Articles by "Yogi Adityanath"
Yogi Adityanath लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को Arrest करने पहुंची थी UP Police
  • काशीपुर के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के घर दबिश देते ही ग्रामीणों ने किया Attack
  • पथराव और फायरिंग से बैकफुट पर आई UP Police की टीम ने भी की फायरिंग
  • ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत के बाद ग्रामीण हुए उग्र 
  • नेशनल हाइवे को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
  • डैमेज को कंट्रोल करने के लिए उत्तराखंड के चार जिलों की फोर्स मौके पर पहुंची

Yogesh Tripathi

 Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें------   https://youtu.be/nXUhvSUkxUk

Uttarakhand के काशीपुर में 50 हजार रुपए इनामी बदमाश को पकड़ने गई UP Police की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया । पथराव और फायरिंग के बीच एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए । हमले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 5 जवान भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक SHO और कांस्टेबल के लापता होने की भी खबर है। इस बड़ी वारदात के बाद DIG मुरादाबाद समेत कई पुलिस अफसरों की अगुवाई में भारी पुलिस बल Uttarakhand के बार्डर पर मौजूद है। फायरिंग में मरी महिला ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर बताई जा रही है।


Uttarkhand Police के मुताबिक उधम सिंह नगर के कुंडा थाना एरिया स्थित भरतपुर गांव में ग्रामीणों और पुलिस के बींच हुई हिंसा में महिला की मौत के बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने  नारेबाजी करते हुए हाइवे को जाम कर दिया है। बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मुरादाबाद रेंज के DIG शलभ माथुर के मुताबिक "पुलिस की टीम 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों ने यूपी पुलिस को बंधक बना लिया और उनके हथियार छीन लिए। श्रीमाथुर ने फायरिंग में एक महिला के मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के पांच जवान भी घायल हुए हैं। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है"  


DIG शलभ माथुर ने बताया कि ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन विभाग के अफसरों की टीम पर हमला बोलकर उनके वाहन छीनने और SDM को बंधक बनाकर मारपीट की थी। जिसकी FIR रजिस्टर्ड की गई थी। इस पूरे मामले में अब तक 13 लोग Arrest किए जा चुके हैं। इसी क्रम में पुलिस 50 हजार रुपए के एक इनामी को Arrest करने के लिए उत्तराखंड पहुंची थीं। 


उधर, Uttarakhand Police का कहना है कि यूपी पुलिस बगैर किसी सूचना के दबिश देने के लिए पहुंची थी। महिला की मौत किसकी गोली से हुई है...?? इसकी जांच कराई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी पुलिस ने महिला को गोली मार दी। जबकि यूपी पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स को बंधक बनाकर उनके हथियार छीन लिए और पुलिस दल पर पथराव भी किया। जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हैं। एक SHO और कांस्टेबल अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।


चर्चा है कि यूपी पुलिस की टीम ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर पर दबिश देने के लिए पहुंची थी। यूपी पुलिस के साथ लोकल पुलिस नहीं थी। ग्रामीणों ने मोर्चा खोल पथराव कर दिया। खुद को बचाने के लिए फोर्स ने फायरिंग की, जिसमें महिला की मौत हो गई। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ने के बाद उन्हें कुंडा पुलिस के हवाले कर हाइवे को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उग्र भीड़ ने हाइवे को जाम कर रक्खा था। उत्तराखंड पुलिस ने अगल-बगल के चार जिलों की फोर्स को बुलाकर किसी तरह बढ़ते बवाल पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी।



  • ड्योढ़ी घाट पर सिपाही और दरोगा शवों को कंधा देते नजर आए
  • Accident में मरे लोगों को नम आंखों से से भावभीनी श्रद्धांजलि
  • कोरथा गांव में नहीं जले चूल्हे, आसपास के ग्रामीण खाना लेकर पहुंचे


Yogesh Tripathi

250 घरों की आबादी वाले कोरथा गांव में संडे की सुबह जब एंबुलेंस के जरिए स्वजनों के शव पहुंचे तो गांव में चीख-पुकार मच गई। हर कोई अपनों के अंतिम दर्शन के लिए व्याकुल दिखा। करुणक्रंदन और चीख-पुकार देख अफसर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। सबसे अधिक दयनीय हालत बुजुर्गों की रही, जो कि अपनी आंखों के सामने बच्चों की लाशें देख रहे थे। उनकी आंखों के आंसू सूख चुके थे। मुंह से सिर्फ यही निकल रहा था कि ईश्वर आखिर कौन से गुनाह की सजा दे दी।


जिलाधिकारी की पहल पर पुलिस कर्मी 26 लोगों के शवों को एंबुलेंस में लेकर ड्योढ़ी घाट के लिए रवाना हुए तो फिर चीख-पुकार मच गई। अफसरों ने किसी तरह ग्रामीणों को सांत्वना देकर उन्हें समझाया। इसके बाद ही एंबुलेंस गांव से रवाना की जा सकीं। इस दौरान आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई थी।


ड्योढ़ी घाट पर जब एंबुलेंस पहुंची तो वहां पुलिस कर्मियों ने मानवता दिखाई। दरोगा और पुलिस कर्मी एंबुलेंस के नजदीक पहुंचे और सभी पार्थिव शरीरों को कंधा देकर घाट पर रखी चिताओं तक सम्मान पूर्वक लाए। पुलिस के इस मानवता की हर किसी ने तारीफ की। सभी शवों का अंतिम संस्कार होने तक प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ घाट पर ही मौजूद रहे। करीब दर्जन भर बच्चों के शवों को घाट के पास ही कब्र खोदकर दफनाया गया।

 


दोपहर बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरथा गांव पहुंचे तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मीडिया को गांव के बाहर ही रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि जल्द ही सभी को आर्थिक मदद मिल जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों को ताकीद देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित ग्रामीण को कोई दिक्कत न आए।


इस दौरान योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री राकेश सचान, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत कई नेता पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान नेता से लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी विशाख जी की तारीफ करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी विशाख जी रात में ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पूरे समय वह राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। इसके बाद वह हैलट अस्पताल पहुंचे। रात में ही जिलाधिकारी ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित करवाया। सुबह होने पर वह सभी शवों को लेकर फिर कोरथा गांव पहुंचे। यही नहीं इसके बाद वह ड्योढ़ी घाट पर भी गए जहां शवों का अंतिम संस्कार होना था।


  • शनिवार रात्रि को साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव में हुआ था भीषण Accident
  • महिलाओं और बच्चों समेत 26 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
  • Sunday की दोपहर पहुंचे LLR Hospital पहुंचे UPCM योगी आदित्यनाथ
  • घायलों का कुशलक्षेम जानने के बाद CM कोरथा के लिए रवाना


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार रात्रि साढ़ थाना एरिया में हुए भीषण Accident में घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए हैलट अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से न सिर्फ उनका कुशलक्षेम जाना बल्कि हादसे की वजहों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई और अरुण पाठक भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला साढ़ के कोरथा गांव के लिए रवाना हो गया। यहां पर सीएम हादसे में मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि हादसों में मरे लोगों के परिजनों को जल्द ही आर्थिक इमदाद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है । हादसों में लोगों की मौत चिंता का विषय है। परिवहन विभाग को इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली जिस कार्य के लिए है, उसी के तहत उसका प्रयोग किया जाना चाहिए। भारी संख्या में लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाकर सड़क पर न चलने की सलाह भी उन्होंने नागरिकों को दी ।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने स्कूल, कालेजों के साथ-साथ महत्वपूर्ण संस्थानों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके लिए गृहमंत्रालय से लेकर शिक्षा मंत्रालय और तमाम अन्य विभागों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

दोपहर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस ला1इन में लैंड किया। यहां पर पुलिस की तरफ से मुख्यमंत्री को सलामी दी जानी थी लेकिन सलामी लिए बगैर मुख्यमंत्री कार में बैठकर हैलट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ डीजीपी डीएस चौहान और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

  • साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव के पास देर रात हादसा
  • मरने वालों में 12 महिलाएं, नौ बच्चे और पांच किशोर शामिल
  • CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुःख, मुआवजे का ऐलान
  • PM और राष्ट्रपति ने भी शोक संवेदना व्यक्त की

घाटमपुर के साढ़ में दुर्घटनास्थल पर पानी से भरे गड्ढे से निकाले गए महिलाओं और बच्चों के शव

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में शनिवार रात्रि को बड़ा हादसा हो गया। घाटमपुर क्षेत्र के साढ़ थाना एरिया स्थित कोरथा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। Accident में 26 लोगों की दर्दनांक मौत हो गई। करीब दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में नौ बच्चे, 12 महिलाएं और पांच किशोर शामिल हैं। बड़े हादसे की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात्रि तक राहत और बचाव का कार्य जारी रहा।


 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Kanpur में हुए हादसे पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सुबह होते-होते अफसरों ने साढ़ थानेदार को सस्पेंड कर दिया।

गोद में अपनों के शव को लेकर रोते-बिलखते परिजन

मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक साढ़ थाना एरिया के कोरथा गांव निवासी राजू निषाद के बेटे का मुंडन संस्कार था। शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर-ट्रॉली से निषाद समुदाय के 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वाहपस गांव के लिए निकले। 

 

संडे की सुबह पीड़ित परिवारीजनों और ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी कानपुर

देशी शराब ठेके पर शराब पी    

Accident में घायल एक महिला ने बताया कि मंदिर से लौटने के दौरान ट्रैक्टर के चालक राजू निषाद समेत कई लोगों ने देसी शराब के ठेके पर खूब शराब पी। शराब पीने के बाद राजू ने ट्रैक्टर काफी तेज स्पीड में भगाना Start कर दिया। घायल महिला के मुताबिक कई बार महिलाओं ने उसे टोका भी लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कोरथा गांव के पास स्थित हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी राजू ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते लहराता ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे तालाब में जा गिरा। ग्रामीणों का कहना है कि बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने की वजह से गड्ढा पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है। 

हादसे के बाद का Video इस लिंक पर क्लिक कर देखें.......

 

https://youtu.be/62C_wZPxiJA

 

ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने ही चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर निकल रहे ग्रामीणों ने सूचना गांव में ग्रामीणों और पुलिस को दी। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। खबर मिलते ही कमिश्नर, डीएम, एडीजी भानु भाष्कर, एसपी कानपुर आउटर, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीमों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से शवों को बाहर निकालने का कार्य स्टार्ट किया। देर रात्रि तक अफसरों ने 26 लोगों के मरने की पुष्टि की।

सुबह 6 बजे तक करीब 18 शवों के पोस्टमार्ट किए जा चुके थे। उधर, सरसौल स्थित ड्योढ़ी घाट पर जिला प्रशासन ने शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी भी सुबह ही शुरु कर दी। करीब दर्जन भर बच्चों और नाबालिग लोगों का अंतिम संस्कार करने के लिए गड्ढा भी जिला प्रशासन ने खोदवा दिया। कुछ और शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


 राष्ट्रपति दौप्रदी मुर्मू ने जताया दुःख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Kanpur के साढ़ थाना एरिया में हुए भीषण Accident पर दुःख जताते हुए Tweet किया है कि “मन बेहद व्यथित है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं हैं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना करती हूं”


PM & CM ने भी जताया दुःख

कानपुर में हुए एक्सीडेंट में मरे लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मरे लोगों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।  

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच सकते हैं CM

संडे की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कानपुर पहुंच सकते हैं। उनके कोरथा गांव भी जाने की संभावना जताई जा रही है। देर रात्रि पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर को उतारने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गईं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री घायलों का हालचाल जानने के लिए हैलट अस्पताल भी जा सकते हैं। 


साढ़ SHO सस्पेंड

Accident में 26 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले साढ़ थाने के SHO अमित कुमार पांडेय और पीआरवी के चार सिपाहियों को अफसरों ने सुबह होते-होते सस्पेंड कर दिया। हादसे के बाद कई ग्रामीणों ने थानेदार और बीट के पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप मीडिया के सामने लगाया था। छानबीन में पता चला कि थाने से दुर्घटनास्थल की दूरी महज दो किलोमीटर की है लेकिन SHO को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने में सवा घंटे से भी अधिक का समय लग गया।  

 UPDATE NEWS

 

  • Uttar Pradesh की Yogi Cabinet में MSME Minister हैं राकेश सचान
  • 31 साल पुराने मामले में ACMM (3) की Court में थी राकेश सचान की पेशी
  • कोर्ट में सुनवाई से पहले कैबिनेट मंत्री की बिगड़ी तबियत 
  • वर्ष 91 में तत्कालीन नौबस्ता SO ब्रजमोहन उदैनिया ने दर्ज की थी राकेश सचान के खिलाफ रिपोर्ट

Rakesh Sachan (Cabinet Minister) MSME (Uttar Pradesh)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh की Yogi Aditya Nath Covernment में Cabinet Minister (MSME) राकेश सचान की शनिवार को Kanpur की  ACMM (3) कोर्ट में आर्म्स एक्ट के मामले में पेशी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। इससे पहले WhatsApp पर उनके खिलाफ घटनाक्रम से जुड़ी तमाम Fake News पूरे दिन भर Viral होती रहीं। गिट्टी चोरी से लेकर कोर्ट से गायब होने की खबरें पूरे दिन चलीं। 

Kanpur Dehat में मंत्री राकेश सचान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ मुकदमें हमारे लंबित है। जिसमें अक्सर तारीख वगैरह पड़ती रहती है। सभी मुकदमें उनके विद्यार्थी जीवन के हैं जो कि राजनीति से प्रेरित हैं। आज भी एक मुकदमें तारीख लगी थी। जिसमें शायद आगे की तारीख पड़ी है। हमें कुछ मालुम नहीं है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि कौन सी तारीख पड़ी है। जो भी खबरें सोशल मीडिया में चल रही हैं वो पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद हैं। वहीं, इस खबर के Viral होने के बाद समाजवादी पार्टी को भी बढ़िया मौका मिला और Tweet कर सपा ने बीजेपी पर तंज कसा।

 

सोशल मीडिया पर खबरें वॉयरल होने के बाद कानपुर देहात में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री राकेश सचान

अवैध असलहे के मामले में दर्ज हुई थी FIR  

80 के दशक में Dav College से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले राकेश सचान के खिलाफ 31 साल पहले 13 अगस्त 1991 को नौबस्ता के तत्कालीन SO ब्रजमोहन उदैनिया ने आर्म्स एक्ट की धारा के तहत राकेश सचान के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कराई थी। आरोप था कि राकेश सचान के पास से राइफल बरामद हुई है, जिसका लाइसेंस वह नहीं दिखा सके थे। राकेश सचान के वकील का कहना है कि राइफल उनके नाना जी की है। उस समय नाना जी भी मौजूद थे लेकिन पुलिस ने राइफल की बरामदगी उनके पास से दिखा दी। अवैध राइफल रखने का मुकदमा कोर्ट में लंबित था। शनिवार को ACMM (3) कोर्ट में राकेश सचान की पेशी थी। राकेश सचान पेशी पर पहुंचे भी लेकिन बताया जा रहा है कि कोर्ट के बाहर उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके वकील ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दे दिया। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने के बाद मंत्री वापस लौट गए। अभियोजन अधिकारी रिचा गुप्ता का कहना है कि मामला शनिवार को सुनवाई पर था। जिस पर अभियोजन की तरफ से फाइनल बहस कर दी गई। विपक्षी (मतलब राकेश सचान) के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद थे।  अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए फाइल सुरक्षित रख ली है।

जनता दल के टिकट पर चुने गए थे पहली बार MLA

जनता दल के टिकट पर राकेश सचान वर्ष 93 में घाटमपुर से चुनाव लड़कर विधायक भी बन गए। उसके बाद वह सपा के टिकट पर भी वर्ष 2002 में विधायक बने। 2009 में वह सपा के टिकट पर फतेहपुर से सांसद भी बने थे लेकिन मुकदमा कोर्ट में धीमी गति से रेंग रहा था। सपा सरकार में मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह का बेहद करीबी होने की वजह से राकेश सचान की तूती बोलती थी। इस बीच उन्होंने राजनीति में अपनी पत्नी सीमा सचान की भी एंट्री करवा दी। सीमा भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। 

बीजेपी के नेशनल प्रेसीडेंट जेपी नड्डा के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (Photo साभार Google)

वर्ष 2019 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया 

राकेश सचान ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के समय ही सपा का दामन छोड़ा और कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। लेकिन कांग्रेस में उनको अपना भविष्य नहीं दिखाई दे रहा था। इस लिए वर्ष 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का "भगवा चोला" ओढ़ लिया। बीजेपी ने भी राकेश को निराश नहीं किया और Kanpur Dehat के अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को ताक पर रखने के बाद राकेश सचान को टिकट दे दिया। राकेश सचान चुनाव जीत गए। जातिगत समीकरण के मद्देनजर बीजेपी हाईकमान ने राकेश सचान को कुर्मी और पिछडों के वोट पर पकड़ बनाने के लिए उन्हें कैबनेट मंत्री बना दिया। MSME जैसा बढ़िया विभाग भी उन्हें आवंटित कर दिया गया। 


Update News.....