Articles by "Chakeri"
Chakeri लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • चकेरी थाना एरिया के “छप्पन भोग” चौराहे पर आग का गोला बना अधेड़
  • शरीर पर पेट्रोल छिड़कने के बाद अधेड़ ने खुद को आग के हवाले किया
  • मौका-ए-वारदात पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ जान बचाने के बजाय बनाती रही Video
  • उपचार के दौरान अधेड़ की LLR Hospital में मौत, परिवार में मातम
  • प्लाट पर कब्जा होने से दुःखी थे, शिकायत के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई




Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kabnpur जनपद में संडे की सुबह चकेरी थाना एरिया के श्यामनगर स्थित “छप्पन भोग” चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ ने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिय। आग की लपटों में घिरने के बाद अधेड़ जान बचाने के लिए काफी देर तक इधर-उधर भागा। सैकड़ों की भीड़ Video बनाने में मशगूल रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर सूचना पुलिस को दी। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए LLR (Hospital) में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिधनू में चार साल पहले खरीदे गए प्लाट पर दबंग ने कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत मृतक ने पुलिस से की थी लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उल्टा दबाव बनाया। जिसकी वजह से मृतक ईश्वरचंद्र दीक्षित (55) डिप्रेशन में थे। 

पत्नी रानी के साथ ईश्वरचंद्र दीक्षित (55) : फाइल फोटो

ईश्वर चंद्र दीक्षित (55) पत्नी और बच्चों के साथ करीब चार साल से चकेरी के श्यामनगर स्थित चाणक्यपुरी निवासी राधेश्याम तिवारी के मकान में किराए पर रह रहे थे। ईश्वरचंद्र के परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां आदिति, भूमिका और वेदिका हैं। बड़ी बेटी आदिति नोएडा में सर्विस करती है। जबकि भूमिका और  वेदिका B.Tech की पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों के मुताबिक वर्ष 2017 में बिधनू के गंगापुर कालोनी में 200 वर्ग का प्लाट पिता ने सुनीता वर्मा नाम की महिला से खरीदा था।

शुक्रवार को दशहरा के पूरा परिवार पूजन करने और बाउंड्री वॉल की नींव रखवाने के लिए प्लाट पर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां पर घनश्याम सिंह गौड़ नाम का दबंग व्यक्ति पुलिस लेकर पहुंचा और प्लाट पर दावा करने लगा। विवाद बढ़ने पर ईश्वरचंद्र ने श्यामनगर चौकी और बिधनू थाने की पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की तरफ से कार्रवाई न होने पर ईश्वरचंद्र डिप्रेशन में आ गए। 

घर पर मौजूद बेटियां भूमिका और वेदिका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संडे की सुबह ईश्वरचंद्र छप्पन भोग चौराहे पर पहुंचे। उनके हाथ में एक बोतल थी, जिसमें पेट्रोल भरा था। लोग कुछ समझ पाते ईश्वरचंद्र ने बोतल में भरा पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया। इसके बाद उन्होंने आग लगा ली। शरीर पर आग लगते ही वह पल भर में आग का गोला बन गए। जान बचाने के लिए ईश्वरचंद्र काफी देर तक इधर-उधर भागे लेकिन वहां मौजूद भीड़ में कोई व्यक्ति उनकी जान बचाने के लिए आगे नहीं आया। तमाशबीन बने लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इस बीच कुछ युवकों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद चकेरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में ईश्वरचंद्र को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया। देर शाम उपचार के दौरान ईश्वरचंद्र की मौत हो गई।

  • चकेरी में मालिक को जेल भेजवाया फिर मकान पर कब्जा करवाया
  • जेल में बंद मकान मालिक की बेटी को भी उठवाया, अब तक सुराग नहीं
  • Court के आदेश पर दर्ज मुकदमें में चकेरी पुलिस चुकी है Final Report
  • पीड़ित लड़की ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए 164 के बयान
  • पहले भी कई बार यौन शोषण कर चुका है आरोपी दिनेश त्रिपाठी

