड़तोड़ दबिशें लेकिन प्रमुख आरोपी पकड़ से कोसो दूर

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में बुधवार को नौबस्ता थाना एरिया में पुलिस टीम को बंधक बनाकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले जाने के मामले में Viral Video के आधार पर शिनाख्त कर एक संदिग्ध को पुलिस ने “टांग” लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, 24 घंटा बीत जाने के बाद भी नामजद प्रमुख आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। जिला मंत्री पद से मुक्त किए जाने के बाद नारायण सिंह भदौरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल कर खुद को बेगुनाह बताया है।

खोदा “पहाड़” और निकली “चुहिया”

कस्टडी से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर ले जाने के मामले में Kanpur Police की काफी किरकिरी हुई है। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का Video Viral होने के बाद पुलिस ने बुधवार की शाम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय के बेटे राजबल्लभ पांडेय समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया। इसमें वांछित हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, विकास तिवारी, धीरू शर्मा, रोबिन सक्सेना समेत कई लोगों को चिन्हित कर उनकी तलाश में पूरी रात दबिश दी गई लेकिन कोई नामजद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक वॉयरल 11 फोटो में एक संदिग्ध की शिनाख्त कर उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गया युवक जूही बारादेवी निवासी रणधीर सिंह तोमर है। पुलिस टीम रणधीर सिंह तोमर से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

हिस्ट्रीशीटर Manoj Singh को दिनदहाड़े छुड़ा ले गए 

बर्रा निवासी रिटायर्ड सिपाही मालिक सिंह का लड़का मनोज सिंह बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। Manoj Singh पर South City के बर्रा, नौबस्ता, जूही, बिठूर आदि थानों में 27 मुकदमें पंजीकृत हैं। हत्या के प्रयास और CCTV कैमरा चोरी के मामले में भी मनोज वांछित है। बुधवार को हमीरपुर रोड किनारे गेस्ट हाउस में डेरी संचालक भाजपा दक्षिण के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया की Birth-Day आयोजित थी। जिसमें मनोज भी शामिल होने पहुंचा था। वांछित के पहुंचने की सूचना पर नौबस्ता पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस की घेराबंदी की। मनोज सिंह को गेस्ट हाउस के बाहर दबोच लिया। मनोज सिंह के शोर मचाने पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए। सभी ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर अभद्रता शुरु कर दी। पुलिस ने जीप बढ़ाकर थाने जाने का प्रयास किया तो भाजपाइयों ने रोड जाम कर गाली-गलौज शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोग हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की जीप से नीचे उतारकर साथ में लेकर भाग गए।

500-500 रुपए में बुलाए गए थे Fake Journlist

पकड़ा गया रणधीर तोमर ने खुद को एक You Tube चैनल का पत्रकार बताया। खबरों और सूत्रों पर विश्वास करें तो गेस्ट हाउस में Birth-Day Party का सोशल मीडिया में कवरेज कराने के लिए करीब दो दर्जन तथाकथित पत्रकारों को 500-500 रुपए देकर बुलाया गया था। घटानक्रम के दौरान कई गेस्ट हाउस में मौजूद थे। कुछ ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर उसे वॉयरल भी किया। माना जा रहा है कि रणधीर तोमर भी उसी में एक रहा है। छानबीन में पता चला है कि रणधीर बारादेवी मंदिर के पीछे रहता है। इसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह पत्रकार बन गया था। उसका भाई भी खुद को पत्रकार बताता है। 

 

 -BJP (South) प्रेसीडेंट डॉक्टर बीना आर्या ने हटाने की पुष्टि की

-पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए BJP ने गठित की तीन सदस्यीय टीम

-लखनऊ में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में वांछित है नारायण सिंह भदौरिया

-हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने वालों की तलाश में रात भर चली पुलिस की छापेमारी 

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur स्थित नौबस्ता थाना एरिया में बुधवार दोपहर पुलिस टीम को बंधक बनाकर 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर Manoj Singh को छुड़ाने का मामला Police और सत्ताधारी BJP के गले की फांस बनता जा रहा है। नामजद आरोपितों के अपराधिक इतिहास की “कुंडली” बांच रही पुलिस को सभी के बारे में तमाम चौंकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। प्रकरण में फजीहत होने के बाद हाईकमान के निर्देश पर BJP (South) प्रेसीडेंट डॉक्टर बीना आर्या ने जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। 

वहीं, दूसरी तरफ Viral Video में नारायण सिंह भदौरिया की फुटेज मिलने के बाद Kanpur Police नारायण को “रडार” पर लेने की फिराक में है। देर रात्रि करीब दर्जन भर लोगों की फोटो जारी कर पुलिस ने सभी के बारे में जनता से सूचना देने की अपील की। Naubasta (SHO) S.K Singh का कहना है कि FIR में नारायण सिंह का नाम नहीं है लेकिन Video में उसे देखा गया है। इस लिए विवेचना में उसका नाम शामिल किया जाएगा। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह वांछित है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह (Viral Photo) साभार---सोशल मीडिया

क्या है हिस्ट्रीशीटर Manoj Singh को छुड़ाने का मामला

Kanpur Police के मुताबिक 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर Manoj Singh को नौबस्ता थाने की फोर्स ने दबोच लिया था। पुलिस उसे सरकारी जीप में बैठाकर थाने ले जा रही थी कि तभी वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर गेस्ट हाउस में मौजूद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की और अभद्रता कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। पुलिस का कहना है कि Viral Video के आधार पर सात आरोपितों की शिनाख्त हो चुकी है। बाकी की शिनाख्त के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर Viral की गई हैं। यदि किसी को भी कुछ जानकारी हो तो वह पुलिस को प्रमाण के साथ सूचना दे सकता है। पहचान को गुप्त रखा जाएगा। 


 

जिलाध्यक्ष ने नारायण सिंह को मंत्री पद से हटाया

हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में बीजेपी की काफी फजीहत हुई। यह खबर नेशनल टीवी चैनलों पर भी जमकर प्रकाशित हुई। जिसके बाद भाजपा का हाईकमान बैकफुट पर आ गया। हाईकमान के निर्देश पर BJP (South) प्रेसीडेंट डॉक्टर बीना आर्या ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से नारायण सिंह को मंत्री पद से मुक्त कर दिया। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में डॉक्टर बीना आर्या ने नारायण सिंह को हटाने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यी टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नौबस्ता पुलिस का कहना है कि नारायण भदौरिया पर भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। नारायण पर धारा 307, 308 जैसी गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। Viral Video के आधार पर शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मनोज सिंह के खिलाफ 27 मुकदमे
हिस्ट्रीशीटर Manoj Singh पर 27 मुकदमें पंजीकृत हैं। मनोज सिंह रिटायर्ड सिपाही का लड़का बताया जा रहा है। मनोज बर्रा थाने का टॉप-10 अपराधी है। उसके खिलाफ बर्रा समेत शहर के कई थानों में 27 मुकदमें पंजीकृत हैं। मनोज पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

Student को गोली मारने के मामले में था वांछित

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह ने 21 मार्च को बर्रा आठ निवासी इंटर के छात्र रंजीत यादव को दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में बर्रा पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें मनोज वांछित था। पिछले महीने जरौली में एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरा चोरी करने में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट हुई थी।

 


-Encounter के दौरान घायल Vicky Soni को LLR Hospital ले जाया गया

-एक लाख का इनामिया बदमाश है Vicky Soni

-डेढ़ साल पहले पेशी के दौरान Court से हुआ था फरार

-Kanpur के पनकी थाना एरिया में घेराबंदी के बाद STF को मिली कामयाबी


Yogesh Tripathi

एक लाख रुपए के इनामी Most Wanted बदमाश Vicky Soni को STF ने Arrest कर लिया। मंगलवार देर रात्रि Kanpur के Panki थाना एरिया में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और बदमाशों की तरफ करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। भागते समय विक्की नाले में गिर गया। विक्की के साथी मौके से भाग निकले। STF का कहना है कि विक्की के पनकी में मौजूद होने की पुख्ता लोकेशन मिलने पर Team ने घेराबंदी की। 

