Articles by "ASP"
ASP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Kannauj के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
  • बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद फांसी के फंदे से झूली युवती
  • ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा
  • मौके पर ASP, और पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची

 

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवती के ससुर से काफी देर तक पूछताछ की।

Raja Katiyar

Uttar Pradesh की इत्रनगरी Kannauj जनपद के ठठिया थाना एरिया में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो मासूम बच्चों का कत्ल करने के बाद महिला फांसी के फंदे से झूल गई। मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौका-ए-वारदात पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। ASP का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

बहू और दो मासूम बच्चों के शवों को देखकर परिवार और गांव के लोग रोते-बिलखते रहे।

दिल को दहला देने वाली यह वारदात ठठिया थाना एरिया के खलकपुरवा गांव में हई। गांव का विनय कुमार उर्फ गोविंद यादव बुधवार को छिबरामऊ (तुलसीपुर) गांव निवासी डेंगू पीड़ित बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर लेकर गया था। घर पर पत्नी विनीता यादव (25) अपने चार साल के बेटे लल्ला और पांच महीने के बेटे बउवा व परिजनों के साथ मौजूद थी। भोजन करने के बाद विनीता बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य लोग भी अपने कमरों में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह देर तक विनीता कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ननद कल्पना और प्रियंका ने दरवाजे से झांककर देखा तो बेड पर लल्ला और बउआ के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों के चीखने-चिल्लाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग पहुंच गए। 

Kannauj (ASP) Arvind Kumar
ग्रामीण कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरे की कुंडी को खोला। दीवार पर लगी खूंटी से रस्सी के सहारे विनीता का शव लटकता मिला। जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर ठठिया थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस की सूचना पर विनीता के मायके पक्ष के लोग भी कानपुर देहात के रसूलाबाद से पहुंच गए।

वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गईं। ठठिया इंस्पेक्टर और सीओ ने ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कमरे के अंदर से तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। प्रारंभिक छानबीन के बाद इंस्पेक्टर और सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू कलह का प्रतीत होता हो रहा है। जिसकी वजह से महिला ने पहले बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी के फंदे से झूल गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-2000 बैच के PPS Officer थे R.K Singh

-ब्रेन हैमरेज की वजह से 47 वर्ष की आयु में निधन

-STF मुख्यालय पर साथी कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह का Sunday की सुबह निधन हो गया। 47 वर्ष के R.K Singh 2000 बैच के PPS Officer थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। राजधानी Lucknow स्थित STF के मुख्यालय में श्रीसिंह को सम्मान पूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 


इस दौरान STF के तमाम अफसर और राजेश कुमार सिंह के अधीनस्थ कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने Tiger को श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। राजेश कुमार सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अमेठी स्थित उनके पैतृक गृह जनपद में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार सिंह की तैनाती Lucknow में थी। उनकी अगुवाई में STF Team कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन की गुत्थी को सुलझा चुकी थी।

 

Kanpur Dehat की सिंकदरा विधान सभा सीट पर हो रहे चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ASP अरुण कुमार श्रीवास्तव लाव-लश्कर के साथ राउंड पर थे। मुंगीसापुर हाइवे पर स्थित मुक्ता मवई गांव के पास घने कोहरे की वजह से चालक को कुछ समझ दिखाई नहीं दिया और सरकारी गाड़ी डिवाइडर से जा भिड़ी। 


[caption id="attachment_18687" align="aligncenter" width="695"] Kanpur Dehat : Accident के बाद मुंगीसापुर हाइ-वे पर खड़ी ASP की सरकारी गाड़ी।[/caption]

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। कानपुर देहात की सिंकदरा विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में ड्यूटी पर निकले अपर पुलिस अधीक्षक की सरकारी गाड़ी घने कोहरे के बीच एक डिवाइडर से जा टकराई। इस Accident में ASP बाल-बाल बच गए। उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई। साथ बैठे कुछ सिपाहियों को हल्की चोट आई, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

गुरुवार सुबह सिंकदरा विधान सभा सीट पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हुई। मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ड्यूटी पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव अपनी सरकारी गाड़ी से रवाना हुए। कई बूथों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के बाद वह मुंगीसापुर हाइवे के पास जब मुक्ता मवई गांव के पास पहुंचे तो कोहरे की वजह से चालक को कुछ समझ में नहीं आया। ASP की कार हाइवे पर बने डिवाइडर से जा भिड़ी। गनीमत यह रही कि आगे या पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था।

हादसे के बाद ASP की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। ASP अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दूसरे वाहन को मंगवाने के बाद उससे ड्यूटी का निर्वाहन किया। बताया जा रहा है कि ASP के साथ मौजूद सिपाही कुछ जख्मी हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से  छुट्टी दे दी गई।