Articles by "Criminal"
Criminal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • दो महीना पहले कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में पड़ी थी डकैती 
  • Wanted रवि उर्फ प्रदीप को STF ने मंडी गेट के पास से किया Arrest 
  • वारदात में शामिल अन्य डकैतों को कन्नौज पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
  • STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई वाली टीम को मिली सफलता 


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) को शुक्रवार बड़ी सफलता मिली। STF की टीम ने 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest कर लिया। रवि और उसके साथियों ने करीब दो महीना पहले इत्रनगरी कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को ठठिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन शातिर किस्म का रवि उर्फ प्रदीप फरार था। उसके सिर पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 


STF (Dy.SP) संजीव कुमार दीक्षित की देखरेख में STF की टीम गिरोह बनाकर चोरी-डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित इनामिया बदमाशों की खोजबीन कर रही थी।  Inspector (STF) घनश्याम यादव की अगुवाई में SI विनोद कुमार सिंह, HC सरोज अवस्थी, मुकेश प्रजापति, राजेश पाल, भूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा की टीम कानपुर, , सीतापुर, औरैया, कन्नौज समेत कई जनपदों में वांछित इनामी बदमाशों के बाबत सूचनाए संकलित कर रही थी। 

Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने बताया कि टीम कुछ जनपदों में भ्रमणशील थी। इस दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 4 सितंबर 2024 को कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के फतुआगांव में पड़ी डकैती का Wanted डकैत रवि उर्फ प्रदीप मंडी गेट अंडरपास के पास किसी से मिलने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर Inspector (STF) Ghanshyam Yadav ने टीम के साथ रवि उर्फ प्रदीप की घेराबंदी की। रवि ने भागने का दुस्साहस भी किया लेकिन STF Team ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया। 


रवि उर्फ प्रदीप ने पूछताछ में STF Team को बताया कि उसका गिरोह है। जो पिछले कई साल से चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। प्रदीप ने बताया कि वारदात में जो भी नगदी मिलती है उसे से गिरोह के सदस्य बराबर-बराबर बांट लेते हैं। कीमती सामानों और गहनों को गिरोह कुछ दिनों बाद बिक्री कर देता है। उससे जो रुपए मिलते हैं, उसे भी गिरोह के लोग बराबर बांट लेते हैं। रवि उर्फ प्रदीप ने स्वीकार किया कि चार सितंबर 2024 को कन्नौज के ठठिया थाना एरिया स्थित फतुआपुर गांव में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गृहस्वामी संतोष कुमार और उसकी पत्नी को लहूलुहान कर लाखों रुपए के कीमत का सामान लूट लिया था। 

वारदात के बाद ठठिया पुलिस ने कुछ बदमाशों को Arrest कर उनके पास से लूट का सामान बरामद किया था लेकिन पुलिस गिरोह के खूंखार बदमाश रवि उर्फ प्रदीप को Arrest नहीं कर पाई थी। रवि तब से लगातार फरार चल रहा था। रवि की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। Inspector (STF) ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को मुकदमा अपराध संख्या 257/2024 धारा 310(2)BNS में दाखिल किया गया है। इस बड़े गुडवर्क में मुख्य आरक्षी सरोज अवस्थी का जमीनी सूचनाओं को संकलित करने में अहम योगदान रहा। 


 

  • Murder Case में वर्ष 2020 से फरार था राम किशोर
  • आशनाई में हत्या कर शव घाघरा नदी में फेंका था
  • Gonda के उमरी बेगमगंज थाना एरिया में STF ने दबोचा
  • STF के इंस्पेक्टर Ghanshyam Yadav की अगुवाई में टीम को सफलता

 


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) टीम ने हत्या के मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी Wanted को गोंडा जनपद में Arrest कर लिया। STF ने इनामिया के पास से नकदी, फोन, एटीएम कार्ड और बैंक का ग्रीन कार्ड बरामद किया है। गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाने में STF की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

STF के हत्थे चढ़ा राम किशोर तिवारी

 

UPSTF को यह सफलता ADG (STF) अमिताभ यश के निर्देश पर  DIG (STF) अनंत देव तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में DSP (STF) संजीव दीक्षित की देखरेख में मिली। STF इनामिया Wanted की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रही है।  

 

 

50 हजार के इनामी को Arrest करने वाली टीम के साथ STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव

वर्ष 2020 में अवैध संबंधों के चक्कर में अभियुक्त राम किशोर तिवारी ने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर राजवीर उर्फ राजू निवासी परास पट्टी मझवार, थाना उमरी बेगमगंज जनपद (गोंडा) का Murder कर उसके शव को घाघरा नदी में फेंक दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर गोंडा जनपद की पुलिस ने 1/9/2020 को मुकदमा अपराध संख्या 184/2020 IPC की धारा 302/201 के तहत FIR रजिस्टर्ड कर शव को नदी से रिकवर कर लिया।

गोंडा पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को Arrest कर जेल भेज दिया लेकिन रामकिशोर तिवारी पकड़ में नहीं आया। STF के मुताबिक हत्याकांड के बाद रामकिशोर तिवारी फरार हो गया। Delhi (NCR) क्षेत्र में वह चोरी छिपे रहकर गार्ड की नौकरी करने लगा। बीच-बीच में वह गोंडा आता-जाता रहा लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। वकील के जरिए वह मुकदमें की पैरवी भी करवा रहा था। इस बीच उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने रामकिशोर के सिर पर इनाम घोषित कर दिया।

लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब गोंडा पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी तो STF Team को सक्रिय किया गया। इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की अगुवाई में STF ने मुखबिरों का तंत्र सक्रिय किया। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हत्यारोपित राम किशोर तिवारी मुकदमें की पैरवी के लिए वकील से मिलने पहुंचा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव अपनी टीम के साथ गुरुवार शाम को घेराबंदी कर Arrest करने पहुंचे। STF की सूचना पर उमरी बेगम थाने के थानाध्यक्ष संजीव वर्मा भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

STF Team ने उमरी बेगमगंज थाना पुलिस के सहयोग से दानपुर चौराहा के निकट पी.डी बंधा (हनुमानगढ़ी मंदिर) के सामने चबूतरे पर बैठे राम किशोर तिवारी को धर दबोचा। राम किशोर ने बताया कि वह वकील से मिलने के बाद गांव जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा था। राम किशोर तिवारी को Arrest करने वाली टीम में STF इंस्पेक्टर घनश्याम यादव, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, मुकेश प्रजापति और गिरिजा शंकर शामिल रहे।

 

 

  • मारे गए बदमाश Vijay Singh पर घोषित था 50 हजार का इनाम
  • UPSTF की (Lucknow Unit) को शनिवार सुबह मिली बड़ी सफलता
  • गैंगस्टर विजय सिंह पर दर्ज थे कई संगीन अपराधिक मामले
Encounter के बाद मौका-ए-वारदात पर मौजूद STF Officer

Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) की (Lucknow Unit) को शनिवार अलसुबह बड़ी सफलता मिली। STF की टीम की गोलियों का शिकार कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ बिज्जी उर्फ बिजेंद्र (48) हो गया। STF Team के घेराबंदी करने पर बदमाश ने पिस्टल से टीम पर गोलियां दागीं। क्रॉस फायरिंग में STF की गोली उसे लगी और वह मारा गया। शातिर पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत थे। STF के मुताबिक मारा गया बदमाश अंबेडकर नगर निवासी था। लंबे समय से टीम उसकी सुरागरशी कर रही थी। 

मौका-ए-वारदात पर पड़ी बाइक और किनारे खून से लथपथ अपराधी।

STF के ASP डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन पर STF Officer घनश्याम यादव और उनकी टीम लगातार विजय सिंह को ट्रेस कर रही थी। मुखिबरों के साथ-साथ सर्विलांस सेल के जरिए भी उस पर निगाहबनी लंबे समय से जारी थी। टीम को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी विजय सिंह शनिवार सुबह इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकर नगर में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए निकलेगा। सूचनातंत्र पर विश्वास कर STF की टीम ने परसपुर के बेलसर मार्ग स्थित चंदयीपांडेपुरवा के पास घेराबंदी की।

 

मारा गया कुख्यात अपराधी विजय सिंह (48)

इस दौरान
STF के साथ लोकल पुलिस टीम भी मौजूद थी। STF के घेराबंदी करते ही बाइक सवार अपराधी भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो उसने पिस्टल से फायरिंग शुरु कर दी। खुद को बचाते हुए STF Team ने भी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से अपराधी बाइक से गिर गया। लहूलुहान हालत में नीचे पड़े अपराधी की सांसे चलती देख टीम उसे अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

झाड़ियों में पड़ी मिली अपराधी की पिस्टल।

STF के ASP डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक शातिर पर संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज थे। भाड़े की हत्या करने से भी विजय सिंह नहीं चूकता था। खरगपुर कोतवाली अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर निवासी विजय सिंह थाना महरूवा अम्बेडकर नगर के मुकदमा अपराध संख्या 06/2021 IPC की धारा 302, 120 B में वांछित था।