STF Team के घेरने पर के बाद विक्की सोनी को सरेंडर के लिए आवाज दी लेकिन Vicky Soni और उसके साथी ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में STF ने क्रॉस फायरिंग की। घायल विक्की को उपचार के लिए LLR Hospital में भर्ती कराया गया है।

LLR Hospital में भर्ती घायल Vicky Soni

डेढ़ दशक पहले हुई थी Vicky के पिता की हत्या

Vicky Soni के पिता जगन्नाथ सोनी की करीब डेढ़ दशक पहले लूटपाट के बाद Naubasta स्थित घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जगन्नाथ सोनी दुकान से घर जा रहे थे। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लाखों की ज्वैलरी भी लूट ली थी। 

कोतवाली पुलिस ने की थी कुर्की

Kanpur की कोतवाली पुलिस ने कुछ महीना पहले ही विक्की के घर की कुर्की की थी। विक्की के कमरे में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा था। बिस्तर और कपड़ों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने विक्की के कमरे में सील लगा दी थी। खास बात ये है कि कई बार STF के चंगुल में आते-आते विक्की सोनी बच निकला था। विक्की की लोकेशन कभी मध्य प्रदेश के इंदौर तो कभी मुंबई मिली। एक बार वह Kanpur में गिरफ्तार होते-होते बचा था। उल्लेखनीय है कि विक्की के फरार होने के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड की थी।

हत्या के मामले में आरोपी है Vicky Soni

Vicky Soni के खिलाफ करीब साढ़े पांच साल पहले नौबस्ता थाने में मुकदम अपराध संख्या 860/15 पर IPC की धारा 147/148/149/302 और 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नौबस्ता के बंबा स्थित हाईटेंशन लाइन के पास रोहित सिंह भदौरिया नाम के युवक की हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर विक्की समेत कई लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की थी। ये हत्या बेहद फिल्मी स्टाइल में की गई थी। 

ADJ Court से फरार हुआ था विक्की सोनी

3 अक्तूबर 2019 को आरक्षी जितेंद्र मिश्रा और जितेंद्र कुमार सेशन हवालात से विक्की सोनी को लेकर एक अपर जिला जज (ADJ) की कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। पेशी के दौरान परमट निवासी एक अन्य अपराधी की दूसरी कोर्ट में पेशी थी। इस बीच मौका पाकर विक्की सोनी दोनों आरक्षियों को गच्चा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला था। तत्कालीन SSP ने दोनों आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया था।  

भाई समेत कई के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

Vicky Soni के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी उसके मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने विक्की के भाई दीपचंद्र सोनी, चचेरे भाई सुरेंद्र, साथी रोहित और रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरारी के दौरान विक्की ने नौबस्ता के प्रापर्टी डीलर महेश यादव से फोन पर 25 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। 

“पनाहगारों” और “हमदर्दों” पर नजर टेढ़ी कर सकती है STF

 सूत्रों की मानें तो पुलिस और STF फरारी के दौरान विक्की सोनी के “पनाहगार” और “हमदर्द” रहे लोगों पर भी नजरें टेढ़ी कर सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि विक्की सोनी फरारी के दौरान किन-किन अपराधियों के संपर्क में रहा था। उल्लेखनी है कि अभी पांच महीना पहले सर्विलांस सेल को विक्की सोनी के किदवईनगर स्थित लाल कालोनी निवासी एक बदमाश के कनेक्शन की भनक लगी थी। उसी के बाद से माना जा रहा था कि जल्द ही विक्की सोनी की गिरफ्तारी हो जाएगी लेकिन विक्की बार-बार अपने ठिकानों को जल्दी-जल्दी बदलता रहा है। विक्की के साथ मौजूद रहे रामजी मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

 

Update News