 

Rape का आरोपी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी (फोटो साभार--Google)

Yogesh Tripathi

13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ Rape के मामले में Arrest होकर सलाखों के पीछे गए चर्चित रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर Dinesh Tripathi ने गुनाहों की लंबी चादर ओढ़ रखी है। दिनेश त्रिपाठी ने जिस रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी को चरस के आरोप में जेल भेजवाने के बाद मकान पर कब्जा किया था, उसकी नाबालिग बेटी पिछले कई साल से “गुमशुदा” है। पीड़ित ने Court के आदेश पर बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज कराई थी लेकिन चकेरी पुलिस Dinesh Triparhi के रसूख के आगे पस्त हो गई। पुलिस ने मामले में Final Report लगाकर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। तमाम खुलासे होने के बाद पुलिस कमिश्नर (CP) असीम अरुण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी केसों की समीक्षा कराने के बाद दोबारा फाइलों को खोलने की बात कही है।

मामला करीब 18 साल पुराना है। Kanpur Dehat निवासी शिव सिंह एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। शिव सिंह का चकेरी में एक मकान है। आरोप है कि दिनेश त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में उसके मकान पर कब्जा कर लिया। मकान बचाने के लिए जब उन्होंने कानूनी लड़ाई का सहारा लिया तो दिनेश त्रिपाठी ने पुलिसिया रसूख के दम पर उनके खिलाफ एक के बाद एक करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज करवा दिए। वह खुद को बचाने के लिए बैकफुट पर आ गए। आरोप है कि वर्ष 2013 में दिनेश त्रिपाठी ने उसे 10 किलो चरस के साथ जेल भेजवा दिया था। भारी मात्रा में चरस उसके पास से फर्जी ढंग से पुलिस ने बरामद करवा दी थी।

 


शिव सिंह का आरोप है कि उनके जेल जाने के कुछ महीना बाद ही उनकी 8 साल की बेटी भी लापता हो गई। चूंकि वह जेल में थे और कोई पैरवी करने वाला था नहीं। इस लिए बेटी की सुरागरशी नहीं हो पाई। बकौल शिव सिंह 2018 में कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत करवाया। आरोप है कि चकेरी पुलिस Dinesh Tripathi के रसूख के आगे नतमस्तक हो गई और Final Report लगाकर फाइल बंद कर दी। शिव सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी को गायब कराने में दिनेश त्रिपाठी का ही हाथ है। 


 

नाबालिग बच्ची से पहले भी किया था Rape

Rape पीड़ित नाबालिग लड़की ने गुरुवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने CRPC 164 का बयान दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जिसमें दिनेश त्रिपाठी पर लंबे समय से यौन शोषण की बात भी शामिल है। पीड़ित परिवार की मानें तो जान से मारने की धमकी देकर दिनेश त्रिपाठी लड़की के साथ लंबे समय से अश्लीलता कर रहा था। कई बार उसने रेप भी किया। लड़की के विरोध करने पर उसने जान से मारने और जिंदगी को बर्बाद करने की धमकी भी दी। घटना वाले दिन पीड़िता की मां ने शोर सुनकर दिनेश त्रिपाठी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Mobile पर गिड़गिड़ाता रहा Dinesh Tripathi

जिस चकेरी थाने में एक दशक पहले तैनाती के दौरान दिनेश त्रिपाठी हेकड़ी और रंगबाजी के साथ मकानों पर कब्जा करता था, उसी थाने में जब वह रेप का आरोपी बना तो उसकी सारी खुमारी उतर गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना के बाद वह मौके से चला गया। उसके बाद उसने पीड़िता की मां को मोबाइल कर माफी मांगनी शुरु कर दी। उसने पैर छूने और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम भी खाई। चकेरी पुलिस का कहना है कि आडियो की रिकार्डिंग पुलिस के पास है। पुलिस विवेचना के दौरान उसे साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश करेगी।

“पुलिस कमिश्नर (CP) असीम अरुण का कहना है कि कई पुराने मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सभी की समीक्षा कराने के बाद इन केसों की फाइल दोबारा खोली जाएगी। ताकि नए सिरे से मामलों की निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी करेंगे”।

 -चकेरी के कोयला नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला शव

-गले में चोट के निशान, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची

-युवती के परिजनों ने दामाद के खिलाफ Panki थाने में दी थी तहरीर

Yogesh Tripathi

Kanpur के पनकी थाना एरिया से Sunday को लापता युवती का शव Monday की सुबह चकेरी के कोचला नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर चकेरी थाने की फोर्स पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। युवती के गले समेत कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि Murder के बाद युवती के शव को किसी वाहन से लाकर कोयला नगर में फेंक दिया गया। खास बात ये है कि युवती के मायके पक्ष ने 24 घंटा पहले ही Panki थाने में दामाद के खिलाफ अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। 

Panki थाना एरिया निवासी नन्हें सिंह की बेटी Mamta Singh (28)की शादी मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र का अपनी पत्नी ममता सिंह से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से Mamta पनकी स्थित मायके में परिजनों के पास रह रही थी। परिजनों के मुताबिक Sunday की सुबह करीब 11 बजे धर्मेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा। Mamta को साथ घुमाने और शाम को छोड़ने की बात कहकर धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया। देर रात्रि तक जब ममता घर नहीं पहुंची तो परिजनों को आशंका हुई। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की तो ममता का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने पनकी थाने में धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ बेटी का अपहरण करने और हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी।

Monday की सुबह Kanpur-Lucknow मार्ग पर कोयला नगर एरिया में युवती का शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। मौका-ए-वारदात पर पहुंची चकेरी पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने के लिए जद्दोजहद की। अफसरों के निर्देश पर पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई। थोड़ी देर बाद पनकी थाने की पुलिस ने चकेरी पुलिस से संपर्क किया। चकेरी पुलिस की तरफ से युवती का हुलिया बताने के बाद पनकी पुलिस और ममता के परिजन भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त होने के बाद चकेरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Panki थाना प्रभारी Atul Singh का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद “मर्डर मिस्ट्री” से “पर्दा” उठेगा।

-दो दिन पहले हेयर सैलून जाने के लिए निकले थे दोनों दोस्त

-मंगलवार सुबह Unnao के गंगाघाट के चंदनघाट पर मिले दोनों के शव

-परिजनों ने Murder कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की

Yogesh Tripathi

Kanpur के चकेरी थाना एरिया स्थित कृष्णा नगर मोहल्ले से Sunday को लापता हुए दो दोस्तों की लाश मंगलवार सुबह Unnao जनपद के गंगाघाट थाना एरिया स्थित चंदनघाट के पास मिली। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। Police के Officer’s मौके पर पहुंचे। सूचना युवकों के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों युवकों की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। 

चकेरी के कृष्णा नगर निवासी छेदालाल का लड़का संदीप पाल (28) और विजेंद्र शुक्ला का बेटा अभिलाष शुक्ला (27) जिगरी दोस्त थे। 7 मार्च 2021 को अभिलाष शुक्ला अपने दोस्त संदीप पाल के घर पहुंचा। Sunday का दिन होने की वजह से दोनों बाल कटाने के लिए हेयर सैलून जाने की बात कहकर घर से निकले। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। देर रात्रि तक दोनों युवकों के परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन युवकों का सुराग नहीं मिला। Monday को परिजनों ने चकेरी पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। 

चकेरी थाने की Police ने छानबीन शुरु की लेकिन मंगलवार सुबह दोनों के शव Unnao जनपद स्थित गंगाघाट थाना एरिया में मिलने की सूचना मिली। पुलिस और दोनों युवकों के परिजन चंदनघाट पहुंचे। दोनों युवकों के शव पानी में उतराते मिले। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। शवों को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों के मुताबिक संदीप पाल की शादी हो चुकी थी। उसके एक साल का बेटा भी है। पत्नी ने करीब तीन बजे मोबाइल किया तो उसकी बातचीत हुई थी। इसके करीब 30 मिनट बाद संदीप का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से उसका फोन लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।

