Articles by "Agra"
Agra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने प्रियंका को रोक दिया था
  • पुलिस लाइन में काफी देर तक बैठाने के बाद प्रशासन ने दी अनुमति
  • आगरा पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत का मामला

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा रवाना हुई Priyanka Gandhi

Yogesh Tripathi

Agra Police की कस्टडी में मरे सफाई कर्मचारी अरुण बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने के लिए Congress की महासचिव Priyanka Gandhi रवाना हो गई हैं। उनको कुछ घंटे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने रोक दिया था। काफी देर तक पुलिस लाइन में बैठाने के बाद प्रशासन ने प्रियंका गांधी को अंततः आगरा जाने की अनुमति दे दी। 

प्रशासन की तरफ से ग्रीन सिग्नलमिलने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा के लिए रवाना हो गईं। देर रात्रि तक उनके आगरा पहुंचने की खबर है। प्रियंका को करीब दो घंटे तक चले ड्रामें के बाद अनुमति दी गई। प्रियंका गांधी के साथ चार लोगों को जाने की इजाजत मिली है।

 


गौरतलब है कि अरुण बाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। इसके बाद वह आगरा के लिए जाने लगीं तो लखनऊ पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

  • हथियार बंद बदमाशों ने पांच लाख रुपए कैश भी लूटे
  • असलहों के बल पर पूरे स्टाफ को बंधक बनाए रहे बदमाश
  • वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे
  • CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की सुरागरशी में जुटी पुलिस



Yoges Tripathi

मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले Uttar Pradesh के Agra जनपद में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में घुसे बदमाशों ने असलहों के बल पर स्टाफ को बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने 17 किलो सोना और पांच लाख की नकदी लूट ली। खबर मिलते ही SSP समेत सभी बड़े अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। आसपास के थानेदार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए SSP ने पुलिस की कई टीमें बनाई हैं। CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 


दोपहर करीब एक बजे बैंक में दाखिल हुए बदमाश

दुस्साहसिक वारदात शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। कमला नगर स्थित सेंट्रल बैंक रोड पर गोल्ड लोन कंपनी मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का Office है। चार हथियारबंद बदमाश कंपनी में घुसे। बैंक के अंदर घुसते ही बदमाशों ने असलहों के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने बैंक में रखा करीब 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपए का कैश लूट लिया। बदमाश बैंक परिसर में करीब 20 मिनट तक मौजूद रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बैंक का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। कर्मचारियों ने बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह से आसपास के लोगों की मदद से बाहर का गेट खुलवाया।

बैंक स्टाफ से सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के माथे पर पसीना आ गया। आनन-फानन में पुलिस के सभी बड़े अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। SSP मुनिराज, SP (City) बोत्रे रोहन प्रमोद समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बैंक स्टाफ से पूछताछ कर बदमाशों के हुलिया समेत कई बिन्दुओं पर पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर नकाब ओढ़ रखा था। बैंक मैनेजर की तरफ से बताया गया कि बदमाश 17 किलोग्राम सोने के जेवरात के साथ 5 लाख रुपए की नकदी भी लूट ले गए हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को Alert कर सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस बदमाशों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में लगे सभी CCTV कैमरों से फुटेज भी खंगाल रही है।

-हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 5 टीमें दे रहीं दबिश

-नहर्रा गांव से अधिकांश ग्रामीणों ने किया पलायन

-हत्यारोपी और उसके रिश्तेदारों के घर पर लटक रहे हैं ताले


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Agra जनपद स्थित खंदौली थाना एरिया के नहर्रा गांव में बुधवार शाम UP Police के Sub Inspector की गोली मारकर हत्या करने वाले दबंग विश्वनाथ के सिर पर IG (Range) ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। विश्वनाथ की Arresting के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। ADG (Zone) राजीव कृष्ण & IG (Range) ए.सतीश गणेश इस बड़े कांड की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। नहर्रा गांव में दहशत का माहौल बना है। अधिकांश ग्रामीण पलायन कर गए हैं। 


गांव में हत्यारोपी विश्वनाथ और उसके तमाम करीबियों व रिश्तेदारों के घर पर ताला लगा है। विश्वनाथ की गिरफ्तारी को लेकर हर जतन कर रही पुलिस अब तक करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है लेकिन विश्वनाथ का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

गौरतलब है कि बुधवार शाम दो भाइयों के बीच आलू खोदाई को लेकर हुए विवाद को खत्म कराने पहुंचे दरोगा Prashant Kumar Yadav के सामने ही हत्यारोपी विश्वनाथ हाथों में तमंचा लेकर लहराता हुआ श्रमिकों को भगाने लगा। पुलिस का इकबाल कमजोर न हो, इस लिए जान की परवाह किए दरोगा ने बगैर दबंग विश्वनाथ को दौड़ा लिया। भागते समय विश्वनाथ खेत की ऊंची मेड़ पर जा पहुंचा और पीछा कर रहे दरोगा को निशाना बनाकर सीधा फायर झोंक दिया। गोली दरोगा के गर्दन पर लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस की टीमों ने बुधवार की रात्रि और गुरुवार पूरे दिन आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जनपदों में दबिश दी लेकिन विश्वनाथ पकड़ में नहीं आया। विश्नाथ का बड़ा भाई पुलिस हिरासत में है। सूत्रों की मानें तो पुलिस लगातार विश्नाथ के बेहद अतिकरीबी लोगों पर शिकंजा कस रही है।

-भाइयों का विवाद निपटाने पहुंचे थे दरोगा प्रशांत कुमार

-गर्दन पर गोली लगते ही दरोगा की मौके पर ही मौत

-ADG, IG समेत Police के तमाम Officer’s मौके पर पहुंचे

 

शहीद सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार यादव (35)।  (फोटो साभार गूगल)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Agra में बुधवार शाम दुस्हासिक वारदात से दहशत फैल गई। आलू खुदाई के बाद भाइयों के बीच हुए विवाद को निपटाने पहुंचे UP Police के सब इंस्पेक्टर (SI) प्रशांत कुमार यादव (35) की On Duty गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा की हत्या के बाद हमलावर तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। दरोगा के Murder की खबर मिलते ही ADG (Zone) राजीव कृष्ण, IG (Range) ए.सतीश गणेश, SSP बबलू कुमार समेत Police के तमाम Officer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 

Agra Police के मुताबिक खंदौली थाना एरिया के गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटे हैं। विजय सिंह ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है। बड़ा लड़का शिवनाथ पिता के साथ रहता है। जबकि छोटा लड़का विश्वनाथ अपनी मां के साथ रहता है। खेत के तीन हिस्से कर विजय सिंह ने एक भाग अपने पास रखा है। बड़े भाई शिवनाथ ने उसमें आलू की फसल की थी। बुधवार को आलू की खोदाई हो रही थी। खोदाई के दौरान पहुंचे छोटे बेटे विश्वनाथ ने कहा कि पिता के हिस्से का आधा आलू मां को मिलेगा। दोनों भाइयों के बीच सुबह से शुरु हुआ विवाद शाम तक जारी रहा। सूचना पुलिस को मिली तो दरोगा प्रशांत कुमार यादव हमराही के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अफसर (फोटो साभार-गूगल)


Police के सामने ही लहराने लगा तमंचा

खंदौली थाने से दरोगा प्रशांत कुमार यादव सिपाही चंद्रसेन के साथ खेत पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में छोटा लड़का विश्वनाथ तमंचा लहराते हुए खेत पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाने लगा। विश्वानथ के हाथों में तमंचा देख दरोगा ने उसे Arrest करने की कोशिश की तो वह भागने लगा। दरोगा भी विश्वनाथ के पीछे भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच विश्वनाथ ने दरोगा पर देशी तमंचे से सीधे फायर झोंक दिया।

