Articles by "Sub Inspector"
Sub Inspector लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Social Media पर Viral हो रहा है दरोगा को बंधक बनाकर पीटने का Video
  • Basti के दुबौलिया थाने में तैनात है सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी
  • ASP, CO समेत कई पुलिस अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे
  • घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • Basti Police के SP ने प्रारंभिक छानबीन के बाद दरोगा को किया सस्पेंड

ग्रामीणों की पिटाई से घायल सब इंस्पेक्टर Ashok Chaturcedi (फोटो---साभार---Twitter)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Basti जनपद में रंगीन और आशिक मिजाज दरोगा को सुंदरी का शौक भारी पड़ गया। सादे कपड़ों में सर्विस रिवाल्वर कमर में खोंसकर अय्याशी करने पहुंचे UP Police के सब इंस्पेक्टर को जब भीड़ ने घेरा तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आक्रोशित भीड़ ने दरोगा को दबोच लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। दरोगा के साथ मारपीट का Video बनाकर ग्रामीणों ने उसे Social Media के कई प्लेटफार्म पर Viral भी कर दिया। Mid-Night हुई इस वारदात की खबर गुरुवार सुबह जब आला अफसरों को मिली तो सभी के पैरों से जमीन खिसक गई। ASP, CO समेत कई थानों की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। भीड़ के चंगुल से दरोगा को मुक्त कराने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bast Police के SP ने इस घटंना के बाबत एक Video के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। SP के मुताबिक दरोगा सादे कपड़ों में थे और भीड़ पर उन्होंने फायरिंग की। साथ ही उन पर कुछ और गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। 

बस्ती के एसपी ने सोशल मीडिया पर दरोगा को सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी।

UP Police के दामन पर दाग लगाने वाली यह घटना Basti जनपद के दुबौलिया थाना एरिया के ऊजी गांव में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी दुबौलिया थाने में तैनात है। पिछले कई महीने से वह एक युवती के घर पर देर रात अक्सर आता है। मोहल्ले के लोगों ने देर-सबेर उसके आने-जाने पर ऐतराज कर पुलिस अफसरों को भी सूचना दी। आरोप है कि विरोध पर दरोगा ने ग्रामीणों को जेल भेजवाने की धमकी तक दे दी थी। शिकायत के बाद भी अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही वजह रही कि दरोगा अशोक चतुर्वेदी की युवती के घर देर-सबेर आमदरफ्त जारी रही।

बुधवार देर रात्रि दरोगा फिर युवती के घर पहुंचा। उसकी हरकतों से तंग आ चुके ग्रामीणों ने दरोगा अशोक चतुर्वेदी को रंगे हाथों दबोच लिया। युवती से मुलाकात के बाद जब तीन बजे दरोगा गेट से बाहर निकला तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कुछ युवकों ने किसी तरह दरोगा को दबोच लिया फिर लात-जूतों से उसकी पिटाई शुरु कर दी। पीटने के बाद भीड़ ने दरोगा को बिजली के खंभे से बांधकर पीटना शुरु किया। इस बीच कुछ युवकों ने मारपीट का Video बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया।

खबर Basti Police के अफसरों को मिली तो सभी आनन-फानन में बुदौलिया के लिए रवाना हो गए। ASP, CO समेत कई थानों की फोर्स के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों के सामने दरोगा पर कई संगीन इल्जाम लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा की गंदी हरकतों का उनके बच्चों पर प्रभाव पड़ रहा है। कई बार दरोगा को समझाया गया लेकिन वह मानने के बजाय ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी देता था।

थाना बुदौलिया पुलिस को देर रात्रि सूचना मिली कि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी को ऊजी गांव में ग्रामीणों ने दबोच लिया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। ऊजी गांव के ग्रामीणों ने दरोगा पर सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग करने और उनके चरित्र पर संगीन आरोप लगाए हैं। सब इंस्पेक्टर मौके पर सादे कपड़े में मिले हैं। पिटाई से उनको जख्म आया है। इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। : SP (Basti Police)

 

-भाइयों का विवाद निपटाने पहुंचे थे दरोगा प्रशांत कुमार

-गर्दन पर गोली लगते ही दरोगा की मौके पर ही मौत

-ADG, IG समेत Police के तमाम Officer’s मौके पर पहुंचे

 

शहीद सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार यादव (35)।  (फोटो साभार गूगल)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Agra में बुधवार शाम दुस्हासिक वारदात से दहशत फैल गई। आलू खुदाई के बाद भाइयों के बीच हुए विवाद को निपटाने पहुंचे UP Police के सब इंस्पेक्टर (SI) प्रशांत कुमार यादव (35) की On Duty गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा की हत्या के बाद हमलावर तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। दरोगा के Murder की खबर मिलते ही ADG (Zone) राजीव कृष्ण, IG (Range) ए.सतीश गणेश, SSP बबलू कुमार समेत Police के तमाम Officer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 

Agra Police के मुताबिक खंदौली थाना एरिया के गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटे हैं। विजय सिंह ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है। बड़ा लड़का शिवनाथ पिता के साथ रहता है। जबकि छोटा लड़का विश्वनाथ अपनी मां के साथ रहता है। खेत के तीन हिस्से कर विजय सिंह ने एक भाग अपने पास रखा है। बड़े भाई शिवनाथ ने उसमें आलू की फसल की थी। बुधवार को आलू की खोदाई हो रही थी। खोदाई के दौरान पहुंचे छोटे बेटे विश्वनाथ ने कहा कि पिता के हिस्से का आधा आलू मां को मिलेगा। दोनों भाइयों के बीच सुबह से शुरु हुआ विवाद शाम तक जारी रहा। सूचना पुलिस को मिली तो दरोगा प्रशांत कुमार यादव हमराही के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अफसर (फोटो साभार-गूगल)


Police के सामने ही लहराने लगा तमंचा

खंदौली थाने से दरोगा प्रशांत कुमार यादव सिपाही चंद्रसेन के साथ खेत पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में छोटा लड़का विश्वनाथ तमंचा लहराते हुए खेत पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाने लगा। विश्वानथ के हाथों में तमंचा देख दरोगा ने उसे Arrest करने की कोशिश की तो वह भागने लगा। दरोगा भी विश्वनाथ के पीछे भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच विश्वनाथ ने दरोगा पर देशी तमंचे से सीधे फायर झोंक दिया।

दरोगा के गर्दन में लगी गोली

विश्वनाथ के तमंचे से निकली गोली दरोगा प्रशांत यादव के गर्दन में धंस गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दरोगा की हत्या से अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर खंदौली थाने की फोर्स थोड़ी देर में पहुंच गई। दरोगा प्रशांत कुमार यादव को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही ADG (Zone) राजीव कृष्ण, IG (Range) ए.सतीश गणेश, SSP बबलू कुमार समेत Police के तमाम Officer’s मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। हत्यारोपी विश्नाथ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। SSP का कहना है कि जल्द ही आरोपी को Arrest कर लिया जाएगा।

2015 बैच के दारोगा थे प्रशांत

On Duty शहीद हुए दारोगा प्रशांत कुमार यादव वर्ष 2015 बैच में नियुक्त हुए थे। मूलत: बुलंदशहर के गांव छतारी के निवासी थे। हत्या की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के अधिकांश सदस्य आगरा के लिए रवाना हो गए।

CM ने जताया दुःख, 50 लाख की आर्थिक मदद

Agra में दरोगी प्रशांत कुमार यादव की हत्या पर Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताते हुए 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया। शहीद दरोगा के नाम पर एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा।