Articles by "IPS Officer"
IPS Officer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • SIT की जांच में दोषी ठहराए गए थे Anant Dev Tiwari समेत कई पुलिस कर्मी
  • SIT ने वृहद दंड दिए जाने की सिफारिश अपनी जांच रिपोर्ट में की थी 
  • IPS Officer नीलाब्जा चौधरी कर रहे थे Anant Dev की जांच 
  • Bikru Case में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की गोलियों से भूनकर की गई थी हत्या
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने विकास दुबे के खजांची जय कांत बाजपेयी की जमानत खारिज की
  • हाईकोर्ट ने जयकांत की जमानत खारिज करने के पीछे उसके खिलाफ दर्ज अपराधिक मामलों को बनाया आधार


Yogesh Tripathi

Kanpur में करीब तीन साल पहले हुए बहुचर्चित Bikru Case में IPS Officer Anant Dev Tiwari को बड़ी राहत मिली है।  Clean Chit मिलने से Anant Dev Tiwari के दामन पर लगे दाग अब धुल गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में जब Bikru Case हुआ था तो अनंत देव उस समय DIG (STF) थे। कुछ समय पहले ही उनका ट्रांसफर STF में किया गया था। इससे पहले वे SSP कानपुर थे। Bikru Case के बाद शासन ने SIT जांच के आदेश दिए थे। SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट में कई पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उनके खिलाफ वृहद दंड दिए जाने की संस्तुति की थी। इस जांच रिपोर्ट के आने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से IPS Officer अनंत देव तिवारी को सस्पेंड कर दिया था। उनके सस्पेंशन के बाद जांच एक सीनियर IPS Officer नीलाब्जा चौधरी को सौंपी गई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जांच चल रही थी कि इस बीच करीब तीन महीना पहले शासन ने Anant Dev Tiwari की बहाली करते हुए उन्हें DIG (GRP) के पद पर तैनात कर दिया। थोड़े ही दिन बाद उनको STF की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि रिटायरमेंट से कुछ महीना पहले ही अनंत देव तिवारी को क्लीन चिट मिलने से उनके दामन पर लगे दाग करीब-करीब धुल गए हैं। Anant Dev Tiwari मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह लंबे समय तक STF में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पाठा के जंगलों में दस्यु सम्राट ददुआ और ठोकिया जैसे दस्यु सरदारों का Encounter उन्होंने STF में ASP रहते हुए किया था। वर्ष 1991 में Anant Dev Tiwari ने प्रांतीय पुलिस सर्विस (PPS) की नौकरी ज्वाइन की थी। वर्ष 2006 में वह IPS Officer बने।

2 जुलाई 2020 की आधी रात तत्कालीन बिल्हौर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे के घर दबिश देने के लिए Bikru गांव पहुंची थी। बताया जाता है कि पुलिस टीम के दबिश देने की सूचना विकास दुबे और उसके गिरोह को काफी पहले ही मिल गई थी। लिहाजा उसने पहले से ही तैयारी कर रक्खी थी। पुलिस टीम के पहुंचने पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने घेराबंदी कर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए। 

वारदात के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर तमाम आडियो और वीडियो वॉयरल हुए। जिसके बाद शक की सूई लोकल पुलिस और तमाम अफसरों पर भी घूमने लगी। यही वजह रही कि तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी (SO) विनय तिवारी को भी STF ने Arrest कर लिया था। उसके बाद STF ने विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे समेत कई गुर्गों को Encounter में मार गिराया। विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरेंडर कर दिया। Kanpur लाते समय सचेंडी के पास गाड़ी पलटने के बाद भाग रहे विकास दुबे को भी STF ने ढेर कर दिया था। 

 

 