दरोगा के गर्दन में लगी गोली

विश्वनाथ के तमंचे से निकली गोली दरोगा प्रशांत यादव के गर्दन में धंस गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दरोगा की हत्या से अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर खंदौली थाने की फोर्स थोड़ी देर में पहुंच गई। दरोगा प्रशांत कुमार यादव को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही ADG (Zone) राजीव कृष्ण, IG (Range) ए.सतीश गणेश, SSP बबलू कुमार समेत Police के तमाम Officer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। हत्यारोपी विश्नाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। SSP का कहना है कि जल्द ही आरोपी को Arrest कर लिया जाएगा।

2015 बैच के दारोगा थे प्रशांत

On Duty शहीद हुए दारोगा प्रशांत कुमार यादव वर्ष 2015 बैच में नियुक्त हुए थे। मूलत: बुलंदशहर के गांव छतारी के निवासी थे। हत्या की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के अधिकांश सदस्य आगरा के लिए रवाना हो गए।

CM ने जताया दुःख, 50 लाख की आर्थिक मदद

Agra में दरोगी प्रशांत कुमार यादव की हत्या पर Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताते हुए 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया। शहीद दरोगा के नाम पर एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा।

 

 

Uttar Pradesh के Agra में मंडे की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस ड्राइवर के नींद आने की वजह से अनियंत्रित होकर "झरना नाला" में गिर गई। इस भीषण Accident में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी संख्या में यात्री घायल हो गए। जिला प्रशासन के मुताबिक मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। सभी बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं। हादसा सुबह करीब 4.30 बजे के करीब हुआ।


[caption id="attachment_19796" align="alignnone" width="735"] जेसीबी की मदद से बस को बाहर खींचने की कोशिश और मौके पर जमा सैकड़ों लोगों की भीड़।[/caption]

Yogesh Tripathi


 एत्मादपुर थाना एरिया में Accident

सोमवार सुबह यह भीषण हादसा एत्मादपुर थाना एरिया में हुआ। घायलों के मुताबिक बस के ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से उसने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से बस बेकाबू होकर चार फिट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गया। इसके करीब चार दर्जन सवारियों से भरी ये बस गंदे नाले में जा गिरी। Accident के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस के बड़े अफसरों ने तुरंत जेसीबी मंगवाई। जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य को शुरु करवाया। इस बड़े हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Tweet कर दुःख जताया है। CM ने 5-5 लाख रुपए के आर्थिक मुआवजे की घोषणा की है।

[caption id="attachment_19802" align="alignnone" width="754"] Accident में मृत यात्रियों की फोटो आगरा पुलिस की तरफ से जारी की गई है। (1)
[/caption]

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1148082677658071040

29 शवों को निकाले जाने की पुष्टि जिला प्रशासन ने की


अब तक 29  लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब दर्जन भर से अधिक लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में करीब चार दर्जन लोग सवार थे। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। जब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई।

[caption id="attachment_19803" align="alignnone" width="783"] आगरा पुलिस की तरफ से हादसे में मृत यात्रियों की फोटो जारी की गई है। (2)[/caption]

https://twitter.com/pankajjha_/status/1148047751453609984

[caption id="attachment_19804" align="alignnone" width="907"] आगरा बस हादसे में मृत यात्रियों की फोटो। नोट ये फोटो पुलिस की तरफ से जारी की गई है (3)[/caption]

बस में भी फंसे हैं कई यात्री


खबर आ रही है कि झरना नाला में बेकाबू होकर गिरी डबल डेकर बस में कई यात्री फंसे हुए हैं। पुलिस प्रशासन बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए पूरी कवायद कर रहा है। जो घायल अभी तक रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए हैं उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1148087338179760128

CM ने हादसे पर जताया दु:ख


UPCM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एसपी और डीएम को मौके पर पहुंचकर घायलों को जल्द इलाज दिलाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1148093195328163840

UPDATE NEWS----अभी तक की छानबीन में प्रशासन को जानकारियां मिली हैं, उसके मुताबिक चालक करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बस को भगा रहा था। झरना नाला से थोड़ा पहले उसे इसी बीच झपकी आ गई। जिसकी वजह से उसने स्टेयिरंग से नियंत्रण खो दिया और बस 60 फिट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे।

 

 

Uttar Pradesh के CM योगी आदित्यनाथ राजधानी Lucknow में जिस समय प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे, उसी दौरान "मोहब्बत की नगरी" कहे जाने वाले (Agra) से प्रदेश की जनता और वकीलों को स्तब्ध कर देने वाली खबर आई। 48 घंटे पहले उत्तर प्रदेश बॉर काउंसिल की नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट दरवेश यादव की उनके ही साथी वकील ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां मारकर शरीर छलनी कर दिया। 3 गोलियां लगने के बाद दरवेश की मौके पर ही मौत हो गई। दरवेश की हत्या के बाद हत्यारोपित वकील ने खुद को भी दो गोलियां मार लीं। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना न्यू आगरा एरिया स्थित दीवानी कचहरी की है। ADG समेत पुलिस के कई बड़े अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। हत्या की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


YOGESH TRIPATHI


सम्मान समारोह में पहुंची थी दरवेश यादव

यूपी बॉर काउंसिल की नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट दरवेश यादव के सम्मान में वकीलों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। बुधवार को दरवेश कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चेंबर में बैठ गईं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दरवेश के पूर्व साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा वहां पर पहुंचा। मनीष ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर दरवेश को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां उनके शरीर में दाग दीं।

[caption id="attachment_19646" align="alignnone" width="720"] यूपी बार काउंसिल की प्रसीडेंट दरवेश यादव की हत्या के बाद ये फोटो सोसल मीडिया पर वॉयरल है। जिसमें लाल घेरे वाले व्यक्ति को हमलावर मनीष शर्मा बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पोर्टल इसकी पुष्टि करता है।[/caption]

गोलियों की तड़तड़ाहट से कचहरी परिसर में सनसनी फैल गई। शरीर में गोलियां लगते ही दरवेश यादव जमीन पर गिर गईं। इस बीच बताया जा रहा है कि मनीष शर्मा ने खुद को भी दो गोलियां मार लीं। दरवेश और मनीष को पुष्पांजलि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दरवेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हमलावर अधिवक्ता मनीष शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।

रिटायर्ड पुलिस अफसर की बेटी थीं दरवेश

यूपी बॉर काउंसिल की प्रेसीडेंट दरवेश यादव मूलरूप से यूपी के एटा जनपद की रहने वाली थीं। उनके पिता पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी के पद पर रहते हुए रिटायर हो चुके हैं। अपने पिता की दो बेटियों में दरवेश सबसे बड़ीं थीं। वहीं, हमलावर अधिवक्ता मनीष शर्मा के बारे में बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।

Kanpur के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

यूपी बॉर काउंसिल की नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट दरवेश यादव की हत्या के बाद शोक की लहर दौड़ गई। कानपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव यादव, संतोष शुक्ला, संतोष तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश दुबे, ब्रजेंद्र दुबे, रविकांत पांडेय, विनीत कुमार सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज को बड़ी क्षति हुई है। सभी ने दो मिनट के लिए मौन रख शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

 

 
no image

Agra के Most Wanted अपराधी को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने Kanpur में Arrest कर लिया। 4 साल पहले लोहा कारोबारी के बेटे को अगवा करने के मामले में Wanted नसीम के सिर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।


https://twitter.com/redeyestimes/status/1129992987356860417

YOGESH TRIPATHI


4 साल से फरार था Wanted नसीम


STF (Kanpur Unit) के इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह के मुताबिक सर्विलांस सेल की सटीक सूचना के बाद शातिर को पकड़ने के लिए मुखबिरों का भी संजाल बिछाया गया। सटीक मुखबिरी के बाद घेराबंदी कर थाना शमशाबाद जनपद आगरा निवासी उमरदराज के लड़के नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नसीम ने बताया कि साल 2015 में फिरौती के लिए आगरा के लोहा कारोबारी के 6 साल के बेटे प्रिंस को अगवा किया था। पुलिस ने कई दिन बाद प्रिंस (6) को झांसी जनपद से बरामद किया था। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 445/15 पर IPC की धारा 363, 364 (A) के तहत शमशाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत किया था।

तत्कालीन CM ने दिया था पुलिस टीम को पांच लाख का इनाम


चार साल पहले जब प्रिंस का अपहरण किया गया था तब सपा की सरकार थी। इस कांड को लेकर आगरा पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। मामला गर्माया तो मुख्यमंत्री ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए। कुछ दिन बाद पुलिस ने मासूम को झांसी जनपद से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर अखिलेश यादव ने पुलिस टीम को 5 लाख रुपए का तब पुरस्कार दिया था। नसीम उसके बाद से फरार था और लंबे समय से कानपुर में छिपकर रह रहा था।

 

 

 

पिता के साथ पटाखा गोदाम में बैठे सात साल के मासूम कृष्णा ने खेल-खेल में पटाखा चला दिया। चिंगारी गोदाम तक पहुंची और उसके बाद धमाके होने लगे। अफरा-तफरी के माहौल में मां बेटे को लेकर पड़ोसी के घर पहुंच गई लेकिन 12 और नौ साल की दो बेटियां कमरे के अंदर ही फंस गईं। काफी मशक्कत के बाद Agra के दमकल के जवानों ने आग पर काबू पाया। लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


[caption id="attachment_17954" align="aligncenter" width="800"] प्रतीकात्मक फोटो[/caption]

आगरा। प्रकाश के पर्व दीपावली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कारोबारी के बेटे की शरारत ने दो सगी बहनों की जान ले ली। लड़के की शरारत के चलते आतिशबाजी की दुकान में लगी आग से उठी लपटों ने दोनों बहनों के अपने आगोश में ले लिया। हादसे में कारोबारी की पत्नी और बेटे की जिंदगी किसी तरह बच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दहशतजदा लोग अपने घरों से बाहर भाग निकले।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

तीन मंजिला मकान के भूतल भाग पर थी पटाखा दुकान

Agra के रुनकता निवासी संजीव अग्रवाल का बाजार में तीन मंजिला मकान है। मकान के भूतल भाग पर ही संजीव ने पटाखा की दो दुकानें खोल रखी हैं। बेसमेंट पर ही पटाखा गोदाम भी बनाया हुआ है। ऊपरी के हिस्से में संजीव का पूरा परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि संजीव अपने सात साल के बेटे कृष्णा के साथ दुकान पर मौजूद थे। बत्नी गीता और बेटियां वैष्णवी (12) व चीनू (9) मकान के दूसरी मंजिल पर मौजूद थे।



खेल-खेल में बेटे ने पटाखा दागा तो मच गई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में पिता के साथ बैठे कृष्णा ने खेल-खेल में पटाखा चला दिया। जब तक संजीव निगाह पड़ती पटाखा की चिंगारी आतिशबाजी में लग गई। देखते ही देखते पटाखों और बमों के धमाके होने लगे। अफरा-तफरी फैलते ही स्थानीय लोग पहुंचे और आग आग पर हो रहे विस्फोटों पर पानी फेंक काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी धुंआ बिल्डिंग के अंदर भर चुका था। संजीव की पत्नी गीता बेटे कृष्णा को लेकर पड़ोसी छुट्टन की छत पर पहुंच गई। लेकिन दोनों बेटियां घर में फंस गईं। गीता को जब बेटियां नहीं दिखीं तो उसने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई। मोहल्ले के लोगों ने दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन धुएं की वजह से कोई अंदर जाने का साहस नहीं जुटा सका। आग की लपटों को विकराल देख लोगों ने सूचना Agra के पुलिस अफसरों को दी।

दमकल के जवानों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया

Agra के व्यस्त बाजार में पटाखा दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल के जवानों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के जवान जब अंदर गए तो वहां दोनों बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं। परिवार के सदस्य दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बेटियों की मौत के बाद संजीव और गीता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की बात पर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।