Articles by "Priyanka Gandhi"
Priyanka Gandhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • बच्ची को छोड़कर समाज की सेवा कर रही है Karishma Thakur : प्रियंका गांधी
  • होनहार नेत्री हैं करिश्मा ठाकुर, आप सभी सेवा का अवसर दीजिए
  • मेरे परिवार में दो लोगों ने शहादत दी है फिर जलील किया जाता है : प्रियंका
  • South City के जैना पैलेस ग्राउंड पर उमड़ा हजारों का जनसैलाब
रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

Harshit Mishra

Uttar Pradesh Election 2022 : "सुन लीजिए आप सब Kanpur के लोग हैं। एक समय में ये शहर दिल्ली से बड़ा होता था। यहां बड़े-बड़े उद्योग होते थे। कोई अंबानी-अडानी आपके लिए रोजगार नहीं बनाएगा। छोटे और मध्यम उद्योग यही रोजगार बनाते हैं। पांच साल बीत गए हैं लेकिन 12 लाख पदों पर अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है। अब चुनाव आया है तो कह रहे हैं कि हम रोजगार देंगे...अब इन्हें मंहगाई भी याद आ रही है"। South City स्थित जैना पैलेस ग्राउंड में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने कहीं। प्रियंका गांधी ने मंच से गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि "दो महीने की मासूम बच्ची को छोड़कर Karishma Thakur समाज सेवा कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान करिश्मा प्रेगनेंट थी लेकिन उसके बाद भी यह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा करती रहीं। मेरा आप सब से निवेदन है कि करिश्मा को सेवा का अवसर दें।"

पार्षद जेपी पाल और अधिवक्ता नरेश त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी को बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो भेंट की।

ग्राउंड में जुटी करीब 10 हजार लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए Priyanka Gandhi ने कहा "क्यूं सो रहे हो, क्या दे रही है ये सरकार आपको...किसान ने आंदोलन किया। किसान को कुचला गया। अपनी जीप में मंत्री का बेटा आया और हजारों की भीड़ के सामने किसानों को कुचल डाला। मंच पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उसी मंत्री के साथ मंच साझा करते हैं जिसके बेटे ने बेगुनाह किसानों को रौंदकर मार डाला। मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई है...रिहा कर दिया गया उसे..."। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को महिला और युवा याद आ रहे हैं। आखिर पांच सालों में क्यों रोजगार नहीं बनाए..? महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं किया ...?

कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने प्रियंका गांधी को मां दुर्गा की फोटो भेंट की।

भाषण के दौरान भावुक होते हुए Priyanka Gandhi ने कहा कि मेरे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए हैं लेकिन हम लोग कभी इस बात को नहीं कहते हैं। परिवार के लोग देश की सेवा करते-करते हुए शहीद हुए। भाजपा और उनके नेताओं का नाम लिए बगैर प्रियंका ने कहा कि हर रोज मेरे परिवार को जलील किया जाता है लेकिन फिर भी कुछ नहीं बोलते हैं। इन्हें शहादत के बारे में कुछ नहीं पता। 


ग्राउंड पर भारी भीड़ को देखकर गदगद प्रियंका गांधी ने मंच पर अपनी मासूम बच्ची को लेकर मौजूद गोविंदनगर प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह होनहार लड़की है। आप सभी लोग इसे एक बार सेवा का अवसर अवश्य देंं। प्रियंका ने कहा कि करिश्मा कालोनी और मलिन बस्ती के स्वामित्त का मुद्दा अपने स्तर से उठा रही है। करिश्मा को चुनाव जितवाइए। उसकी इस लड़ाई में मैं भी साथ दूंगी। 


मंच पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, गणेश दीक्षित, नेकचंद्र पांडेय (सभी पूर्व विधायक), कुलदीप सिंह, आलोक मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, विकास अवस्थी, नीलेश अवस्थी, अंशु तिवारी, लवी, गंभीर, पम्मी, शैलेंद्र, आदर्श दीक्षित, कैलाश पाल, निर्मल शुक्ला (सभी पूर्व पार्षद) और जेपी पाल (पार्षद) मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा (पूर्व पार्षद) ने किया।



  • Kidwai Nagar में रोड-शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब
  • प्रियंका गांधी बोलीं, इस बार अजय कपूर को जिताइए
  • लाठी-डंडा वाले बयान पर बोलीं प्रियंका मारो तो सही...
  • कल्याणपुर और बाबूपुरवा में भी Priyanka Gandhi ने किया रोड-शो

किदवईनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में रोड-शो करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 : कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने बुधवार को Kanpur में रोड-शो के जरिए सभी प्रत्याशियों के लिए Vote मांगे। प्रियंका गांधी के रोड-शो में हजारों की भीड़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। Kidwai Nagar विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी Ajay Kapoor के लिए प्रियंका ने करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर के पास जब रोड-शो खत्म हआ तो कांग्रेस महासचिव ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हए कहा कि आप सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अजय कपूर को इस बार चुनाव जिताइए। प्रियंका ने कहा कि जाति और धर्म से उठकर वोट करें। प्रियंका गांधी ने इस चौराहे पर हुंकार भरते हुए कहा कि सुना है यहां के विधायक लाठी-डंडे से मारने की बात करते हैं, मारे तो सहीं...हम कांग्रेस के लोग हैं, जितनी बार मारेगो उतनी बार उठकर प्रतिकार करेंगे... इस चौराहे से BJP MLA महेश त्रिवेदी का घर बामुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। यह एरिया भाजपा का गढ़ कहा जाता है। यही वजह रही कि प्रियंका ने भाजपा के गढ़ और प्रत्याशी के घर के पास "दहाड़" लगाई। 

सोटे वाले हनुमान मंदिर चौराहे पर भीड़ को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

Kidwai Nagar से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में Priyanka Gandhi का रोड-शो किदवई नगर चौराहे से Start हुआ। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी जिंदाबाद, अजय कपूर जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। किदवईनगर चौराहे से साइट नंबर-1 चौराहे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फूल-माला पहनाकर Priyanka Gandhi का कई जगहों स्वागत किया। 

 

किदवईनगर में प्रियंका गांधी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

साइट नंबर-1 चौराहे पर DBS College के पूर्व उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अजय कपूर का स्वागत किया। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेल भी मौजूद रहे। साइट नंबर-1 चौराहे से काफिला बढ़ा तो प्रियंका गांधी की निगाह एक मासूम पर पड़ी। बगैर देरी किए प्रियंका ने उस मासूम को अपनी गोद में ले लिया। काफी देर तक वह मासूम बच्चे को दुलराती और चूमती रहीं। उनका यह अंदाज मकान की बालकनी और छतों पर खड़े लोगों के दिल को छू गया। यहां पर काफी देर तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। 

किदवनईनगर के रोड शो में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता

काफिला सोटे वाले हनुमान मंदिर पहुंचा तो Priyanka Gandhi ने माइक हाथ में ले लिया। हजारों की भीड़ का उत्साह देख प्रियंका ने कहा कि आप सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अजय कपूर को भारी मतों से चुनाव जिताइए। उन्होंने कहा कि मैं अभी घंटाघर से आ रही हूं, करीब एक किलोमीटर गंदगी ही गंदगी देखी है मैने...प्रियंका ने कहा कि इतनी गंदगी मैनें कहीं नहीं देखी...कानपुर में काफी गंदगी है। प्रियंका ने लोगों से कहा कि रोजगार और विकास चाहिए तो कांग्रेस को वोट करिए। बोलते समय कुछ देर के लिए माइक खराब हो गया तो प्रियंका हंसने लगीं। इस बीच उनके साथ बैठे कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने उनके कान में कुछ कहा तो वह फिर से बोलने लगीं। 

किदवईनगर में भीड़ को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैने सुना है कि यहां के विधायक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडे से मरवाने की धमकी देते हैं...मारो तो सही एक बार...हम कांग्रेस के लोग है...जितनी बार मारोगे, उतनी बार खड़े होकर प्रतिकार करेंगे... प्रियंका के तेवर देख वहां मौजूद हजारों की भीड़ जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। करीब पांच मिनट तक भाषण देने के बाद प्रियंका गांधी गाड़ी से नीचे उतर गईं। रोड-शो के दौरान उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता संदीप शुक्ला समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

प्रियंका गांधी को फरसा भेंट करतीं कल्याणपुर प्रत्याशी नेहा तिवारी।

Neha Tiwari ने फरसा दिया तो "जय परशुराम" के नारे लगे

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने कल्याणपुर विधान सभा से प्रत्याशी नेहा तिवारी के लिए रोड शो कर जनता से वोट मांगा। नेहा तिवारी ने प्रियंका गांधी को फरसा भेंट किया तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ जय परशुराम का नारा लगाने लगी। नेहा के साथ मैं ब्राम्हण हूंमहासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पूजा दुबे समेत कई संगठनों के लोग और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने जेल में डेढ़ साल से बंद नाबालिग खुशी दुबे की मां गायत्री देवी को टिकट दिया था लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम न होने पर प्रियंका ने ही नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया। नेहा तिवारी की छोटी बहन खुशी दुबे को बिकरू केस के बाद पुलिस ने जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद है। प्रियंका ने महराजपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी कनिष्क पांडेय के लिए सभा कर लोगों से वोट देने के अपील की। 

नेहा तिवारी और सोहेल अंसारी के समर्थन में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी।

सोहेल अंसारी के समर्थन में मांगा Vote

Priyanka Gandhi ने छावनी विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल अंसारी के समर्थन में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। चार राड चौराहे पर जब रोड शो पहुंचा तो हजारों की भीड़ शामिल हो चुकी थी। प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया और सोहेल अंसारी के समर्थन में वोट करने की अपील की। प्रियंका ने सीसामऊ से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी सुहैल और आर्यनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल के लिए भी रोड शो कर वोट मांगा।  


 

  • गायत्री तिवारी का Voter List में नाम न बढ़ पाने पर चितिंत प्रियंका गांधी ने तैयार किया प्लान-B
  • सोमवार रात को ही आनन-फानन में खुशी दुबे की बड़ी बहन Neha Tiwari को चुनाव लड़ाने का दिया "ग्रीन सिग्नल"
  • पनकी रतनपुर में ही मां के साथ रहती है खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी 
  • कुछ साल पहले नेहा के पति की हो चुकी है मौत
  • कल्याणपुर सीट का पल-पल अपडेट ले रही हैं कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi
मंगलवार को अपनी मां गायत्री तिवारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कराने के लिए जाने की तैयारी करतीं खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी।

Yogesh Tripathi 

Congress महासचिव Priyanka Gandhi के Master Stroke से कानपुर की कल्याणपुर विधान सभा अब "हॉट सीट" बन चुकी है। या यूं कहें कि Uttar Pradesh की यह विधान सभा VIP सीट में तब्दील हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के लिए "सियासी चक्रव्यूह" रचा है। प्रियंका गांधी ने प्लान-B के तहत ऐन वक्त पर गायत्री देवी की जगह खुशी दुबे की बड़ी बहन Neha Tiwari पर दांव खेल दिया। समाचार लिखे जाने तक Neha Tiwari अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर दिया है। पर्चा गायत्री देवी का भी तैयार किया गया था लेकिन उसे दाखिल नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक टीम सिंबल लेकर Kanpur पहुंची। इस सिंबल को भी जमा कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गायत्री देवी का Voter List में नाम न होने की वजह से उनके नामांकन प्रक्रिया और चुनाव लड़ने को लेकर पेंच फंसा था। प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेसी गायत्री का नाम बढ़वाने के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन "सरकारी मिशनरी" के आगे उन्हें सफलता नहीं मिली।

कल्याणपुर से गायत्री तिवारी का टिकट फाइनल होने के बाद सोमवार शाम तक जब उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं बढ़ सका तो प्रियंका गांधी पल-पल की अपडेट लेने लगीं। देर शाम ही उन्होंने प्लान-B के तहत खुशी दुबे की बड़ी बहन Neha Tiwari को तैयार कराने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जारी कर दिए। आधी रात तक सारी तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान प्रियंका बराबर अपडेट लेती रहीं। 

कल्याणपुर सीट से नामांकन भरने वाली नेहा तिवारी (खुशी दुबे की बड़ी बहन)

Priyanka Gandhi के लिए "प्रतिष्ठा" बनी कल्याणपुर सीट 

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता गायत्री का नाम वोटर लिस्ट में न बढ़ पाने पर किसी अन्य कार्यकर्ता या नेता को चुनाव लड़ाने का तर्क दे रहे थे लेकिन प्रियंका की फटकार के आगे सभी बैकफुट पर आ गए। प्रियंका सोमवार की शाम को  दो टूक शब्दों में कह दिया कि चुनाव गायत्री नहीं तो उनके परिवार का कोई सदस्य ही लड़ेगा। आप सभी जाइए और परिवार के किसी सदस्य को तैयार करिए। प्रियंका के निर्देश के बाद तुरंत एक टीम गायत्री के पास पहुंची और उनकी बड़ी बेटी नेहा तिवारी को चुनाव लड़ाने के लिए राजी किया। इस प्लान को बेहद गोपनीय रक्खा गया था। ताकि सरकारी मिशनरी की तरफ से कोई गड़बड़ी न हो सके। 


मंगलवार सुबह गायत्री तिवारी के साथ-साथ नेहा का नामांकन पत्र भी अधिवक्ता दुर्गेश मणि तिवारी ने तैयार करवा दिया। दुर्गेश मणि तिवारी पहले व्यक्ति हैं जो खुशी दुबे के जेल जाने के बाद लगातार उनके परिवार की न सिर्फ मदद कर रहे हैं बल्कि खुशी की रिहाई के लिए लगातार सोशल मीडिया पर अभियान भी चला रहे हैं। दुर्गेश की ही पहल रही कि खुशी दुबे की मां गायत्री चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुईं। www.redeyestimes.com (News Portal) के सूत्रों की मानें तो नेहा तिवारी के पति की मौत हो चुकी है। वह पनकी रतनपुर में अपनी मां के साथ लंबे समय से रह रही हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी Neha Tiwari के दो छोटे बच्चे हैं।

क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित...???

ऐन वक्त पर कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandh के मॉस्टर स्ट्रोक से कल्याणपुर सीट अब  VIP सीट बन चुकी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो योगी सरकार की राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार के लिए अब राह आसान नहीं होगी। ब्राम्हण वर्ग के साथ-साथ यदि सहानुभूति भरा वोट नेहा तिवारी को मिल गया तो चुनाव का परिणाम बेहद दिलच्सप होगा। हालांकि अभी तक इस सीट पर चुनावी रेस में सपा के सतीश निगम आगे चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यदि प्रियंका ने इस सीट पर एक-दो दिन प्रचार कर दिया तो पूरा चुनाव कांग्रेस बना सपा हो जाएगा। जानकारों की मानें तो कल्याणपुर विधान सभा के आसपास शिवराजपुर, शिवली, बिठूर समेत कई एरिया आते हैं। जहां से निश्चित तौर पर सहानुभूति की लहर Neha Twati के पक्ष में बनेगी। यह बेल्ट ब्राम्हण बाहुल मानी जाती है। कल्याणपुर विधान सभा में वैसे भी ब्राम्हण मतदाता खासी तादात में हैं।


  • जेल में  बंद नाबालिग खुशी दुबे की मां हैं गायत्री तिवारी 
  • Encounter में मारे गए Bikru Case के आरोपी अमर दुबे की पत्नी है खुशी 
  • शादी के पांच दिन बाद ही पुलिस ने खुशी दुबे को किया था Arrest
  • खुशी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित हैं ब्राम्हण समाज के लोग 
  • "मैं बराम्हण हूं" के प्रेसीडेंट दुर्गेश मणि त्रिपाठी सोशल मीडिया पर लगातार चला रहे हैं अभियान
  • News Portal ने 7 दिन पहले ही गायत्री की टिकट पक्की होने की खबर की थी प्रकाशित 

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi के साथ कल्याणपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी गायत्री तिवारी

Yogesh Tripathi

(Uttar Pradesh Election 2022) : कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने एक और अहम निर्णय लेकर विरोधी दलों को बैकफुट पर कर दिया है। Kanpur की कल्याणपुर सीट पर योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार के खिलाफ प्रियंका गांधी ने गायत्री तिवारी को चुनावी रणभूमि में उतारा है। गायत्री तिवारी करीब डेढ़ साल से जेल में बंद खुशी दुबे की मां हैं। गायत्री को सपा की तरफ से भी चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी लेकिन उसी दिन कुछ लोग उनको लेकर दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई । मुलाकात के बाद प्रियंका ने गायत्री को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही कल्याणपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही। इस खबर को आपके विश्वसनीय www.redeyestimes.com (News Portal) ने सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

पोर्टल के सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने गायत्री को चुनाव लड़ने का ग्रीन सिग्नल देने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह निर्देश दिए कि गायत्री की हरसंभव चुनाव में मदद की जाए। यही वजह रही कि Sunday को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक टीम Kanpur तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए पहुंची। इस टीम ने गायत्री के लिए फ्लैट से लेकर चुनाव प्रचार सामग्री और उनक चुनाव संचालन की जिम्मेदारी के बाबत रूपारेखा तय की। इसके बाद यह टीम देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 

माना जा रहा है कि गायत्री कल अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर सकती हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम और योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार चुनावी मैदान में होंगे। बड़े सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी कुछ विशेष सीटों पर सीधे तौर पर निगाहबनी कर रही हैं। गायत्री के चुनाव मैदान में उतरने से इस सीट पर भी प्रियंका गांधी की सीधे नजर रहेगी। 

 

जेल में बंद है गायत्री की बेटी 

गायत्री देवी की नाबालिग बेटी खुशी दुबे करीब डेढ़ साल से जेल में बंद है। बिकरू कांड के बाद खुशी दुबे के पति अमर दुबे को STF ने बुन्देलखंड के एक जनपद में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। Encounter से महज पांच दिन पहले ही अमर दुबे की शादी खुशी दुबे से हुई थी। पुलिस ने खुशी को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। इसके बाद ब्राम्हण वर्ग के लोगों और तमाम संगठनों को यह बात अखरने लगी कि आखिर पांच दिन पहले ब्याही नाबालिग बच्ची का क्या कसूर था जो सरकार के इशारे पर पुलिस ने उत्पीड़न कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। 

इसके बाद ही अधिवक्ता और "मैं ब्राम्हण हूं" के प्रेसीडेंट दुर्गेश मणि त्रिपाठी खुशी की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाने लगे। उन्होंने खुशी के परिवार की हर संभव मदद भी की और लगातार कर भी रहे हैं। दुर्गेश वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने खुशी को न्याय दिलाने के लिए उनकी मां गायत्री को चुनाव लड़ाने की मुहिम छेड़ी। जो कि आज रंग ला रही है। गायत्री के प्रत्याशी घोषित होते ही सोशल मीडिया पर दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राम्हण समाज अपनी बेटी के साथ हुई ज्यादती का बदला ले। 

कल्याणपुर विधान सभा सीट से पहले बीजेपी की कद्दावर नेत्री प्रेमलता कटियार जुनाव जीतती रही थीं। 2012 के चुनाव में सतीश निगम यहां से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते। 2017 के चुनाव में प्रेमलता ने अपनी बेटी नीलिमा कटियार को टिकट दिलवाया। नीलिमा कटियार कटियार न सिर्फ चुनाव जीतीं बल्कि योगी कैबिनेट में मंत्री भी बनीं। खास बात ये है कि न सिर्फ क्षेत्र बल्कि कार्यकर्ताओं में भी उनके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। जिसको फिलहाल वह पाटने में जुटी हैं।

 

Note ---- पोर्टल के अतिकरीबी विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कल्याणपुर सीट की "Picture" अभी बाकी है। उसकी वजह गायत्री का Voter List में नाम न होना है। वोटर लिस्ट में गायत्री का नाम 2017, 2012 के विधान सभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नहीं था। (कल्याणपुर सीट पर मचे घमासान को लेकर स्पेशल स्टोरी देर रात्रि या फिर मंगलवार की अलसुबह) का इंतजार कीजिए। गायत्री नहीं तो फिर कौन होगा प्रत्याशी...????

 


  • Priyanka Gandhi से गायत्री की मुलाकात के बाद बढ़ा सियासी ताप
  • BJP ने योगी सरकार की राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को बनाया है प्रत्याशी
  • Samazwadi Party से Ex.MLA सतीश निगम से होगा मुकाबला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करती खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ।

Yogesh Tripathi

दिल्ली में Congress महासचिव प्रियंका गांधी से जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी की मुलाकात के बाद Kanpur की कल्याणपुर विधान सभा का सियासी तापकाफी बढ़ गया है। राजनीति के पंडितों की मानें तो प्रियंका ने गायत्री को ब्राम्हण बाहुल कल्याणपुर विधान सभा सीट से चुनावी रणभूमिमें उतारने का मन बना लिया है। हाईकमान की तरफ से जिला कांग्रेस कमेटी को काफी हद तक इस बाबत काफी हद तक ग्रीन सिग्नल भी मिल चुका है। कल्याणपुर सीट से Samazwadi Party ने Ex.MLA सतीश निगम को चुनावी समर में उतारा है। जबकि भाजपा ने योगी सरकार में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को टिकट दिया है। अब देखना यह होगा कि कल्याणपुर क्षेत्र की जनता कितना कांग्रेस का सियासी गायत्री मंत्रचुनाव में कितना जपती है।

गायत्री देवी Bikru Case के बाद UPSTF के हाथों Encounter में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां है। खुशी को जिस समय पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल भेजा था, उस समय वह नाबालिग थी। उसकी शादी को सिर्फ 7 दिन ही हुए थे। पुलिस और सरकार की इस कार्रवाई का एक वर्ग ने जमकर विरोध किया था। अधिवक्ता और मैं ब्राम्हण हूं के अध्यक्ष दुर्गेशमणि त्रिपाठी ने खुशी दुबे की रिहाई के लिए आज भी लड़ाई लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर गायत्री देवी को ब्राम्हण समेत तमाम वर्गों का समर्थन भी ठीक-ठाक मिल रहा है।

यही वजह रही कि दो दिन पहले सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने खुद ही गायत्री को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की। लेकिन गायत्री कुछ लोगों की मदद से सोमवार की शाम ही दिल्ली पहुंची। मंगलवार दोपहर उनकी मुलाकात कांग्रेस महासचिव से करीब 10 मिनट तक हुई। प्रियंका गांधी ने उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी और गायत्री देवी के मुलाकात की खबर www.redeyestimes.com  (News Portal) ने मंगलवार शाम को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने प्रियंका को रोक दिया था
  • पुलिस लाइन में काफी देर तक बैठाने के बाद प्रशासन ने दी अनुमति
  • आगरा पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत का मामला

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा रवाना हुई Priyanka Gandhi

Yogesh Tripathi

Agra Police की कस्टडी में मरे सफाई कर्मचारी अरुण बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने के लिए Congress की महासचिव Priyanka Gandhi रवाना हो गई हैं। उनको कुछ घंटे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने रोक दिया था। काफी देर तक पुलिस लाइन में बैठाने के बाद प्रशासन ने प्रियंका गांधी को अंततः आगरा जाने की अनुमति दे दी। 

प्रशासन की तरफ से ग्रीन सिग्नलमिलने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा के लिए रवाना हो गईं। देर रात्रि तक उनके आगरा पहुंचने की खबर है। प्रियंका को करीब दो घंटे तक चले ड्रामें के बाद अनुमति दी गई। प्रियंका गांधी के साथ चार लोगों को जाने की इजाजत मिली है।

 


गौरतलब है कि अरुण बाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। इसके बाद वह आगरा के लिए जाने लगीं तो लखनऊ पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

  • जगदीशपुरा थाने के मालखाने से से चोरी हुए थे 25 लाख रुपए
  • पुलिस ने सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था
  • परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का इल्जाम लगाया
  • परिवार से मिलने जा रही Priyanka Gandhi को हिरासत में लिया गया


Yogesh Tripathi

AUttar Pradesh के Agra जनपद स्थित जगदीशपुरा थाने के मालखाना से 25 लाख रुपए चोरी होने के शक में पुलिस हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की देर रात पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत से एक बार फिर Uttar Pradesh की सियासत का माहौल गर्म हो गया। Arun के परिजनों से मुलाकात करने जा रही Congress महासचिव Priyanka Gandhi को Lucknow-Agra (एक्सप्रेस-वे) पर पुलिस ने रोक दिया। प्रियंका को रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रियंका गांधी आगरा जाने की जिद पर अड़ी रहीं तो Lucknow Police ने उनको हिरासत में ले लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। 


 

Agra जनपद के जगदीशपुरा थाने के मालखाने में शनिवार रात दरवाजा तोड़कर 25 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। संडे की सुबह पुलिस अफसरों को जब वारदात का पता चला तो SHO अनूप कुमार तिवारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने सफाईकर्मी को ताजगंज क्षेत्र से पकड़ा था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के बाद अरुण की निशानदेही पर 10 लाख से अधिक रुपए बरामद कर लिए गए। शेष 15 लाख रुपए की बरामदगी के लिए अरुण को थान में रखकर पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान देर रात्रि सफाई कर्मचारी अरुण की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण के मौत की खबर परिजनों और पड़ोसियों को मिली तो सभी ने हंगामा किया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।

Priyanka Gandhi ने किया Tweet

इससे पहले Congress महासचिव Priyanka Gandhi ने पुलिस कस्टडी में अरुण की मौत पर Tweet करते हुए लिखा कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है ? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले

अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। Uttar Pradesh Government को डर किस बात का है ? क्यों मुझे रोका जा रहा है ? आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, PM ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं

पुलिस खुद अपराध कर रही है : Akhilesh Yadav

सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav ने आगरा की घटना को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए तीखा हमला किया है। Akhilesh Yadav ने Tweet कर कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस खुद अपराध कर रही है तो फिर अपराध कैसे रुकेगा आगरा में पहले सांठगांठ कर थाने के मालखाने से 25 लाख की चोरी कराई गई फिर सच छिपाने के लिए हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में हत्या स्तब्ध करती है। हत्यारे पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो

  • विधान सभा के चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को मिलेगी टिकट
  • Congress महासचिव प्रियंका गांधी ने किया Lucknow में बड़ा ऐलान
  • 403 में से 162 सीटों पर कांग्रेस महिला प्रत्याशियों को उतारेगी

Priyanka Gandhi के प्रेस कांफ्रेंस (PC) में नारी सशक्तीकरण का बैनर लगा था। इस बैनर का थीम मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला हित में Congress Party का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था कि मैं राजनीति में आना चाहती हूं। पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी तरह से 40 फीसदी करवा सकी हूं। मेरा बस चलता तो 50 प्रतिशत आरक्षण करवाती....आगे के चुनाव में ये भी संभव है।

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi की प्रेस कांप्रेस के दौरान सुप्रिया श्रीनेत, आराधना मिश्रा, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी , अजय कुमार (लल्लू) और पीएल पूनिया भी मौजूद रहे।

ogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 का चुनाव आयोग की तरफ से शंखनाद होना अभी बाकी है लेकिन कांग्रेस ने इस चुनावी युद्ध के लिए अभी से हुंकार भरना शुरु कर दिया है। राजधानी Lucknow में Congress महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशियों को टिकट देने की बात कही है। 403 विधान सभा में कांग्रेस 162 महिला प्रत्याशियों को इस बार चुनावी रणभूमि में उतारेगी। प्रियंका के इस Master Stroke से BJP, SP & BSP समेत सभी विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ गई है। 

मंगलवार को AICC की नेशनल सेकेट्री और Uttar Pradesh की प्रभारी Priyanka Gandhi ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के समक्ष इसकी घोषणा की। इस दौरान कांग्रेस की नेशनल स्पोकपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) भी प्रियंका के साथ मौजूद रहीं।

Priyanka Gandhi ने कहा कि यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और Uttar Pradesh की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं। यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के PAC Guest House घेरकर ले गई थी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सत्ता का नाम खुले आम पब्लिक को कुचलने का बन गया है। महिलाएं ही इस माहौल को करुणा के साथ बदल सकती हैं। Uttar Pradesh के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व आवश्यक हो गया है।