Articles by "Agra-Lucknow Expressway"
Agra-Lucknow Expressway लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने प्रियंका को रोक दिया था
  • पुलिस लाइन में काफी देर तक बैठाने के बाद प्रशासन ने दी अनुमति
  • आगरा पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मचारी की मौत का मामला

प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा रवाना हुई Priyanka Gandhi

Yogesh Tripathi

Agra Police की कस्टडी में मरे सफाई कर्मचारी अरुण बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने के लिए Congress की महासचिव Priyanka Gandhi रवाना हो गई हैं। उनको कुछ घंटे पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने रोक दिया था। काफी देर तक पुलिस लाइन में बैठाने के बाद प्रशासन ने प्रियंका गांधी को अंततः आगरा जाने की अनुमति दे दी। 

प्रशासन की तरफ से ग्रीन सिग्नलमिलने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) के साथ आगरा के लिए रवाना हो गईं। देर रात्रि तक उनके आगरा पहुंचने की खबर है। प्रियंका को करीब दो घंटे तक चले ड्रामें के बाद अनुमति दी गई। प्रियंका गांधी के साथ चार लोगों को जाने की इजाजत मिली है।

 


गौरतलब है कि अरुण बाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। इसके बाद वह आगरा के लिए जाने लगीं तो लखनऊ पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

 -धीमी गति से जा रहे ट्रक के पीछे घुसी कार

-कार सवार परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

-Agra-Lucknow Express Way पर हादसे के बाद भीषण जाम

-SP दुर्घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे

Raja Katiyar

Uttar Pradesh की इत्रनगरी Kannauj स्थित Agra Lucknow Express Way पर फ्राइ-डे Mid-Night भीषण Accident में एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तालग्राम थाना एरिया में धीमी गति से जा रहे ट्रक के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार घुस गई। Police के मुताबिक कार सवार परिवार Lucknow का रहने वाला था। सभी लोग मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। Accident के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। बड़े हादसे की खबर मिलते ही SP भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Lucknow के काकोरी थाना एरिया स्थित बुधडिया निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भैयालाल, कलियाखेड़ा गांव निवासी सोनू यादव (31) पुत्र नौमीलाल यादव, प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी यादव, सत्येंद्र यादव (18) पुत्र गोपी यादव, सूरज (15) पुत्र अभिमन्यु और मोहित (36) पुत्र राज कुमार पाल मेहंदीपुर स्थित बालाजी दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। तालग्राम स्थित Agra Lucknow Express Way पर 165 किलोमीटर प्वाइंट पर ट्रक काफी धीमी गति से जा रहा था। 


 

पुलिस के मुताबिक रात करीब एक बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। जिसकी वजह से उसने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। कार लहराते हुए ट्रक के पीछे जा घुसी। भिड़ंत के बाद तेज आवाज आई और फिर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार सभी लोग लहूलुहान हालत में अंदर ही फंसे रहे। मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

Express Way से निकल रहे लोगों ने हादसे की खबर यूपीडा और पुलिस को दी। थोड़ी देर में यूपीडा कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी देर रात्रि दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार सवार मृतकों के पास मिले कागजातों का आधार पर शिनाख्त  कर सूचना लखनऊ पुलिस को दी गई।

पुलिस के मुताबिक Accident के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के मालिक का पता पुलिस लगा रही है। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना और गाड़ी की स्पीड अधिक होना बताया जा रहा है।

 

 

-सौरिख के पास शनिवार सुबह भीषण Accident

-आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार

-दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे कार सवार लोग

-घने कोहरे की वजह से हो गया Accident

 


Raja Katiyar

Uttar Pradesh के Kannauj जनपद में शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से Agra-Lucknow Expressway पर भीषण Accident हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। Police के मुताबिक मरने वालों में दो Lucknow और एक प्रतापगढ़ जनपद के निवासी थे। सभी दिल्ली से वापस लखनऊ जा रहे थे। 

कार सवार चार लोग Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से Lucknow जा रहे थे। शनिवार अलसुबह Kannauj के सौरिख के पास Agra-Lucknow Expressway वे पर कोहरे में तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

Accident में कार सवार अजीत सिंह (40) पुत्र राजकुमार निवासी अर्जुनगंज लखनऊ, पंकज सिंह (30) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी शिव नगर कॉलोनी प्रतापगढ़, मनीष वर्मा (40) पुत्र पी.के वर्मा निवासी अलीगंज लखनऊ और कंचन सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी सूरजदीप कांप्लेक्स लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। 

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह यादव अपने साथियों की मदद से कार की खिड़की को काटने के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर सैफई भेजा गया। रास्ते में अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष वर्मा की मौत हो गई। कंचन सिंह की हालत नाजुक बनी है। उनका उपचार इटावा सैफई अस्पताल में चल रहा है।