Articles by "Govind Nagar 212"
Govind Nagar 212 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने झोंकी ताकत
  • दुपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ निकाला बड़ा वाहन जुलूस
  • शास्त्री नगर, विजय नगर, काकादेव समेत कई एरिया में घूमा वाहन जुलूस

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समर्थकों के साथ वाहन जुलूस निकालती गोविंद नगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर।

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 : तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होनी है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गोविंद नगर विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur ने रोड-शो के जरिए पूरी ताकत मतदाताओंको रिझाने में झोंक दी। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ एक बड़ा वाहन जुलूस विधान सभा के कई मोहल्लों और गलियों में घूमा। Karishma Thakur ने क्षेत्र की जनता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि “मंहगाई और बेरोजगारी के साथ-साथ भ्रष्टाचार-अपराध बड़ा मुद्दा है। जनता मंहगाई की मार से परेशान है। पढ़ाई-लिखाई करने के बाद लाखों युवा बेरोजगार हैं। पांच साल में सरकार ने कोई भी भर्ती नहीं निकाली है। इस बार Uttar Pradesh में परिवर्तन की बयार बह रही है। बेरोजगार युवा परिवर्तन चाहता है। Lucknow अब दूर नहीं है।” करिश्मा ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले बूथ स्तर पर काफी सतर्कता बरतनी होगी। मतदाताओं को वोट की चोट करवाने के लिए उन्हें घर से बाहर निकलवाना होगा।

वाहन जुलूस के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार करतीं करिश्मा ठाकुर

कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur का वाहन जुलूस शास्त्री नगर के बड़ा सेंट्रल पार्क से निकला। वाहन जुलूस में कांग्रेस का झंडा वाहनों में लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जोश में दिखाई दिए। वाहन जुलूस विजय नगर, काकादेव, रावतपुर, मसवानपुर होते हुए लाजपत नगर फिर बर्रा के कई भागनों से होकर दबौली, रविदास पुरम समेत कई क्षेत्रों में निकला। 

 


इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने करिश्मा ठाकुर को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कई जगहों पर करिश्मा जीप से नीचे उतरीं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। केंद्र की सरकार ने गैस और चूल्हा तो दे दिया लेकिन 450 रुपए की गैस का दाम बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया। जिसकी वजह से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोग रसोई गैस नहीं ले पा रहे हैं। 


 

करिश्मा ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में जाति-धर्म की राजनीति करती है। सरकार से सवाल पूछने वाला हर शख्स देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। युवा बेरोजगार जब नौकरी मांगते हैं तो सूबे की पुलिस उन पर लाठियां बरसाती है। करिश्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दे पर फोकस कर रही है। गोविंदनगर की जनता इस बार अपनी बिटिया को हर हाल में चुनाव में जिताएगी।

 

 

  • Karishma Thakur के कार्यालाय के बाहर मैथानी समर्थकों ने की नारेबाजी
  • करिश्मा के समर्थक की नारेबाजी करते हुए कार्यालय से बाहर सड़क पर आए
  • कांग्रेस का झंडा लेकर मैथानी समर्थकों के बीच पहुंची Karishma Thakur 
  • सख्त लहजे में बीजेपी समर्थकों को दी चेतावनी, जिस भाषा में चाहोगे मिलेगा जवाब
  • करीब 10 मिनट तक एक दूसरे को घूरकर नारेबाजी करते रहे दोनों प्रत्याशियों के समर्थक 
  • बड़े-बुजुर्गों ने बीच में पड़कर किसी तरह माहौल को कराया शांत


गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 :  तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को है। Kanpur में भी तीसरे फेस में मतदान होना है। चुनाव आयोग के आदेश के तहत कुछ घंटे बाद चुनाव-प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन Kanpur कभी सभी पांच सीटों पर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। गोविंदनगर में BJP प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur के कार्यालय के बाहर वाहनों का काफिला रोककर नारेबाजी शुरु कर दी। करिश्मा के कार्यालय में बैठे कार्यकर्ताओं ने जब यह नजारा देखा तो वह दर्जनों की संख्या में वह भी बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ता बराबर टक्कर देते रहे। 

बीजपी समर्थकों के बीच कांग्रेस का झंडा लहराती Karishma Thakur

इस बीच खुद Karishma Thakur कांग्रेस का झंडा हाथों में लेकर कार्यालय से बाहर निकलीं तो समर्थकों में जोश बढ़ गया और वह भी जवाबी नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ से समर्थकों ने एक दूसरे को घूरना भी Start कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंचता लेकिन इससे पहले बड़े-बुजुर्ग बीच में आए  और कार्यकर्ताओं को शांत करवाने के बाद किसी तरह बवाल को टालने में कामयाब रहे। इस बीच करिश्मा ठाकुर भाजपा समर्थकों के बीच कांग्रेस का झंडा लेकर लहराती रहीं। Karishma Thakur का कहना है कि विरोधी समर्थक जिस भाषा में बात करेंगे। मै और मेरे कार्यकर्ता ठीक उसी भाषा में जवाब देंगे। उल्लेखनीय है कि गोविंदनगर और किदवई नगर विधान सभा में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच हिंसा व बवाल को लेकर खुफिया इकाइयां काफी पहले से ही Alert हैं। आज की घटना के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। खुफिया इकाइयां भी सतर्क हो गई है। इस घटना से जुड़ा Video Social Media पर तेजी से Viral हो रहा है।

करिश्मा के तेवर देख उनके समर्थक भी नारेबाजी कर भाजपा समर्थकों से भिड़ने लगे।

जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सुरेंद्र मैथानी के समर्थक वाहन जुलूस निकाल रहे थे। शास्त्री चौक चौराहे से होते हुए मैथानी समर्थक रतनलाल नगर स्थित कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur के कार्यालय से होकर निकलने लगे तो वहां वाहनों को रोक नारेबाजी शुरु कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस हरकत की खबर कार्यालय में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली तो सभी बाहर निकल आए और जवाबी नारेबाजी शुरु कर दी। कार्यकर्ताओं को मोर्चा लेते देख प्रत्याशी Karishma Thakur हाथ में कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यालय से बाहर आ गईं। करिश्मा ने बगैर कुछ बोले हुए कांग्रेस का झंडा लहराना शुरु कर दिया। झंडा लहराते हुए वह भाजपा समर्थकों के बीच पहुंच गईं। करिश्मा के तेवर देख भाजपा समर्थकों की घिग्घी बंध गई। 


इस बीच करिश्मा और मैथानी के समर्थकों ने एक दूसरे को घूरना स्टार्ट कर दिया। गाली-गलौज और जूता-लात की नौबत देख कुछ बड़े-बुजुर्ग पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत करवाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दबौली की तरफ चले गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। 


गौरतलब है कि किदवईनगर और गोविंदनगर के चुनावी टेंशन को लेकर खुफिया इकाइयां पहले से ही काफी अलर्ट हैं। दोनों ही विधान सभाओं में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। किदवईनगर में भी यही हालात हैं। कई बार आमने-सामने टकराहट होते-होते बची है। हालांकि जानकारों की मानें तो वोटिंग के दिन तक माहौल गर्म रहेगा। आशंका है कि दोनों विधान सभाओं में प्रत्याशियों कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने किसी भी वक्त आ सकते हैं।





  • बच्ची को छोड़कर समाज की सेवा कर रही है Karishma Thakur : प्रियंका गांधी
  • होनहार नेत्री हैं करिश्मा ठाकुर, आप सभी सेवा का अवसर दीजिए
  • मेरे परिवार में दो लोगों ने शहादत दी है फिर जलील किया जाता है : प्रियंका
  • South City के जैना पैलेस ग्राउंड पर उमड़ा हजारों का जनसैलाब
रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

Harshit Mishra

Uttar Pradesh Election 2022 : "सुन लीजिए आप सब Kanpur के लोग हैं। एक समय में ये शहर दिल्ली से बड़ा होता था। यहां बड़े-बड़े उद्योग होते थे। कोई अंबानी-अडानी आपके लिए रोजगार नहीं बनाएगा। छोटे और मध्यम उद्योग यही रोजगार बनाते हैं। पांच साल बीत गए हैं लेकिन 12 लाख पदों पर अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है। अब चुनाव आया है तो कह रहे हैं कि हम रोजगार देंगे...अब इन्हें मंहगाई भी याद आ रही है"। South City स्थित जैना पैलेस ग्राउंड में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने कहीं। प्रियंका गांधी ने मंच से गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि "दो महीने की मासूम बच्ची को छोड़कर Karishma Thakur समाज सेवा कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान करिश्मा प्रेगनेंट थी लेकिन उसके बाद भी यह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा करती रहीं। मेरा आप सब से निवेदन है कि करिश्मा को सेवा का अवसर दें।"

पार्षद जेपी पाल और अधिवक्ता नरेश त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी को बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो भेंट की।

ग्राउंड में जुटी करीब 10 हजार लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए Priyanka Gandhi ने कहा "क्यूं सो रहे हो, क्या दे रही है ये सरकार आपको...किसान ने आंदोलन किया। किसान को कुचला गया। अपनी जीप में मंत्री का बेटा आया और हजारों की भीड़ के सामने किसानों को कुचल डाला। मंच पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उसी मंत्री के साथ मंच साझा करते हैं जिसके बेटे ने बेगुनाह किसानों को रौंदकर मार डाला। मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई है...रिहा कर दिया गया उसे..."। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को महिला और युवा याद आ रहे हैं। आखिर पांच सालों में क्यों रोजगार नहीं बनाए..? महिलाओं के लिए कुछ क्यों नहीं किया ...?

कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने प्रियंका गांधी को मां दुर्गा की फोटो भेंट की।

भाषण के दौरान भावुक होते हुए Priyanka Gandhi ने कहा कि मेरे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए हैं लेकिन हम लोग कभी इस बात को नहीं कहते हैं। परिवार के लोग देश की सेवा करते-करते हुए शहीद हुए। भाजपा और उनके नेताओं का नाम लिए बगैर प्रियंका ने कहा कि हर रोज मेरे परिवार को जलील किया जाता है लेकिन फिर भी कुछ नहीं बोलते हैं। इन्हें शहादत के बारे में कुछ नहीं पता। 


ग्राउंड पर भारी भीड़ को देखकर गदगद प्रियंका गांधी ने मंच पर अपनी मासूम बच्ची को लेकर मौजूद गोविंदनगर प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह होनहार लड़की है। आप सभी लोग इसे एक बार सेवा का अवसर अवश्य देंं। प्रियंका ने कहा कि करिश्मा कालोनी और मलिन बस्ती के स्वामित्त का मुद्दा अपने स्तर से उठा रही है। करिश्मा को चुनाव जितवाइए। उसकी इस लड़ाई में मैं भी साथ दूंगी। 


मंच पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, गणेश दीक्षित, नेकचंद्र पांडेय (सभी पूर्व विधायक), कुलदीप सिंह, आलोक मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, विकास अवस्थी, नीलेश अवस्थी, अंशु तिवारी, लवी, गंभीर, पम्मी, शैलेंद्र, आदर्श दीक्षित, कैलाश पाल, निर्मल शुक्ला (सभी पूर्व पार्षद) और जेपी पाल (पार्षद) मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा (पूर्व पार्षद) ने किया।



  • अधिवक्ता सम्मेलन में जुटे Kanpur के दिग्गज वकील और पदाधिकारी
  • सभी ने एक स्वर में करिश्मा ठाकुर को समर्थन देने का किया ऐलान
  • “मैं खुद भी वकील हूं, मेरे पिता जी भी अधिवक्ता हैं” : Karishma Thakur

 

मंगलवार को अधिवक्ता सम्मेलन में वोट और सपोर्ट देने की अपील करतीं गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 : Kanpur की गोविंदनगर विधान सभा सीट से Congress प्रत्याशी Karismha Thakur को शहर के अधिवक्ता समाज ने अपना समर्थन देने का ऐलान मंगलवार शाम को सम्मेलन के दौरान किया। सम्मेलन में कानपुर बार एसोशिएसन और लायर्स एसोशिएशन के पदाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अधिवक्ता समाज न सिर्फ Karishma Thakur को वोट देगा बल्कि उनके समर्थन में मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करेगा।

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग महिला से हालचाल पूछतीं करिश्मा ठाकुर

सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur ने कहा कि “मैं भी एक एडवोकेट हूँ, हमारे पिता जी भी अधिवक्ता हैं। मेरे परिवार के कई अन्य सदस्य भी अधिवक्ता हैं। मैं कानपुर की बेटी हूँ मैं अधिवक्ता समाज की बेटी हूँ”। करिश्मा ठाकुर ने सम्मेलन में मौजूद अधिवक्ताओं से वोट और सपोर्ट की अपील करते हुए कहा कि आपका वोट अमूल्य है। वोट उसे दीजिए जो हर वक्त आपके लिए खड़ा रहे। मैं कोरोना महामारी के दौरान भी क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी रही थी।   

जनसंपर्क के दौरान जनता की समस्याओं को सुनतीं करिश्मा ठाकुर

सम्मेलन में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि करिश्मा ठाकुर कई साल से गोविंदनगर क्षेत्र की जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस लिए अधिवक्ता समाज करिश्मा ठाकुर को अपना समर्थन देते हुए समाज के लोगों से अपील करता है कि वोट ही नहीं करिश्मा के लिए घर से बाहर निकलें और मतदाता को करिश्मा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। 

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेतीं करिश्मा ठाकुर

सम्मेलन में बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश तिवारी, मंत्री अरिदमन सिंह, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्याम जी श्रीवास्तव, इंद्रपाल भदोरिया, पूर्व महामंत्री लायर्स एसोसिएशन वीर बहादुर सिंह, बार एसोसिएशन सदस्य अंकज मिश्रा, महामंत्री लॉयर्स एसोसिएशन राघवेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री लायर्स एसोसिएशन रामनिवास सिंह, सचिन त्रिपाठी, राजेश चौधरी, हेमराज सिंह समेत कई अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

इससे पहले करिश्मा ठाकुर ने गोविंदनगर विधान सभा के गोकुलधाम, सुंदर नगर, गणेश विद्यार्थी नगर, पनकी पड़ाव, बरगतियापुरवा, जमुई बदुआपुर, कबाड़ी मार्केट आदि जगहों पर सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने करिश्मा ठाकुर को वोट देकर विजयी बनाने का वादा भी किया। 


 

  • "मंहगाई पर जनता को यदि नकेल कसनी है तो BJP को 2022 Election में हराना होगा"
  • "कांग्रेस जो कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है" : Bhupesh Baghel
  • "20 लाख नौकरी देने का वादा किया है, प्रियंका गांधी पर विश्वास करना होगा"
  • कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur के समर्थन में भूपेश बघेल ने किया रोड-शो
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कई जगहों पर डोर-टू-डोर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट भी मांगे

गोविंदनगर (212) से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में रोड-शो करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel

Yogesh Tripathi

  Uttar Pradesh Election 2022 : एशिया के मैनचेस्टर कहे जाने वाले औद्योगिक नगरी Kanpur कभी लाखों बेरोजगार लोगों को रोजगार देती थी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों युवा इस शहर में नौकरी करके अपने परिवार की जीविका का निर्वाहन करते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद Kanpur का रोजगार चौपट हो गया है। लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। कोरोना काल में यह विभाीशिका और बढ़ी है। इस शहर में अब रोजी-रोटी की समस्या "सुरसा" जैसे मुंह बाए खड़ी है। कभी दूसरे प्रांत के बेरोजगारों को रोजगार देने वाला Kanpur अब अपने ही शहर और प्रदेश के लोगों को नौकरी नहीं दे पा रहा है। उसकी वजह ये है कि यहां के उद्योग और धंधे पूरी तरह से चौपट हो चुके हैं। यह बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता Bhupesh Baghel ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। श्रीबघेल गोविंद नगर विधान सभा (212) से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thaklur के समर्थन में संडे को रोड-शो करने पहुंचे। रोड-शो के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी के लिए कई मोहल्लों में घर-घर जाकर खुद वोट मांगे। 

काली मठिया मंदिर के बाहर मीडिया से मुखातिब CM Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था जो कांग्रेस सरकार आज भी पूरा कर रही है। किसानों का धान 2500 रुपए कुंतल के दाम पर खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से गोबर भी खरीदती है।  भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। युवाओं को प्रियंका गांधी की बात पर विश्वास करना होगा। क्यों कि कांग्रेस जो कहती है उसे हर हाल में पूरा अवश्य करती है। कांग्रेस का पहला लक्ष्य जनता की समस्याओं को दूर करना है। पढ़ा-लिखा युवा बेरोजागर घूम रहा है। नौकरी और कारोबार न होने से लोग अब भुखमरी की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। तमाम जगहों पर देखा गया है कि अवसाद की वजह से लोगों ने आत्महत्या तक कर ली। किसानों की दशा किसी से छिपी नहीं है। यूरिया के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। 

रोड-शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन निकलवाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काफिला शास्त्री नगर चौराहे से होते हुए विजय नगर पहुंचा। करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान कई जगहों पर लोगों ने फूल-माला पहनाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विजय नगर में यह रोड-शो एक जनसभा में तब्दील हो गया। यहां चौराहे पर पूर्व पार्षद और फ्रीडम फाइटर रहे जगतनारायण की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माल्यार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। 

पूर्व पार्षद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगतनारायण की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माल्यार्पण भी किया।

Bhupesh Baghel ने सभा के दौरान मौजूद शास्त्रीनगर लेबर कालोनी के बाशिदों से कहा कि कांग्रेस बसाने का काम करती है और भाजपा उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 52 में श्रमिकों के लिए ये कालोनियां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बनवाई थी। जिसमें आज भी लाखों लोगों के परिवार रह रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में गरीबों के लिए बनवाए गए इन "घरौदों" पर अब बीजेपी की "गिद्ध" सरीखी निगाह लगी हुई है। मालिकाना हक देना तो दूर भाजपा सरकार इन कालोनियों में रह रहे लोगों को हटाना चाहती है। 

काली मठिया मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के साथ माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

Bhupesh Baghel ने कहा कि कांग्रेस ने जो किया है वह इतिहास में दर्ज है। किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि क्या GST से देश की अर्थव्यवस्था सुधर गई ? नोटबंदी से क्या आतंकवाद खत्म हो गया ? स्विस बैंक में जमा काला धन क्या भारत आ गया ? भूपेश बघेल ने कहा कि जीएसटी ने देश के अर्थव्यस्था की कमर तोड़ दी है। जिसकी वजह से उद्योग और धंधे चौपट हो रहे हैं। कोरोना काल में गंगा नदी में बहती लाशों और कफन नोचने की घटनाओं को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी तीखे हमले करते हुए कई "यक्ष प्रश्न" पूछे ?  इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से करिश्मा ठाकुर के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस और प्रियंका व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करिए। ताकि मंहगाई और बेरोजगारी को दूर किया जा सके। 

रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के साथ कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur, नीलेश अवस्थी (पूर्व विधायक और आब्जर्वर कांग्रेस), पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, राजकुमार शुक्ला, पवन सिंह, हरीकिशन भारती, महेंद्र त्रिपाटी (पुत्तू), निर्मल शुक्ला, मिन्टू बाजपेयी, मन्टू बाजपेयी, आशा जायसवाल (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), अतुल कुमार, पवन भट्ट, सतीश त्रिवेदी, वीरेंद्र यादव, राकेश पांडेय, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, सुनील मिश्रा, जगदीश मिश्रा, रामसागर यादव, संदीप, राकेश मिश्रा, मधुबाला सिंह, रंजना सिंह, गीता दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। 



  • डोर-टू-डोर Karishma Thakur के लिए वोट भी मांगेगे भूपेश बघेल
  • रोड-शो को सफल बनाने के लिए करिश्मा ठाकुर ने वार्ड अध्यक्षों के साथ बनाई रणनीति
  • Z श्रेणी सुरक्षा प्राप्त भूपेश बघेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी Alert
  • शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ करिश्मा ठाकुर ने गुजैनी में मीटिंग भी की 
  • शुक्रवार की देर रात्रि तक बर्रा के कई मोहल्लों रोड-शो कर करिश्मा ने मांगे वोट 

 

संडे को जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता के साथ गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 : गोविंदनगर विधान सभा (212) से Congress प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में संडे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव-प्रचार की कमान संभालेंगे। भूपेश बघेल Karishma Thakur के लिए रोड-शो के साथ डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क भी करेंगे। इसके लिए शनिवार पूरे दिन रणनीति बनाने का कार्य कांग्रेस प्रत्याशी और उनके चुनावी रणनीतिकार करते रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाया है। वह लगातार Uttar Pradesh के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। 


भूपेश बघेल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुद करिश्मा ठाकुर ने शनिवार पूरे दिन बैठकर रणनीति बनाई। गुजैनी में मीटिंग के बाद करिश्मा और उनके चुनाव का संचालन कर रहे लोगों ने कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। ताकि भूपेश बघेल के कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। संडे को भूपेश बघेल शास्त्री नगर से रोड-शो स्टार्ट करेंगे। यह रोड-शो काली मठिया होते हुए कई मोहल्लों और क्षेत्रों में घूमेगा। इस दौरान भूपेश बघेल कुछ जगहों पर डोर-टू-डोर वोट भी मांगेगे। 

शुक्रवार रात बर्रा में जनता से वोट देने की अपील करतीं Karishma Thakur

उधर, शुक्रवार देर रात्रि तक करिश्मा ठाकुर बर्रा के कई मोहल्लों में रोड-शो कर अपने समर्थन में वोट मांगते हुए नजर आईं। देर रात्रि तक चले रोड-शो के दौरान क्षेत्र की जनता ने करिश्मा के काफिले का कई जगहों पर रोक कर स्वागत किया। कुछ जगहों पर महिलाओं ने करिश्मा से वोट देने का वादा भी किया। करिश्मा इस एरिया की तमाम मूलभूत समस्याओं से भी रूपरू हुईं।


  • Govind Nagar (212) की कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur ने किया डो-टू-डोर संपर्क
  • Barra 4, 5, 6 क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को क्षेत्र की जनता ने वोट और सपोर्ट का वादा किया
  • पनकी में मीटिंग के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने करिश्मा ठाकुर को जीत का आशीर्वाद दिया

 

क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं से संवाद कर उनसे रूबरू होतीं कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur

Central Desk 

Uttar Pradesh Election 2022 : गोविंदनगर विधान सभा (212) की कांग्रेस उम्मींदवार करिश्मा ठाकुर ने शुक्रवार को South City एरिया के बर्रा भाग 4, 5, 6 सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने करिश्मा ठाकुर को चुनाव में वोट और सपोर्ट का वादा किया। कई जगहों पर क्षेत्र के लोगों ने करिश्मा ठाकुर को फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस दौरान करिश्मा ठाकुर इन क्षेत्रों की तमाम समस्याओं से भी रूबरू हुईं। क्षेत्र की जनता ने करिश्मा को बताया कि पानी, गंदगी और सीवर की बड़ी समस्या है। बारिश में यह समस्या काफी भयावह हो जाती है। गंदगी की वजह से यहां संक्रामक बीमारियां भी पांव पसारती हैं। 


बर्रा में संपर्क के बाद करिश्मा अपने समर्थकों की टोली के साथ पनकी पहुंची। यहां पर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान जनता के साथ संवाद करते हुए करिश्मा ने कहा कि आप लोग चुनाव में वोट देकर मुझे जिताएं। आपकी समस्याओं का निराकरण मैं करूंगी। करिश्मा ने कहा कि वह आपकी बेटी और बहू हैं। जब आपकी बिटिया विधान सभा में मौजूद होगी तो आपकी समस्याओं को सदन में उठाकर उसका निराकरण कराने का कार्य करेगी। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में भी वह आप लोगों के बीच मौजूद रहीं। करिश्मा ने कहा कि मैं राजनेता बनकर नहीं बल्कि बहू और बेटी बनकर अपने क्षेत्र के जनता की सेवा करूंगी। आपका हर एक कीमती वोट मेरी ताकत है। 

नुक्कड़ सभा के दौरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करतीं करिश्मा ठाकुर।

जनसंपर्क के दौरान करिश्मा ठाकुर के साथ भरत शर्मा, श्याम जायसवाल, नन्हेंलाल जायसवाल, राकेश पांडेय, सतीश त्रिवेदी, सोनू पंडित, आशा जायसवाल (महिला अध्यक्ष), मुकेश गुप्ता, जेपी दिवेदी, निर्मल शुक्ला (पूर्व पार्षद), श्यामू मिश्रा, एसके मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। 




  • सुशील कुमार शिंदे की बेटी Praniti Shinde ने करिश्मा के लिए मांगे वोट
  • महाराष्ट्र के सोलापुर विधान सभा से कांग्रेस की MLA हैं Praniti Shinde
  • दबौली में सघन जनसंपर्क के दौरान उमड़ा क्षेत्रीय लोगों का हुजूम
  • प्रदेश सचिव J.P Pal के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के संग काटा गया केक

 

गोविंद नगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में जनसंपर्क करतीं महाराष्ट्र से कांग्रेस की विधायक Praniti Shinde

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 : “बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी के साथ नौजवानों के जोश से प्रतीत हो रहा है कि क्षेत्र की जनता का विश्वास Karishma Thakur के साथ है। करिश्मा ठाकुर की जीत वास्तव में महिलाओं के लिए सम्मान की बात होगी। मंहगाई और बेरोजगारी से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। परिवर्तन की आंधी चल रही है। उसका सीधा असर गोविंदनगर विधान सभा (212) में भी दिखाई दे रहा है। यहां की जनता ने ठान लिया है कि इस बार करिश्मा ठाकुर को भारी बहुमत से चुनाव में विजश्री दिलाकर विधान सभा पहुंचाना है”। ये बातें महाराष्ट्र से कांग्रेस की विधायक Praniti Shinde ने कहीं। Praniti Shinde देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। वह महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी हैं। 

महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस MLA Praniti Shinde

 

गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंची Praniti Shinde ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। अब बारी जनता की है। जनता को चाहिए कि यदि बेरोजगारी और मंहगाई से निजात पानी है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को दिल खोलकर समर्थन देकर वोट करें। उन्होंने कहा कि करिश्मा युवा नेत्री हैं। गोविंदनगर की जनता को उनसे काफी उम्मींदे हैं।

 

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक रही।

जनसंपर्क के दौरान करिश्मा के लिए वोट मांग रही Praniti Shinde दबौली में क्षेत्रीय जनता की भीड़ देखकर काफी गदगद हो गईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बुजुर्गों के साथ नौजवानों की भागीदारी से स्पष्ट है कि जनता करिश्मा को इस बार विधायक चुनेगी। निश्चित तौर पर ये क्षेत्र और प्रदेश की महिलाओं के लिए सम्मान की बात होगी।

 


इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने दबौली के मुख्य मार्ग से अपना जनसंपर्क अभियान स्टार्ट किया। शारदा मेडिकल स्टोर से होते हुए करिश्मा ठाकुर दबौली दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां पर उन्होंने मातारानी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद समर्थकों के साथ भरत चौराहा होते हुए गुजैनी टेम्पो स्टैंड तक सघन जनसंपर्क किया। फिर रनतलाल नगर चौकी से होते हुए हरमिलाप स्कूल तक करिश्मा ने संपर्क किया। दबौली की गलियों में भी करिश्मा ठाकुर ने काफी देर तक जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता का अभिवादन भी किया। 


 

J.P Pal के Birth-Day पर केक काटा

कांग्रेस के प्रदेश सचिव और दबौली के पार्षद जेपी पाल के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ करिश्मा ठाकुर ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विकास अवस्थी, नीलेश अवस्थी, योगेश शर्मा, अखिलेश दीक्षित, निर्मल शुक्ला, राजनारायण त्रिपाठी, मनीष शर्मा (पूर्व पार्षद), सुनील मिश्रा, महेंद्र बाजपेयी (धुन्नू) समेत कई दर्जन कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

  • मंगलवार को Karishma Thakur ने तात्या टोपे नगर और सरोजनी नगर में किया जनसंपर्क 
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने काली मठिया मंदिर में आरती कर पूजा-अर्चना की
  • सोमवार की रात्रि को करिश्मा ठाकुर ने रविदासपुरम में किया था सघन जनसंपर्क

 

क्षेत्रीय जनता और अपने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ जनसंपर्क करतीं गोविंद नगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर।

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 :  गोविंदनगर विधान सभा (212) से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। डोर-टू-डोर संपर्क अभियान पर करिश्मा ने अपना पूरा फोकस कर रक्खा है। सोमवार देर रात्रि तक रविदासपुर में करिश्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। मंगलवार सुबह तात्या टोपे नगर और सरोजनी नगर में जनसंपर्क के दौरान जनता ने उनको जीत का विश्वास दिलाते हुए वोट और सपोर्ट करने का वादा भी किया। कई जगहों पर उन्होंने मीटिंग भी की। काली मठिया मंदिर में आरती कर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। Karishma Thakur का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उनको मिल रहा है, इस लिए उनकी जीत सुनिश्चित है। विधान सभा में परिवर्तन की बयार बह रही है। 

पनकी में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करतीं करिश्मा ठाकुर।

करिश्मा ने पनकी में मीटिंग के दौरान हाथ उठवाकर कार्यकर्ताओं से पूछा कि इस बेटी के लिए कल से कौन-कौन निकल रहा है घर से ? तो 20 से अधिक लोगों ने हाथ उठाए। जिसके बाद 20 लोगों की टोली गठित की गई। टोली के लोगों ने सौगंध ली कि इस बार पनकी वार्ड जीतकर देंगे। सभी ने कहा कि वह बुधवार सुबह से चुनाव प्रचार में एक साथ निकलेंगे। वोटिंग वाले दिन भी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मीटिंग के दौरान खास बात ये रही कि सभी वक्ताओं ने करिश्मा को अपने संबोधन में प्रत्याशी नहीं कहा, बल्कि सभी उनको बेटी कहते नजर आए। इससे एक बात तो बिल्कुल साफ हो गई कि करिश्मा का यहां की जनता के साथ भावनात्मक लगाव अधिक है। मीटिंग के बाद करिश्मा ने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

रविदासपुरम में कार्यकर्ताओं के साथ वाहन पर सवार होकर वोट मांगती करिश्मा ठाकुर।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने करिश्मा ठाकुर को बताया कि उनके मोहल्ले में गंदगी व्याप्त है। पानी दूसरी बड़ी समस्या है, जो पिछले कई साल से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई जगहों पर सीवर की भी समस्या है। नाली-नाला साफ न होने की वजह से जगह-जगह दूषित पानी जमा हुआ है। जिसकी वजह से मच्छर का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा है।

जनसमस्याओं से रूबरू होने के बाद करिश्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वह आपकी हर समस्या का निराकरण कराने का हरसंभव  प्रयास करेंगी। उनके आश्वासन पर लोगों ने वोट और सपोर्ट का वादा किया। करिश्मा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 10 साल से गोविंदनगर में बीजेपी के विधायक हैं। उसके बाद भी पूरी विधान सभा में समस्याओं का अंबार लगा है। मलिन बस्ती बाहुल वाली गोविंदनगर विधान सबा में करीब ढाई दर्जन रजिस्टर्ड मलिन बस्तियां हैं। 

इन बस्तियों की हालत बेहद खराब है। पानी और गंदगी की समस्या से यहां के बाशिंदे परेशान हैं। लंबा समय बीत जाने के बाद भाजपा के विधायकों ने यहां की जनता को सिर्फ छला है। जनसंपर्क के दौरान मनीष शर्मा (पूर्व पार्षद), नव तिवारी (डब्बू), करन बाल्मीकि, मुकेश गुप्ता, निर्मल शुक्ला, वीरेंद्र सिंह यादव, सुनील भाटी, महेंद्र (पुुत्तू) (सभासद), मारुत शर्मा, आकाश पासवान, निखिल अनूप श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे। 


  • Congress प्रत्याशी Karismha Thakur ने किया सघन जनसंपर्क
  • कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता भी जनसंपर्क में शामिल रही
  • नौरैयाखेड़ा में जनसंपर्क कर कई जगहों पर Meeting भी की

 

क्षेत्र की जनता के साथ सोमवार को नौरैयाखेड़ा में जनसंपर्क करती कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर।

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 : वोटिंग को अब सिर्फ 12 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरु कर दिया है। सुबह से शाम तक सिर्फ जनसंपर्क और मीटिंग का ही दौर चल रहा है। Govind Nagar (212) से कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur ने मंडे को नौरैयाखेड़ा में सघन जनसंपर्क कर कई जगहों पर स्थानीय लोगों के साथ Meeting भी की। इस दौरान उन्हें जनता का समर्थन भी खूब मिला। 


कांग्रेस प्रत्याशी Karishma Thakur सोमवार सुबह समर्थकों के साथ नौरैयाखेड़ा जनसंपर्क के लिए पहुंची। यहां स्थानीय लोगों का भी प्रत्याशी को खूब साथ मिला। घर की महिलाएं भी करिश्मा ठाकुर से मिलने पहुंची। सभी ने क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि गंदगी और पानी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। लंबा समय बीत चुका है लेकिन इन समस्याओं का निराकरण भाजपा की सरकार नहीं करवा सकी है। जनसंपर्क के दौरान करिश्मा ठाकुर कुछ गंदगी वाले रास्तों से होकर भी निकलीं। यहां पर लोगों ने बताया कि 10-10 दिन हो जाते हैं नगर निगम से सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचता।

 


इससे पहले करिश्मा ठाकुर ने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे दादानगर में मीटिंग की। इसके बाद गुजैनी स्थित एक मंदिर के निर्माण कार्यक्रम में पहुंची। करिश्मा ने क्राइस्चर्च कालेज में हुए कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पनकी में बैठक के बाद नौरैयाखेड़ा में संपर्क किया। उसके बाद शाम को गुजैनी और अर्मापुर में मीटिंक की। इसके बाद करिश्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में बैठक की। जनसंपर्क यात्रा के दौरान पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, फराह खान, जीत सिंह, लवप्रीत सिंह, पंडित रमाकांत शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Congress प्रत्याशी Karishma Thakur ने कई जगहों पर किया जनसंपर्क
  • शनिवार सुबह शास्त्री नगर, लोहारन भट्ठा में कार्यकर्ताओं के साथ की Meeting
  • नया मंदिर (कछुआ तालाब) एरिया में किया सघन जनसंपर्क
  • शाम को गुजैनी J&I सेक्टर में निकाली जनसंपर्क यात्रा

 

गुजैनी सब्जी मंडी में पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, आदर्श दीक्षित, अखिलेश दीक्षित आदि के साथ जनसंपर्क करतीं कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर।

Central Desk

(Uttar Pradesh Election 2022) : “किसी से नहीं लड़ाई है, करिश्मा बिटिया छाई है । पूर्वांचल की बहुरिया मिलने आई है...” इन स्लोगन के बीच सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने गोविंदनगर विधान सभा से Congress प्रत्याशी Karishma Thakur पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जनता का प्यार का अभिवादन कर करिश्मा ने बुजुर्ग महिलाओं के पांव छुए और उनसे चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान कई  बार स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर करिश्मा ने कहा कि वह विधायक न होने के बाद भी कोरोना महामारी के समय आप सब के बीच मौजूद रही थीं। मैं जनता के दिमाग में नहीं बल्कि दिल में रहना चाहती हूं।

शनिवार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करिश्मा ठाकुर ने शास्त्री नगर और लोहारन भट्ठा में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ Meeting करके की। उन्होंने मीटिंग में मौजूद लोगों से कहा कि चुनाव के बाद जो भी समस्याएं होंगी, उससे निजात दिलाने का वह हर संभव काम करेंगी। इसके बाद समर्थकों की टोली के साथ करिश्मा ठाकुर ने नया मंदिर (कछुआ तालाब) और उसके आसपास की एरिया में सघन जनसंपर्क किया।

 

बुजुर्ग कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आए।

शाम होते-होते Karishma Thakur का काफिला गुजैनी पहुंच गया। यहां पर अखिलेश दीक्षित, आदर्श दीक्षित, निर्मल शुक्ला, मनीष शर्मा (सभी पूर्व पार्षद), योगेश शर्मा, रंति बाजपेयी (प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस), नन्हें जायसवाल, संदीप, राजीव वर्मा, रामसागर यादव (वार्ड अध्यक्ष), मधुबावा सिंह, सुशील रावत, जेपी दिवेदी, सुनील भाटी, भोगेंद्र सिंह, नंद किशोर चौहान, पुत्तन शर्मा, लविश, अमन राज, ध्रुव सोनी, शुभम यादव, रवि अवस्थी, विकास रावत, रजत पंडित, मनोज कुमार गुप्ता, रवि कुमार शर्मा, हरिशंकर पाल, विमला चौहान, आकाश ठाकुर, सुनील मिश्रा, राजेश जायसवाल, संजय शर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रताप अहिरवार (पूर्व पार्षद) ने कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर का क्षेत्रीय जनता के साथ स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने बच्चों को दुलराया और महिलाओं को गले लगाया।

इसके बाद Karishma Thakur के समर्थकों की टोली अबेंडकर मूर्ति चौराहे से निकली। जे ब्लाक होते हुए सभी लोग आइ ब्लाक पहुंचे। सघन जनसंपर्क के दौरान लोग करिश्मा ठाकुर के पक्ष में नारेबाजी भी करते रहे।

यहां पर स्थानीय लोगों ने Congress प्रत्याशी से शुद्ध पेयजल और सीवर की समस्या के बारे में बताया। गुजैनी के बाशिदों ने कहा कि लंबे समय से हम लोग शुद्ध पेयजल की बाट जोह रहे हैं। कई साल बीत गए लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी आते ही पानी की भीषण किल्लत स्टार्ट हो जाती है। अफसरों और जनप्रतिनिधियों से तमाम शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई निजात नहीं मिली।

क्षेत्रीय लोगों ने सीवर की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। सभी ने कहा कि सीवर भी एक बड़ी विकराल समस्या है। जैसे ही बारिश होती है क्षेत्र की हर गली में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैं क्षेत्र की इन दोनों समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म कराने का काम करूंगी। इस दौरान करिश्मा ने हाथ जोड़कर जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं आपके कानपुर की बेटी हूं, दिल्ली में पढ़ाई की है, पूर्वांचल में मेरी ससुराल है। मेरा आप सब से बेहद पुराना नाता है। कीमती वोट देकर आप सभी मुझे विधान सभा भेजें ताकि आपकी दिक्कतों को मैं प्रमुखता से उठा सकूं।