Articles by "Mahesh Trivedi"
Mahesh Trivedi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के खिलाफ गोविंदनगर के गांधी स्मारक कॉलेज के बाहर हूटिंग के बाद मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 : तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजपी समर्थकों की नारेबाजी से माहौल काफी गर्मा गया। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी Ajay Kapoor और BJP उम्मींदवार महेश त्रिवेदी की सिक्योरिटी को जिला प्रशासन ने काफी कड़ा कर दिया गया।  वोटिंग खत्म होते ही बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स ने दोनों प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में उनके घर पहुंचाया। South City के अंतर्गत आने वाले सभी थानेदारों को सघन गश्त के आदेश अफसरों ने दिए हैं ताकि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच किसी भी प्रकार के बवाल को टाला जा सके। खुफिया इकाइयों के अफसर भी किदवईनगर विधान सभा के "चुनाव और तनाव" को लेकर पल-पल Update लेते रहे। गौरतलब है कि वर्ष 2017 के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच गोविंदनगर में जमकर संघर्ष हुआ था। इसे लेकर पहले से ही बवाल की आशंका के मद्देनजर Alert जारी था। शाम 6 बजे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद जिले के प्रशासनिक अफसरों ने राहत भरी सांस ली।

प्रत्याशियों के समर्थकों को ताकीद देतीं IPS Officer रवानी त्यागी।

जानकारी के मुताबिक बर्रा में झड़प के बाद जूही हरी कालोनी में भी भाजपा समर्थकों ने माहौल को गर्म करने का प्रयास किया। हालांकि यहां पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पूर्व पार्षद संदीप जायसवाल और उनके समर्थकों की पिटाई कर सख्त लहजे में ताकीद दे दी। www.redeyestimes.com (News Portal) को मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे गांधी स्मारक पोलिंग बूथ के सामने से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर अपनी गाड़ी से निकल रहे थे तो वहां मौजूद BJP Worker's ने नारेबाजी शुरु कर दी। जवाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरु की। जिसके बाद माहौल गर्म होने लगा। खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर तुरंत गांधी स्मारक के लिए रवाान हो गए। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़कर माहौल को शांत कराया। अफसरों के आदेश पर यहां शाम 5 बजे से मतदान खत्म होने तक भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। जानकारी के मुताबिक गोविंद नगर के सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अन्य जगहों से अधिक की गई थी। यही नहीं भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के वाहनों के पीछे-पीछे पुलिस की गाड़ियां लगातार चलती रहीं ताकि कहीं कोई बड़ा बवाल न हो जाए।

मोहन विद्या मंदिर मतदान केंद्र के बाहर विवाद के बाद अफसरों से बातचीत करते विजय कपूर।

इसके बाद जिले के आला अफसरों ने किसी भी तरह के बवाल की आशंका के मद्देनजर दोनों प्रत्याशियों को पुलिस की सुरक्षा में उनके घर और ऑफिस पहुंचाने का फैसला ले लिया। प्रत्याशियों को घर और ऑफिस छोड़ने के बाद चौराहों और सड़कों पर बेवजह घूम रहे समर्थकों को भी पुलिस ने सख्त ताकीद देकर घर जाने की आदेश दिया।  पुलिस की गाड़ियां लगातार संवेदनशील प्वाइंट पर गश्त कर रही हैं।

इससे पहले संडे की सुबह जब मतदान प्रक्रिया शुरु हुई तो मोहन विद्या मंदिर की पोलिंग पर बस्ता लगाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के भाई विजय कपूर की पुलिस कर्मियों से बहस हुई। एक अधिकारी ने वहां पर काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद से लगातार कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थक पुलिस अफसरों और केंद्रीय चुनाव आयोग को पल-पल का Update देकर वोटिंग प्रक्रिया बेहद शांत ढंग से करवाने की गुहार लगाने लगे। खुद कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाकर शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से करने की बात मीडिया से कही। 



  • किदवईनगर विधान सभा 215 के Voters ने ओढ़ रक्खी है "खामोशी की चादर"
  • ब्राम्हण मतदाताओं पर Congress और BJP के पहलवानों की जमी हैं निगाहें
  • ब्राम्हण बाहुल इस सीट पर "चुटइयाधारी" निर्णायक भूमिका अदा करेंगे
  • मोदी लहर में महेश त्रिवेदी ने 35  हजार वोटों से दर्ज की थी चुनाव में जीत 
  • 2022 Election में न तो लहर है और न ही हिन्दू-मुस्लिम फैक्टर
  • पहले से भी अधिक डॉयन हो चुकी है कमर तोड़ मंहगाई 
  • जीत के लिए दोनों ही दिग्गज लगा रहे हैं एड़ी-चोटी का जोर 
  • अपनों की नाराजगी और भीतरघात धीरे-धीरे चरम पर 

 

     Congress प्रत्याशी अजय कपूर और BJP प्रत्याशी महेश त्रिवेदी

Yogesh Tripathi

बहुत कम लोग जानते हैं कि धुर गांधीवादी नेता रफी अहमद किदवई के नाम पर Kanpur City की पहली नियोजित आवासीय कालोनी का नाम किदवईनगर रक्खा गया था। 2017 के चुनाव में किदवई नगर विधान सभा (215) से BJP प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने Congress के हैट्रिक विधायक का तमगा पाए अजय कपूर को मोदी लहर में करीब 34,900 वोट से हराया था।  महेश को करीब एक लाख 11 हजार वोट मिले थे जबकि कांग्रेस और सपा के गठबंधन के प्रत्याशी रहे अजय कपूर को 77 हजार वोट मिले थे। बसपा प्रत्याशी जैकी (जो कि वर्तमान समय में अजय कपूर के साथ कांग्रेस में हैं) उनको तब 10 हजार वोट मिले थे। इस विधान सभा में ब्राम्हण मतदाता निर्णायक भूमिका में हमेशा से रहा है। 2017 के चुनाव में "चुटइयाधारियों" (ब्राम्हण वर्ग) ने अपना आशीर्वाद महेश त्रिवेदी को दिया था लेकिन 2022 के चुनाव में "चुटइयाधारी" "खामोशी की चादर" ओढ़े (Silent) है। यही वजह है कि दोनों "महारथियों" और उनके करीबी समर्थकों में खासी बेचैनी दिखाई दे रही है। विधान सभा में वैश्य मतदाताओं की संख्या भी ठीक-ठाक है। वैश्य समाज को भी भाजपा का वोट बैंक कहा जाता है लेकिन सपा ने अभिमन्यु गुप्ता को "चुनावी रण" में उतारकर चुनाव को रोचक बनाने की कोशिश की है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर सारा दारोमदार ब्राम्हण और वैश्य मतदाताओं पर ही टिका है। खासतौर पर "चुटियाधारियों" का आशीर्वाद जिसके सिर पर मिलेगा, निश्चित तौर पर "चुनावी दंगल" का विजेता वही बनेगा। चर्चाओं की मानें तो ऐन वक्त पर कांग्रेस पर सपा "दयावान" बन सकती है। "गणेश जी" भी कमल का फूल अपनी सूंड़ में ले सकते हैं। 

जनसंपर्क के दौरान पत्रकार सुबोध शुक्ला के घर वोट मांगने पहुंचे अजय कपूर।

मतदान की प्रक्रिया को अब सिर्फ 9 दिन ही शेष बचे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर और भाजपा के महेश त्रिवेदी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रक्खी है। डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों चुनाव प्रचार को उठाए हुए हैं। लेकिन ब्राम्हण मतदाता की खामोशी ने दोनों की बेचैनी को बढ़ा रक्खा है। दोनों ही इसी समाज को अपने पाले में लाने के लिए हर जतन कर रहे हैं। दर्जन भर से अधिक कारों का काफिला लेकर विधान सभा की सड़कों पर घूम रहे महेश त्रिवेदी की कोशिश यह है कि किसी भी तरह से "चुटइयाधारियों" को अपने पाले में लाया जाए। इसके लिए वह विरोधी दल के नेताओं के परिजनों को भाजपा ज्वाइन करवाने से भी नहीं चूक रहे हैं। उधाहरण के तौर पर कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला की भाभी मधु शुक्ला की कुछ दिन पहले बीजेपी की ज्वाइनिंग है। 

साइट नंबर-1 में जनसंपर्क के दौरान डीबीएस कालेज के पूर्व उपाध्यक्ष अवनीश ठाकुर के साथ अजय कपूर।

अजय कपूर दो हाथ आगे निकलकर बैटिंग कर रहे हैं। मधु शुक्ला की बीजेपी में ज्वाइनिंग के बाद उन्होंने बसपा के टिकट पर गोविंदनगर से चुनाव लड़े सचिन त्रिपाठी, 2017 में किदवईनगर से बसपा प्रत्याशी रहे जैकी और डीबीएस कालेज के पूर्व महामंत्री विमलेश पांडेय को कांग्रेस ज्वाइन कराने में सफल रहे। इन तीनों नेताओं ने प्रमोदी तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इन तीनों ही नेताओं का विधान सभा में जनाधार है। हालांकि जिस तरह से भाजपाइयों ने मधु शुक्ला के ज्वाइनिंग की ब्रांडिंग सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में की, उस तरह से कांग्रेस तीन लोगों की ज्वाइनिंग की ब्रांडिंग ठीक ढंग से नहीं कर सकी।

 

बीजेपी प्रत्याशी महेश त्रिवेदी का मुंह मीठा कराने के बाद जीत का आशीर्वाद देती महिलाएं। (फोटो साभार फेसबुक)

अपनों को संभालने में छूट रहा है पसीना

बीजेपी प्रत्याशी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत कुछ अपने बने हुए हैं। अपनों की नाराजगी दूर करने में ही प्रत्याशी और उनके चुनाव संचालकों व संयोजकों को पसीना छूट रहा है। नाराज होने वाले अपनों की संख्या एक-दो नहीं बल्कि कई की है। इसमें कुछ ने तो बाकायदा कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के पक्ष में चुनावी माहौल बनाना भी Start कर दिया है। कई मीटिंग आयोजित की जा चुकी हैं। नाराजगी अभी तक दूर नहीं हो सकी है। मान-मनौव्वल का क्रम जारी है। राजनीति के पंडितों की मानें तो यह बड़ा एडवांटेज कांग्रेस प्रत्याशी के लिए साबित हो सकता है।  इन सब के उलट एक और तस्वीर जो Portal की छानबीन में आई है वो है भीतरघात। चर्चाओं की मानें तो वोटिंग की तारीख नजदीक आते-आते भीतरघातियों की संख्या और बढ़ सकती है। उदाहरण के तौर पर DBS College छात्रसंघ के एक दिग्गज नेता और पूर्व प्रेसीडेंट को इस समय सपने में अक्सर अटल जी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट काफी चर्चित हो रही है। इन्होंने पिछला चुनाव महेश त्रिवेदी को लड़ाया था लेकिन इस बार वह दूर हैं। 

 

जनसंपर्क के दौरान मतदाता को फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी।

किदवईनगर विधान सभा का वोटर्स Silent 

विधान सभा के अधिकांश मोहल्लों और बस्तियों में कोई भी मतदाता कुछ भी बोलने से साफ-साफ बच रहा है। किसका जोर है...? किसको वोट करेंगे ...? कांग्रेस या फिर बीजेपी ....? वह इन प्रश्नों पर बिल्कुल खामोश है। बोलने से साफ मना कर देता है। सिर्फ इतना कहता है कि जो अच्छा होगा, हम वोट उसी को करेंगे। मतदान तो गुप्त होता है, उसे बताया नहीं जाता है। कोई प्रत्याशी आपके घर आया कि नहीं ...? मतदाता यह तक बताने को तैयार नहीं है। अच्छा तो ये बताओ कि यहां पर किस प्रत्याशी का जोर है...? इस सवाल पर इक्का-दुक्का लोगों ने अजय कपूर और महेश दोनों का ही नाम लिया। कुछ ने कहा कि 50-50 है तो कोई बोला कि 60-40 है। मतदाता के खामोश होने से जहां चुनाव का मिजाज समझ में नहीं आता है तो दूसरी तरफ यह आशंका भी बनी रहती है कि आखिरी समय "ऊंट किस करवट बैठेगा..." ? हालांकि राजनीति के जानकर किदवईनगर सीट पर कांटे की टक्कर मान रहे हैं लेकिन सभी का मत है कि नाराज मतदाता ही 2022 में बड़ा चुनावी गुल खिलाएगा। 



"चुटइयाधारियों" को संभालना सबसे बड़ी चुनौती 

महेश त्रिवेदी को यदि सीट अपने पास बरकरार रखनी है तो "चुटइयाधारियों" को अपने पाले में लाना ही होगा। नाराज ब्राम्हण मतदाता यदि छिटका तो सीधा नुकसान होगा। वहीं अजय कपूर का भी प्रयास यही है कि जो नाराज ब्राम्हण मतदाता को हर हाल में अपनी तरफ खींचने में कामयाब हों। क्यों कि दोनों को मालुम है कि "चुटइयाधारिय़ों" के आशीर्वाद बगैर "चुनावी रण" को जितना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। गौरतलब है कि ब्राम्हणों में एक वर्ग ऐसा भी है जो योगी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ महीने से अधिक मुखर रहा है। इस वर्ग ने सोशल मीडिया पर लगातार अभियान छेड़ रक्खा है। इस लिए कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर नाराज ब्राम्हण का ऊंट आखिर किस तरह करवट लेगा। कांग्रेस प्रत्याशी या फिर भाजपा प्रत्याशी के पाले में ...? यह 20 मार्च को मतगणना के बाद ही मालुम चल सकेगा। 


महेश संग गाड़ियों का काफिला तो स्कूटी से निकल रहे अजय कपूर

चुनाव हो और भौकाल न दिखाई दे, ऐसा हो नहीं सकता। बीजेपी प्रत्याशी महेश त्रिवेदी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से गर्दा उड़ाए हुए है। कई कारों का काफिला उनके साथ चलता है। इसमें उनके दर्जनों समर्थक मौजूद रहते हैं। रोड-शो करने से भी महेश त्रिवेदी बिल्कुल पीछे नहीं हटते। वहीं दूसरी तरफ अजय कपूर एक या फिर दो गाड़ी से चुनाव प्रचार में निकल रहे हैं। कई बार तो वह दुपहिया वाहन खुद ड्राइव कर कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। वन-टू-वन मीटिंग में अजय कपूर फिलहाल भाजपा प्रत्याशी से काफी आगे हैं। 

परिवारीजनों ने संभाल रक्खी है चुनाव की कमान 

महेश त्रिवेदी के चुनाव प्रचार की कमान जहां उनकी पत्नी और बेटे ने भी संभाल रक्खी है। एक टीम पत्नी लेकर निकलती हैं तो दूसरी टीम को उनका बेटा शुभम त्रिवेदी लीड कर चुनावी प्रचार में रहते हैं। यही हाल अजय कपूर का भी है। उनकी भी पत्नी चुनाव प्रचार में कूद चुकी हैं। डोर-टू-डोर वह मतदाताओं के घर पहुंचकर वोट मांग रही हैं। अजय कपूर के भाई भी चुनावी रणनीति में लगे हुए हैं। 

झगड़े की आशंका से भी सहमें है समर्थक

2017 का चुनाव हर किसी को याद है। वोटिंग वाले दिन अजय कपूर और महेश त्रिवेदी के समर्थकों के बीच गोविंदनगर में झगड़ा हुआ था। जानकारों और सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में भी आशंका बनी हुई है। क्यों कि स्लेजिंग और हूटिंग का दौर जारी है। आंखे दिखाने और गर्दन हिलाने का काम भी चल रहा है। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में कुछ लोगों ने कहा कि वोटिंग के दिन तक चुनाव में मारपीट और झड़प की आशंका बनी रहेगी। आशंकाएं कई और भी हैं। चुनाव के आखिरी दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के जरिए "चुनावी वॉर" को तेज धार देने की भी आशंका बनी हुई है। 


  • कल्याणपुर, गोविंदनगर, किदवईनगर, समेत कई सीटों पर “काम लगाओ" अभियान Start
  • कई प्रत्याशियों ने संगठन के पदाधिकारियों तक को हाशिए पर रख दिया
  • भाजपा के लिए अपने “विभीषणों” से निपटना नहीं होगा आसान
  • Modi & Yogi का नहीं बल्कि प्रत्याशियों का हो रहा है सीधा विरोध

 


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 : विधान सभा चुनाव अब अपने शबाब पर है। हर दल का प्रत्याशी सुबह से शाम तक Voters की “चौखट” पर “दंडवत” है। सुबह Meeting होती है तो शाम को अंधेरा होते “अपनों” के मान-मनौव्वल का दौर Start हो जाता है। सबसे अधिक दिक्कत में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई प्रत्याशी हैं। महाराजपुर विधान सभा को यदि छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब हर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की “नाव” बीच मझधार में फंसी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह (संगठन VS “बिग्रेड”) बताई जा रही है। "ब्रिगेड” का सीधा मतलब प्रत्याशी के कई “करीबी” है। जिनको प्रत्याशियों ने पुराने कार्यकर्ताओं के सापेक्ष अधिक तरजीह दे रक्खी है। जिसकी वजह से BJP के पुराने कार्यकर्ता निराश हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि 30 साल समर्पित होकर दिन-रात मेहनत कर उन्होंने पार्टी की जो सेवा की है, उसे प्रत्याशियों की तरफ से  “आयात” किए गए “समर्थ” लोगों ने “हाईजैक” कर लिया है। उनको सही ढंग से सम्मान तक नहीं मिल रहा है। इस लिए वह घरों में बैठने को मजबूर हैं। 

घरों में “कैद” कल्याणपुर के कार्यकर्ता

सबसे अधिक असंतोष कल्याणपुर विधान सभा में देखने को मिल रहा है। पुराने कार्यकर्ता तो पूरी तरह से खुद को घर में “कैद” किए हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पांच साल तक उनके सुख-दुःख को भी नहीं बांटा गया। चुनावी बेला आई है तो कार्यकर्ता याद आ रहे हैं। एक कार्यकर्ता ने तो यहां तक कह दिया कि मोबाइल तक रिसीव नहीं होता था। (News Portal) को छानबीन में एक अहम जानकारी ये भी मिली है कि लोकसभा चुनाव का “साइड इफेक्ट” भी यहां पर काफी है। “साइड इफेक्ट” यदि हुआ तो एक जाति विशेष का वोटर्स सपा या फिर कांग्रेस की तरफ रुख कर  सकता है। राजनीति के पंडितों की मानें तो “साइड इफेक्ट” का “करंट” का झटका काफी तेज प्रत्याशी को लग सकता है।

कल्याणपुर में रही सही कसर कांग्रेस ने जेल में बंद खुशी दुबे की बहन Neha Tiwari को चुनावी मैदान में उतारकर पूरी कर दी है। बीजेपी से नाराज मतदाता और कार्यकर्ताओं के सामने एक और विकल्प नेहा तिवारी के रूप में सामने है। नेहा और उनकी मां गायत्री समर्थकों के साथ जनता से जो अपना दर्द बयां कर रही हैं, उससे बुद्धजीवी मतदाताओं का रुझान उनकी तरफ हो रहा है। लेकिन यह रुझान मतदान में बदल पाएगा कि नहीं ? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और Ex.MLA सतीश निगम की जनता के बीच लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। जनता के बीच उनकी इमेज “डॉयल 100” जैसी बन चुकी है। किसी को यदि किसी भी वक्त कोई भी परेशान हो तो वह एक फोन पर उसके लिए सुलभ रहते हैं। शादी-विवाह-मुंडन और छेदन से लेकर व्यक्ति के अंतिम संस्कार तक उनकी मौजूदगी एक पांव पर दिखाई देती है। यही वजह है कि चुनाव में उन्हें किसी प्रत्याशी से कोई खास दिक्कत महसूस नहीं हो रही है। अब देखना यह होगा कि सतीश निगम को टक्कर कौन देता है ? कांग्रेस की नेहा तिवारी या फिर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार ?

गोविंदनगर में दिग्गजों ने बनाई “दूरी”

चुनाव गोविंदनगर का भी कम दिलचस्प नहीं है। यहां पर वर्तमान विधायक सुरेंद्र मैथानी का कड़ा मुकाबला कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर से है। उपचुनाव में सुरेंद्र मैथानी ने करिश्मा ठाकुर को हराया था। इस बार फिर दोनों आमने-सामने हैं। इस विधान सभा में भाजपा के जिले से लेकर प्रदेश तक के कई बड़े पदाधिकारियों व कई पूर्व और वर्तमान “माननीयों” का निवास है। जिन्होंने अभी तक पूरे चुनाव से दूरी बनाकर रक्खी है और अपने चहेते लोगों को अन्य जिलों की दूसरी विधान सभाओं के चुनाव में लगा रक्खा है। सुरेंद्र मैथानी जहां अपने भरोसेमंद लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ से भीतरघाती उनके लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। चर्चा-ए-आम तो ये भी है कि एक ताकतवर “माननीय” और संगठन के एक बड़े दिग्गज अंदर ही अंदर “शह-मात” के “खेल” में लगे हैं।

Kidwai Nagar में अपनों ने की “बगावत”

कुछ ऐसा ही हाल Kidwai Nagar विधान सभा का भी है। यहां से भाजपा ने एक बार फिर वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी पर विश्वास जताते हुए उनको टिकट दिया है। उनका मुकाबला हैट्रिक विधायक रहे अजय कपूर से है। अजय कपूर पिछला चुनाव महेश त्रिवेदी से हार गए थे लेकिन इस बार चुनाव की Picture बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। 2017 के चुनाव में महेश त्रिवेदी को चुनाव लड़ाने वाले उनके कई लोग घर बैठ चुके हैं या फिर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खड़े हैं। 90 के दशक में छात्रसंघ के एक दिग्गज पदाधिकारी और उनके समर्थक तो खुलेआम सोशल मीडिया पर बगावत का झंडा बुलंद किए हुए हैं। मान-मनौव्वल का दौर जारी है लेकिन सफलता अभी तक बीजेपी प्रत्याशी और उनकी चुनाव संचालन समिति को नहीं मिली है। कल भी पैचअप के लिए पूरे प्रयास किए गए लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। 

ब्राम्हण बाहुल इस सीट पर BJP प्रत्याशी महेश त्रिवेदी जहां ब्राम्हणों के “चोटी” में "एकता की गांठ" लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर और उनके समर्थकों की मुहिम ये है कि ब्राम्हणों की “चोटी” खुली ही रही ताकि नाराज ब्राम्हण मतदाता उनके पक्ष में वोट करे। यहां पर कई ऐसे मोहल्ले और क्षेत्र हैं जहां 90-95 फीसदी तक वोटिंग बीजेपी के पक्ष में ही होती है। यहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच “शीतयुद्ध” सोशल मीडिया पर खुलेआम देखा जा सकता है। ब्राम्हणों वर्ग के आशीर्वाद बगैर यहां किसी का चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

महेश त्रिवेदी के सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी वॉयरल हो चुके है। एक वीडियो एडिट पाया गया लेकिन दूसरे वीडियों में जांच के बाद उनके खिलाफ नौबस्ता थाने में FIR तक दर्ज हो चुकी है। शायद यही वजह है कि प्रत्याशियों के समर्थकों में तल्खी अधिक दिखाई दे रही है। कड़े मुकाबले में जीत की बाजी आखिर किसके हाथ लगेगी यह तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी।

छावनी में “काम लगाओ अभियान” पहले दिन से स्टार्ट

कैंट विधान सभा सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरया को प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सोहेल अंसारी से बताया जा रहा है। हालांकि सपा ने रूमी हसन को चुनाव में उतारकर चुनाव को रोचक बनाने की भरपूर कोशिश की है लेकिन मुस्लिम वोटों के सेंट्रलाइज होने की वजह से रूमी चुनाव में वो धार नहीं दे पा रहे हैं जिसकी राजनीतिक पंडित उम्मींद कर रहे थे। इधर, प्रत्याशिता की घोषणा होने के बाद से रघुनंदन के खिलाफ गुपचुप तरीके से “काम लगाओ अभियान” स्टार्ट हो गया। टिकट मांग रहे एक दावेदार और उनके समर्थक अंदर ही अंदर “शतरंज की बिसात” बिछाने में जुटे हुए हैं। यदि सभी सफल हुए तो सीधा नुकसान बीजेपी प्रत्याशी को उठाना पड़ेगा।

सीसामऊ और आर्यनगर में भी भीतरघात की आशंका

सीसामऊ और आर्यनगर का चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला साफ-साफ दिखाई दे रहा है। दोनों ही सीटों पर वर्ष 2017 में सपा प्रत्याशियों हाजी इरफान सोलंकी और अमिताभ बाजपेयी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2017 में सपा का कांग्रेस से गठबंधन था। बीजेपी ने इस बार प्रत्याशियों की शिफ्टिंग करते हुए पिछली बार आर्यनगर से चुनाव हारे सलिल विश्नोई को सीसामऊ और सीसामऊ से हारे सुरेश अवस्थी को आर्यनगर विधान सभा से प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों की शिफ्टिंग के साथ उनके करीबी कार्यकर्ता भी उनके साथ शिफ्ट हो गए हैं। 

बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी इन दोनों विधान सभाओं में भी साफ-साफ देखी जा रही है। पिछली बार सीसामऊ विधान सभा में प्रत्याशी रहे सुरेश अवस्थी और आर्यनगर से चुनाव लड़े सलिल विश्नोई के हार की मुख्य वजह अपनों की नाराजगी और भीतरघात ही थी। जिसकी वजह से यह दोनों मामूली अंतर से पराजित हो गए थे। राजनीति के पंडित आर्यनगर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल से ही हर किसी लड़ाई मान रहे हैं। सीसामऊ में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी सुहैल की वजह से चुनाव त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो गया है। जीत की बाजी किसके हाथ लगेगी यह 10 मार्च को पता चल सकेगा। 

महराजपुर में कोई तोड़ नहीं...

महराजपुर विधान सभा में भाजपा ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सतीश महाना को प्रत्याशी बनाया है। इस विधान सभा में सतीश महाना के चुनाव की तस्वीर बिल्कुल साफ है। महाना के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अन्य दलों के प्रत्याशी ताकत खूब लगाए हैं लेकिन पिछले तीन दशक में सतीश महाना ने जनता के बीच जो "बीज" बोया है सही मायनों में वह उसकी फसल अब काट रहे हैं।

 

  • किदवई नगर से BJP के प्रत्याशी हैं वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी
  • चार दिन पहले सोशल मीडिया पर Viral हुआ था एक भड़काऊ Video
  • Video में भीड़ लगाकर समर्थकों को उकसाते नजर आए BJP MLA

महेश त्रिवेदी (बीजेपी विधायक और प्रत्याशी) किदवईनगर विधान सभा

Yogesh Tripathi

Kanpur की किदवई नगर विधान सभा से BJP विधायक और प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के खिलाफ Naubasta (Police Station) में FIR रजिस्टर्ड की गई है। यह FIR पिछले दिनों सोशल मीडिया पर Viral हुए एक वीडियो में आचार संहिता का उल्लंघन और कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने व कार्यकर्ताओं को उकसाने को लेकर की गई है। Naubasta SHO ने www.redeyestimes.com (News Portal) को बताया कि FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है।

महेश त्रिवेदी को BJP हाईकमान ने फिर से किदवईनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पांच दिन पहले एक मीटिंग के दौरान महेश त्रिवेदी अपने समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आए कि “लाठी-डंडा-चप्पल-झाड़ू सब मारना लेकिन गोली मत मारना। बाकी हम सब देख लेंगे। उनके इस भाषण पर समर्थक ठहाके लगाते नजर आए।”

दो दिन पहले एक और वीडियो वॉयरल हुआ था। जिसमें विधायक महेश त्रिवेदी कहते नजर आ रहे थे कि “10 बार बुलाओगे हम आएंगे, लेकिन दरवाजे-दरवाजे सोचो महेश घूमे, यह असंभव है, आप वोट करो चाहे ना करो”। हालांकि यह वीडियो साजिशन कट-पेस्ट करते हुए Viral किया गया। www.redeyestimes.com (News Portal) की छानबीन में भी यह वीडियो Fake पाया गया।

पुराने वीडियो पर नौबस्ता इंस्पेक्टर का कहना है कि MLA महेश त्रिवेदी ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। रिटर्निंग अफसर की तरफ से की गई जांच-पड़ताल में चुनावआचार संहिता का उल्लंघन एवं कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया। जांच रिपोर्ट के आने के बाद FST सुधांशु त्रिपाठी की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

  • Congress प्रत्याशी अजय कपूर ने समर्थकों के साथ पहुंचकर भरा पर्चा
  • BJP प्रत्याशी और वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी ने भी कराया नामांकन
  • AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया

 

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर और बीजेपी प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ।

Yogesh Tripathi

(Uttar Pradesh Election 2022) : Kanpur की हॉट सीट किदवईनगर विधान सभा तीन “योद्धाओं” ने कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांन पत्र दाखिल कर “चुनावी रणभूमि” में “शंखनाद” कर दिया। Congress के Ex.MLA और चुनाव जीतने की हैट्रिक लगाने वाले अजय कपूर ने नामांकन पत्र दाखिल कर “ताल” ठोंक दी है। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्धंदी BJP के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने भी अपना नामांकन पत्र शनिवार को दाखिल कर दिया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि चुनाव की असली “जंग” भी इन्हीं दो “योद्धाओं” के बीच ही होनी तय है। चुनावी बाजी इस बार किसके हाथ लगेगी यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन दोनों ही “योद्धाओं” के “सेनापति” और “सैनिक” सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया के जरिए घमासन मचाए हुए हैं। AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी ने भी शनिवार को किदवईनगर विधान सभा सीट से पर्चा भरा। विवेक “चुनावी जंग” को कितना रोचक बना पाते हैं यह तो EVM में वोटों की गिनती के दौरान ही पता चल सकेगा।   

हैट्रिक लगा चुके हैं अजय कपूर

कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अजय ने 2002, 2007 और 20012 में चुनाव जीता था। 2017 में बीजेपी ने किदवईनगर सीट से महेश त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया। चुनावी मुकाबले में महेश त्रिवेदी ने अजय कपूर को हरा दिया। 2022 के चुनाव को लेकर अजय कपूर को शीर्ष नेतृत्व ने काफी पहले ही “ग्रीन सिग्नल” दे दिया था। अजय कपूर चुनाव हारने के बाद लगातार क्षेत्र की जनता के बीच हैं। कोरोना महामारी के दौरान जनता के बीच उनकी मौजूदगी हर किसी की जुबान पर है। हर वार्ड में उनके कार्यकर्ता बेहद सक्रिय हैं। बहन फाउंडेशन के जरिए अजय कपूर ने महिलाओं के बीच काफी तगड़ी पैंठ बना रक्खी है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनता के बीच जो आक्रोश है उसका अजय कपूर तगड़ा एडवांटेज ले सकते हैं। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि उनकी सीधी लड़ाई बीजेपी प्रत्याशी से ही होगी।

महेश का RSS से है पुराना नाता

Kanpur Dehat से कभी निर्दलीय चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे महेश त्रिवेदी की पृष्ठभूमि RSS की रही है। राष्ट्रीय स्वयंक संघ से उनका पुराना नाता रहा है। हालांकि यह नाता बीच में टूटा भी जब वह बसपा में चले गए थे। बसपा ने उनको राज्यमंत्री भी बनाया। 2017 के चुनाव से पहले महेश त्रिवेदी किदवईनगर विधान सभा में सक्रिय होकर टिकट की मांग करने लगे। टिकट मिली तो वह अजय कपूर को हराकर विधान सभा पहुंचे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जो असंतोष है उसका कहीं न कहीं नुकसान महेश त्रिवेदी को हो सकता है। हालांकि चुनावी लड़ाई बड़ी दिलचस्प होगी।

Video Viral होने से फैला “रायता”

चुनाव से ठीक पहले महेश त्रिवेदी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए हैं। एक वीडियो में वह भीड़ के सामने कह रहे हैं ....बस गोली मत मारो। 24 घंटे पहले ही उनका दूसरा वीडियो वॉयरल हुआ है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि “वोट दो या न दो मैं घर-घर नहीं जाऊंगा”। इस वीडियो को लेकर जब www.redeyestimes.com (News Portal) ने छानबीन की तो पता चला कि यह वीडियो कट-पेस्ट किया गया है। Viral वीडियो के उस हिस्से को हटा दिया गया है जो उन्होंने शुरु में बोला। इस बाबत महेश त्रिवेदी के प्रतिनिधि मोनू पांडेय ने बताया कि यह विरोधियो की साजिश है। वीडियो को वॉयरल करने वाले के खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। 

समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी

समाज सेवा से राजनीति में उतरे विवेक दिवेदी

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी विवेक ने भी शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। 50 साल के विवेक ने BSC की पढ़ाई के बाद MBA किया। फिर वह फाइनेंस सेक्टर में उतर गए। पिछले करीब पांच साल से वह बेसहारा जानवरों की सेवा कर रहे हैं। वह किदवईनगर विधान सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विवेक विकास के मुद्दों पर चुनाव में क्षेत्र की जनता के बीच हैं। 

शनिवार को इन प्रत्याशियों ने भी कराया नामांकन

 

सीसामऊ विधानसभा से बसपा उम्मीदवार रजनीश तिवारी ने कराया नामांकन

गोविंदनगर सीट से सपा उम्मीदवार सम्राट विकास ने कराया नामांकन

बिठूर सीट से बसपा उम्मीदवार रमेश सिंह यादव ने कराया नामांकन।

घाटमपुर सीट से बसपा उम्मीदवार प्रशांत अहिरवार ने कराया नामांकन।

कल्याणुर सीट से आम आदमी पार्टी के अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कराया नामांकन।

किदवई नगर सीट से बसपा उम्मीदवार मोहन मिश्रा ने कराया नामांकन।

बिल्हौर सीट से बसपा उम्मीदवार मधु सिंह गौतम ने कराया नामांकन।

बिठूर सीट से राष्ट्रीय समाज पार्टी के चंद्र पाल ने कराया नामांकन।

 

 

  • Mid-Night बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने साथियों को छुड़ाने के लिए की नारेबाजी
  • बुधवार को धर्मांतरण और छेड़छाड़ का आरोप लगा रिक्शा चालक की पिटाई की थी
  • पुलिस ने पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की थी FIR
  • कानपुर की बर्रा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया Arrest
  • तनाव के मद्देनजर बर्रा-8 के कच्ची बस्ती में तैनात रही पूरे दिन फोर्स


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के अतिसंवेदनशील शहर Kanpur में बुधवार को किशोरी के साथ छेड़छाड़ और धर्मांतरण का कथित मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को यह प्रकरण रात-रात होते-होते Social Media पर ट्रेंड करने लगा। सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने Viral Video को शेयर कर सरकार पर तीखे हमले किए। वहीं, दूसरी तरफ गुरुवार को किसी भी बवाल से निपटने के लिए बर्रा-8 में पीड़ित के मोहल्ले में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। गुरुवार देर रात्रि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों को छुड़ाने के लिए DCP (South) रवीना त्यागी के Office के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पीड़ित अफसार अहमद की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बर्रा पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कमिश्नर (CP) असीम अरुण का कहना है कि शेष अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें Arrest कर लिया जाएगा। 


 

MLA के बेटे को क्लीन चिट देने पर बढ़ा तनाव

सोशल मीडिया पर Viral हो रहे वीडियों और तमाम फोटो में मारपीट कर रहे बजरंग दल के Worker’s और मौके पर मौजूद रहे BJP विधायक के बेटे को पूरे मामले में पुलिस की तरफ से क्लीन चिट देने के बाद गुरुवार को काफी तनाव रहा। जिसके मद्देनजर पीड़ित के घर के आसपास काफी फोर्स की तैनाती की गई।


युवक को पीटते हुए चौराहे पर लाए बजरंग दल के कार्यकर्ता

आरोप है कि किदवईनगर के विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम त्रिवेदी और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को राम गोपाल चौराहे पर पहुंचे। सभी ने पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपी के घर पहुंचे और परिवार के एक शख्स अफसार अहमद को पीटते हुए चौराहे पर ले आए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का FIR में नाम नहीं

पुलिस किसी तरह अफसार को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने लेकर पहुंची। देर रात पुलिस ने अफसार की तहरीर पर मोहल्ले में रहने वाले अजय बैंड वाला, डॉन, केशू नेता, रमेश, रानी समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में विधायक पुत्र और किसी भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आरोपी नहीं बनाया है।

धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बजरंगियों ने काटा था हंगामा

बर्रा आठ में किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में सिर्फ छेड़छाड़ में FIR दर्ज होने से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा-8 राम गोपाल चौराहे पर बुधवार शाम हंगामा कर नारेबाजी की थी। पुलिस के रोकने पर बजरंगियों ने खासी बहसबाजी भी की थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए आरोपी के घर पहुंचे थे।

वहां आरोपी के घर से एक शख्स को पकड़कर पीटते हुए चौराहे पर ले आए थे। जहां पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। इस दौरान उस शख्स के घर की महिलाओं ने भी हंगामा काटा था। अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि लोगों ने जिसे पकड़ा था। वह आरोपी नहीं है। इसलिए उसे छोड़ दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या कहती हैं DCP (South) रवीना त्यागी ?

इस पूरे प्रकरण पर DCP (South) रवीना त्यागी का कहना है कि छेड़खानी के आरोपी की पत्नी ने पीड़ित परिवार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 31 जुलाई को तीनों भाइयों सद्दाम, सलमान व मुकुल के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मामले की जांच गुजैनी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि छेड़खानी के आरोपी उन्हें 20 हजार रुपये देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले में न तो जबरन धर्म परिवर्तन की धारा लगाई और न ही पॉक्सो एक्ट। महज छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार परिवार को धमकी दे रहे थे।

आरोपियों की रिहाई के लिए Mid-Night प्रदर्शन

वहीं, गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता DCP (South) रवीना त्यागी के कार्यालय पर एकत्र हो गए। सभी ने गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तमाम महिलाओं के साथ बजरंगियों ने सड़क पर काफी देर तक नारेबाजी की। 


 

मासूम बच्ची से DCP (South) ने की मुलाकात

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हाथों सरेराह पिटाई के शिकार युवक से लिपटकर रोने-बिलखने वाली मासूम बच्ची से गुरुवार को DCP (South) रवीना त्यागी ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। DCP (South) ने काफी देर तक बातचीत कर बच्ची को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।