Vikas Dubey के खजांची जयकांत की जमानत हाईकोर्ट में खारिज

उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस मयंक कुमार जैन ने Bikru Case मामले में जेल की सलाखों के पीछे कैद जयकांत बाजपेयी उर्फ जय बाजपेयी की जमानत याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन ने अपने आदेश में कहा कि अपराध की प्रकृति और दोषी होने की डिग्री गंभीर और जघन्य है। जयकांत बाजपेयी का जघन्य मामलों का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास रहा है। जयकांत बाजपेयी उस घटना में सक्रिय रूप से शामिल है, जिसमें क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिस कर्मियों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस कांड में 7 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। मुख्य आरोपी विकास दुबे को दो लाख रुपए, वारदात में प्रयुक्त 25 कारतूस मुहैया कराए गए। इस लिए अपराधिक पृष्ठभूमि वाले याची को जमानत नहीं दी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि Bikru Case में STF ने विकास दुबे के खजांची रहे जयकांत बाजपेयी को भी लंबी पूछताछ के बाद Arrest किया था। जयकांत बाजपेयी के तार नौकराशाही से भी जुड़े थे। पूछताछ में जयकांत बाजपेयी ने STF को बताया था कि उसने विकास दुबे को कारतूस, नकदी और भागने के लिए कार मुहैया कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने चौबेपुर थाने में जयकांत बाजपेयी के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 149, 332, 353, 333, 307, 302, 3946, 412, 120-B, 34, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
उधर, RTI Activist और अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने पोर्टल से बातचीत में कहा कि SIT जांच में IAS, IPS & PPS Officr's शामिल थे। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद SIT ने अपनी जांच रिपोर्ट में अनंत देव तिवारी समेत कई पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई थी। साथ ही SIT ने सभी के खिलाफ वृहद दंडात्मक कार्रवाई के लिए लिखा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सौरभ भदौरिया का कहना है कि जल्द ही वह विधिक परामर्श के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

  • UP Government ने 7 सीनियर EPS Officer's का किया ट्रांसफर 
  • वर्ष 1991 बैच के IPS Officer हैं नए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड
  • Kanpur में बतौर SSP काम कर चुके हैं बीपी जोगदंड
  • कानपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को प्रतीक्षारत रखा गया
  • राजधानी Lucknow के पुलिस कमिश्नर D.K Thakur को भी शासन ने हटाया 

बीपी जोगदंड (पुलिस कमिश्नर ऑफ कानपुर)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Government ने शासन स्तर पर बड़ा भारी फेरबदल करते हुए 7 सीनियर IPS Officer's के ट्रांसफर कर दिए। शासन ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर D.K Thakur और कानपुर के पुलिस कमिश्नर Vijay Singh Meena का ट्रांसफर करते हुए दोनों को वेटिंग (प्रतिक्षा) सूची में डाल दिया है। वर्ष 1991 बैच के IPS Officer बीपी जोगदंड को कानपुर कमिश्रनर रेट पुलिस की कमान सौंपी गई है। श्रीजोगदंड अभी तक पुलिस मुख्यालय में (अपर पुलिस महानिदेशक ) के पद पर कार्यरत थे। बीपी जोगदंड Kanpur से पूर्व परिचित हैं। वह करीब दो दशक पहले SSP (Kanpur) रह चुके हैं। उनका कार्यकाल बेहद बढ़िया था। तब उन्होंने बेसिक पुलिसिंग पर फोकस किया था। कानपुर में बतौर SSP तैनाती के दौरान श्रीजोगदंड ने उस समय नकारा और रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों को कभी बख्शा नहीं, फिर वो चाहे सत्ता या किसी अफसर का खास रहा हो। बीपी जोगदंड ने अपनी तैनाती के दौरान तमाम शातिर अपराधियों के खिलाफ भी अभियान छेड़ा रक्खा था। बिना किसी सिफारिश के वह मेहनती मातहतों को थाने और चौकी का चार्ज दे देते थे। श्रीजोगदंड मृदुभाषी होने के साथ-साथ अपनी बेहद खास मुस्कान के लिए् भी जाने जाते हैं। उनकी यह मुस्कान उनके मातहतों के बीच चर्चा का विषय रहती है। BP Jogdand की गिनती Uttar Pradesh के Best IPS Officer में होती है। 

 


सूत्रों की मानें तो 3 जून 2022 को शहर में हुए दंगे के बाद से ही पूर्व पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का ट्रांसफर तय माना जा रहा था। www.redeyestimes.com (News Portal) ने दंगे के बाद ही पुलिस कमिश्नर के देर-सबेर ट्रांसफर किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस दंगे को खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया था। यही वजह रही कि उन्होंने दंगे के कुछ घंटे बाद ही Lucknow से IPS Officer डॉक्टर अजय पाल शर्मा को Kanpur का डैमेज कंट्रोल करने के लिए रवाना कर दिया था। इस दंगे में कई पुलिस वालों की भूमिका को लेकर तमाम तरह की अंगुलियां उठी थीं। शहर का माहौल ठंडा होते ही पूर्व कमिश्ननर को शासन ने हटाकर उन्हें वेटिंग (प्रतिक्षा सूची) में डाल दिया। इसी तरह लखनऊ के पुलिस कमिश्नर D,K Thakur को भी शासन ने हटाते हुए उन्हें वेटिंग में रखा है। उनकी जगह वर्ष 93 बैच के IPS Officer सीबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

  • एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं 2011 बैच के IPS Officer अजय पाल शर्मा
  • आधी रात हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में IPS Officer ने डाला डेरा 
  • पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी भी मातहतों के साथ मौजूद रहे
  • Video के आधार पर तमाम उपद्रवी लोगों की शिनाख्त 
  • उपद्रवियों के खिलाफ बेकनगंज थाने में तीन अलग-अलग FIR 
  • अब तक 30 से अधिक उपद्रवियों को Police ने किया Arrest
  • सबसे पहले चंद्रेश्वर हाता पहुंचे Police Officer


कानपुर पुलिस के साथ हिंसाग्रस्त क्षेत्र में गश्त करते IPS Officer डॉ. अजय पाल शर्मा

Yogesh Tripathi

 Uttar Pradesh के अतिसंवेदनशील Kanpur City में कल जुमा की नमाज के बाद मिश्रित आबादी वाले बेकनगंज थाना एरिया में दो वर्गों के बीच हुए उपद्रव के मामले को शासन ने काफी गंभीरता से लिया है। उपद्रव के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात पर काबू पाने के लिए 2011 बैच के IPS Officer अजय पाल शर्मा को भेज दिया। अजय पाल शर्मा Encounter Specialist Officer हैं। उपद्रव के बाद उनका कानपुर भेजा जाना तमाम बातों के संकेत दे रहा है। जानकारों की मानें तो जल्द ही कानपुर पुलिस कमिश्नररेट में तमाम बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। 

कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी के साथ देर रात्रि तक हिंसाग्रस्त क्षेत्र में मौजूद रहे।

शासन से "ग्रीन सिग्नल" मिलते ही अजय पाल शर्मा शाम को ही Kanpur पहुंच गए। यहां के अफसरों से बातचीत करने के बाद वह पुलिस आयुक्त (कानपुर), कमिश्नर कानपुर और जिलाधिकारी के साथ सीधे हिंसा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान करीब 12 कंपनी PAC, RAF और अतिरिक्त पुलिस बल साथ में मौजूद रहा। सद्भावना चौकी में अफसरों ने काफी देर तक आपास में मीटिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे तमाम Video के फुटेज को बारीकी से देखा। मुखबिर तंत्र के जरिए ईंट-पत्थर चला रहे तमाम उपद्रवियों की पहचान की गई। इसके बाद फोर्स की टुकड़ी लेकर अजय पाल शर्मा सीधे चंद्रेश्वर हाता पहुंच गए। यह वह हाता है जहां अक्सर दंगों के दौरान दूसरे वर्ग से तगड़ी मोर्चाबंदी होती है। चंद्रेश्वर हाता में मौजूद तमाम लोगों से अफसरों ने लंबी पूछताछ कर जानकारियां एकत्र कीं। खबर ये भी है कि देर रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जौहर फैंस एसोशिशन के हयात जफर हाशमी को उठा लिया। गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि हयात को पकड़े जाने के पुष्टि पुलिस विभाग के किसी अफसर ने अधिकारिक रूप से फिलहाल नहीं की है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ही पुलिस उसके गिरफ्तारी के रहस्य से "पर्दा" उठाएगी।

 

IPS Officer Dr. Ajay Pal Sharma (Photo Google)

सूत्रों की मानें तो इसके बाद भरी पुलिस बल मिश्रित आबादी वाली तंग गलियों में घुसा। Video फुटेज से चिन्हित किए गए तमाम लोगों को पुलिस ने घर से खींचकर बाहर निकाला। भारी पुलिस बल को देख कोई विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया। पकड़े गए लोगों को तत्काल थाने भेजा गया। रात दो बजे तक का आलम यह रहा कि यतीमखाना चौराहा, परेड चौराहा, दादा मिया, तलाक महल, बीडी मार्केट और पेंचबाग समेत तमाम मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में सिर्फ चारो तरफ खाकी ही दिख रही थी। पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनकर लोग रात भर सो नहीं सके। धरपकड़ अभियान सुबह चार बजे तक चला। इसके बाद अलसुबह भारी पुलिस बल ने गश्त भी किया। मुखबिरों को नेटवर्क को अफसरों ने और भी मजबूत करने का निर्देश दिया। 

कानपुर में हुई हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी (फोटो Twitter)

ठेलिया-लोडर में भरकर लाए गए गुम्मे-पत्थर और बोतल

पुलिस को छानबीन में पता चला है कि उपद्रवी ठेलिया में गुम्मे-पत्थर भरकर लाए थे। चूंकि ईंट-पत्थर ठेले के ऊपर नहीं रक्खे थे इस लिए कोई समझ ही नहीं पाया। चंद्रेश्वर हाते के पास कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि लोडर के जरिए कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलें लाई गई थीं। माना जा रहा है कि इन बोतलों को पेट्रोल बम बनाने के मकसद से लाया गया होगा। गौरतलब है कि उपद्रव के दौरान आतताइयों ने पेट्रोल बम भी फेंके थे। 

Kanpur की हिंसा में तीन FIR रजिस्टर्ड

शुक्रवार को कानपुर के बेकनगंज थाना एरिया में हुए उपद्रव के बाद आधी रात को पुलिस ने तीन रिपोर्ट दर्ज की। घायल मुकेश की तरफ से पहली रिपोर्ट दर्ज की गई।  नई सड़क और दादा मियां चौराहा पर पुलिस टुकड़ी पर हुए हमले और उपद्रव में दो रिपोर्ट दर्ज की गईं। यह दोनों FIR पुलिस ने अपनी तरफ से दर्ज की हैं। FIR में पुलिस ने जौहर फैंस एसोशिएशन के हयात जफर हाशमी को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही पुलिस ने एहताश कबाड़ी, जीशान, आकिब, निजाम कुरैशी, अजीजुर्र, आमिर, जावेद अंसारी समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की। करीब एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें तमाम सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे थे। खुद हयात जफर उपद्रव के समय तक फेसबुक पर एक्टिव था। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 153, 307, 323, 504, 506, 332, 333, 353 और 7CLA के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 

हयात जफर हाशमी करीब पांच दिन से शहर में पोस्टरबाजी करवा रहा था।

पोस्टरबाजी और नारेबाजी की भनक तक नहीं लगी

शहर में करीब पांच दिनों से पोस्टरबाजी और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन पुलिस और खुफिया इकाइयों को भनक तक नहीं लगी। जौहर फैंस एसोशिएशन का हयात जफर हाशमी लगातार मीटिंग करता रहा लेकिन लोकल पुलिस ने उसे रोका तक नहीं। बैनर लेकर वह भीड़ के साथ नारेबाजी भी करता नजर आया। www.redeyestimes.com (News Portal) ने जब हयात के Facebook Account को खंगाला तो तमाम वीडियो और फोटो ऐसे मिले, जिसमें वह बाजार बंदी को लेकर लोगों से मीटिंग करता नजर आया। एक पोस्ट में तो वह शहर के एक IPS Officer से मुलाकात भी करता दिखाई दे रहा है। 

10 जून को लेकर Alert है प्रशासन

कल जुमा की नमाज के दौरान 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड पहुंचने की अपील भी की गई। सूत्रों की मानें तो यह अपील करीब-करीब शहर की प्रमुख मस्जिदों से की गई। इसकी भनक इंटेलीजेंस को लग चुकी है। प्रशासन का पहला टॉरगेट किसी तरह 10 जून की चुनौती को काबू में लाना है। इसके लिए अफसरों ने रणनीति बनानी शुरु कर दी है। अफसरों ने मातहतों को Alert करते हुए सख्त ताकीद दी है कि क्षेत्र में मुखबिरों का संजाल तगड़ा करें। ताकि गोपनीय गतिविधियों के बारे में जानकारियां मिल सकें। 





  • IPS Officer सलमान ताज पाटिल ने दिया प्रशस्ति पत्र
  • वर्ष 1988 में गठित किया गया था महिला सहायता प्रकोष्ठ
  • Kanpur में “पारिवारिक परामर्श” केंद्र के नाम संचालित है प्रकोष्ठ


Yogesh Tripathi

Kanpur में पारिवारिक बिखराव को रोकने के लिए लंबे समय से कृत संकल्प “पारिवारिक परामर्श केंद्र” के सदस्यों को गणतंत्र दिवस के मौके पर Police Line में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। 


वर्ष 1988 में महिला सहायता प्रकोष्ठ का गठन तत्कालीन पुलिस महानिदेशक की तरफ से किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ने और महिलाओं को उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से बचाने का था। प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग नाम से यह केंद्र संचालित हैं। समाज के तमाम क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिष्ठित लोगों को पैनल में सदस्य के रूम में नामित किया गया है। जिनका कार्य सुलह-समझौता कराकर पारिवारिक बिखराव को रोकना होता है।


कानपुर में संचालित “पारिवारिक परामर्श केंद्र” ने 565 प्रकरणों में 126 का निपटारा कराते हुए परिवारों को बिखरने से बचाया। समाज के प्रति केंद्र के सदस्यों की तरफ से किए जा रहे इस नेक कार्य के लिए परामर्श केंद्र के सदस्य अधिवक्ता संतोष शुक्ला, नैय्यर जमाल, स्वपनिल शुक्ला, के.के वर्मा, वंदना सोलंकी समेत  कई सदस्यों को IPS Officer सलमान ताज पाटिल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

RTI Activist और अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की शिकायत पर शासन ने की कार्रवाई

डीजीपी मुख्यालय से शासन ने किया सीनियर आइपीएस को अटैच

IPS Officer हरिराम शर्मा को एडीजी एंटी करप्शन का चार्ज मिला

जकी अहमद (IPS Officer)

Yogesh Tripathi

लंबे समय से Uttar Pradesh के एंटी करप्शन विभाग में ADG के पद पर तैनात रहे सीनियर आइपीएस अफसर जकी अहमद को तीन दिन पहले हटा दिया गया। यह कार्रवाई गृह विभाग ने Kanpur के चर्चित अधिवक्ता और RTI Activist सौरभ भदौरिया की तमाम शिकायतों पर की गई जांच के बाद की। जकी अहमद पर एक वर्ग के कई दर्जन पुलिस कर्मियों को बेवजह प्रताड़ित करने का संगीन इल्जाम है। उनको फिलहाल पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। उनकी जगह चर्चित IPS Officer’s हरिराम शर्मा को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। हरिराम शर्मा फिलहाल अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं एमडी आवास निगम लखनऊ के पद पर हैं।

सौरभ भदौरिया (Advocate & RTI Activist)

अधिवक्ता सौरभ भदौरिया का कहना है कि उन्होंने जकी अहमद की कई शिकायतें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और ED में भी की है। गृह विभाग को शपथ पत्र देकर उन्होंने तमाम सबूतों के साथ जकी अहमद की शिकायत की थी। जिसकी जांच शासन ने अपने स्तर से करवाई। जांच में सभी आरोप सत्य पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें तत्काल एंटी करप्शन से हटाकर डीजीपी मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। 

 


सौरभ भदौरिया का आरोप है कि अब तक एक वर्ग के करीब पांच दर्जन पुलिस कर्मियों को प्रताड़ित किया गया। किसी की जांच नहीं पूरी की गई तो ऐसे भी पुलिस कर्मी हैं जिनकी मौत के बाद उनके परिजनों को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी तक मयस्सर नहीं हुई। आरोप है कि इन लोगों की तमाम जांचों को प्रभावित कर अब तक रोके रखे गया है। तमाम पुलिस कर्मियों के खिलाफ फर्जी नाम और पते से शिकायतें करवाने के बाद उनको सामाजिक और मानसिक ढंग से प्रताड़ित किया गया। सौरभ भदौरिया का आरोप है कि एक वर्ग के 23 पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के बाद भी उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

सौरभ भदौरिया का आरोप है कि जल्द ही शासन विजलेंस जांच भी शुरु करवा सकता है। आरोप है कि सरकार की तरफ से मिलने वाले सरकारी फॉलोवर का भी सीनियर अफसर की तरफ से दुरुपयोग कारोबार में किया गया। जिसकी तमाम फोटो के साथ उन्होंने शासन और गृह विभाग को सौंपे हैं।

सौरभ भदौरिया का आरोप है कि तमाम बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी उन्होंने जांच एजेंसियों को सौंपा है। जिनकी जांच शुरु हो चुकी है। आरोप है कि यूपी के कई जनपदों में तैनाती के दौरान कई बेशकीमती संपत्तियां उन्होंने अर्जित की हैं। सौरभ भदौरिया का आरोप है कि पुलिस कर्मियों को प्रताड़ित करने में एक और IPS Officer की अहम भूमिका रही। यह अफसर सीनियर अफसर जकी अहमद के निर्देश पर ही कार्य करते रहे हैं। सौरभ का आरोप है कि आगे की जांचों में अभी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • 1987 बैच के IPS Officer हैं Mukul Goel
  • Mukul Goel ने खड़गपुर से की IIT की पढ़ाई 
  • News Portal ने सुबह से ही ब्रेक की थी खबर

Mukul Goel ( DGP Of UP Police)


Yogesh Tripathi

IPS Officer Mukul Goel को Uttar Pradesh का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तीन नामों में से Mukul Goel के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। मुकुल गोयल वर्तमान में BSF में ADG के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को DGP हितेश चंद्र अवस्थी रिटायर्ड हो गए। UPCM से मुलाकात के बाद हितेशचंद्र अवस्थी ने कार्यभार ADG (L/O) प्रशांत कुमार को सौंप दिया। 

गौरतलब है कि www.redeyestimes.com (News Portal) ने मुकुल गोयल को नया डीजीपी बनाए जाने की खबर सुबह ही ब्रेक की थी। उसकी वजह ये थी कि मंगलवार शाम को श्रीगोयल ने Lucknow पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही उनके DGP बनाए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार को Delhi में संघ लोक सेवा आयोग की Meeting में नए डीजीपी को लेकर तीन IPS Officer का नाम पैनल ने तय कर दिया था। मुकुल गोयल रेस में सबसे आगे थे। इसके अतिरिक्त DG (EOW) Dr. R.P Singh का नाम भी शामिल था।

शामली के मूल निवासी हैं Mukul Goel

Uttar Pradesh के नए DGP बने मुकुल गोयल मूलरूप से शामली के रहने वाले हैं। हालांकि अब उनका आवास मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित भरतिया कॉलोनी में है। वहां पर उनकी मां रहती हैं। मुकुल गोयल का जन्म शामली स्थित मोहल्ला डुब्बू दरवाजा स्थित घर में हुआ। अब इस घर में फिलहाल उनकी बुआ मीनू रहती हैं। इस मोहल्ले का नाम बाद में लाजपतराय और वर्तमान में शिवमूर्ति हो गया है। Mukul Goel की प्राथमिक शिक्षा शहर के ही वैश्य मांटेसरी स्कूल में हुई। वर्तमान में इसका नाम वीवी इंटर कालेज (शामली) है। यहां से पढ़ाई के बाद मुकुल गोयल अपने पिता महेंद्र कुमार गोयल के पास धनबाद चले गए। मुकुल गोयल के पिता माइनिंग इंजीनियर थे।

खड़गपुर से की IIT की पढ़ाई

IPS Officer Mukul Goel ने IIT की पढ़ाई खड़गपुर से की। वर्ष 1987 में वह भारतीय पुलिस सेवा में आए। मुकुल गोयल की ननिहाल मुजफ्फरनगर की द्वारिकापुरी मोहल्ला में है। करीब 20 साल पहले मुकुल गोयल ने मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी में घर बनवाया। यहां पर उनके माता-पिता रहते थे। करीब छह साल पहले उनके पिता का निधन हो गया। मुकुल गोयल फिलहाल परिवार के साथ दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रहते हैं।

Profile

 

नाम-मुकुल गोयल

 

निवासी-मुजफ्फरनगर

 

Batch -1987 (IPS)

 

मेरठ, जालौन, मैनपुरी, गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी जनपदों में बतौर SP/SSP तैनात रहे। 

 

कानपुर, आगरा, बरेली Range के DIG रहे। बरेली जोन के (IG) पद पर तैनात रहे। 

 

ADG : रेलवेज (लखनऊ)

 

ADG (L/O) : UP Police

 

वर्तमान समय में Mukul Goyal की तैनाती ADG (BSF) के पद पर हैं।