Articles by "Bilhaur"
Bilhaur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-बिल्हौर के बैड़ीअलीपुर गांव की घटना

-रहस्यमय ढंग से लापता हुई थी बच्ची

-दो दिनों के बाद कुएं के अंदर कराहती मिली

 


Yogesh Tripathi

Kanpur के बिल्हौर थाना एरियास्थित बैड़ीअलीपुर गांव में दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता नौ साल की बच्ची बेहोशी की हालत में 20 फिट गहरे कुएं के अंदर पड़ी मिली। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे चल रही थीं, इस लिए पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्ची ने जो जानकारी दी उसको सुनने के बाद सभी लोगों के होश उड़ गए। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्हौर के बैड़ीअलीपुर गांव निवासी एक किसान की नौ साल की बच्ची संडे की दोपहर खेत में आलू बीनने के लिए गई थी। देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस भी Active हो गई।

गुमशुदगी की Report रजिस्टर्ड करने के बाद पुलिस भी बच्ची की खोजबीन में जुट गई। Monday को CO बिल्हौर की अगुवाई में पुलिस की डॉग स्कॉवयड टीम भी बच्ची की खोजबीन में जुटी रही।

मंगलवार की सुबह भी पुलिस बच्ची की खोजबीन में जुटी थी। गांव के पास स्थित खंडहर के समीप 20 फिट गहरे कुएं में दरोगा ने कंकड़ फेंका तो अंदर से कराहने की आवाज आई। कुएं के अंदर झांककर भी देखा गया लेकिन वहां पर कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से Police Team ने रस्सी के सहारे कुएं से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को तुरंत सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

पूछताछ में बच्ची ने Police को बताया कि संडे को वह बकरियों को चारा खिलाने के लिए बेर के पत्ते तोड़ने खंडहर वाले घर में पहुंची थी। बेर के पत्ते तोड़ते समय शिवम (22) ने उसे मना करते हुए थप्पड़ मारे। उसके न मानने पर शिवम उसे कुएं में धक्का देकर भाग निकला। कुएं में गिरने की वजह से उसे चोट भी लग गई। SP (RA) ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी की रिपोर्ट में धारा बढ़ाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-G.T Road स्थित लालपुर क्रॉसिंग के पास भीषण Accident

-Accident में मरने वाले तीनों लोगों में दो मासूम बच्चे भी शामिल

-घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया


 

Yogesh Tripathi

Kanpur के बिल्हौर थाना एरिया स्थित G.T Road पर लालपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप Monday को डीसीएम की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। भीषण Accident में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ लोगों को उनके करीबी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने ले गए।

मुंडन कराने जा रहे थे ट्रैक्टर-ट्राली सवार

हरनू गांव निवासी लालू नागर अपने चार साल के बेटे शौर्य का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मकनपुर जा रहे थे। लालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटते ही उसमें सवार महिलाएं और बच्चे दब गए। Accident के बाद चीख-पुकार मची तो राहगीर और स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल पास के अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर बिल्हौर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। Police के मुताबिक Accident में जरैलापुरवा गांवनिवासी दिनेश नागर का बेटा राज (4), राजाराम का बेटा अंशु (7) और हरवू गांव निवासी मुकेश की बेटी श्रद्धा (18) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को किसी तरह हटवाया, तब कहीं जाम से निजात मिली।

Accident में ये लोग हुए घायल

Police के मुताबिक दुर्घटना में हरनू गांव निवासी दीपक कुमार, आशीष कुमार, नैंसी, शिवम, छावनी पुत्री स्वर्गीय रामचंद्र ,रानी, काजल,सोमवती, सीमा, सपना, माया, महेश कुमार ,मुस्कान, अतुल कुमार, पार्वती, राज, भगवती और करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

-गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव 

 -बिल्हौर तहसील के अलौलापुर गांव की घटना

-अलौलापुर गांव के रहने वाले थे सजातीय प्रेमी युगल 

 


Yogesh Tripathi

 Kanpur के Bilhaur (Tehsil) के अलौलापुर गांव में मंडे की Morning प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर फांसी के फंदे से लटकते मिले। प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर Bilhaur (Police Station) के SHO फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को कब्जे में लेकर Postmortem House भेजा। SHO ने घटना की पुष्टि करते हुए www.redeyestimes.com (News Portal) को बताया कि Suicide की वजहों का पता नहीं चल सका है। 

 


अलौलापुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का बेटा Vikas (22) पिता के साथ किसानी करता था। गांव की रहने वाली सजातीय सुरेश कमल की बेटी आरती (20) से उसके प्रेम संबंध थे। चर्चा है कि दोनों ने साथ-साथ जीने और मरने की कसमें खा ली थीं लेकिन परिजन राह में बाधा बन बैठे। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संडे की शाम को विकास और आरती लापता हो गए। देर रात्रि तक दोनों वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिला। सुबह परिवारीजन थाने गुमशुदगी की Report लिखाने के लिए जा रहे थे लेकिन तभी ग्रामीणों को गांव के बाहर अनिल शर्मा के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकती लाशें दिखीं। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो शव आरती और विकास के थे। सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के परिजन भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। सूचना पर Bilhaur थाने की फोर्स पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।