Articles by "Most Wanted"
Most Wanted लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • दो साल पहले Gorakhpur के हरपुर बुदहट थाना एरिया में किया था Murder 
  • सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था जय प्रकाश यादव
  • गोरखपुर के सहजनवा से STF की Lucknow (Head Office) की टीम ने किया गिरफ्तार
  • NCR में रहकर मकान बनवाने का काम कर रहा था 50 हजार का इनामी 
STF के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी 50 हजार का इनामी जय प्रकाश यादव

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh की Gorakhpur Police के लिए चुनौती बन चुके Murder Case के आरोपी को उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) की  Lucknow (Head Office) टीम  ने Arrest कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपी का नाम जय प्रकाश यादव है। उसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। STF के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP)  Dr. Rakesh Kumar Mishra के निर्देश पर Officer घनश्याम यादव की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी को गोरखपुर के सहजनवा थाना एरिया के भीटी रावत चौराहे के पास से धर दबोचा। STF के मुताबिक Most Wanted अपराधी अपने मुकदमें की पैरवी के सिलसिले में आया था। भीटी रावत चौराहे के पास वह बस का इंतजार कर रहा था लेकिन सटीक मुखबिरी और सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में हत्यारोपी जय प्रकाश यादव ने STF प्रभारी घनश्याम यादव को बताया कि वर्ष 2019 में खेत के विवाद में उसने फावड़े से प्रहार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। हरपुर बुदहट पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 115/2019 IPC की धारा 147,148, 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। बकौल जय प्रकाश फरार होने के बाद वह NCR पहुंचा। यहां छिपकर वह रहने लगा। कुछ दिनो बाद उसे सुपरवाइजर की नौकरी मिल गई। करीब दो साल से वह एनसीआर क्षेत्र में ही रहकर अपनी जीविका चला रहा था। 

जयप्रकाश के फरार होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने लंबे समय तक उसकी गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मारा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जयप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया। सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित होते ही STF सक्रिय हो गई। ASP डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा खुद इस पूरे मामले को देख रहे थे. सर्विलांस के जरिए जयप्रकाश के तमाम करीबी लोगों को ट्रेस किया गया। सफलता मिलने के बाद मुखबिरों तंत्र को भी STF ने Active कर दिया। लंबे इंतजार के बाद अंततः STF को फ्राइ-डे की सुबह सफलता मिल गई। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी घनश्याम यादव, हेडकांस्टेबल गिरिजा शंकर यादव, कुलदीप सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार, मुकेश प्रजापति शामिल रहे। 



-Encounter के दौरान घायल Vicky Soni को LLR Hospital ले जाया गया

-एक लाख का इनामिया बदमाश है Vicky Soni

-डेढ़ साल पहले पेशी के दौरान Court से हुआ था फरार

-Kanpur के पनकी थाना एरिया में घेराबंदी के बाद STF को मिली कामयाबी


Yogesh Tripathi

एक लाख रुपए के इनामी Most Wanted बदमाश Vicky Soni को STF ने Arrest कर लिया। मंगलवार देर रात्रि Kanpur के Panki थाना एरिया में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और बदमाशों की तरफ करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। भागते समय विक्की नाले में गिर गया। विक्की के साथी मौके से भाग निकले। STF का कहना है कि विक्की के पनकी में मौजूद होने की पुख्ता लोकेशन मिलने पर Team ने घेराबंदी की। 

STF Team के घेरने पर के बाद विक्की सोनी को सरेंडर के लिए आवाज दी लेकिन Vicky Soni और उसके साथी ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में STF ने क्रॉस फायरिंग की। घायल विक्की को उपचार के लिए LLR Hospital में भर्ती कराया गया है।

LLR Hospital में भर्ती घायल Vicky Soni

डेढ़ दशक पहले हुई थी Vicky के पिता की हत्या

Vicky Soni के पिता जगन्नाथ सोनी की करीब डेढ़ दशक पहले लूटपाट के बाद Naubasta स्थित घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जगन्नाथ सोनी दुकान से घर जा रहे थे। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लाखों की ज्वैलरी भी लूट ली थी। 

कोतवाली पुलिस ने की थी कुर्की

Kanpur की कोतवाली पुलिस ने कुछ महीना पहले ही विक्की के घर की कुर्की की थी। विक्की के कमरे में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा था। बिस्तर और कपड़ों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने विक्की के कमरे में सील लगा दी थी। खास बात ये है कि कई बार STF के चंगुल में आते-आते विक्की सोनी बच निकला था। विक्की की लोकेशन कभी मध्य प्रदेश के इंदौर तो कभी मुंबई मिली। एक बार वह Kanpur में गिरफ्तार होते-होते बचा था। उल्लेखनीय है कि विक्की के फरार होने के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड की थी।

हत्या के मामले में आरोपी है Vicky Soni

Vicky Soni के खिलाफ करीब साढ़े पांच साल पहले नौबस्ता थाने में मुकदम अपराध संख्या 860/15 पर IPC की धारा 147/148/149/302 और 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नौबस्ता के बंबा स्थित हाईटेंशन लाइन के पास रोहित सिंह भदौरिया नाम के युवक की हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर विक्की समेत कई लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की थी। ये हत्या बेहद फिल्मी स्टाइल में की गई थी। 

ADJ Court से फरार हुआ था विक्की सोनी

3 अक्तूबर 2019 को आरक्षी जितेंद्र मिश्रा और जितेंद्र कुमार सेशन हवालात से विक्की सोनी को लेकर एक अपर जिला जज (ADJ) की कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। पेशी के दौरान परमट निवासी एक अन्य अपराधी की दूसरी कोर्ट में पेशी थी। इस बीच मौका पाकर विक्की सोनी दोनों आरक्षियों को गच्चा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला था। तत्कालीन SSP ने दोनों आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया था।  

भाई समेत कई के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

Vicky Soni के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी उसके मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने विक्की के भाई दीपचंद्र सोनी, चचेरे भाई सुरेंद्र, साथी रोहित और रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरारी के दौरान विक्की ने नौबस्ता के प्रापर्टी डीलर महेश यादव से फोन पर 25 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। 

“पनाहगारों” और “हमदर्दों” पर नजर टेढ़ी कर सकती है STF

 सूत्रों की मानें तो पुलिस और STF फरारी के दौरान विक्की सोनी के “पनाहगार” और “हमदर्द” रहे लोगों पर भी नजरें टेढ़ी कर सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि विक्की सोनी फरारी के दौरान किन-किन अपराधियों के संपर्क में रहा था। उल्लेखनी है कि अभी पांच महीना पहले सर्विलांस सेल को विक्की सोनी के किदवईनगर स्थित लाल कालोनी निवासी एक बदमाश के कनेक्शन की भनक लगी थी। उसी के बाद से माना जा रहा था कि जल्द ही विक्की सोनी की गिरफ्तारी हो जाएगी लेकिन विक्की बार-बार अपने ठिकानों को जल्दी-जल्दी बदलता रहा है। विक्की के साथ मौजूद रहे रामजी मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

 

Update News

 



 

 

-इटावा पुलिस ने कार लूटकर भाग रहे बउवा दुबे को मार गिराया

-फरीदाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए प्रभात मिश्रा का पनकी में Encounter

-पनकी में STF की पिस्टल छीनकर भाग रहा था प्रभात मिश्रा

-फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को किया था Arrest

-CO समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित था प्रभात मिश्रा

-पुलिस ने प्रभात के सिर पर रखा था 50 हजार रुपए का इनाम

 
Kanpur के पनकी में STF के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी प्रभात मिश्रा।

Yogesh Tripathi


गुरुवार सुबह 5 लाख रुपए के इनामी Most Wanted गैंगस्टर Vikas Dubey के दो और गुर्गों को STF व इटावा पुलिस ने Encounter में ढेर कर दिया। Kanpur के पनकी में हुई मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी प्रभात मिश्रा ढेर हुआ। प्रभात 2 जुलाई की रात सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में मौजूद था। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने उसे दो साथियों के साथ मंगलवार रात को Arrest किया था। ट्रांजिट रिमांड पर STF उसे लेकर कानपुर पहुंची। पनकी में STF की गाड़ी पंक्चर हो गई। मौके का फायदा उठाते हुए प्रभात ने एसटीएफ के एक जवान की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। क्रॉस फायरिंग में प्रभात मिश्रा अलसुबह ढेर हो गया ।



हालांकि 50 घंटे की पूछताछ के दौरान प्रभात ने STF की टीम को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी थीं। प्रभात ने STF को बताया कि हत्याकांड कैसे फरार हुआ था विकास दुबे। उल्लेखनीय है कि प्रभात कुमार को मंगलवार की रात्रि में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने एक होटल से दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से विकास दुबे की पिस्टल के साथ-साथ बिकरू में पुलिस कर्मियों से लूटी गई पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की थी। सूत्रों की मानें तो प्रभात मिश्रा पर कोई अपराधिक मुकदमा पंजीकृत नहीं है। फिर भी पुलिस अन्य थानों से उसके अपराधिक इतिहास का ब्यौरा खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि प्रभात 2 जुलाई को घटना वाली रात बिकरू में मौजूद था। उसने भी पुलिस टीम पर हमले में विकास और उसके गुर्गों का साथ दिया था। पुलिस ने उसे हत्याकांड में आरोपी बनाया है।


उधर, इटावा जनपद के SSP आकाश तोमर ने बताया कि जनपद की पुलिस के साथ गुरुवार सुबह बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गश्ती टीम ने जब बदमाश को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरु कर दी। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने क्रॉस फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई। बदमाश की शिनाख्त कानपुर के चौबेपुर निवासी बउवा उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्टल और बंदूक पुलिस ने बरामद की है। बउवा के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि बउवा भी हत्याकांड वाली रात विकास के साथ था। उसने भी पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। एसएसपी का कहना है कि बउवा एक गाड़ी को लूटकर भाग रहा था। तभी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।





-गैंगस्टर Vikas Dubey का एक गुर्गा श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल

-देर रात्रि बिल्हौर सर्किल की फोर्स के घेराबंदी करने पर की थी फायरिंग 

-बिकरू गांव में हथियारों की बरामदगी के लिए STF सर्च ऑपरेशन जारी

-कुएं से लेकर तालाब और नहर तक को खंगाल रही है UPSTF

-देर रात्रि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित होटल से भागा है विकास दुबे 

-अगले 48 घंटे विकास और उसके गुर्गों पर पड़ सके हैं काफी भारी 

Yogesh Tripathi 


UP के Most Wanted बदमाश Vikas Dubey के सिर पर अब इनाम की राशि 5 लाख रुपए कर दी गई है। इनाम की राशि बड़ते ही गैंगस्टर विकास दुबे अब सूबे के सबसे बड़ा अपराधी बन चुका है। करीब चार दिन बाद उसकी लोकेशन को STF ने मंगलवार रात्रि ट्रेस किया। वहीं, देर रात्रि Hamirpur के मौदहा में विकास दुबे के बॉडीगार्ड Amar Dubey को UPSTF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया तो दूसरी तरफ कानपुर के बिल्हौर सर्किल की फोर्स से विकास के गुर्गे की मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में श्याम बाजपेयी नाम के गुर्गे के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
बीती रात चौबेपुर पुलिस के हाथों एनकाउंटर में घायल बदमाश श्यामू बाजपेयी।

CO समेत 8 पुलिस वालों की हत्या के बाद से फरार विकास दुबे और उसके गुर्गों की तलाश कर रही STF ने बुधवार सुबह विकास के गांव बिकरू में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। सूत्रों की मानें तो हत्याकांड में प्रयुक्त स्वचालित हथियारों को गांव के कुएं में फेंके जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद गोताखोरों को कुएं में उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक कोई असलहा नहीं मिला था। 

www.redeyestimes.com (News Portal) को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे गैंगस्टर Vikas Dubey और उसके गुर्गों को काफी भारी पड़ने वाले हैं। खबर है कि कुछ और गुर्गे देर-सबेर STF की गोलियों का शिकार बनेंगे। संभव है कि विकास भी इसमें ढेर हो जाए। उसके सरेंडर की खबर के मद्देनजर STF की दो टीमें पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। फरीदाबाद से दिल्ली की दूरी भी अधिक नहीं है।  

पूर्व ग्राम प्रधान पप्पू उर्फ राजेश पटेल को बहाने बुलाकर की गई थी MP में हत्या


टीकमगढ़ में चरन सिंह और उसके 8 साथियों ने दिया था वारदात को अंजाम

इंस्पेक्टर Ghanshyam Yadav की अगुवाई में STF की Kanpur Unit को सफलता

DIG (Jhansi Range) के ने घोषित किया था शातिर पर 50 हजार का इनाम

50 हजार का इनामी Wanted चरन सिंह उर्फ चंदन पटेल Arrest By UPSTF

Yogesh Tripathi

Video

 

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) की Kanpur Unit के तेज तर्रार इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह यादव की अगुवाई में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF टीम ने कई महीने से फरार 50 हजार के इनामी Most Wanted अपराधी चरन सिंह उर्फ चंदन सिंह को 12/13 सितंबर 2019 की रात्रि को झांसी में Arrest कर लिया। STF के मुताबिक चंदन सिंह बेहद क्रूर किस्म का अपराधी है। उस पर 24 मुकदमें अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं ।   

झांसी के पूर्व ग्राम प्रधान का किया था बेरहमी से Murder

2019 साल की शुरुआत के महीने में चरन सिंह उर्फ चंदन पटेल ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ राजेश पटेल निवासी बघेरा थाना टहरौली जनपद झांसी को बहाने से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ बुलाया। यहां पर चंदन ने अपने साथियों मान सिंह, मान सिंह का छोटा भाई दीपेश, रहीस उदय सिंह उर्फ उद्दौ, रवींद्र उर्फ रब्बू सभी निवासी थाना जतारा, जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, जाहर निवासी मऊ बछौड़ा थाना दिगौड़ा टीकमगढ़, दीन दयाल उर्फ माते निवासी झांसी, और पाल निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के साथ मिलकर पप्पू को बीयर में नाइट्रावेट टैबलेट दे दी। पप्पू के बेहोश होते ही सभी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद सभी पेट्रोल डालकर पप्पू की लाश को टीकमगढ़ के जंगल फूंक दिया। 

गड्ढा छोटा पड़ा तो शव को कुल्हाड़ी से काटा

इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह यादव के मुताबिक चरन सिंह उर्फ चंदन काफी क्रूर किस्म का अपराधी है। पप्पू के शव को फूंकने के बाद सभी बदमाशों ने मिलकर एक गड्ढा खोदा। पप्पू की लाश को जब गड्ढे में रखा तो गड्ढा छोटा पड़ गया। इस पर चरन सिंह ने कुल्हाड़ी से पप्पू के पैर काट डाले। उसके बाद शव को गड्ढे में भर दिया। 

तो इस लिए पकड़ में नहीं आ रहा था Wanted चरन सिंह

STF के मुताबिक चरन सिंह क्रूर होने के साथ-साथ बेहद शातिर दिमाग भी है। चरन सिंह मोबाइल का प्रयोग करता था लेकिन कभी नार्मल कॉल किसी को नहीं करता था। चरन सिंह वाईफाई और हॉटस्पाट के माध्यम से WhatsApp Call करता था। जिसकी वजह से वो पकड़ में नहीं आ रहा था। STF ने भी उसे पकड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। तमाम बारीकियों का प्रयोग कर अंतत: टीम ने उसे झांसी के गिलावल तिराहे के पास से दबोच लिया। झांसी के टहरौली थाने में उसके खिलाफ लिखापढ़ी की जा रही है।

ये हत्यारोपित पहले हो चुके हैं Arrest

झांसी पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान पप्पू उर्फ राजेश पटेल की हत्या के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 60/19 पर IPC की धारा 364, 302, 120, 147 समेत कई संगीन धाराओं में FIR रजिस्टर्ड की थी। पुलिस ने मान सिंह, मान सिंह का छोटा भाई दीपेश, रहीस उदय सिंह उर्फ उद्दौ, रवींद्र उर्फ रब्बू सभी निवासी थाना जतारा, जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, जाहर निवासी मऊ बछौड़ा थाना दिगौड़ा टीकमगढ़, दीन दयाल उर्फ माते निवासी झांसी, और पाल निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन चरन सिंह फरार था।

चरन सिंह पर दर्ज हैं 24 मुकदमें

एसटीएफ के हत्थे चढ़े चरन सिंह उर्फ चंदन पटेल पर झांसी के कई थानों में करीब 24 मुकदमें पंजीकृत हैं। चरन सिंह के गिरोह में कई बदमाश हैं। अपहरण कर किसी की हत्या करना उसके बाएं हाथ का काम है। एसटीएफ ने चरन सिंह के पास से एक मोबाइल, 450 रुपए नकद, तमंचा .315 बोर और कारतूस बरामद किया है।