संदीप का दोस्त अभिलाष शुक्ला महाराजपुर के रूमा स्थित एक तिरपाल फैक्ट्री में काम करता था। अभिलाष के परिवार में उसकी मां मधु, छोटी बहन प्रिया और पिता ओमकार हैं। दोनों ही युवकों के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद कातिलों ने दोनों के शवों को Unnao जनपद में ले जाकर फेंक दिया।

इस संबंध में चकेरी थाने के SHO दधिबल तिवारी ने कहा कि सोमवार को युवकों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जहां पर शव मिला है, वहां से थोड़ी ही दूरी पर युवकों की बाइक और मोबाइल भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवकों के मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। पुलिस कई बिन्दुओं पर फिलहाल छानबीन कर रही है।

-नींद खुलने पर बुजुर्ग महिला का मुंह और गला दबाया

-पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना

-वारदात की खबर पर फॉरेंसिक और डॉग स्कॉवयड टीम पहुंची

-क्षेत्र के लोगों का आरोप सूचना के एक घंटा बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज

 


Yogesh Tripathi

Kanpur के South City स्थित चकेरी थाना एरिया में फ्राइ-डे की अलसुबह बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। रिटायर्ड HAL कर्मचारी के घर घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी, ज्वैलरी समेत करीब 20 लाख रुपए के कीमत का सामान लूट लिया। सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही चकेरी थाने की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्यों का संकलन किया।

चकेरी के HAL Colony निवासी रामकेवल सिंह रिटायर्ड कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी, बेटा धीरेंद्र बहू सुमन हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बकौल रामकेवल फ्राइ-डे की सुबह करीब 4.30 बजे वह दूध लेने के लिए घर से निकले थे। पत्नी और बहू अलग-अलग कमरों में मौजूद थीं। मौका पाकर तीन-चार बदमाश मकान के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ नकदी, ज्वैलरी लूट ली। खटपट की आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुल गई।

पत्नी धर्मशीला के मुताबिक जैसे ही वह बेड से उठने लगीं तो एक बदमाश ने उनका मुंह और गला दबा दिया। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर धर्मशीला ने शोर मचाया तो बहू कमरे से निकलकर बाहर आई। 20 मिनट बाद रामकेवल दूध लेकर घर पहुंचे तो सास-बहू ने वारदात की जानकारी दी। रामकेवल के मुताबिक लुटेरों ने घर में रखे तीनों बेटियों, बहू के जेवरात समेत करीब 20 लाख रुपए के कीमत का सामान लूट लिया।

सूचना मिलते ही चकेरी SHO दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस फोरेसिंक टीम और डॉग स्कवायड टीम भी पहुंच गई। Police ने मौका-ए-वारदात से बदमाशों की एक जोड़ी चप्पल और प्लास बरामद किया है।

SHO दधिबल तिवारी के मुताबिक रिटायर्ड HAL कर्मचारी के घर में सुबह कुछ बदमाश घुसे थे। वारदात के बाद लुटेरे जब निकल रहे थे तो पत्नी उठ गईं। जिसके बाद बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया। पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

बदमाशों ने लगाया “जयश्रीराम” का नारा

वारदात के बाद घर पहुंचे रामकेवल को सास-बहू ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद जब भाग रहे थे तो शोर मचाने पर बदमाशों ने मोहल्ले के लोगों को भ्रमित करने के लिए “जयश्रीराम” के नारे लगाने शुरु कर दिए। वारदात के बाद से HAL Colony में दहशत का माहौल है। कालोनी के लोगों ने बताया कि वारदातस्थल से चौकी की दूरी महज 500 मीटर ही है लेकिन चौकी इंचार्ज सूचना मिलने के करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि देर रात्रि पुलिस की गश्त सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही होती हैं। यही वजह है कि बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया।