Articles by "DM"
DM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • ड्योढ़ी घाट पर सिपाही और दरोगा शवों को कंधा देते नजर आए
  • Accident में मरे लोगों को नम आंखों से से भावभीनी श्रद्धांजलि
  • कोरथा गांव में नहीं जले चूल्हे, आसपास के ग्रामीण खाना लेकर पहुंचे


Yogesh Tripathi

250 घरों की आबादी वाले कोरथा गांव में संडे की सुबह जब एंबुलेंस के जरिए स्वजनों के शव पहुंचे तो गांव में चीख-पुकार मच गई। हर कोई अपनों के अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल दिखा। करुणक्रंदन और चीख-पुकार देख अफसर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। सबसे अधिक दयनीय हालत बुजुर्गों की रही, जो कि अपनी आंखों के सामने बच्चों की लाशें देख रहे थे। उनकी आंखों के आंसू सूख चुके थे। मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था कि ईश्वर आखिर कौन से गुनाह की सजा दे दी।


जिलाधिकारी की पहल पर पुलिस कर्मी 26 लोगों के शवों को एंबुलेंस में लेकर ड्योढ़ी घाट के लिए रवाना हुए तो फिर चीख-पुकार मच गई। अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को सांत्वना देकर उन्हें समझाया। इसके बाद ही एंबुलेंस गांव से रवाना की जा सकीं। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई थी।


ड्योढ़ी घाट पर जब एंबुलेंस पहुंची तो वहां पुलिस कर्मियों ने मानवता दिखाई। दरोगा और पुलिस कर्मी एंबुलेंस के नजदीक पहुंचे और सभी पार्थिव शरीरों को कंधा देकर घाट पर रखी चिताओं तक सम्मान पूर्वक लाए। पुलिस के इस मानवता की हर किसी ने तारीफ की। सभी शवों का अंतिम संस्कार होने तक प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ घाट पर ही मौजूद रहे। करीब दर्जन भर बच्चों के शवों को घाट के पास ही कब्र खोदकर दफनाया गया।

 


दोपहर बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरथा गांव पहुंचे तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मीडिया को गांव के बाहर ही रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही सभी को आर्थिक मदद मिल जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों को ताकीद देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित ग्रामीण को कोई दिक्कत न आए।


इस दौरान योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री राकेश सचान, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत कई नेता पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान नेता से लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी विशाख जी की तारीफ करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी विशाख जी रात में ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पूरे समय वह राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। इसके बाद वह हैलट अस्पताल पहुंचे। रात में ही जिलाधिकारी ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित करवाया। सुबह होने पर वह सभी शवों को लेकर फिर कोरथा गांव पहुंचे। यही नहीं इसके बाद वह ड्योढ़ी घाट पर भी गए जहां शवों का अंतिम संस्कार होना था।

  • मातहतों के साथ जनपद की कई सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण
  • मानक के विपरीत कार्य मिलने पर मातहतों से मांगा स्पष्टीकरण

 

मातहतों के साथ सड़क पर किए गए पैचवर्क कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिकारी कन्नौज राकेश कुमार मिश्रा।

Raja Katiyar

मातहतों के साथ इत्रनगरी कन्नौज की प्रमुख सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकले जिलाधिकारी ने पैचवर्क ठीक ढंग से न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था और मातहतों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां पर भी गुणवत्तापूर्वक कार्य नहीं किया गया है,उसे दोबारा कराया जाए।

Kannauj (DM) राकेश कुमार मिश्र मातहतों के साथ ठठिया-मकनपुर और कन्नौज-तिर्वा रोड पर कराए गए पैचवर्क कार्य की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम ठठिया-मकनपुर रोड पर पैच कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर पैचवर्क की गुणवत्ता सही पाई गई। एक जगह पर बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण पैचवर्क कार्य में विलंब देख डीएम ने गड्ढे को ठोस पत्थर से भरकर दोबारा पैचवर्क कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर कराए गए पैचवर्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस रोड पर कई जगह पैचवर्क किया गया है लेकिन गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए मातहतों से दो टूक शब्दों में कहा कि कार्यदायी संस्था को तुरंत नोटिस भेजें। साथ ही पैचवर्क का कार्य दोबारा कराया जाए। जिलाधिकारी ने इस संबध में NH-91-A के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण लिए जाने के साथ ही पैच कार्य पूर्ण गुणवत्ता से कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर.एन सिंह समेत कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और तमाम मातहत भी मौजूद रहे।

  • कन्नौज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन
  • कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
  • धरना देने के बाद गवर्नर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कन्नौज जिलाधिकारी को सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता।

Raja Katiyar

प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद Sangam Lal Gupta पर हुए कातिलाना हमले के आरोपी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी आराधना मिश्रा समेत 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इत्रनगरी Kannauj के जिला कांग्रेस कमेटी प्रेसीडेंट दिनेश पालीवॉल की अगुवाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रेसीडेंट दिनेश पॉलीवाल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और प्रमोद तिवारी समेत दर्जनों नेताओं पर दर्ज मुकदमें को अविलंब वापस लेने की मांग की।

कन्नौज कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलीवॉल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कहा कि दो दिन पहले प्रतापगढ़ के ब्लॉक सांगीपुर में गरीब कल्याण योजना के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधान मंडल दल के नेता आराधना मिश्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं थीं। उसके बाद भी बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता पर हुए हमले में पुलिस ने बड़ी साजिश के तहत प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR रजिस्टर्ड की। इतना ही नहीं प्रमोद तिवारी के कई दर्जन समर्थकों पर भी मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने सभी को प्रताड़ित करने का कार्य किया।

पुलिस की इस कार्रवाई का जिला कांग्रेस कमेटी विरोध कर कड़ी निंदा करती है। गवर्नर को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेस प्रेसीडेंट ने प्रमोद तिवारी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने की त्वरित मांग की। दिनेश पॉलीवॉल ने कहा कि प्रमोद तिवारी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। पिछले कई दशक से वह लगातार सांसद और विधायक बन रहे हैं। इतने लंबे राजनीतिक कैरियर में उनके खिलाफ कभी भी कोई अपराधिक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। लेकिन बीजेपी सरकार की तरफ से रची गई साजिश अब जगजाहिर हो चुकी है। एक बड़े षजयंत्र के तहत प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा के साथ-साथ उनके समर्थकों को पुलिस के जरिए शाफ्ट टॉरगेट किया जा रहा है। पुलिस ने यदि शीघ्र मुकदमा वापस नहीं लिया तो जिला कांग्रेस कमेटी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 -मिशन इंद्रधनुष 2021 के तहत मीटिंग में डीएम ने दिए निर्देश

-सर्वे के बाद 17 फरवरी 2021 तक प्रथम चक्र का डाटा फोर्टल पर फीड करें


Raja Katiyar

"इस बार कोई भी महिला और बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठकें निर्धारित समय पर सुनिश्चित करें। मिशन के सुचारू संचालन में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें इत्रनगरी Kannauj के DM राकेश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कहीं। DM ने मिशन इंद्रधनुष 2021 के तहत जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए मातहतों को ताकीद दी कि आशा बहुओं, ए.एन.एम और सहायिका के साथ Door to Door सर्वे लिस्ट के आधार पर शत-प्रतिशत कराया जाए।  

जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे के बाद माइक्रो प्लान तैयार कर 17 फरवरी 2021 तक प्रथम चक्र का डाटा पोर्टल पर फीड किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से प्रस्तावित दिनांक 23 फरवरी 2021 एवं 0102 मार्च 2021 त्रिदिवसीय प्रथम चक्र IMI कार्यक्रम एवं दूसरे चरण के दिनांक 23 मार्च 2021 एवं 0506 अप्रैल 2021 को आयोजित किया जाए। जिसमें ड्यू लिस्ट के मुताबिक हेड काउंट सर्वे के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


DM ने पोर्टल पर टीकाकरण करा चुके बच्चों और माताओं का डाटा समय से न फीड किए पर रोष जताते हुए समय से टीकाकरण कराने और पोर्टल पर फीड किये जाने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन परिवारों की तरफ से टीकाकरण किन्हीं वजहों से नहीं कराया जा रहा है। ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित कर उन्हें टीकाकरण न करवाने से बच्चे की बढ़त में आने वाली कमी के बारे में बताए जाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि IMF के दौरान कोरोना के दृष्टिगत नियमोँ का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि IMF के अंतर्गत टीकाकरण किसी भी दशा में किसी के घर पर आयोजित न की जाए बल्कि किसी सरकारी भवन या किसी खुले क्षेत्र में सुनिश्चित करें। Meeting में मुख्य विकास अधिकारी आर.एन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केसी राय और तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

 

-ग्रामीणों, मछुआरों को सतर्कता बरतने की ताकीद

-कई जगहों पर अफसरों ने मुनादी भी पिटवाई

-गंगा के बढ़ते जलस्तर पर विशेष निगरानी का फरमान

Raja Katiyar

Uttarakhand Glacier OutBurst से मची तबाही के बाद Uttar Pradesh के कई जिलों में High Alert है। UPCM योगी आदित्यनाथ ने गंगा के किनारे बसे जिलों के DM और SP को विशेश सतर्कता बरतने की ताकीद दोपहर में ही जारी कर दी। IG Range (Kanpur) मोहित अग्रवाल ने Tweet कर कानपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद के मातहतों को Alert रहने का दिशा-निर्देश जारी किया। इसके बाद कन्नौज में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मातहतों के साथ गंगा नदी के तट पर बसें गांवों और कस्बों में पहुंचे। दोनों ही अफसरों ने कई जगहों पर जनता के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मुनादी भी पिटाई। ग्रामीणों से संवाद कर अफसरों ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी परेशानी की स्थित में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क स्थापित करें।

DM राकेश कुमार मिश्र, SP प्रशांत वर्मा ने मातहतों के साथ एक अहम Meeting भी की। दोनों ही अफसरों ने अग्रिम आदेश तक ग्रामीणों और मछुआरों को गंगा नदी के पास न जाने का आदेश दिया है। सभी गांवों और गंगा नदी के बीच में खेती करने वाले अस्थायी निवासियों को सतर्क करने के लिए मुनादी पिटवाने के बाद व्यापाक प्रचार-प्रसार भी करवाया। सभी को ऊंचे स्थल पर जाने की सलाह दी गई है। गांवों के कम से कम एक किलोमीटर की दूरी पर चौकियां और शेल्टर होम स्थापित करने की बात भी कही गई है।


 

DM ने SDM कन्नौज और छिबरामऊ निर्देश जारी किया है कि अपनी तहसीलों में सभी लेखपालों को क्षेत्रों में एक्टिव रखें। प्रचार-प्रसार के जरिए ग्रामीणों को जानकारी दें कि गंगा तटों से फिलहाल दूर रहना है। गंगा के जलस्तर की रीडिंग के लिअ गेज पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए अधिशासी अभियंता(सिंचाई) को निर्देश दिया गया है। उन्होंने गेज की प्रति घंटे की स्तर की जानकारी कंट्रोल रूम में नियमित किये जाने के निर्देश दिए। टीले और टापू पर रहने वाले ग्रामीऩों को सचेत कर पालतू गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेजवाने का निर्देश भी डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को जारी किया। DM राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी आपदा के मद्देनजर जिला इमरजेंसी ऑपरेशन केंद्र में संचालित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, 05694-265606, 9454465005 पर तुरंत संपर्क करें।

DM और SP ने मेहंदी घाट पर नाविकों से भी बातचीत की। सभी को समस्या की गंभीरता के बाबत जानकारी देते हुए आगाह किया गया कि नाव का प्रयोग फिलहाल अग्रिम आदेश तक गंगा में न करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार, ASP विनोद कुमार, एसडीएम (सदर) गौरव शुक्ला, सीओ सदर एवं कोतवाल विकास राय समेत कई अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 -Mission Shakti UP के तहत एक दिन की DM बनीं टॉपर अंशी

-हाईस्कूल की टॉपर चांदनी को एक दिन की SP बनाया गया


 

Raja Katiyar

Mission Shakti UP के तहत Uttar Pradesh के सभी जनपदों में Topper Student को एक दिन के लिए जनपद का DM और SP बनाया गया। इत्रनगरी Kannauj में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर रहीं अंशी को जनपद का DM और हाईस्कूल की मेधावी चांदनी को SP बनाया गया। प्रशासनिक पद पर एक दिन के लिए जिले की महत्वपूर्ण कुर्सी पर बैठने वाली इन दोनों मेधावी छात्राओं ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 


 

मीडिया के सवालों पर एक दिन की DM बनीं टॉपर अंशी ने कहा कि आज बेटियों के लिए गौरव का दिन हैउनकी पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा को लेकर है SP बनीं चांदनी ने कहा कि "उन्हें आज गर्व महसूस हो रहा है। हर माता-पिता के लिए एक संदेश है कि बेटियों से नफरत न कर उनसे प्यार करे क्योंकि बेटियां भी नाम रोशन करती है 

DM राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला शसक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए बेटियों को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रसाशनिक पद पर बैठाया गया है। उन लोगो के लिए यह संदेश है जो बेटियों को बोझ समझते है अब बेटियों भी जिला कलेक्टर भी बन सकती है।

-एक दिन की DM बनीं Topper Student मधु यादव

-DM (Kanpur) की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनी

-शिवाजी इंटर कॉलेज की Madhu Yadav ने 12वीं की परीक्षा की थी टॉप

-बगल की कुर्सी पर बैठे Kanpur के जिलाधिकारी Alok Tiwari

Yogesh Tripathi

UP Board में 12वीं की परीक्षा टॉप करने वाली शिवाजी इंटर कॉलेज की Student मधु यादव को Mission Shakti UP के तहत एक दिन के लिए Kanpur का District Magistrate (DM) बनाया गया। एक दिन के लिए अपने छोटे से कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी के दायित्यों का मधु यादव ने बखूबी से निर्वाहन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में DM Office आए तमाम फरियादियों की उन्होंने फरियाद सुनीं। एक जमीन पर कब्जे की शिकायत पर मधु ने त्वरित एक्शन लेते हुए CO को फोन मिलाकर फटकार लगा दी। मौके पर पहुंचने का निर्देश जारी किया। इस दौरान Kanpur के DM आलोक तिवारी बगल की कुर्सी पर पूरे समय बैठे रहे। 


South City स्थित Naubasta के नारायणपुरी मोहल्ले में रहने वाली मधु यादव Monday की सुबह ही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गईं। Kanpur के जिलाधिकारी Alok Tiwari ने मधु को कार्यभार सौंपकर उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद DM खुद बगल की कुर्सी पर बैठ गए। 


इंटर की परीक्षा में टॉपर रहीं मधु यादव के पिता बाबू लाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोपहर तक कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों की पीड़ा सुनने के बाद मधु यादव कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) स्थित अटल बिहारी प्रेक्षागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में उन्होंने प्रदर्शनी को बेहद करीब से देखा। इस मौके पर उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले RO, ARO, BLO को सम्मानित भी किया। 

 

मैं एक दिन की DM बोल रही हूं

Ghatampur के केवड़िया गांव निवासी फरियादी Raju कलेक्ट्रेट अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। एक दिन की डीएम मधु यादव के सामने राजू ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वह किराए के मकान में रहते है। गांव के पूर्व प्रधान परेशान करते हैं। गुंडे बुलवाकर पिटवाते हैं। पुलिस फरियाद नहीं सुन रही हैइस पर DM मधु नाराज हो गईं। उन्होंने मातहतों से कहा कि कौन है SHO, बात कराइए। थानेदार का फोन नहीं लगा तो उन्होंने सीओ को फोन मिलवाया। सीओ के मोबाइल रिसीव करते ही मधु ने कहा कि मैं एक दिन की डीएम बोल रही हूं। आपका एसओ क्या कर रहा है ? आखिर गरीब की फरियाद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। सीओ बोले मैम कार्रवाई जरूर होगी। डीएम ने कहा कि अब तक क्यों नहीं हुई ? कार्रवाई करवाकर बताएं। डीएम ने कहा कि कहने से काम नहीं चलेगा, कार्रवाई होनी ही चाहिए। 

 

 

इस शादी की नौकरशाही के गलियारों में खासी चर्चा हो रही है। चर्चा इस बात की अधिक है कि IAS अफसर चाहते तो करोड़ों रुपए का दहेज मिल सकता था लेकिन उन्होंने एक सामान्य परिवार की लड़की को अपनाकर एक नई मिशाल पेश की है। रायबरेली के DM  संजय खत्री ने 19 नवंबर को नई दिल्ली में ब्याह रचाया। 


[caption id="attachment_18429" align="aligncenter" width="650"] नई दिल्ली में ब्याह रचाने के बाद अपनी धर्मपत्नी के साथ रायबरेली के जिलाधिकारी संजय खत्री।[/caption]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के IAS अफसर संजय खत्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह इन दिनों मीडिया की सुर्खियां भी बने हैं। उसके पीछे वजह उनकी अलबेली शादी है। बताया जा रहा है कि जो लड़की कभी उनके पास इंसाफ मांगने पहुंची थी, IAS अफसर संजय खत्री उसी लड़की को अपना दिल दे बैठे। सामान्य परिवार की लड़की से उन्होंने दिल्ली में जाकर ब्याह रचाया। उनकी यह शादी इन दिनों मीडिया के साथ नौकरशाही में चर्चा-ए-खास है।



यूपी के गाजीपुर में हुई मुलाकात


IAS अफसर संजय खत्री यूपी के गाजीपुर में जिलाधिकारी रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तैनाती के दौरान एक युवती उनके पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी। इंसाफ मांगने पहुंची युवती डीएम साहब को काफी पसंद आई तो वह उसे दिल दे बैठे। दोनों के बीच प्यार की पीगें बढ़ीं। यूपी के गाजीपुर से शुरू हुआ मोहब्बत का सफर अब दिल्ली में ब्याह के बाद जाकर थमा। संजय खत्री इन दिनों रायबरेली में तैनात हैं।

NEW DELHI में गुपचुप रचाया ब्याह


संजय खत्री ने 19 नवंबर को गाजीपुर की इस युवती से नई  दिल्ली में शादी की। शादी के मौके के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती को चुना गई। नौकरशाही के गलियारे में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इस बात की अधिक है कि सामान्य परिवार की युवती से शादी कर डीएम संजय खत्री ने बड़ी मिशाल पेश की है।