• सुशील कुमार शिंदे की बेटी Praniti Shinde ने करिश्मा के लिए मांगे वोट
  • महाराष्ट्र के सोलापुर विधान सभा से कांग्रेस की MLA हैं Praniti Shinde
  • दबौली में सघन जनसंपर्क के दौरान उमड़ा क्षेत्रीय लोगों का हुजूम
  • प्रदेश सचिव J.P Pal के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के संग काटा गया केक

 

गोविंद नगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में जनसंपर्क करतीं महाराष्ट्र से कांग्रेस की विधायक Praniti Shinde

Central Desk

Uttar Pradesh Election 2022 :बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी के साथ नौजवानों के जोश से प्रतीत हो रहा है कि क्षेत्र की जनता का विश्वास Karishma Thakur के साथ है। करिश्मा ठाकुर की जीत वास्तव में महिलाओं के लिए सम्मान की बात होगी। मंहगाई और बेरोजगारी से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। परिवर्तन की आंधी चल रही है। उसका सीधा असर गोविंदनगर विधान सभा (212) में भी दिखाई दे रहा है। यहां की जनता ने ठान लिया है कि इस बार करिश्मा ठाकुर को भारी बहुमत से चुनाव में विजश्री दिलाकर विधान सभा पहुंचाना है। ये बातें महाराष्ट्र से कांग्रेस की विधायक Praniti Shinde ने कहीं। Praniti Shinde देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। वह महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी हैं। 

महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस MLA Praniti Shinde

 

गोविंदनगर से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंची Praniti Shinde ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। अब बारी जनता की है। जनता को चाहिए कि यदि बेरोजगारी और मंहगाई से निजात पानी है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को दिल खोलकर समर्थन देकर वोट करें। उन्होंने कहा कि करिश्मा युवा नेत्री हैं। गोविंदनगर की जनता को उनसे काफी उम्मींदे हैं।

 

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या अधिक रही।

जनसंपर्क के दौरान करिश्मा के लिए वोट मांग रही Praniti Shinde दबौली में क्षेत्रीय जनता की भीड़ देखकर काफी गदगद हो गईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बुजुर्गों के साथ नौजवानों की भागीदारी से स्पष्ट है कि जनता करिश्मा को इस बार विधायक चुनेगी। निश्चित तौर पर ये क्षेत्र और प्रदेश की महिलाओं के लिए सम्मान की बात होगी।

 


इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने दबौली के मुख्य मार्ग से अपना जनसंपर्क अभियान स्टार्ट किया। शारदा मेडिकल स्टोर से होते हुए करिश्मा ठाकुर दबौली दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां पर उन्होंने मातारानी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद समर्थकों के साथ भरत चौराहा होते हुए गुजैनी टेम्पो स्टैंड तक सघन जनसंपर्क किया। फिर रनतलाल नगर चौकी से होते हुए हरमिलाप स्कूल तक करिश्मा ने संपर्क किया। दबौली की गलियों में भी करिश्मा ठाकुर ने काफी देर तक जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता का अभिवादन भी किया। 


 

J.P Pal के Birth-Day पर केक काटा

कांग्रेस के प्रदेश सचिव और दबौली के पार्षद जेपी पाल के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ करिश्मा ठाकुर ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विकास अवस्थी, नीलेश अवस्थी, योगेश शर्मा, अखिलेश दीक्षित, निर्मल शुक्ला, राजनारायण त्रिपाठी, मनीष शर्मा (पूर्व पार्षद), सुनील मिश्रा, महेंद्र बाजपेयी (धुन्नू) समेत कई दर्जन कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: