Articles by "Vicky Soni"
Vicky Soni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-Arresting के बाद 24 घंटे में तीन मुकदमें दर्ज

-गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी में Kanpur Police

-“हमदर्दों” और “पनाहगारों” का ब्यौरा जुटा रही है Police

-विक्की पर दर्ज तीन मुकदमों में दो STF ने रजिस्टर्ड कराए

 


Yogesh Tripathi

शातिर बदमाश Vicky Soni स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) के “चक्रव्यूह” में फंसने के बाद Arrest हो चुका है। गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के अंदर उसके खिलाफ तीन मुकदमें रजिस्टर्ड किए गए हैं। दो मुकदमों में वादी STF (Kanpur Unit) के प्रभारी हैं। जबकि एक FIR रोहित सिंह मर्डर केस के वादी रीतेश सिंह हैं। मुठभेड़ के दौरान भागते समय घायल Vicky Soni के हाथ और पैर में चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ा दिया है। उसे बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

Kanpur Police ने विक्की सोनी के “हमदर्दों” और “पनाहगारों” पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। SSP/DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने गिरोह का ब्यौरा तलब किया है। संकेत साफ है कि जल्द से जल्द विक्की सोनी और उसके गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा सके। 

Vicky Soni के खिलाफ पहली FIR रीतेश सिंह ने दर्ज कराई है। रीतेश सिंह अपने भाई रोहित सिंह भदौरिया की हत्या के वादी हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में रीतेश सिंह का आरोप है कि 29 अक्तूबर 2015 को विक्की सोनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। 2019 में वह कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हो गया। 

तब से वह मुकदमें में पैरवी न करने के लिए दबाव बनाकर धमकी दे रहा था। रीतेश के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह पनकी स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। भाटिया तिराहे के पास विक्की सोनी ने उसे रोक लिया और पिस्टल अड़ाकर मारपीट भी की। विक्की के साथ एक युवती भी मौजूद थी। युवती विक्की सोनी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। पुलिस ने विक्की की गर्लफ्रेंड के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया है।

Vicky Soni के खिलाफ दूसरी FIR खुद STF के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने दर्ज कराई है। ये मुकदमा पुलिस मुजहमत का है। तहरीर के मुताबिक सूचना पर STF Team ने विक्की और उसके गुर्गों की लोकेशन पनकी में मिलने पर घेराबंदी की। रात करीब नौ बजे घेराबंदी होने पर विक्की और उसके साथियों ने फायरिंग शुरु कर दी। क्रॉस फायरिंग पर विक्की और उसके गुर्गे भागने लगे। विक्की के साथ मौजूद लोग भाग निकलने में कामयाब रहे लेकिन विक्की भागते समय नाले में गिरकर घायल हो गया।

Vicky Soni के खिलाफ तीसरा मुकदमा भी STF ने ही दर्ज कराया है। यह मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद Arrest विक्की सोनी के पास से पुलिस ने .32 बोर की विदेशी पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए।

वर्ष 15 में की हत्या, 19 में फरार, 21 में Arrest

STF के “चक्रव्यूह” में फंसकर Arrest हुए विक्की सोनी से लंबी पूछताछ हुई है। विक्की सोनी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने वर्ष 2015 में रोहित सिंह भदौरिया पर गोलियों की बौंछार कर फिल्मी स्टाइल में हत्या कर सनसनी फैला दी थी। हत्या नौबस्ता के बंबा स्थित हाईटेंशन लाइन के पास एक ढाबे पर हुई थी। जेल में उसकी एक गैंगस्टर से तनातनी हुई। 

जिसके बाद उक्त गैंगस्टर ने उसे पीट दिया था। इस लिए उसने जेल से भागने की योजना बना ली। कोर्ट में पेशी के बाद वह रामजी मिश्रा, दीपक दिवाकर, अमित सिंह और अंकुर सिंह आदि की मदद से भाग निकला। कोर्ट से भागने के बाद दीपक उसे बाइक पर बैठाकर Kannauj जनपद लेकर पहुंचा था। Kannauj से वह Delhi गया। दिल्ली में अंकुर के एक करीबी के घर पर वह कुछ दिन ठहरा।

पुलिस को जब दिल्ली की लोकेशन मिली तो वह दीपक दिवाकर के साथ मुंबई भाग निकला था। मुंबई में उसने सीबू के घर को अपन महफूज ठिकाना बनाया। कुछ महीना पहले ही वह यूपी वापस आ गया। कानपुर के पड़ोसी जनपद फतेहपुर के जहानाबाद एरिया में भी वह लंबे समय तक फरारी काटता रहा। STF का दावा है कि Kanpur में रहकर विक्की सोनी लगातार रंगदारी वसूल रहा था। करीब आधा दर्जन लोग विक्की सोनी की लगातार मदद कर रहे थे।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा Vicky

सूत्रों की मानें तो फरार होने के बाद Vicky Soni मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से उसकी सटीक लोकेशन बिल्कुल भी ट्रेस नहीं हो पा रही थी। फरारी के दौरान उसने मोबाइल का प्रयोग बेहद कम किया। वह अक्सर लोगों से मोबाइल मांगकर ही बात करता था। डेढ़ साल तक फरारी काटने के दौरान विक्की करीब तीन दर्जन से अधिक बार कानपुर आया लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिली। एक-दो बार मिली भी तो वह निकल चुका था।

हाल में ही विक्की के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद तो STF Team हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गई थी। किसी तरह विक्की के गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर मिला तो उसने सर्विलांस पर लेने के साथ लिसनिंग पर भी लगा दिया गया। शायद यही वजह रही कि शातिर दिमाग विक्की सोनी STF के “चक्रव्यूह” में फंस गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम अब तक विक्की के करीब दर्जन भर से अधिक मददगारों को चिन्हित कर चुकी है। सर्विलांस के जरिए कई की तो “कुंडली” भी बाहर आ चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द से जल्द इन लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।


-Encounter के दौरान घायल Vicky Soni को LLR Hospital ले जाया गया

-एक लाख का इनामिया बदमाश है Vicky Soni

-डेढ़ साल पहले पेशी के दौरान Court से हुआ था फरार

-Kanpur के पनकी थाना एरिया में घेराबंदी के बाद STF को मिली कामयाबी


Yogesh Tripathi

एक लाख रुपए के इनामी Most Wanted बदमाश Vicky Soni को STF ने Arrest कर लिया। मंगलवार देर रात्रि Kanpur के Panki थाना एरिया में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और बदमाशों की तरफ करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। भागते समय विक्की नाले में गिर गया। विक्की के साथी मौके से भाग निकले। STF का कहना है कि विक्की के पनकी में मौजूद होने की पुख्ता लोकेशन मिलने पर Team ने घेराबंदी की। 

STF Team के घेरने पर के बाद विक्की सोनी को सरेंडर के लिए आवाज दी लेकिन Vicky Soni और उसके साथी ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में STF ने क्रॉस फायरिंग की। घायल विक्की को उपचार के लिए LLR Hospital में भर्ती कराया गया है।

LLR Hospital में भर्ती घायल Vicky Soni

डेढ़ दशक पहले हुई थी Vicky के पिता की हत्या

Vicky Soni के पिता जगन्नाथ सोनी की करीब डेढ़ दशक पहले लूटपाट के बाद Naubasta स्थित घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जगन्नाथ सोनी दुकान से घर जा रहे थे। बदमाशों ने हत्या करने के बाद लाखों की ज्वैलरी भी लूट ली थी। 

कोतवाली पुलिस ने की थी कुर्की

Kanpur की कोतवाली पुलिस ने कुछ महीना पहले ही विक्की के घर की कुर्की की थी। विक्की के कमरे में पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा था। बिस्तर और कपड़ों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने विक्की के कमरे में सील लगा दी थी। खास बात ये है कि कई बार STF के चंगुल में आते-आते विक्की सोनी बच निकला था। विक्की की लोकेशन कभी मध्य प्रदेश के इंदौर तो कभी मुंबई मिली। एक बार वह Kanpur में गिरफ्तार होते-होते बचा था। उल्लेखनीय है कि विक्की के फरार होने के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड की थी।

हत्या के मामले में आरोपी है Vicky Soni

Vicky Soni के खिलाफ करीब साढ़े पांच साल पहले नौबस्ता थाने में मुकदम अपराध संख्या 860/15 पर IPC की धारा 147/148/149/302 और 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नौबस्ता के बंबा स्थित हाईटेंशन लाइन के पास रोहित सिंह भदौरिया नाम के युवक की हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर विक्की समेत कई लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की थी। ये हत्या बेहद फिल्मी स्टाइल में की गई थी। 

ADJ Court से फरार हुआ था विक्की सोनी

3 अक्तूबर 2019 को आरक्षी जितेंद्र मिश्रा और जितेंद्र कुमार सेशन हवालात से विक्की सोनी को लेकर एक अपर जिला जज (ADJ) की कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। पेशी के दौरान परमट निवासी एक अन्य अपराधी की दूसरी कोर्ट में पेशी थी। इस बीच मौका पाकर विक्की सोनी दोनों आरक्षियों को गच्चा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला था। तत्कालीन SSP ने दोनों आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया था।  

भाई समेत कई के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

Vicky Soni के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी उसके मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने विक्की के भाई दीपचंद्र सोनी, चचेरे भाई सुरेंद्र, साथी रोहित और रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरारी के दौरान विक्की ने नौबस्ता के प्रापर्टी डीलर महेश यादव से फोन पर 25 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। 

“पनाहगारों” और “हमदर्दों” पर नजर टेढ़ी कर सकती है STF

 सूत्रों की मानें तो पुलिस और STF फरारी के दौरान विक्की सोनी के “पनाहगार” और “हमदर्द” रहे लोगों पर भी नजरें टेढ़ी कर सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि विक्की सोनी फरारी के दौरान किन-किन अपराधियों के संपर्क में रहा था। उल्लेखनी है कि अभी पांच महीना पहले सर्विलांस सेल को विक्की सोनी के किदवईनगर स्थित लाल कालोनी निवासी एक बदमाश के कनेक्शन की भनक लगी थी। उसी के बाद से माना जा रहा था कि जल्द ही विक्की सोनी की गिरफ्तारी हो जाएगी लेकिन विक्की बार-बार अपने ठिकानों को जल्दी-जल्दी बदलता रहा है। विक्की के साथ मौजूद रहे रामजी मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

 

Update News

 



 

 


ADJ (3) की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस वालों को गच्चा दिया

Naubasta का रहने वाला है फरार विक्की सोनी

Murder के मामले में 4 साल से जेल में था बंद

कानपुर कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हत्यारोपित विक्की सोनी।

Yogesh Tripathi

Kanpur की जिला कारागार से Court पेशी पर लाया गया हत्यारोपित विक्की सोनी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। शातिर के भाग जाने के बाद पुलिस के माथे पर पसीना आ गया। फरार विक्की सोनी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। विक्की नौबस्ता थाना एरिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्या के एक मामल में 4 साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। खबर है कि दो और कैदियों ने भी भागने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

पेशी के बाद फरार हुआ विक्की सोनी

कोतवाली पुलिस के मुताबिक अपर जिला जज (तृतीय) की कोर्ट में नौबस्ता के संजय नगर (हमीरपुर रोड) निवासी विक्की सोनी पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ सोनी की पेशी होनी थी। आरक्षी जितेन्द्र मिश्र और आरक्षी  सतेन्द्र कुमार कचहरी की सेशन हवालात से कोर्ट लेकर पहुंचे। विक्की सोनी के साथ ही सिपाही मोहित श्रीवास्तव पुत्र राजकिशोर श्रीवास्तव निवासी परमट थाना ग्वालटोली Kanpur को भी ले गए। दोनों आरक्षी मुल्जिमों के साथ ADJ(3)  की कोर्ट में पहुँचे। पेशी के बाद विक्की सोनी ने कागजातों पर हस्ताक्षर किया। फिर दोनों आरक्षी मुल्जिमों के साथ ADJ(13) की कोर्ट पहुंचे। यहां मोहित की पेशी होनी थी।
 
आरक्षी जितेन्द्र मिश्र को मुल्जिम मोहित के साथ ADJ(13) कोर्ट में कार्यवाही के लिए छोड़कर दूसरा आरक्षी सतेन्द्र कुमार मुल्जिम विक्की सोनी को लेकर कोर्ट के बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच विक्की सोनी फरार हो गया। विक्की के भागने की खबर मिलते ही पुलिस के अफसर और कोतवाली फोर्स पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन विक्की का सुराग नहीं मिला। कोतवाली में विक्की के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कराई गई है।  

हत्या के मामले में आरोपी है विक्की सोनी

विक्की सोनी के खिलाफ चार साल पहले नौबस्ता थाने में मुकदम अपराध संख्या 860/15 पर IPC की धारा 147/148/149/302 और 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विक्की के फरार होने की खबर पर SSP अनंत देव तिवारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। एसएसपी ने विक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दबिश देने का तुरंत निर्देश दिया।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक विक्की सोनी के पिता जगन्नाथ सोनी की करीब डेढ़ दशक पहले लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्की ने चार साल पहले हमीरपुर रोड स्थित बंबा के पास युवक की बेरहमी से हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।